लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१५ फरवरी

सूची १५ फरवरी

15 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 46वॉ दिन है। साल में अभी और 319 दिन बाकी है (लीप वर्ष में 320)। .

24 संबंधों: डब्ल्यूडब्ल्यूई, दुलाल गुहा, बशीर बद्र, भारत २०१०, मनोरमा (अभिनेत्री), महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची, मिर्ज़ा ग़ालिब, रिचर्ड फिलिप्स फाइनमेन, रज़िया सज्जाद ज़हीर, सत्यजित राय, साहित्य संगीत कला २०१०, सुभद्रा कुमारी चौहान, सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला, हाउस धारावाहिक के प्रसंगों की सूची, हृषीकेश सुलभ, जिन्ना अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जोधा अकबर (2008 फ़िल्म), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी २०१०, गैलीलियो गैलिली, कविता कौशिक, असम के राज्यपालों की सूची, १९२२, १९४७, १९४८

डब्ल्यूडब्ल्यूई

Linda McMahon, CEOShane McMahon, Executive Vice President of Global MediaStephanie McMahon-Levesque, Executive Vice President of Talent Relations, Live Events and Creative Writing.

नई!!: १५ फरवरी और डब्ल्यूडब्ल्यूई · और देखें »

दुलाल गुहा

दुलाल गुहा (जन्म: 2 अप्रैल, 1928 निधन: 15 फरवरी, 2001) हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: १५ फरवरी और दुलाल गुहा · और देखें »

बशीर बद्र

डॉ॰ बशीर बद्र (जन्म १५ फ़रवरी १९३६) को उर्दू का वह शायर माना जाता है जिसने कामयाबी की बुलन्दियों को फतेह कर बहुत लम्बी दूरी तक लोगों की दिलों की धड़कनों को अपनी शायरी में उतारा है। साहित्य और नाटक आकेदमी में किए गये योगदानो के लिए उन्हें १९९९ में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इनका पूरा नाम सैयद मोहम्मद बशीर है। भोपाल से ताल्लुकात रखने वाले बशीर बद्र का जन्म कानपुर में हुआ था। आज के मशहूर शायर और गीतकार नुसरत बद्र इनके सुपुत्र हैं। डॉ॰ बशीर बद्र 56 साल से हिन्दी और उर्दू में देश के सबसे मशहूर शायर हैं। दुनिया के दो दर्जन से ज्यादा मुल्कों में मुशायरे में शिरकत कर चुके हैं। बशीर बद्र आम आदमी के शायर हैं। ज़िंदगी की आम बातों को बेहद ख़ूबसूरती और सलीके से अपनी ग़ज़लों में कह जाना बशीर बद्र साहब की ख़ासियत है। उन्होंने उर्दू ग़ज़ल को एक नया लहजा दिया। यही वजह है कि उन्होंने श्रोता और पाठकों के दिलों में अपनी ख़ास जगह बनाई है। .

नई!!: १५ फरवरी और बशीर बद्र · और देखें »

भारत २०१०

इन्हें भी देखें 2014 भारत 2014 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2014 साहित्य संगीत कला 2014 खेल जगत 2014 .

नई!!: १५ फरवरी और भारत २०१० · और देखें »

मनोरमा (अभिनेत्री)

मनोरमा हिंदी फ़िल्मों की एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई फिल्मों में खलनायिका और हास्य चरित्रों को साकार किया था। उनकी कुछ चर्चित फिल्मों में सीता और गीता, एक फूल दो माली, दो कलियां, कारवां आदि थीं। उनकी अंतिम फिल्म दीपा मेहता की 'वाटर' थी, जिसमें उन्होंने विधवा आश्रम की मुखिया की भूमिका निभाई थी। लाहौर (अब पाकिस्तान में) में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली मनोरमा ने राजा नक्सर से निकाह किया था। दोनों विभाजन के बाद भारत आ गए थे, जहां राजा निर्माता बन गए। शुक्रवार १५ फरवरी २००८ को बंबई में संक्षिप्त बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में निधन उनका निधन हो गया। वे ८१ वर्ष की थीं। .

नई!!: १५ फरवरी और मनोरमा (अभिनेत्री) · और देखें »

महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची

यह सूची भारत के भूतपूर्व बॉम्बे राज्य और वर्तमान महाराष्ट्र राज्य के राज्यपालों की है। राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन है जो राजधानी मुम्बई में स्थित है। .

नई!!: १५ फरवरी और महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची · और देखें »

मिर्ज़ा ग़ालिब

मिर्ज़ा असद-उल्लाह बेग ख़ां उर्फ “ग़ालिब” (२७ दिसंबर १७९६ – १५ फरवरी १८६९) उर्दू एवं फ़ारसी भाषा के महान शायर थे। इनको उर्दू भाषा का सर्वकालिक महान शायर माना जाता है और फ़ारसी कविता के प्रवाह को हिन्दुस्तानी जबान में लोकप्रिय करवाने का श्रेय भी इनको दिया जाता है। यद्दपि इससे पहले के वर्षो में मीर तक़ी "मीर" भी इसी वजह से जाने जाता है। ग़ालिब के लिखे पत्र, जो उस समय प्रकाशित नहीं हुए थे, को भी उर्दू लेखन का महत्वपूर्ण दस्तावेज़ माना जाता है। ग़ालिब को भारत और पाकिस्तान में एक महत्वपूर्ण कवि के रूप में जाना जाता है। उन्हे दबीर-उल-मुल्क और नज़्म-उद-दौला का खिताब मिला। ग़ालिब (और असद) नाम से लिखने वाले मिर्ज़ा मुग़ल काल के आख़िरी शासक बहादुर शाह ज़फ़र के दरबारी कवि भी रहे थे। आगरा, दिल्ली और कलकत्ता में अपनी ज़िन्दगी गुजारने वाले ग़ालिब को मुख्यतः उनकी उर्दू ग़ज़लों को लिए याद किया जाता है। उन्होने अपने बारे में स्वयं लिखा था कि दुनिया में यूं तो बहुत से अच्छे कवि-शायर हैं, लेकिन उनकी शैली सबसे निराली है: “हैं और भी दुनिया में सुख़न्वर बहुत अच्छे कहते हैं कि ग़ालिब का है अन्दाज़-ए बयां और” .

नई!!: १५ फरवरी और मिर्ज़ा ग़ालिब · और देखें »

रिचर्ड फिलिप्स फाइनमेन

right रिचर्ड फिलिप्स फाइनमेन (11 मई, 1918 – 15 फरवरी, 1988) बीसवी शताब्दी के अन्तिम भाग के सबसे चर्चित वैज्ञानिक थे। वे 1966 मे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हुए। बीसवीं शताब्दी के बीच मे अच्छे विश्वविद्यालयों मे भौतिक शास्त्र को पढ़ाये जाने के तरीके पर विवाद चल रहा था।.

नई!!: १५ फरवरी और रिचर्ड फिलिप्स फाइनमेन · और देखें »

रज़िया सज्जाद ज़हीर

रजिया सज्जाद जहीर उर्दू की कहानी लेखिका हैं। इनका जन्म १५ फरवरी, सन् १९१७ को राजस्थान के अजमेर शहर में हुआ था। रजिया ने आरम्भिक शिक्षा से लेकर कला स्नातक तक की शिक्षा घर पर रहकर ही प्राप्त की। इसके बाद उनका विवाह सज्जाद ज़हीर नामक साम्यवादी (कम्यूनिस्ट) से हुआ। विवाह के बाद उन्होंने इलाहाबाद से उर्दू में स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन १९४७ में वे अजमेर से लखनऊ आईं और वहाँ करामत हुसैन गर्ल्स कॉलेज में पढाने लगीं। सन् १९६५ में उनकी नियुक्ति सोवियत सूचना विभाग में हुई। उनका निधन १८ दिसबर, १९७९ को हुआ। .

नई!!: १५ फरवरी और रज़िया सज्जाद ज़हीर · और देखें »

सत्यजित राय

सत्यजित राय (बंगाली: शॉत्तोजित् राय्) (२ मई १९२१–२३ अप्रैल १९९२) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे, जिन्हें २०वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फ़िल्म निर्देशकों में गिना जाता है। इनका जन्म कला और साहित्य के जगत में जाने-माने कोलकाता (तब कलकत्ता) के एक बंगाली परिवार में हुआ था। इनकी शिक्षा प्रेसिडेंसी कॉलेज और विश्व-भारती विश्वविद्यालय में हुई। इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत पेशेवर चित्रकार की तरह की। फ़्रांसिसी फ़िल्म निर्देशक ज़ाँ रन्वार से मिलने पर और लंदन में इतालवी फ़िल्म लाद्री दी बिसिक्लेत (Ladri di biciclette, बाइसिकल चोर) देखने के बाद फ़िल्म निर्देशन की ओर इनका रुझान हुआ। राय ने अपने जीवन में ३७ फ़िल्मों का निर्देशन किया, जिनमें फ़ीचर फ़िल्में, वृत्त चित्र और लघु फ़िल्में शामिल हैं। इनकी पहली फ़िल्म पथेर पांचाली (পথের পাঁচালী, पथ का गीत) को कान फ़िल्मोत्सव में मिले “सर्वोत्तम मानवीय प्रलेख” पुरस्कार को मिलाकर कुल ग्यारह अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। यह फ़िल्म अपराजितो (অপরাজিত) और अपुर संसार (অপুর সংসার, अपु का संसार) के साथ इनकी प्रसिद्ध अपु त्रयी में शामिल है। राय फ़िल्म निर्माण से सम्बन्धित कई काम ख़ुद ही करते थे — पटकथा लिखना, अभिनेता ढूंढना, पार्श्व संगीत लिखना, चलचित्रण, कला निर्देशन, संपादन और प्रचार सामग्री की रचना करना। फ़िल्में बनाने के अतिरिक्त वे कहानीकार, प्रकाशक, चित्रकार और फ़िल्म आलोचक भी थे। राय को जीवन में कई पुरस्कार मिले जिनमें अकादमी मानद पुरस्कार और भारत रत्न शामिल हैं। .

नई!!: १५ फरवरी और सत्यजित राय · और देखें »

साहित्य संगीत कला २०१०

इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: १५ फरवरी और साहित्य संगीत कला २०१० · और देखें »

सुभद्रा कुमारी चौहान

सुभद्रा कुमारी चौहान (१६ अगस्त १९०४-१५ फरवरी १९४८) हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका थीं। उनके दो कविता संग्रह तथा तीन कथा संग्रह प्रकाशित हुए पर उनकी प्रसिद्धि झाँसी की रानी कविता के कारण है। ये राष्ट्रीय चेतना की एक सजग कवयित्री रही हैं, किन्तु इन्होंने स्वाधीनता संग्राम में अनेक बार जेल यातनाएँ सहने के पश्चात अपनी अनुभूतियों को कहानी में भी व्यक्त किया। वातावरण चित्रण-प्रधान शैली की भाषा सरल तथा काव्यात्मक है, इस कारण इनकी रचना की सादगी हृदयग्राही है। .

नई!!: १५ फरवरी और सुभद्रा कुमारी चौहान · और देखें »

सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला

उत्तराखंड राज के थीम पर बना बद्रीनाथ मंदिर की तरह का मेले का प्रवेशद्वार सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला, भारत की एवं शिल्पियों की हस्तकला का १५ दिन चलने वाला मेला लोगों को ग्रामीण माहौल और ग्रामीण संस्कृति का परिचय देता है। यह मेला हरियाणा राज्य के फरीदाबाद शहर के दिल्ली के निकटवर्ती सीमा से लगे सूरजकुंड क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगता है। यह मेला लगभग ढाई दशक से आयोजित होता आ रहा है। वर्तमान में इस मेले में हस्तशिल्पी और हथकरघा कारीगरों के अलावा विविध अंचलों की वस्त्र परंपरा, लोक कला, लोक व्यंजनों के अतिरिक्त लोक संगीत और लोक नृत्यों का भी संगम होता है।। हिन्दुस्तान लाइव। २८ जनवरी २०१० इस मेले में हर वर्ष किसी एक राज्य को थीम बना कर उसकी कला, संस्कृति, सामाजिक परिवेश और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाता है। वर्ष २०१० में राजस्थान थीम राज्य है। इसे दूसरी बार यह गौरव प्राप्त हुआ है। मेले में लगे स्टॉल हर क्षेत्र की कला से परिचित कराते हैं। सार्क देशों एवं थाईलैंड, तजाकिस्तान और मिस्र के कलाशिल्पी भी यहां आते हैं। पश्चिम बंगाल और असम के बांस और बेंत की वस्तुएं, पूर्वोत्तर राज्यों के वस्त्र, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से लोहे व अन्य धातु की वस्तुएं, उड़ीसा एवं तमिलनाडु के अनोखे हस्तशिल्प, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और कश्मीर के आकर्षक परिधान और शिल्प, सिक्किम की थंका चित्रकला, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन और शो पीस, दक्षिण भारत के रोजवुड और चंदन की लकड़ी के हस्तशिल्प भी यहां प्रदर्शित हैं। यहां अनेक राज्यों के खास व्यंजनों के साथ ही विदेशी खानपान का स्वाद भी मिलता है। मेला परिसर में चौपाल और नाट्यशाला नामक खुले मंच पर सारे दिन विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से समा बांधते हैं। शाम के समय विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। दर्शक भगोरिया डांस, बीन डांस, बिहू, भांगड़ा, चरकुला डांस, कालबेलिया नृत्य, पंथी नृत्य, संबलपुरी नृत्य और सिद्घी गोमा नृत्य आदि का आनंद लेते हैं। विदेशों की सांस्कृतिक मंडलियां भी प्रस्तुति देती हैं। .

नई!!: १५ फरवरी और सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला · और देखें »

हाउस धारावाहिक के प्रसंगों की सूची

House's fifth season began airing on September 16, 2008.

नई!!: १५ फरवरी और हाउस धारावाहिक के प्रसंगों की सूची · और देखें »

हृषीकेश सुलभ

हृषीकेश सुलभ (जन्म फ़रवरी १५, १९५५) हिन्दी के समकालीन शीर्ष लेखकों में हैं, जो कि कहानी और नाटक-लेखन की विधाओं के लिये जाने जाते हैं। आप ऑल इण्डिया रेडियो में कार्यरत भी हैं। .

नई!!: १५ फरवरी और हृषीकेश सुलभ · और देखें »

जिन्ना अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

जिन्ना अंतरराष्ट्रीय होअगा याजिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे(Jinnah International Airport) (पहले "नेता प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा") पाकिस्तान का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह राज्य सिंध की राजधानी पाकिस्तान में स्थित है। स्थानीय लोगों में जिन्ना टर्मिनल के नाम से प्रसिद्ध है। उसका नाम नेता प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना पर रखा गया है। .

नई!!: १५ फरवरी और जिन्ना अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

जोधा अकबर (2008 फ़िल्म)

जोधा अकबर 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: १५ फरवरी और जोधा अकबर (2008 फ़िल्म) · और देखें »

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी २०१०

इन्हें भी देखें- भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: १५ फरवरी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी २०१० · और देखें »

गैलीलियो गैलिली

गैलीलियो गैलिली (१५ फरवरी, १५६५ - ८ जनवरी, १६४२) इटली के वैज्ञानिक थे। वे एक महान आविष्कारक थे तथा दूरदर्शी के विकास में उनका अतुलनीय सहयोग था। .

नई!!: १५ फरवरी और गैलीलियो गैलिली · और देखें »

कविता कौशिक

कविता कौशिक (जन्म: १५ फरवरी, १९८८) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जो सब टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक एफ़.आई.आर में प्रमुख चरित्र में अभिनय करती हैं। ये अपने माता - पिता की एकमात्र संतान हैं। इन्होंने अपने कैरियर का आरंभ बालाजी टेलीफिल्म्स के कुटुंब नामक धारावाहिक से की थी। मुंबई आने से पहले कौशिक अपने कॉलेज के दिनों में विभिन्न घटनाओं की मेजबानी करतीं हुईं जानी जाती थीं। कुटुंब धारावाहीक के बाद लोगों ने उन्हें कहानी घर घर की में मान्यता नामक किरदार में देखा। इन दो दैनिक धारावाहिकों के अलावा कौशिक को कुमकुम और सी आई डी जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी देखा गया है। .

नई!!: १५ फरवरी और कविता कौशिक · और देखें »

असम के राज्यपालों की सूची

असम के राज्यपालों की सूची नामक इस सूची में १९३७ से अब तक के राज्यपालों के नाम हैं। असम के राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। असम के राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन है। .

नई!!: १५ फरवरी और असम के राज्यपालों की सूची · और देखें »

१९२२

1922 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १५ फरवरी और १९२२ · और देखें »

१९४७

1947 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १५ फरवरी और १९४७ · और देखें »

१९४८

1948 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: १५ फरवरी और १९४८ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

15 फरवरी, 2009-02-15, १५ फ़रवरी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »