लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१७ अक्टूबर

सूची १७ अक्टूबर

17 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 290वॉ (लीप वर्ष मे 291 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 75 दिन बाकी है। .

17 संबंधों: ड्रेकुला अनटोल्ड, द लीजेंड ऑफ़ स्पायरो: अ न्यु बिगिनिंग, पाकिस्तान के गवर्नर जनरल, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत के महाराज्यपाल, महात्मा गांधी, मोबाइल फ़ोन, यूट्यूब, लोहा (1997 फ़िल्म), सुरेन्द्र मोहंती, स्मिता पाटिल, सैयद अहमद ख़ान, जगदीशचंद्र माथुर, जैनेन्द्र कुमार, आर्थर मिलर, कारा ब्लैक, अक्टूबर

ड्रेकुला अनटोल्ड

ड्रेकुला अनटोल्ड (Dracula Untold) वर्ष 2014 की अमेरिकी डार्क फैंटासी, एक्शन व हाॅर्रर प्रधान फिल्म हैं। यह नवोदित निर्देशक गैरी शाॅर की पहली फीचर फिल्म है जिसकी पटकथा मैट सेज़ामा और बुर्क शार्पलेस ने लिखी है। फिल्म की कहानी आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर की 1897 की किताब 'ड्रेकुला' पर आधारित है, जिसमें मुख्य शीर्षक किरदार 'काउंट ड्रेकुला' के उद्गम कथा, यानी व्लाद द इम्पेलर की कहानी की परिकल्पना की गई है। अभिनेता ल्युक इवान्स शीर्षक भूमिका में हैं तथा साराह गेडाॅन, डाॅमिनिक कूपर, आर्ट पार्किन्सन एवं चार्ल्स डांस सहयोगी भूमिकाओं में हैं। अगस्त 5, 2013 में उत्तरी आयरलैंड को फिल्मांकन के लिए चुना गया। युनिवर्सल पिक्चर्स ने अक्टूबर 10, 2014 को सिनेमाघरों एवं आईमैक्स में पर्दापर्ण किया। सिनेमा जगत में इस विख्यात काल्पनिक खलपात्र की आरंभिक जीवन का यह पुनर्रचना है। मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद आलोचकों ने, ल्युक इवान्स के बेहतरीन अभिनय की प्रशंसा के साथ कहानी और पात्र भूमिकाओं पर कसे निर्देशन की भी समीक्षा की, फिल्म 'ड्रेकुला अनटोल्ड' ने वैश्विक बाॅक्स ऑफिस पर $217 मिलियन की व्यावसायिक कमाई कर बढ़िया प्रदर्शन किया। साउंड एण्ड विजन इंडिया ने फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में डब किया। .

नई!!: १७ अक्टूबर और ड्रेकुला अनटोल्ड · और देखें »

द लीजेंड ऑफ़ स्पायरो: अ न्यु बिगिनिंग

द लीजेंड ऑफ़ स्पायरो: अ न्यु बिगिनिंग (अंग्रेज़ी: The Legend of Spyro: A New Beginning) में पहली बार खेल द लीजेंड ऑफ़ स्पायरो त्रयी.

नई!!: १७ अक्टूबर और द लीजेंड ऑफ़ स्पायरो: अ न्यु बिगिनिंग · और देखें »

पाकिस्तान के गवर्नर जनरल

यहाँ पाकिस्तान के स्वतंत्रता उपरांत गवर्नर-जनरल गण की सूची दी गयी है। इनका पूर्ण काल1947 – 1958 के बीच रहा। उसके बाद पाकिस्तान गणतंत्र बन गया। तब वहाँ राष्ट्रपति होने लगे।.

नई!!: १७ अक्टूबर और पाकिस्तान के गवर्नर जनरल · और देखें »

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है, इसे लोग बेल्हा भी कहते हैं, क्योंकि यहां बेल्हा देवी मंदिर है जो कि सई नदी के किनारे बना है। इस जिले को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है। यहां के विधानसभा क्षेत्र पट्टी से ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं॰ जवाहर लाल नेहरू ने पदयात्रा के माध्यम से अपना राजनैतिक करियर शुरू किया था। इस धरती को रीतिकाल के श्रेष्ठ कवि आचार्य भिखारीदास और राष्ट्रीय कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्मस्थली के नाम से भी जाना जाता है। यह जिला धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी कि जन्मभूमि और महात्मा बुद्ध की तपोस्थली है। .

नई!!: १७ अक्टूबर और प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश · और देखें »

भारत के महाराज्यपाल

भारत के महाराज्यपाल या गवर्नर-जनरल (१८५८-१९४७ तक वाइसरॉय एवं गवर्नर-जनरल अर्थात राजप्रतिनिधि एवं महाराज्यपाल) भारत में ब्रिटिश राज का अध्यक्ष और भारतीय स्वतंत्रता उपरांत भारत में, ब्रिटिश सम्प्रभु का प्रतिनिधि होता था। इनका कार्यालय सन 1773 में बनाया गया था, जिसे फोर्ट विलियम की प्रेसीडेंसी का गवर्नर-जनरल के अधीन रखा गया था। इस कार्यालय का फोर्ट विलियम पर सीधा नियंत्रण था, एवं अन्य ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारियों का पर्यवेक्षण करता था। सम्पूर्ण ब्रिटिश भारत पर पूर्ण अधिकार 1833 में दिये गये और तब से यह भारत के गवर्नर-जनरल बन गये। १८५८ में भारत ब्रिटिश शासन की अधीन आ गया था। गवर्नर-जनरल की उपाधि उसके भारतीय ब्रिटिश प्रांत (पंजाब, बंगाल, बंबई, मद्रास, संयुक्त प्रांत, इत्यादि) और ब्रिटिष भारत, शब्द स्वतंत्रता पूर्व काल के अविभाजित भारत के इन्हीं ब्रिटिश नियंत्रण के प्रांतों के लिये प्रयोग होता है। वैसे अधिकांश ब्रिटिश भारत, ब्रिटिश सरकार द्वारा सीधे शासित ना होकर, उसके अधीन रहे शासकों द्वारा ही शासित होता था। भारत में सामंतों और रजवाड़ों को गवर्नर-जनरल के ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि होने की भूमिका को दर्शित करने हेतु, सन १८५८ से वाइसरॉय एवं गवर्नर-जनरल ऑफ इंडिया (जिसे लघुरूप में वाइसरॉय कहा जाता था) प्रयोग हुई। वाइसरॊय उपाधि १९४७ में स्वतंत्रता उपरांत लुप्त हो गयी, लेकिन गवर्नर-जनरल का कार्यालय सन १९५० में, भारतीय गणतंत्रता तक अस्तित्व में रहा। १८५८ तक, गवर्नर-जनरल को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों द्वारा चयनित किया जाता था और वह उन्हीं को जवाबदेह होता था। बाद में वह महाराजा द्वारा ब्रिटिश सरकार, भारत राज्य सचिव, ब्रिटिश कैबिनेट; इन सभी की राय से चयन होने लगा। १९४७ के बाद, सम्राट ने उसकी नियुक्ति जारी रखी, लेकिन भारतीय मंत्रियों की राय से, ना कि ब्रिटिश मंत्रियों की सलाह से। गवर्नर-जनरल पांच वर्ष के कार्यकाल के लिये होता था। उसे पहले भी हटाया जा सकता था। इस काल के पूर्ण होने पर, एक अस्थायी गवर्नर-जनरल बनाया जाता था। जब तक कि नया गवर्नर-जनरल पदभार ग्रहण ना कर ले। अस्थायी गवर्नर-जनरल को प्रायः प्रान्तीय गवर्नरों में से चुना जाता था। .

नई!!: १७ अक्टूबर और भारत के महाराज्यपाल · और देखें »

महात्मा गांधी

मोहनदास करमचन्द गांधी (२ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था।। उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी याद किया जाता है। सुभाष चन्द्र बोस ने ६ जुलाई १९४४ को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं। प्रति वर्ष २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है। सबसे पहले गान्धी ने प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिये संघर्ष हेतु सत्याग्रह करना शुरू किया। १९१५ में उनकी भारत वापसी हुई। उसके बाद उन्होंने यहाँ के किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिये एकजुट किया। १९२१ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने देशभर में गरीबी से राहत दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण व आत्मनिर्भरता के लिये अस्पृश्‍यता के विरोध में अनेकों कार्यक्रम चलाये। इन सबमें विदेशी राज से मुक्ति दिलाने वाला स्वराज की प्राप्ति वाला कार्यक्रम ही प्रमुख था। गाँधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाये गये नमक कर के विरोध में १९३० में नमक सत्याग्रह और इसके बाद १९४२ में अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्त की। दक्षिण अफ्रीका और भारत में विभिन्न अवसरों पर कई वर्षों तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे। .

नई!!: १७ अक्टूबर और महात्मा गांधी · और देखें »

मोबाइल फ़ोन

अनु-फ्लिप मोबाइल फोन के कई उदाहरण. मोबाइल फ़ोन या मोबाइल (इसे सेलफोन और हाथफोन भी बुलाया जाता है, या सेल फोन, सेलुलर फोन, सेल, वायरलेस फोन, सेलुलर टेलीफोन, मोबाइल टेलीफोन या सेल टेलीफोन) एक लंबी दूरी का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसे विशेष बेस स्टेशनों के एक नेटवर्क के आधार पर मोबाइल आवाज या डेटा संचार के लिए उपयोग करते हैं इन्हें सेल साइटों के रूप में जाना जाता है। मोबाइल फोन, टेलीफोन, के मानक आवाज कार्य के अलावा वर्तमान मोबाइल फोन कई अतिरिक्त सेवाओं और उपसाधन का समर्थन कर सकते हैं, जैसे की पाठ संदेश के लिए SMS, ईमेल, इंटरनेट के उपयोग के लिए पैकेट स्विचिंग, गेमिंग, ब्लूटूथ, इन्फ़रा रेड, वीडियो रिकॉर्डर के साथ कैमरे और तस्वीरें और वीडियो भेजने और प्राप्त करने के लिए MMS, MP3 प्लेयर, रेडियो और GPS.

नई!!: १७ अक्टूबर और मोबाइल फ़ोन · और देखें »

यूट्यूब

यूट्यूब का मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलीफोर्निया में (२०१०) यूट्यूबएक साझा वेबसाइट (video sharing) है जहाँ उपयोगकर्ता वेबसाइट पर वीडियो देख सकता है, रेटिंग दे सकता है, टिप्पणियाँ छोड़ सकता है और वीडियॊ क्लिप साझा कर सकता है। पेपल के तीन पूर्व कर्मचारियॊं ने मध्य फरवरी (PayPal)२००५ यू ट़यूब बनायी थी।, USATODAY, October 11 (October 11), 2006.

नई!!: १७ अक्टूबर और यूट्यूब · और देखें »

लोहा (1997 फ़िल्म)

लोहा 1997 में बनी निर्देशक कांति शाह की एक्शन-ड्रामा आधारित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में धर्मेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, शक्ति कपूर, मोहन जोशी और किरन कुमार ने अभिनय किया है। निर्देशक कांति शाह ने इसी फिल्म के मुख्य अभिनेता मिथुन एवं अन्य चरित्र कलाकारों के साथ लघु बजट की गुण्डा फिल्म बनाई जो समीक्षक रूप से नाकारत्मक रही लेकिन विशेष दर्शकों की पसंद से संक्षिप्त रूप में सफल इसे कल्ट फिल्म घोषित किया गया। .

नई!!: १७ अक्टूबर और लोहा (1997 फ़िल्म) · और देखें »

सुरेन्द्र मोहंती

सुरेन्द्र मोहंती ओड़िया के ऐसे कथाकारों में से हैं जो भारत की स्वतंत्रता के बाद तेज़ी से प्रकाश में आए। अलंकारिक शैली के इस कथाकार की कहानियों के विषयों का क्षेत्र बहुत विस्तृत है। उनका जन्म 1920 में हुआ तथा देहांत 1992 में। अनेक साहित्यिक पुरस्कारों के विजेता सुरेंद्र मोहंती ने कहानियों के अतिरिक्त उपन्यास, यात्रा विवरण, आलोचना, रुपक और जीवनियों की ५० से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। महानगरीर रात्रि (महानगर की रात्रि), मालारेर मृत्यु (हंस की मृत्यु), अंध दिगंत (अंधेरा क्षितिज) और महानिबान (महानिर्वाण) उनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं। उनकी कृति नीलशिला से उन्हें बहुत प्रसिद्धि प्राप्त हुई। उनके प्रसिद्ध कहानी संग्रह हैं यदुबंश ओउ अन्य गल्प (यदुवंश तथा अन्य कहानियाँ), राजधानी ओउ अन्य गल्प (राजधानी तथा अन्य कहानियाँ), कृष्न चूड (मयूरपंख) और रूटी ओऊ चंद्र। ४ अक्टूबर १९८४ में विजयदशमी के दिन स्थापित संबाद नामक उड़िया के सबसे लोकप्रय समाचरपत्र के पहले संपादक सुरेन्द्र मोहंती ही थे। बाद मे वे उसके प्रमुख संपादक भी बने। इनके द्वारा रचित एक उपन्यास नील शैल के लिये उन्हें सन् १९६९ में साहित्य अकादमी पुरस्कार (ओड़िया) से सम्मानित किया गया। .

नई!!: १७ अक्टूबर और सुरेन्द्र मोहंती · और देखें »

स्मिता पाटिल

स्मिता पाटिल (जन्म: 17 अक्टूबर, 1955; निधन: 13 दिसम्बर, 1986) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। भारतीय संदर्भ में स्मिता पाटिल एक सक्रिय नारीवादी होने के अतिरिक्त मुंबई के महिला केंद्र की सदस्य भी थीं। वे महिलाओं के मुद्दों पर पूरी तरह से वचनबद्ध थीं और इसके साथ ही उन्होने उन फिल्मो मे काम करने को प्राथमिकता दी जो परंपरागत भारतीय समाज मे शहरी मध्यवर्ग की महिलाओं की प्रगति उनकी कामुकता तथा सामाजिक परिवर्तन का सामना कर रही महिलाओं के सपनों की अभिवयक्ति कर सकें.

नई!!: १७ अक्टूबर और स्मिता पाटिल · और देखें »

सैयद अहमद ख़ान

सर सैयद अहमद ख़ान (उर्दू:, 17 अक्टूबर 1817 - 27 मार्च 1898) हिन्दुस्तानी शिक्षक और नेता थे जिन्होंने भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरुआत की। उन्होने मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएण्टल कालेज की स्थापना की जो बाद में विकसित होकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। उनके प्रयासों से अलीगढ़ क्रांति की शुरुआत हुई, जिसमें शामिल मुस्लिम बुद्धिजीवियों और नेताओं ने भारतीय मुसलमानों को हिन्दुओं से अलग करने का काम किया और पाकिस्तान की नींव डाली। सय्यद अहमद खान ईस्ट इण्डिया कम्पनी में काम करते हुए काफ़ी प्रसिद्ध हुए। सय्यद अहमद १८५७ के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय ब्रिटिश साम्राज्य के वफादार बने रहे और उन्होने बहुत से यूरोपियों की जान बचायी। बाद में उस संग्राम के विषय में उन्होने एक किताब लिखी: असबाब-ए-बग़ावत-ए-हिन्द, जिसमें उन्होने ब्रिटिश सरकार की नीतियों की आलोचना की। ये अपने समय के सबसे प्रभावशाली मुस्लिम नेता थे। उनका विचार था कि भारत के मुसलमानों को ब्रिटिश सरकार के प्रति वफ़ादार नहीं रहना चाहिये। उन्होने उर्दू को भारतीय मुसलमानों की सामूहिक भाषा बनाने पर ज़ोर दिया। .

नई!!: १७ अक्टूबर और सैयद अहमद ख़ान · और देखें »

जगदीशचंद्र माथुर

जगदीशचंद्र माथुर (जन्म १६ जुलाई, १९१७ -- १९७८) हिंदी के लेखक एवं नाटककार थे। वे उन साहित्यकारों में से हैं जिन्होंने आकाशवाणी में काम करते हुए हिन्दी की लोकप्रयता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया। रंगमंच के निर्माण, निर्देशन, अभिनय, संकेत आदि के सम्बन्ध में आपको विशेष सफलता मिली है। परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण के ऐसे ऐतिहासिक समय में जगदीशचंद्र माथुर, आईसीएस, ऑल इंडिया रेडियो के डायरेक्टर जनरल थे। उन्होंने ही 'एआईआर' का नामकरण आकाशवाणी किया था। टेलीविज़न उन्हीं के जमाने में वर्ष १९५९ में शुरू हुआ था। हिंदी और भारतीय भाषाओं के तमाम बड़े लेखकों को वे ही रेडियो में लेकर आए थे। सुमित्रानंदन पंत से लेकर दिनकर और बालकृष्ण शर्मा नवीन जैसे दिग्गज साहित्यकारों के साथ उन्होंने हिंदी के माध्यम से सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सूचना संचार तंत्र विकसित और स्थापित किया था। जगदीश चंद्र माथुर- उपन्यास --- यादों का पहाड़,आधा पुल,मुठ्ठी भर कांकर,कभी न छोड़ें खेत,धरती धन न अपना .

नई!!: १७ अक्टूबर और जगदीशचंद्र माथुर · और देखें »

जैनेन्द्र कुमार

प्रेमचंदोत्तर उपन्यासकारों में जैनेंद्रकुमार (२ जनवरी, १९०५- २४ दिसंबर, १९८८) का विशिष्ट स्थान है। वह हिंदी उपन्यास के इतिहास में मनोविश्लेषणात्मक परंपरा के प्रवर्तक के रूप में मान्य हैं। जैनेंद्र अपने पात्रों की सामान्यगति में सूक्ष्म संकेतों की निहिति की खोज करके उन्हें बड़े कौशल से प्रस्तुत करते हैं। उनके पात्रों की चारित्रिक विशेषताएँ इसी कारण से संयुक्त होकर उभरती हैं। जैनेंद्र के उपन्यासों में घटनाओं की संघटनात्मकता पर बहुत कम बल दिया गया मिलता है। चरित्रों की प्रतिक्रियात्मक संभावनाओं के निर्देशक सूत्र ही मनोविज्ञान और दर्शन का आश्रय लेकर विकास को प्राप्त होते हैं। .

नई!!: १७ अक्टूबर और जैनेन्द्र कुमार · और देखें »

आर्थर मिलर

आर्थर मिलर (१७ अक्टूबर १९१५- १० फरवरी २००५) अमेरिका के प्रमुख नाटककार और लेखक थे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सामाजिक विषयों पर नाटक लिखने वाले मिलर ने बहुचर्चित 'द अमेरिकन ड्रीम' यानि 'सपनों के अमरीका' की कई ख़ामियाँ अमरीकी जनता और विश्व के सामने रखीं। इसी कारण उनकी आलोचना भी हुई लेकिन उसकी परवाह किए बिना उन्होंने अपने नाटकों में आधुनिक समाज पर अपना नज़रिया रखा। १९४९ में अपने नाटक एक सेल्समैन की मौत ('डेथ ऑफ़ ए सेल्समैन') का मंचन हुआ तो वे रातों-रात ही लोकप्रिय हो गए। यह एक आम व्यक्ति विली लोमैन की कहानी थी, जिसका अमरीका के पूँजीवाद में पूरा विश्वास है और जो व्यवसायिक सफलता के लिए काम करते हुए, भारी दबावों से घिरा हुआ, दम तोड़ देता है। इसी नाटक के लिए उन्हें १९४९ में पुलिट्ज़र पुरस्कार भी मिला। मिलर की ये योग्यता थी कि वे बिलकुल निजी या व्यक्तिगत कहानियों को भी व्यापक सामाजिक स्वरूप प्रदान कर देते थे। .

नई!!: १७ अक्टूबर और आर्थर मिलर · और देखें »

कारा ब्लैक

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: १७ अक्टूबर और कारा ब्लैक · और देखें »

अक्टूबर

अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर और जूलियन कैलेंडर का दसवाँ महीना है। और यह उन सात महीनों में से एक है जिनके दिनों की संख्या ३१ होती है। श्रेणी:चित्र जोड़ें .

नई!!: १७ अक्टूबर और अक्टूबर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

17 अक्तूबर, 17 अक्टूबर, १७ अक्तूबर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »