लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२० सितम्बर

सूची २० सितम्बर

२० सिंतम्बर। 20 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 263वॉ (लीप वर्ष मे 264 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 102 दिन बाकी है पहला कान फिल्म समारोह। .

20 संबंधों: थैलासीमिया, निम्न घनत्व कोलेस्ट्रॉल, बार्बी और पेगासस का जादू, बिहार के राज्यपालों की सूची, बुरहानुद्दीन रब्बानी, मलिक मेराज ख़ालिद, महेश भट्ट, मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची, रूसी विकिपीडिया, सदाफूली, स्वामी दयानन्द सरस्वती, हाउस धारावाहिक के प्रसंगों की सूची, गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची, आई सी सी ट्वेन्टी 20, कोलेस्टेरॉल, अत्यधिक निम्न घनत्व कोलेस्ट्रॉल, उच्च घनत्व कोलेस्ट्रॉल, १९४९, १९८१, 1986 एशियाई खेल

थैलासीमिया

थेलेसीमिया (अंग्रेज़ी:Thalassemia) बच्चों को माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रक्त-रोग है। इस रोग के होने पर शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है जिसके कारण रक्तक्षीणता के लक्षण प्रकट होते हैं। इसकी पहचान तीन माह की आयु के बाद ही होती है। इसमें रोगी बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है जिसके कारण उसे बार-बार बाहरी खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। .

नई!!: २० सितम्बर और थैलासीमिया · और देखें »

निम्न घनत्व कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल रक्त में घुलनशील नहीं होता है। उसका कोशिकाओं तक एवं उनसे वापस परिवहन लिपोप्रोटींस नामक वाहकों द्वारा किया जाता है। निम्न-घनत्व लिपोप्रोटीन या एलडीएल, बुरे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। उच्च-घनत्व लिपोप्रोटीन या एचडीएल, अच्छे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। ट्राइग्लीसिराइड्स एवं Lp (a) कोलेस्ट्रॉल के साथ ये दो प्रकार के लिपिड, कुल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बनाते हैं, जिसे रक्त परीक्षण के द्वारा ज्ञात किया जा सकता है। न्यूनघनत्व लिपोप्रोटीन (लो डेनसिटी लिपोप्रोटीन्स) कोलेस्ट्रॉल को सबसे ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है। इसका उत्पादन लिवर द्वारा होता है, जो वसा को लिवर से शरीर के अन्य भागों मांसपेशियों, ऊतकों, इंद्रियों और हृदय तक पहुंचाता है। यह बहुत आवश्यक है कि एल डी एल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम रहे, क्योंकि इससे यह पता चलता है कि रक्त के प्रवाह में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा आवश्यकता से अधिक हो गई है। ऐसे में यह रक्तनली की दीवारों पर यह जमना शुरू हो जाता है और कभी-कभी नली के छिद्र बंद हो जाते हैं। परिणामस्वरूप हार्टअटैक की संभावना बढ़ जाती है। राष्ट्रीय कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार शरीर में एल डी एल कोलेस्ट्रॉल का स्तर १०० मिली ग्राम/डीएल से कम होना चाहिए। एलडीएल (बुरा) कोलेस्ट्रॉल अत्यधिक होता है, तो यह धीरे-धीरे हृदय तथा मस्तिष्क को रक्त प्रवाह करने वाली धमनियों की भीतरी दीवारों में जमा होता जाता है। यदि एक थक्का (क्लॉट) जमकर संकरी हो चुकी धमनी में रुकावट डाल देता है, तो इसके परिणामस्वरूप हृदयाघात या स्ट्रोक हो सकता है। .

नई!!: २० सितम्बर और निम्न घनत्व कोलेस्ट्रॉल · और देखें »

बार्बी और पेगासस का जादू

बार्बी और पेगासस का जादू (अंग्रेज़ी: Barbie and the Magic of Pegasus) (अल्टरनेटिव शीर्षक: बार्बी और पेगासस का जादू 3D) एक २००५ प्रत्यक्ष-से-वीडियो कंप्यूटर एनिमेटेड फिल्म है। यह फिल्म 6 समग्र बार्बी फिल्म श्रृंखला में। यह फिल्म एक मूल कहानी पेश करता है। यह एक और कहानी से सामग्री का उपयोग नहीं करता। .

नई!!: २० सितम्बर और बार्बी और पेगासस का जादू · और देखें »

बिहार के राज्यपालों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: २० सितम्बर और बिहार के राज्यपालों की सूची · और देखें »

बुरहानुद्दीन रब्बानी

बुरहानुद्दीन रब्बानी (برهان الدين رباني) (१९४०- २० सितंबर) अफगानिस्तान के १९९२ से १९९६ तक और २००१ मे दूसरे कार्यकाल के राष्ट्रपति थे। रब्बानी जमीयत - ए इस्लामी अफगानिस्तान (अफगानिस्तान के इस्लामिक सोसाइटी) के नेता थे। उन्होंने यूनाइटेड इस्लामिक फ्रंट (UIFSA) के राजनीतिक प्रमुख के रूप में भी काम किया। यह विभिन्न राजनीतिक दलो का एक गठबंधन था, जो अफगानिस्तान में तालिबान शासन खिलाफ लड़ा। वे १९९२-१९९६ से राष्ट्रपति थे, जब उन्हे तालिबान अधिग्रहण की वजह से काबुल शहर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। उनकी सरकार को कई देशों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त थी। २० सितंबर, २०११ को एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल में पूर्व राष्ट्रपति के घर में प्रवेश कर रब्बानी हत्या कर दी। .

नई!!: २० सितम्बर और बुरहानुद्दीन रब्बानी · और देखें »

मलिक मेराज ख़ालिद

मालिक मेराज ख़ालिद, एक पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ और अंतरिम दौर में कार्यवाहक प्रधानमंत्री थे। तथा वे मई १९७२ से नवंबर १९७३ तक पाकिस्तान के प्रांत पंजाब के मुख्यमंत्री भी थे। वे पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सदस्य थे। .

नई!!: २० सितम्बर और मलिक मेराज ख़ालिद · और देखें »

महेश भट्ट

महेश भट्ट (जन्म: 20 सितंबर, 1948) भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने मंज़िलें और भी हैं (1974) से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ कब्ज़ा (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए। महेश भट्ट की पत्नी का नाम .

नई!!: २० सितम्बर और महेश भट्ट · और देखें »

मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची

This is an episode list for the dramedy television series Monk.

नई!!: २० सितम्बर और मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची · और देखें »

रूसी विकिपीडिया

रूसी विकिपीडिया विकिपीडिया का रूसी भाषा का संस्करण है। १५ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर हैं और यह आठवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। मई २००८ तक यह दसवाँ सबसे बडा़ विकिपीडिया संस्करण बन गया था और फरवरी २०११ में यह आठवें स्थान पर पहुँच गया था। अगस्त २०११ में इसने ७,५०,००० लेखों का आँकडा़ पार किया। २० सितम्बर २०११ को यह जापानी विकिपीडिया को पछाड़ कर सातवें स्थान पर पहुँच गया लेकिन २१ अक्टूबर २०११ को डच विकिपीडिया द्वारा पीछे छोडे़ जाने के कारण यह पुनः आठवें स्थान पर आ गया। रूसी विकिपीडिया स्लाविक भाषाओं में लिखा जाने वाला पोलिश विकिपीडिया के बाद दूसरा सबसे बडा़ संस्करण है। हालाँकि गहराई के आधार पर यह पोलिश विकिपीडिया से आठ गुणा अधिक है। इसके अतिरिक्त यह सिरिलिक लिपि में लिखा जाने वाला सबसे बडा़ विकिपीडिया संस्करण है। यह विकिपीडिया २० मई २००१ को आरम्भ किया गया था। Colors.

नई!!: २० सितम्बर और रूसी विकिपीडिया · और देखें »

सदाफूली

सदाफूली या सदाबहार बारहों महीने खिलने वाले फूलों का एक पौधा है। इसकी आठ जातियां हैं। इनमें से सात मेडागास्कर में तथा आठवीं भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाती है। इसका वैज्ञानिक नाम केथारेन्थस है।Flora of Madagascar: Germplasm Resources Information Network: भारत में पायी जाने वाली प्रजाति का वैज्ञानिक नाम केथारेन्थस रोजस है। इसे पश्चिमी भारत के लोग सदाफूली के नाम से बुलाते है। मेडागास्कर मूल की यह फूलदार झाड़ी भारत में कितनी लोकप्रिय है इसका पता इसी बात से चल जाता है कि लगभग हर भारतीय भाषा में इसको अलग नाम दिया गया है- उड़िया में अपंस्कांति, तमिल में सदाकाडु मल्लिकइ, तेलुगु में बिल्लागैन्नेस्र्, पंजाबी में रतनजोत, बांग्ला में नयनतारा या गुलफिरंगी, मराठी में सदाफूली और मलयालम में उषामालारि। इसके श्वेत तथा बैंगनी आभावाले छोटे गुच्छों से सजे सुंदर लघुवृक्ष भारत की किसी भी उष्ण जगह की शोभा बढ़ाते हुए सालों साल बारह महीने देखे जा सकते हैं। इसके अंडाकार पत्ते डालियों पर एक-दूसरे के विपरीत लगते हैं और झाड़ी की बढ़वार इतनी साफ़ सुथरी और सलीकेदार होती है कि झाड़ियों की काँट छाँट की कभी ज़रूरत नहीं पड़ती। .

नई!!: २० सितम्बर और सदाफूली · और देखें »

स्वामी दयानन्द सरस्वती

स्वामी दयानन्द सरस्वती महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती (१८२४-१८८३) आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधारक व देशभक्त थे। उनका बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। उन्होंने ने 1874 में एक महान आर्य सुधारक संगठन - आर्य समाज की स्थापना की। वे एक संन्यासी तथा एक महान चिंतक थे। उन्होंने वेदों की सत्ता को सदा सर्वोपरि माना। स्वामीजी ने कर्म सिद्धान्त, पुनर्जन्म, ब्रह्मचर्य तथा सन्यास को अपने दर्शन के चार स्तम्भ बनाया। उन्होने ही सबसे पहले १८७६ में 'स्वराज्य' का नारा दिया जिसे बाद में लोकमान्य तिलक ने आगे बढ़ाया। स्वामी दयानन्द के विचारों से प्रभावित महापुरुषों की संख्या असंख्य है, इनमें प्रमुख नाम हैं- मादाम भिकाजी कामा, पण्डित लेखराम आर्य, स्वामी श्रद्धानन्द, पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी, श्यामजी कृष्ण वर्मा, विनायक दामोदर सावरकर, लाला हरदयाल, मदनलाल ढींगरा, राम प्रसाद 'बिस्मिल', महादेव गोविंद रानडे, महात्मा हंसराज, लाला लाजपत राय इत्यादि। स्वामी दयानन्द के प्रमुख अनुयायियों में लाला हंसराज ने १८८६ में लाहौर में 'दयानन्द एंग्लो वैदिक कॉलेज' की स्थापना की तथा स्वामी श्रद्धानन्द ने १९०१ में हरिद्वार के निकट कांगड़ी में गुरुकुल की स्थापना की। .

नई!!: २० सितम्बर और स्वामी दयानन्द सरस्वती · और देखें »

हाउस धारावाहिक के प्रसंगों की सूची

House's fifth season began airing on September 16, 2008.

नई!!: २० सितम्बर और हाउस धारावाहिक के प्रसंगों की सूची · और देखें »

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की क्रमवार सूची ** resumed office श्रेणी:गुजरात की राजनीति श्रेणी:गुजरात श्रेणी:मुख्यमंत्री श्रेणी:भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूचियाँ.

नई!!: २० सितम्बर और गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

आई सी सी ट्वेन्टी 20

नीचे ट्वेन्टी 20 में भाग लेने वाली अन्तर्राष्ट्रीय टीमों की सूची दी गई है और साथ ही में उनके द्वारा खेले गये प्रथम मैच की तिथि भी दी गई है।.

नई!!: २० सितम्बर और आई सी सी ट्वेन्टी 20 · और देखें »

कोलेस्टेरॉल

कोलेस्ट्रॉल क्रिस्टल का सूक्ष्मदर्शी दर्शन, जल में। छायाचित्र ध्युवीकृत प्रकाश में लिया गया है। कोलेस्ट्रॉल या पित्तसांद्रव मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो यकृत से उत्पन्न होता है। यह सभी पशुओं और मनुष्यों के कोशिका झिल्ली समेत शरीर के हर भाग में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल कोशिका झिल्ली का एक महत्वपूर्ण भाग है, जहां उचित मात्रा में पारगम्यता और तरलता स्थापित करने में इसकी आवश्यकता होती है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में विटामिन डी, हार्मोन्स और पित्त का निर्माण करता है, जो शरीर के अंदर पाए जाने वाले वसा को पचाने में मदद करता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल भोजन में मांसाहारी आहार के माध्यम से भी पहुंचता है यानी अंडे, मांस, मछली और डेयरी उत्पाद इसके प्रमुख स्रोत हैं। अनाज, फल और सब्जियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लगभग २५ प्रतिशत उत्पादन यकृत के माध्यम से होता है। कोलेस्ट्रॉल शब्द यूनानी शब्द कोले और और स्टीयरियोज (ठोस) से बना है और इसमें रासायनिक प्रत्यय ओल लगा हुआ है। १७६९ में फ्रेंकोइस पुलीटियर दी ला सैले ने गैलेस्टान में इसे ठोस रूप में पहचाना था। १८१५ में रसायनशास्त्री यूजीन चुरवेल ने इसका नाम कोलेस्ट्राइन रखा था। मानव शरीर को कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता मुख्यतः कोशिकाओं के निर्माण के लिए, हारमोन के निर्माण के लिए और बाइल जूस के निर्माण के लिए जो वसा के पाचन में मदद करता है; होती है। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में नैशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट के प्रमुख रिसर्चर डॉ॰ गांग हू के अनुसार कोलेस्ट्रॉल अधिक होने से पार्किंसन रोग की आशंका बढ़ जाती है। .

नई!!: २० सितम्बर और कोलेस्टेरॉल · और देखें »

अत्यधिक निम्न घनत्व कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल रक्त में घुलनशील नहीं होता है। उसका कोशिकाओं तक एवं उनसे वापस परिवहन लिपोप्रोटींस नामक वाहकों द्वारा किया जाता है। निम्न-घनत्व लिपोप्रोटीन या एलडीएल, बुरे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। उच्च-घनत्व लिपोप्रोटीन या एचडीएल, अच्छे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। ट्राइग्लीसिराइड्स एवं Lp (a) कोलेस्ट्रॉल के साथ ये दो प्रकार के लिपिड, कुल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बनाते हैं, जिसे रक्त परीक्षण के द्वारा ज्ञात किया जा सकता है। अतिन्यून घनत्व लिपोप्रोटीन (वेरी लो डेनसिटी लिपोप्रोटीन्स) शरीर में लिवर से ऊतकों और इंद्रियों के बीच कोलेस्ट्रॉल को ले जाता है। वी एल डी एल कोलेस्ट्रॉल, एल डी एल कोलेस्ट्रॉल से ज्यादा हानिकारक होता है। यह हृदय रोगों का कारण बनता है। .

नई!!: २० सितम्बर और अत्यधिक निम्न घनत्व कोलेस्ट्रॉल · और देखें »

उच्च घनत्व कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल (Orange balls)। कोलेस्ट्रॉल रक्त में घुलनशील नहीं होता है। उसका कोशिकाओं तक एवं उनसे वापस परिवहन लिपोप्रोटींस नामक वाहकों द्वारा किया जाता है। निम्न-घनत्व लिपोप्रोटीन या एलडीएल, बुरे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। उच्च-घनत्व लिपोप्रोटीन या एचडीएल, अच्छे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। ट्राइग्लीसिराइड्स एवं Lp (a) कोलेस्ट्रॉल के साथ ये दो प्रकार के लिपिड, कुल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बनाते हैं, जिसे रक्त परीक्षण के द्वारा ज्ञात किया जा सकता है। उच्च घनत्व लिपोप्रोटीन (हाई डेनसिटी लिपोप्रोटीन्स) को अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। इसका उत्पादन भी यकृत ही से होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और पित्त को ऊतकों और इंद्रियों से पुनष्चक्रित करने के बाद वापस लिवर में पहुंचाता है। एच डी एल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का अधिक होना एक अच्छा संकेत है, क्योंकि इससे हृदय के स्वस्थ होने का पता चलता है। राष्ट्रीय कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार शरीर में एच डी एल कोलेस्ट्रॉल का स्तर ६० मिली ग्राम/डीएल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अच्छे कोलेस्ट्रॉल भोजन में शामिल हैं मछली का तेल, सोयाबीन उत्पाद, एवं हरी पत्तेदार सब्ज़ियां। सप्ताह में पांच दिन, एवं प्रत्येक बार लगभग ३० मिनट के लिए ऐरोबिक व्यायाम (पैदल चलना, दौड़ना, सीढ़ी चढ़ना आदि) करें तो केवल दो महीनों में एचडीएल ५ प्रतिशत से बढ़ा सकते हैं। धूम्रपान कम या बंद करने भर से एचडीएल १० प्रतिशत से बढ़ सकता है। वज़न कम करना भी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का अन्य तरीका है। शरीर का वज़न प्रत्येक छ: पाउण्ड कम करने पर शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल १ मिली ग्राम/डेसि.लि.

नई!!: २० सितम्बर और उच्च घनत्व कोलेस्ट्रॉल · और देखें »

१९४९

१९४९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २० सितम्बर और १९४९ · और देखें »

१९८१

1981 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २० सितम्बर और १९८१ · और देखें »

1986 एशियाई खेल

दसवें एशियाई खेल २० सितम्बर से ५ अक्टूबर, १९८६ के बीच सियोल, दक्षिण कोरिया में आयोजित कराए गए थे। इस नगर ने १९७० में इन खेलों का आयोजन करना था लेकिन, उत्तर कोरिया से मिली धमकियों के चलते इन्हें टालना पड़ा और तब बैंकाक ने उन खेलों की मेज़बानी की थी। इन खेलों के लिए बनाए गए खेलस्थल और सुविधाएँ वही थे जिनका १९८८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में उपयोग किया गया क्योंकि इन खेलों को परीक्षण खेलों के रूप में माना गया। कुल मिलाकर २७ देशों से ४,८३९ खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया और २५ प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा की। पहली बार इन खेलों में जूडो, ताक्वाण्डो, महिला साइक्लिंग और महिला शूटिंग लाए गए। ८३ एशियाई और ३ विश्व कीर्तिमान तोड़े गए। हैमर फैंकने वाले जापान के शिगेनोबु मुरोफुशी नें लगातार पाँचवी बार (१९७०-१९८६) स्वर्ण पदक जीता। पर इन खेलों का सितारा रही भारत की पय्योली एक्स्प्रेस - पी॰ टी॰ उषा जिन्होंने कुल चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीते और एथलेटिक्स में स्वर्ण जीतने वाली सबसे बड़ी विजेता बनीं। सियोल एशियाड से दक्षिण कोरिया में खेल संस्कृति का भी आगमन हुआ। सियोल एशियाड की पदक तालिका में दक्षिण कोरिया, जापान को हटा कर बहुत निकटता से चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इन खेलों के बाद से अब तक के एशियाई खेलों में चीन और दक्षिण कोरिया सभी एशियाई खेलों में, केवल हिरोशिमा में आयोजित १९९४ एशियाई खेलों को छोड़कर, प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे हैं। मुख्यभूमि चीन को छोड़कर, सभी समाजवादी देशों ने, जिनमें उत्तर कोरिया भी था, इन खेलों का राजनीतिक कारणों से बहिष्कार किया था। एक जासूस ने खेलों से कुछ दिन पूर्व गिम्पो अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक वेण्डिंग मशीन के पीछे एक बम विस्फोट कर दिया जिससे ५ लोग मारे गए, जिनमे एक तकनीशियन भी था। .

नई!!: २० सितम्बर और 1986 एशियाई खेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

20 सितंबर, २० सितंबर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »