लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२०१८

सूची २०१८

कोई विवरण नहीं।

18 संबंधों: नास्तिक (2018 फ़िल्म), नागार्जुन, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार, ब्रूनो समार्टीनो, श्रीदेवी, विनी मंडेला, वक़ार अहमद शाह, व्येरा लुदीकोवा, खाँटी किकटिया, आपला मानूस, अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर, १४ मार्च, २० अप्रैल, २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल, २४ फ़रवरी, २८ फ़रवरी, 2019 एशियाई खेल

नास्तिक (2018 फ़िल्म)

नास्तिक एक 2018 आगामी भारत की फिल्म है जो एक इंस्पेक्टर की यात्रा के आसपास घूमती है और एक छोटा बच्चा जीवन के अपने दृष्टिकोण को कैसे बदलता है। फिल्म शैलेश वर्मा द्वारा निर्देशित है। .

नई!!: २०१८ और नास्तिक (2018 फ़िल्म) · और देखें »

नागार्जुन

नागार्जुन (३० जून १९११-५ नवंबर १९९८) हिन्दी और मैथिली के अप्रतिम लेखक और कवि थे। अनेक भाषाओं के ज्ञाता तथा प्रगतिशील विचारधारा के साहित्यकार नागार्जुन ने हिन्दी के अतिरिक्त मैथिली संस्कृत एवं बाङ्ला में मौलिक रचनाएँ भी कीं तथा संस्कृत, मैथिली एवं बाङ्ला से अनुवाद कार्य भी किया। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नागार्जुन ने मैथिली में यात्री उपनाम से लिखा तथा यह उपनाम उनके मूल नाम वैद्यनाथ मिश्र के साथ मिलकर एकमेक हो गया। .

नई!!: २०१८ और नागार्जुन · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: २०१८ और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: २०१८ और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार · और देखें »

ब्रूनो समार्टीनो

ब्रूनो Leopoldo फ्रांसेस्को Sammartino (जन्म अक्टूबर 6, 1935 - died 18 April 2018) एक इतालवी अमेरिकी पूर्व पेशेवर पहलवान, सबसे अच्छा शीर्षक में कुल 11 वर्षों के लिए दो राजा, साथ ही सबसे लंबे समय तक एकल WWE चैंपियनशिप शासनकाल में भर में पकड़े हुए दुनिया चौड़ा कुश्ती महासंघ (WWWF), के सबसे लंबे समय तक चलने चैंपियन होने के लिए जाना जाता है पेशेवर इतिहास कुश्ती। Sammartino की कुश्ती शैली थी जो उसकी युग से पहलवानों की ठेठ था अधिक चटाई उन्मुख। उसकी brawling, बिजली ले जाता है और व्यक्तिगत करिश्मा उसे 1960 और 1970 के दशक में सबसे लोकप्रिय अमेरिकी पहलवान हो मदद की। .

नई!!: २०१८ और ब्रूनो समार्टीनो · और देखें »

श्रीदेवी

श्रीदेवी (जन्म: श्री अम्मा येंजर अय्यपन; १३ अगस्त १९६३ – २४ फरवरी २०१८) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री थीं, जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था। भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाने वाली श्रीदेवी ने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। १९८० और १९९० के दशक में श्रीदेवी सबसे अधिक वेतन प्राप्त करने वाली अभिनेत्रयों में शामिल थीं, और उन्हें उस युग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री माना जाता है। २०१३ में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। १९७५ की फिल्म जूली से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था। अपनी पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु नामक तमिल में थी। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश १९७८ की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन उन्हे सबसे अधिक पहचान १९८३ की फिल्म हिम्मतवाला से मिली। सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, ख़ुदागवाह और जुदाई उनकी प्रसिद्ध फ़िल्में हैं। २४ फरवरी २०१८ को दुबई में उनका निधन हुआ। अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। .

नई!!: २०१८ और श्रीदेवी · और देखें »

विनी मंडेला

अगस्त 2014 में विन्नी मंडेला नोम्ज़ामो विनिफ़्रेड ज़ान्यिवे माडिकिज़ेला-मंडेला (जन्म: 26 सितंबर 1936 - 2 अप्रैल 2018), आम तौर पर विनी मंडेला, दक्षिण अफ़्रीकी स्वतंत्रता सेनानी, रंगभेद-विरोधी राहनुमा, सियासतदान और नेल्सन मंडेला की तलाक़शुदा पत्नी थीं। .

नई!!: २०१८ और विनी मंडेला · और देखें »

वक़ार अहमद शाह

वक़ार अहमद शाह,भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे। 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की बहराइच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-286)से चुनाव जीता। डॉक्टर वक़ार अहमद शाह का जन्म 06 जुलाई 1943 में मुहल्ला क़ाज़ीपुरा शहर बहराइच में शहर के एक प्रसिद्ध परिवार में हुई थी । आपके पिता का नाम ख़्वाजा क़मरउद्दीन था। .

नई!!: २०१८ और वक़ार अहमद शाह · और देखें »

व्येरा लुदीकोवा

व्येरा लुदीकोवा (चेक भाषा में Věra Ludíková) चेक कवि है। उसका जन्म १६ जून १९४३ हुआ। वह आध्यात्मिक काव्य लिखती है। उसकी कविताओं का बहुत-सी भाषाओं में अनुवाद किया गया है। अक्सर कविताओं का एस्पेरांतो भाषा में अनुवाद किया गया है। कुछ उसकी कविताएँ हिंदी में भी उपलब्ध हैं। जिन पुस्तकों में हिंदी में लिखा हुआ काव्य मौजूद है उनके नाम नीचे दिये जाते हैं। .

नई!!: २०१८ और व्येरा लुदीकोवा · और देखें »

खाँटी किकटिया

खाँटी किकटिया हिंदी के चर्चित कहानीकार और उपन्यासकार अश्विनी कुमार पंकज का उपन्यास है। ‘माटी माटी अरकाटी’ फेम श्री पंकज का यह दूसरा उपन्यास है जो उन्होंने अपनी मातृभाषा मगही में लिखा हॅै। जनवरी, 2018 में प्रकाशित यह उपन्यास 600 ईसा पूर्व के सुप्रसिद्ध दार्शनिक मक्खलि गोसाल के जीवन और दर्शन पर आधारित है। आलोचकों के अनुसार ‘खाँटी किकटिया’ मगही साहित्य के उपन्यास लेखन में अपनी तरह का विरल प्रयास है। 1928 में छपी सुनीता मगही भाषा में जयनाथ पति का लिखा पहला उपन्यास है। तब से अब तक कुल 28 मगही उपन्यासों का प्रकाशन हो चुका है। लेकिन मगही उपन्यासों की शृंखला में यह पहला उपन्यास है जो व्यापक फलक पर मगध में विकसित हुई आजीवक दर्शन की परंपरा को उसके मूल सरोकार के साथ उसको समग्रता में व्याख्यायित करता है। बहुजन साहित्य के विचारक और प्रखर हिंदी आलोचक प्रेमकुमार मणि कहते हैं, ‘मगध के इतिहास की व्याख्या करने वाली यह कृति बहुत ही बहसतलब है और रचनात्मकता से भरी पड़ी है। मगही लेखक घमंडी राम की टिप्पणी है, ‘वर्ण व्यवस्था देश में सदियों से अपने बर्बर रूप में विद्यमान रही है। लेखक ने ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में बौद्धकालीन समाज की सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक जीवन की जो तस्वीर इस कृति में खींची है, वह मगही साहित्य में अपनी वैचारिकता के लिए सदैव याद की जाएगी।’ मगही लेखक धनंजय श्रोत्रिय का मानना है कि मगही के इतिहास लेखन में अश्विनी पंकज ने ‘खाँटी किकटिया’ लिखकर एक ऐतिहासिक धरोहर मगध के समाज को सौंपा है। कवि हरीन्द्र विद्यार्थी की सम्मति है, ‘भाषा, शैली, कथन और पात्रों के सृजन की दृष्टि से यह मगही का एक सर्वोत्कृष्ट उपन्यास है। इस शोधपरक कृति ने मगही उपन्यास का मानक तय कर दिया है।’ वहीं, साहित्यकार ध्रुव गुप्त के अनुसार ‘अश्विनी कुमार पंकज ने मक्खलि गोसाल के जीवन, विचार और उनके नेतृत्व में आजीवकों की लड़ाई की जैसी जीवंत तस्वीर खींची है, उससे गुज़रना एक दुर्लभ अनुभव है। उनकी इस कृति में देशज भाषा मगही और उसकी लोकोक्तियों का सौंदर्य अपने पूरे निखार पर है। इसमें कोई संदेह नहीं कि मगही भाषा का यह सर्वथा अलग-सा उपन्यास मगही ही नहीं, तमाम देशज भाषाओं के लिए गर्व का विषय साबित होगा।’ .

नई!!: २०१८ और खाँटी किकटिया · और देखें »

आपला मानूस

आपला मानूस २०१८ में बनी मराठी भाषा की फिल्म है। आपला मनुस २०१८ के एक भारतीय चलचित्र (फिल्म) हे। यह मराठी भाषा में सतीश राजवाड़े द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म के निर्माता अजय देवगन है। फिल्म के प्रमुख भूमिकाओं में नाना पाटेकर, इरावती हरशे और सुमित राघवन जैसे कलाकार हैं। एक निर्माता के रूप में अजय देवगन की यह पहली मराठी फिल्म है। यह ९ फरवरी २०१८ को रिलीज़ हुई है। इस फिल्म के कहानी विवेक बेले ने लिखा हे और इस्क्के प्रायोजक अजय देवगन की साथ नाना पाटेकर, अभिनव शुक्ला, मनीष मिश्रा, और रोहित चौधरी हे। .

नई!!: २०१८ और आपला मानूस · और देखें »

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (Avengers: Infinity War) २०१८ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वेल कॉमिक्स की सुपरहीरो टीम, अवेंजर्स पर आधारित है। इसका निर्माण मार्वल स्टूडियो ने किया है, और वितरण का काम वाल्ट डिज़्नी स्टुडियो मोशन पिक्चर्स कर रही है। यह २०१२ की फिल्म द अवेंजर्स और २०१५ की फिल्म अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन की कड़ी में अगली फिल्म है, और साथ ही मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की १९वीं फिल्म है। इसकी पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफन मैकफ़ेली ने लिखी है, और यह फिल्म एंथनी तथा जो रूसो द्वारा निर्देशित की गई है। पिछली एमसीयू फिल्मों से कई अभिनेता इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में अवेंजर्स और गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी एक साथ मिलकर थैनॉस को रोकने की कोशिश करते हैं, जो अनन्तमणियों को इकट्ठा करने में लगा है। फिल्म की घोषणा अक्टूबर २०१४ में अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर - भाग १ के रूप में की गई थी। अप्रैल २०१५ में रूसो बन्धु निर्देशित करने के लिए चुने गए, और मई तक मार्कस और मैकफेली ने फिल्म की पटकथा लिखने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जो कि जिम स्टार्लिन की १९९१ की "इन्फिनिटी गौंटलेट" कॉमिक और जोनाथन हिकमैन की २०१३ "इन्फिनिटी" कॉमिक से प्रेरित है। २०१६ में मार्वल ने औपचारिक तौर पर फिल्म का शीर्षक "अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर" घोषित कर दिया। फिल्मांकन जनवरी २०१७ में जॉर्जिया के फेयेट काउंटी में स्थित पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू हुआ, और जुलाई २०१७ तक चलता रहा, जिसमे साथ साथ ही अगली कड़ी की शूटिंग भी निपटा ली गई। स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, डाउनटाउन अटलांटा क्षेत्र और न्यूयॉर्क शहर में अतिरिक्त फिल्मांकन हुआ। लगभग ३२० मिलियन डॉलर के अनुमानित बजट के साथ, यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर का विश्व प्रीमियर २३ अप्रैल २०१८ को लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया, और २७ अप्रैल २०१८ को इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में आईमैक्स और ३डी में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली, जिन्होंने कलाकारों, विसुअल इफेक्ट्स, कहानी के भावनात्मक वजन और एक्शन दृश्यों की सराहना की, हालांकि फिल्म के रनटाइम को कुछ आलोचना मिली। इस फिल्म ने दुनिया भर में २ बिलियन डॉलर से अधिक कमाई कर ली है, जिससे यह विश्व की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, और साथ ही २०१८ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म, और यूएस तथा कनाडा क्षेत्र में पांचवीं सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अपने पहले सप्ताहांत में फिल्म ने दुनिया भर में ६४१ मिलियन डॉलर, और संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में २५८ मिलियन डॉलर की कमाई की, जो दोनों ही क्षेत्रों के लिए उच्चतम है। ११ दिनों में १ बिलियन डॉलर के विश्वव्यापी सकल तक पहुंचकर यह इतिहास में ऐसा करने वाली सबसे तेज़ फिल्म है। इसका सीक्वल ३ मई २०१९ को जारी किया जाएगा। .

नई!!: २०१८ और अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर · और देखें »

१४ मार्च

14 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 73वॉ (लीप वर्ष में 74 वॉ) दिन है। साल में अभी और 292 दिन बाकी है। .

नई!!: २०१८ और १४ मार्च · और देखें »

२० अप्रैल

20 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 110वॉ (लीप वर्ष मे 111 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 255 दिन बाकी है। .

नई!!: २०१८ और २० अप्रैल · और देखें »

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला २७ मई २०१८ को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में २ साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को ८ विकेटों से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए १७८ रन बनाये थे। इनकी टीम में सबसे ज्यादा रन युसूफ पठान ने ४५ * बनाये थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने यह लक्ष्य १८.३ ओवर में ही २ विकेट गंवाकर हासिल कर दिया, जिसमें सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने सर्वाधिक नाबाद ११७ रन बनाये जिसमें ८ छक्के लगाये थे और इन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। .

नई!!: २०१८ और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल · और देखें »

२४ फ़रवरी

२४ फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ५५वॉ दिन है। वर्ष में अभी और ३१० दिन बाकी है (लीप वर्ष में ३११)। .

नई!!: २०१८ और २४ फ़रवरी · और देखें »

२८ फ़रवरी

28 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 59वॉ दिन है। साल मे अभी और 306 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 307)। .

नई!!: २०१८ और २८ फ़रवरी · और देखें »

2019 एशियाई खेल

अट्ठारहवें एशियाई खेल एशियाई ओलम्पिक परिषद (एओप) द्वारा आयोजित और प्रशासित एशिया में सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है जिनका आयोजन २०१९ में वियतनाम के हनोई में किया जाना है। ८ दिसम्बर २०१२ को इसकी मेजबानी हनोई को मिली। हनोई शहर ने इंडोनेशिया के सुराबाया शहर को पीछाड़ कर मेजबानी प्राप्त की। मूल रूप से इन खेलों को २०१८ में कराया जाना था। लेकिन, ३ जुलाई, २००९ को सिंगापुर में आयोजित एशियाई ओलम्पिक परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया की इन खेलों को ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों से एक वर्ष पूर्व आयोजित कराया जाएगा, जिसका अर्थ हुआ की अब एशियाई खेलों को २०१९ में आयोजित किया जाएगा। .

नई!!: २०१८ और 2019 एशियाई खेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2018

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »