लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१८५४

सूची १८५४

1854 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

7 संबंधों: फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल, लॉर्ड डलहौजी, कोलकाता उपनगरीय रेलवे, उलार्क सूर्य मंदिर, उल्टा सिर चार आने, १ अक्टूबर, ५ नवम्बर

फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल

फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल (अंग्रेज़ी: Florence Nightingale) (१२ मई १८२०-१३ अगस्त १९१०) को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है। दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल "द लेडी विद द लैंप" (दीपक वाली महिला) के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म एक समृद्ध और उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार में हुआ था। लेकिन उच्च कुल में जन्मी फ्लोरेंस ने सेवा का मार्ग चुना। १८४५ में परिवार के तमाम विरोधों व क्रोध के पश्चात भी उन्होंने अभावग्रस्त लोगों की सेवा का व्रत लिया। दिसंबर १८४४ में उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं को सुधारने बनाने का कार्यक्रम आरंभ किया था। बाद में रोम के प्रखर राजनेता सिडनी हर्बर्ट से उनकी मित्रता हुई। सेंट मार्गरेट’स गिरजाघर के प्रांगण में फ़्लोरेंस नाइटेंगेल की कब्र नर्सिग के अतिरिक्त लेखन और अनुप्रयुक्त सांख्यिकी पर उनका पूरा ध्यान रहा। फ्लोरेंस का सबसे महत्वपूर्ण योगदान क्रीमिया के युद्ध में रहा। अक्टूबर १८५४ में उन्होंने ३८ स्त्रियों का एक दल घायलों की सेवा के लिए तुर्की भेजा। इस समय किए गए उनके सेवा कार्यो के लिए ही उन्होंने लेडी विद द लैंप की उपाधि से सम्मानित किया गया। जब चिकित्सक चले जाते तब वह रात के गहन अंधेरे में मोमबत्ती जलाकर घायलों की सेवा के लिए उपस्थित हो जाती। लेकिन युद्ध में घायलों की सेवा सुश्रूषा के दौरान मिले गंभीर संक्रमण ने उन्हें जकड़ लिया था। १८५९ में फ्लोरेंस ने सेंट थॉमस अस्पताल में एक नाइटिंगेल प्रक्षिक्षण विद्यालय की स्थापना की। इसी बीच उन्होंने नोट्स ऑन नर्सिग पुस्तक लिखी। जीवन का बाकी समय उन्होंने नर्सिग के कार्य को बढ़ाने व इसे आधुनिक रूप देने में बिताया। १८६९ में उन्हें महारानी विक्टोरिया ने रॉयल रेड क्रॉस से सम्मानित किया। ९० वर्ष की आयु में १३ अगस्त, १९१० को उनका निधन हो गया। उनसे पहले कभी भी बीमार घायलो के उपचार पर ध्यान नहीं दिया जाता था किन्तु इस महिला ने तस्वीर को सदा के लिये बदल दिया। उन्होंने क्रीमिया के युद्ध के समय घायल सैनिको की बहुत सेवा की थी। वे रात-रात भर जाग कर एक लालटेन के सहारे इन घायलों की सेवा करती रही इस लिए उन्हें लेडी विथ दि लैंप का नाम मिला था उनकी प्रेरणा से ही नर्सिंग क्षेत्र में महिलाओं को आने की प्रेरणा मिली थी। .

नई!!: १८५४ और फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल · और देखें »

लॉर्ड डलहौजी

लॉर्ड डलहौजी भारत में ब्रिटिश राज का गवर्नर जनरल था और उसका प्रशासन चलाने का तरीका साम्राज्यवाद से प्रेरित था। उसके काल मे राज्य विस्तार का काम अपने चरम पर था। .

नई!!: १८५४ और लॉर्ड डलहौजी · और देखें »

कोलकाता उपनगरीय रेलवे

कोलकाता उपनगरीय रेलवे कोलकाता के उपनगरीय क्षेत्रों के लिए रेल प्रणाली है। इस प्रकार की रेलवे भारत में अत्यधिक प्रयोगनीय प्रणाली होती है। भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों में से पूर्व रेलवे (भारत) और दक्षिणपूर्व रेलवे (भारत) का मुख्यालय कोलकाता में है। कोलकाता में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं- हावड़ा जंक्शन और सियालदह जंक्शन। एक अन्य महत्त्वपूर्ण टर्मिनल चितपुर में बना है। इस स्टेशन का नाम कोलकाता रखा गया है। हाल ही में हावड़ा के निकट शालीमार में भी नया टर्मिनल बना है। वहां से कुछ इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेनें भी चलती हैं। कोलकाता में अपने पड़ोसी उपनगरों सहित उपनगरीय रेल प्रणाली है, जो अति विस्तृत, किन्तु भीड़-भाड़ वाली है। अधिकांश ट्रेनें इलेक्ट्रिक मल्टिपल युनिट (ई.एम.यू.) हैं। यह विस्तृत उपनगरीय रेल जाल उत्तर २४ परगना, दक्षिण २४ परगना, नदिया, हावड़ा और हुगली तक फैला हुआ है। कोलकाता में उपनगरीय रेलवे पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेल मंडल द्वारा संचालित है। कोलकाता मेट्रो नगर में भूमिगत रेल सेवा उपलब्ध कराती है। नगर में एक अलग चक्रीय रेल लाइन है, जो पूर्वी रेलवे द्वारा संचालित है।.

नई!!: १८५४ और कोलकाता उपनगरीय रेलवे · और देखें »

उलार्क सूर्य मंदिर

उलार्क सूर्य मंदिर अब उलार नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि भगवान कृष्ण के वंशज साम्ब को कुष्ठ व्याधि हुई जिससे मुक्ति के लिये साम्ब ने देश के १२ जगहों पर भव्य सूर्य मन्दिर बनवाए थे और भगवान सूर्य की आराधना की थी। ऐसा कहा जाता है तब साम्ब को कुष्ठ से मुक्ति मिली थी। उन्ही १२ मन्दिरो में उलार एक है। अन्य सूर्य मंदिरो में देवार्क, लोलार्क, पूण्यार्क, औंगार्क, कोणार्क, चाणार्क आदि शामिल है। यहाँ की मूर्तियाँ पालकालीन है जो काले पत्थर (ब्लैक स्टोन) से निर्मित हैं। बताते हैं कि मुगलकाल में विदेशी आक्रमणकारियों ने देश के कई प्रमुख मंदिरो के साथ उलार मन्दिर को भी काफी क्षति पहुँचाई थी। बाद में भरतपुर नरेश के वंशजो द्वारा इस पौराणिक मन्दिरो के जीर्णोद्धार की बात कही जाती है। बताते हैं कि संत अलबेला बाबा करीब १८५२-१८५४ के बीच उलार्क आए और जनसहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। खुदाई के दौरान यहाँ शिव, पार्वती, गणेश आदि देवताओं की दर्जनो विखंडित पालकालीन दुर्लभ मूर्तियाँ मिलीं। उलार मंदिर में नेटुआ (एक विशेष जाति) नचाने की प्रथा अब भी कायम है जो इसकी खासियत है। इस प्रथा का जिन महिलाओ को पता है वे अपने आँचल को जमीन पर बिछा देती है जिसपर नेटुआ नाचते हुए बाजा बजाता है। माना जाता है कि सूर्य देवता इससे प्रसन्न होते हैं। यहाँ छठ के अतिरिक्त रविवार को भी दूर-दूर से अनेक श्रद्धालु महिलायें खासतौर पर पूजा-अर्चना के लिये जुटती है। साथ ही साथ यहाँ भव्य मेला भी लगता है। श्रेणी:सूर्य मंदिर.

नई!!: १८५४ और उलार्क सूर्य मंदिर · और देखें »

उल्टा सिर चार आने

उल्टा सिर चार आने भारत मे छपी एक एक प्रसिद्ध डाक टिकट है और डाक टिकटों के संग्राहकों के लिए बेशकीमती है। भारतीय सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा अश्ममुद्रित यह डाक टिकट 1854 में पहली बार मुद्रित हुई थी, इसे लाल और नीले रंग में छापा गया था और इसका मूल्य चार आने था, हालांकि इसके मुद्रण के दौरान हुई एक प्रतीप त्रुटि के कारण इस पर रानी का सिर "उल्टा" छप गया था। यह दुनिया की पहली बहुरंगी डाक टिकटों में से एक है, बेसल डव इसके लगभग यह 9 साल बाद आई। .

नई!!: १८५४ और उल्टा सिर चार आने · और देखें »

१ अक्टूबर

१ अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २७४वाँ (लीप वर्ष मे २७५वाँ) दिन है। वर्ष मे अभी और ९१ दिन बाकी है।.

नई!!: १८५४ और १ अक्टूबर · और देखें »

५ नवम्बर

५ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३०९वॉ (लीप वर्ष मे ३१० वॉ) दिन है। साल मे अभी और ५६ दिन बाकी है। .

नई!!: १८५४ और ५ नवम्बर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

1854

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »