लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१७८७

सूची १७८७

१७८७ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

5 संबंधों: पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय, प्रसिद्ध पुस्तकें, संविधान, कोपनहेगन, ६ मार्च

पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय

पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय (अंग्रेज़ी: University of Pittsburgh) अमेरिका के पिट्सबर्ग में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसे "पिट्" भी कहा जाता है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना १७८७ में हुई थी। अभी यहाँ विभिन्न पाठ्यक्रमों में २७,५६२ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। "पिट्" दर्शनशास्त्र के लिए जाना जाता है। यहाँ शिक्षा ग्रहण करने के लिए पूरी दुनिया से विद्यार्थी आते हैं। यहाँ एक अस्पताल भी है जिसे "पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय आयुर्विज्ञान केन्द्र" (University of Pittsburgh Medical Center (UPMC)) कहा जाता है। यहाँ विभिन्न प्रकार के शोध कार्य भी होते रहते हैं। इसके अतिरिक्त यह यहाँ पर स्थित एक ऊँचे भवन "कथेड्रल ऑफ़ लर्निंग" के लिए भी प्रसिद्ध है। यह खेलकूद के क्षेत्र में भी अग्रणी है और यहाँ के सर्वश्रेष्ठ खेल हैं - अमेरिकी फुटबॉल और बास्केटबॉल। भारतीय कमरे.

नई!!: १७८७ और पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय · और देखें »

प्रसिद्ध पुस्तकें

कोई विवरण नहीं।

नई!!: १७८७ और प्रसिद्ध पुस्तकें · और देखें »

संविधान

संविधान, मूल सिद्धान्तों या स्थापित नज़ीरों का एक समुच्चय है, जिससे कोई राज्य या अन्य संगठन अभिशासित होते हैं। वह किसी संस्था को प्रचालित करने के लिये बनाया हुआ संहिता (दस्तावेज) है। यह प्रायः लिखित रूप में होता है। यह वह विधि है जो किसी राष्ट्र के शासन का आधार है; उसके चरित्र, संगठन, को निर्धारित करती है तथा उसके प्रयोग विधि को बताती है, यह राष्ट्र की परम विधि है तथा विशेष वैधानिक स्थिति का उपभोग करती है सभी प्रचलित कानूनों को अनिवार्य रूप से संविधान की भावना के अनुरूप होना चाहिए यदि वे इसका उल्लंघन करेंगे तो वे असंवैधानिक घोषित कर दिए जाते है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी सम्प्रभु देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है, जिसमें, उसके अंग्रेज़ी-भाषी संस्करण में १४६,३८५ शब्दों के साथ, २२ भागों में ४४४ अनुच्छेद, १२ अनुसूचियाँ और १०१ संशोधन हैं, जबकि मोनाको का संविधान सबसे छोटा लिखित संविधान है, जिसमें ९७ अनुच्छेदों के साथ १० अध्याय, और कुल ३,८१४ शब्द हैं। .

नई!!: १७८७ और संविधान · और देखें »

कोपनहेगन

कोपनहेगन (डैनिश: København), डेनमार्क की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है, जिसकी नगरीय जनसंख्या ११,६७,५६९ (२००९) और महानगरीय जनसंख्या १८,७५,१७९ (२००९) है। कोपेनहेगन जीलण्ड और अमागर द्वीपों पर बसा हुआ है। इस क्षेत्र के प्रथम लिखित दस्तावेज ११वीं सदी के हैं और कोपनहेगन १५वीं सदी के आरम्भ में और क्रिस्चियन चतुर्थ के शासनकाल में डेनमार्क की राजधानी बना। वर्ष २००० में ओरेसण्ड सेतु के पूरा होने के साथ ही कोपनहेगन ओरेसण्ड क्षेत्र का केन्द्र बन गया है। इस क्षेत्र में, कोपनहेगन और स्वीडन का माल्मो नगर मिलकर एक आम महानगरीय क्षेत्र बनने की प्रकिया में है। ५० किमी के अर्धव्यास में २७ लाख लोगों के साथ, कोपनहेगन उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से एक है। नॉर्डिक देशों में कोपनहेगन सर्वाधिक पधारा जाने वाला देश है जहाँ पर २००७ में १३ लाख विदेशी पर्यटक आए। कोपनहेगन को बारम्बार एक ऐसे नगर के रूप में पहचान मिली है जहाँ का जीवन स्तर विश्व में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। यह दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक माना जाता है। भीतरी बन्दरगाह का पानी इतना साफ़ है की उसमें तैरा जा सकता है और प्रतिदिन ३६% निवासी साइकिल से काम पर जाते हैं, यानी की प्रतिदिन ११ लाख किमी की साइकिल यात्रा यहाँ की जाती है। यहाँ कोपेनहेगन विश्वविद्यालय, इंस्टिट्यूट फ़ॉर थियोरेटिकल फ़िजिक्स (१९२० ई.), रॉयल डैनिश जीओग्राफ़िकल सोसायटी (१८७६ ई.), अनेक शिक्षण एवं गवेषणा संस्थाएँ तथा तीन प्रमुख संग्रहालय हैं। यहाँ के रॉयल पुस्तकालय में लगभग १५,००,००० पुस्तकें हैं। नगर में अनेक प्रमोद वन, झीलें एवं भव्य भवन हैं जिनका निर्माण क्रिश्चियन चतुर्थ (१५८८-१६४८ ई.) तथा फ्रेंडरिक पंचम (१७४६-१७६६ ई.) के शासनकाल में हुआ था। .

नई!!: १७८७ और कोपनहेगन · और देखें »

६ मार्च

6 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 65वॉ (लीप वर्ष में 66 वॉ) दिन है। साल में अभी और 300 दिन बाकी है। इस दिन घाना में स्वतंत्रता दिवस मानाया जाता है। .

नई!!: १७८७ और ६ मार्च · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

1787

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »