लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१ दिसम्बर

सूची १ दिसम्बर

१ दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३३५वॉ (लीप वर्ष मे ३३६वॉ) दिन है। साल में अभी और ३० दिन बाकी है। .

22 संबंधों: एशियाई खेल, तमिल नाडु के राज्यपालों की सूची, दिसम्बर, बांग्लादेश के राष्ट्रपति, बांग्लादेश के राष्ट्रपतिगण की सूची, भारत में रेल दुर्घटना, भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की स्थापना तिथि अनुसार सूची, भारतीय पुनर्नामकरण विवाद, महत्त्वपूर्ण दिवस, मेरी तुसाद, यूनानी विकिपीडिया, राजभवन (नागालैण्ड), रोज़ा पार्क्स, सुचेता कृपलानी, हिन्दी विकिपीडिया, ज़ख्म (1989 फ़िल्म), जॉर्ज एवरेस्ट, वुडी एलन, आइसलैण्ड, इस्क्रा, १४५५, २००६ एशियाई खेल

एशियाई खेल

एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं। इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं, जिस परम्परा का शुभारम्भ १९५१ में हुआ था। प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने १९८२ में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की। १५वें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच दोहा, कतर में आयोजित हुए थे। सोलहवें एशियाई खेलों का आयिजन १२ नवंबर से २७ नवंबर, २०१० के बीच किया गया, जिनकी मेज़बानी ग्वांगझोउ, चीन ने की। १७वें एशियाई खेलों का आयोजन २०१४ में दक्षिण कोरिया के इंचेयान में होगा। .

नई!!: १ दिसम्बर और एशियाई खेल · और देखें »

तमिल नाडु के राज्यपालों की सूची

यह सूची सन् १९४६ से भारत के तमिल नाडु राज्य के राज्यपालों की है। तमिल नाडु के राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन राज्य की राजधानी चेन्नई में है। .

नई!!: १ दिसम्बर और तमिल नाडु के राज्यपालों की सूची · और देखें »

दिसम्बर

दिसंबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से वर्ष का बारहवां और आखिरी महीना है, साथ ही यह उन सात ग्रेगोरी महीनो में से एक है जिनमे 31 दिन होते हैं। लैटिन में, दिसेम (decem) का मतलब "दस" होता है। दिसम्बर भी रोमन कैलेंडर का दसवां महीना था जब तक कि मासविहीन सर्दियों की अवधि को जनवरी और फरवरी के बीच विभाजित नहीं कर दिया गया। दिसंबर से संबंधित फूल हॉली या नारसीसस है। दिसंबर के रत्न फीरोज़ा, लापीस लाजुली, जि़रकॉन, पुखराज (नीला), या टैन्जानाईट रहे हैं। दिसंबर माह में उत्तरी गोलार्द्ध में दिन के (सूर्य की रोशनी का समय) सबसे कम और दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे अधिक घंटे होते हैं। दिसंबर और सितम्बर सप्ताह के एक ही दिन से शुरू होते हैं। .

नई!!: १ दिसम्बर और दिसम्बर · और देखें »

बांग्लादेश के राष्ट्रपति

बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पद गणप्रजातंत्री बांग्लादेश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है। वर्तमान नियमों के अनुसार, राष्ट्रपति को बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद द्वारा, खुले चुनाव प्रक्रिया द्वारा निर्वाचित होते हैं। राष्ट्रपति, बांग्लादेश की कार्यपालिका न्यायपालिका एवं विधानपालिका के सर्व शाखाओं के, पारंपरिक, प्रमुख एवं बांग्लादेश के सारे सशस्त्र बलों के सर्वादिनायक हैं। इस पद पर नियुक्त प्रत्येक राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। संसदीय बहुमत द्वारा निर्वाचित होने के कारण इस पद पर साधारण तौर पर शासक दल के प्रतिनिधि ही चुने जाते हैं। हालाँकि, एक बार निर्वाचित हो चुके पदाधिकारी चुनाव में पुनः खड़े होने के लिए मुक्त होते हैं। वर्ष 1991 में संसदीय गणतंत्र की शुरुआत से पूर्व, राष्ट्रपति का चुनाव जनता के मतों द्वारा होता था। संसदीय प्रणाली के पुनर्स्थापन के पश्चात से यह पद मूलतः एक पारंपरिक पद रह गया है, जिसकी, विशेषतः कोई सार्थक कार्यकारी शक्तियाँ नहीं हैं। प्रत्येक संसदीय साधारण चुनाव के पश्चात संसद की प्रथम अधिवेशन में राष्ट्रपति अपना उद्घाधाटनी अभिभाषण देते हैं। प्रत्येक वर्ष के प्रथम संसदीय अधिवेशन में भी राष्ट्रपति अपना उद्घाटनी अभिभाषण देते हैं। इसके अतिरिक्त, संसद में पारित हुई किसी भी अधिनियम को कानून बनने के लिए राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त करना आवश्यक होता है। इसके अलावा राष्ट्रपति अपने विवेक पर क्षमादान भी दे सकते हैं। सन 1956 में संसद में नए कानून पारित किए, जिनके द्वारा राष्ट्रपति की, संसद के भंग होने के बाद की कार्यकारी शक्तियों को, संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत बढ़ाया गया था। बांग्लादेश के राष्ट्रपति आधिकारिक तौर पर ढाका के बंगभवन में निवास करते हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वह अपने पद पर तब तक विराजमान रहते हैं जब तक उनका उत्तराधिकारी पद पर स्थापित नहीं हो जाता। .

नई!!: १ दिसम्बर और बांग्लादेश के राष्ट्रपति · और देखें »

बांग्लादेश के राष्ट्रपतिगण की सूची

बांग्लादेश के राष्ट्रपतियों की सूची .

नई!!: १ दिसम्बर और बांग्लादेश के राष्ट्रपतिगण की सूची · और देखें »

भारत में रेल दुर्घटना

भारत का रेल तन्त्र दुनिया के सबसे बड़े तन्त्रों में से एक हैं। भारतीय रेलगाड़ियों में हर दिन सवा करोड़ से अधिक लोग यात्रा करते हैं। एक अनुमान के अनुसार देश में प्रति वर्ष औसतन ३०० छोटी-बड़ी रेल दुर्घटनाएँ होती हैं। भारत में वर्ष २००० से बाद घटित हुई रेल दुर्घटनाओं का घटनाक्रम इस प्रकार है:- .

नई!!: १ दिसम्बर और भारत में रेल दुर्घटना · और देखें »

भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की स्थापना तिथि अनुसार सूची

भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की स्थापना तिथि अनुसार सूची में भारत के राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश अपनी स्थापना तिथि के साथ दिए गए हैं। .

नई!!: १ दिसम्बर और भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की स्थापना तिथि अनुसार सूची · और देखें »

भारतीय पुनर्नामकरण विवाद

भारत के शहरों का पुनर्नामकरण, स्न 1947 में, अंग्रेज़ोंके भारत छोड़ कर जाने के बाद आरंभ हुआ था, जो आज तक जारी है। कई पुनर्नामकरणों में राजनैतिक विवाद भी हुए हैं। सभी प्रस्ताव लागू भी नहीं हुए हैं। प्रत्येक शहर पुनर्नामकरण को केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित होना चाहिये। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पुनर्नामांकित हुए, मुख्य शहरों में हैं: तिरुवनंतपुरम (पूर्व त्रिवेंद्रम), मुंबई (पूर्व बंबई, या बॉम्बे), चेन्नई (पूर्व मद्रास), कोलकाता (पूर्व कलकत्ता), पुणे (पूर्व पूना) एवं बेंगलुरु (पूर्व बंगलौर)। .

नई!!: १ दिसम्बर और भारतीय पुनर्नामकरण विवाद · और देखें »

महत्त्वपूर्ण दिवस

कोई विवरण नहीं।

नई!!: १ दिसम्बर और महत्त्वपूर्ण दिवस · और देखें »

मेरी तुसाद

thumb मेरी तुसाद (१ दिसंबर, १७६१ - १६ अप्रैल, १८५०) एक फ्रांसीसी कलाकार थी। वे उनके द्वारा बनाए गए मोम के आदमकद पुतलों के लिए विख्यात हैं। उन्होने लन्दन में मैडम तुसाद संग्राहलय की स्थापना की। .

नई!!: १ दिसम्बर और मेरी तुसाद · और देखें »

यूनानी विकिपीडिया

यूनानी विकिपीडिया विकिपीडिया का यूनानी भाषा का संकरण है। यह १ दिसंबर, २००२ में आरंभ किया गया था और इस पर लेखों की कुल संख्या २५ मई, २००९ तक ४२,०००+ है। यह विकिपीडिया का चौवालीसवां सबसे बड़ा संकरण है।.

नई!!: १ दिसम्बर और यूनानी विकिपीडिया · और देखें »

राजभवन (नागालैण्ड)

राजभवन कोहिमा भारत के नागालैण्ड राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी कोहिमा में स्थित है और निखिल कुमार यहाँ के वर्तमान राज्यपाल हैं जिन्होंने १५ अक्टूबर २००९ को राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। .

नई!!: १ दिसम्बर और राजभवन (नागालैण्ड) · और देखें »

रोज़ा पार्क्स

रोज़ा लुईज़ मक्कॉली पार्क्स (४ फ़रवरी १९१३ – २४ अक्टूबर २००५) अफ़्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्त्ता थीं जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस ने "द फ़र्स्ट लेडी ऑफ़ सिविल राइट्स" (नागरिक अधिकारों की पहली औरत) और "द मदर ऑफ़ द फ्रीडम मूवमंट" (आज़ादी लहर की माँ) नामों से पुकारा। रोजा लुईज़ मक्कॉली का जन्म टस्कागी, अलाबामा पर 4 फ़रबरी 1913 को हुआ था। 1 दिसंबर 1955 को मोंटगोमेरी, अलाबामा में जब बस में काम से घर वापस आ रही थी और अपनी सीट पर बस में बैठी हुई थी। एक गोरे ने उसको सीट छोड़ने को कहा। रोज़ा अपनी सीट पर बैठी रही। उसको पुलिस ने पकड़ लिया परन्तु अगले दिन उसको चढ़ा लिया गया। अदालत ने उसपर 5 दिसंबर को जुर्माना कर दिया। इसी दिन को अफ़्रीकी-अमरीकी समुदाय ने मिलकर बसों का बॉयकॉट किया। .

नई!!: १ दिसम्बर और रोज़ा पार्क्स · और देखें »

सुचेता कृपलानी

सुचेता कृपलानी (जन्म सुचेता मजूमदार) (२५ जून,१९०८ - १ दिसम्बर, १९७४) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज‘ज थीं। ये उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री बनीं और भारत की प्रथम महिला मुख्य मंत्री थीं। स्वतंत्रता आंदोलन में श्रीमती सुचेता कृपलानी के योगदान को भी हमेशा याद किया जाएगा। १९०८ में जन्मी सुचेता जी की शिक्षा लाहौर और दिल्ली में हुई थी। आजादी के आंदोलन में भाग लेने के लिए उन्हें जेल की सजा हुई। १९४६ में वह संविधान सभा की सदस्य चुनी गई। १९५८ से १९६० तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव थी। १९६३ से १९६७ तक वह उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं। 1 दिसम्बर १९७४ को उनका निधन हो गया। अपने शोक संदेश में श्रीमती इंदिरा गांधी ने कहा कि "सुचेता जी ऐसे दुर्लभ साहस और चरित्र की महिला थीं, जिनसे भारतीय महिलाओं को सम्मान मिलता है।" सुचेता कृपलानी देश की पहली महिला मुख्य मंत्री थीं। ये बंटवारे की त्रासदी में महात्मा गांधी के बेहद करीब रहीं। सुचेता कृपलानी उन चंद महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने बापू के करीब रहकर देश की आजादी की नींव रखी। वह नोवाखली यात्रा में बापू के साथ थीं। वर्ष 1963 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने से पहले वह लगातार दो बार लोकसभा के लिए चुनी गई। सुचेता दिल की कोमल तो थीं, लेकिन प्रशासनिक फैसले लेते समय वह दिल की नहीं, दिमाग की सुनती थीं। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में राज्य के कर्मचारियों ने लगातार 62 दिनों तक हड़ताल जारी रखी, लेकिन वह कर्मचारी नेताओं से सुलह को तभी तैयार हुई, जब उनके रुख में नरमी आई। जबकि सुचेता के पति आचार्य कृपलानी खुद समाजवादी थे। .

नई!!: १ दिसम्बर और सुचेता कृपलानी · और देखें »

हिन्दी विकिपीडिया

हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वामित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई २००३ में आरम्भ किया गया था और १ दिसम्बर २०१६ तक इस पर लेख और लगभग पंजीकृत सदस्य हैं। ३० अगस्त २०११ के दिन यह एक लाख लेखों का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया बना। यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में पचपनवाँ। और इसे मुख्यतः हिन्दी भाषी लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिया बनाया गया था। चूँकि हिन्दी विकिपीडिया इण्डिक स्क्रिप्ट (देवनागरी) का प्रयोग करता है इसलिए इसमें जटिल पाठ प्रतिपादन सहायक की आवश्यकता पड़ती है। विकिपीडिया पर ध्वन्यात्मक रोमन वर्णमाला परिवर्तक उपलब्ध है, इसलिए बिना किसी विशेष हिन्दी टाइपिंग सॉफ्टवेर डाउनलोड किये रोमन कुंजीपटल का उपयोग देवनागरी में टंकण करने के लिए किया जा सकता है। .

नई!!: १ दिसम्बर और हिन्दी विकिपीडिया · और देखें »

ज़ख्म (1989 फ़िल्म)

ज़ख्म 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: १ दिसम्बर और ज़ख्म (1989 फ़िल्म) · और देखें »

जॉर्ज एवरेस्ट

कर्नल सर जॉर्ज एवरेस्ट (४ जुलाई, १७९० - १ दिसंबर, १८६६) एक सर्वेक्षणकर्ता, भूगोलज्ञ और १८३०-१८४३ तक भारत के महा सर्वेयर रहे थे। .

नई!!: १ दिसम्बर और जॉर्ज एवरेस्ट · और देखें »

वुडी एलन

वुडी एलन १ दिसंबर १९३५ को ब्रुकलीन में जन्में वुडी एलन लेखक, निर्देशक, हास्य अभिनेता तथा संगीतकार के रूप में सुपरिचित हैं। एनी हाल तथा हाना एंड हर सिस्टर्स नामक इनकी दो फिल्में मौलिक पटकथा के लिए अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत हुई हैं। एनी हाल में श्रेष्ट निर्देशन के लिए १९७७ में इन्हे अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ। वुडी एलेन (एलेन स्टूवर्ट कोनिगसबेर्ग) एक अमेरिकी पटकथा लेखक, निर्देशक, अभिनेता, हास्य अभिनेता, लेखक, नाटककार और संगीतकार है| उनका व्यावसायिक जीवन पचास से अधिक वर्षों तक फैला है| १९५० दशक में वे हास्य लेखन किया करते थे| उन्होनें कई चुटकुले, दूरदर्शन के लिए लिपियान और कई हास्य लघुकथाएँ के किताबें प्रकाशित की थी| १९६० दशक के शुरुआत में एलन परंपरागत चुटकुलों पर बल डालने के बजाए एकालाप पर बल डाले और उन्होनें एक स्टैंड अप हास्य के रूप में प्रदर्शन शुरू कर दिया था| एक हास्य के रूप में उन्होनें अपने आप को एक असुरक्षित, बौद्धिक और चिड़चिड़ा व्यक्तित्व प्रदर्शित किया और उसका विकास किया, परंतु उन्होनें यह भी कहा कि वह उनके वास्तविक जीवन व्यक्तित्व से काफी अलग है| 2004 में, कॉमेडी सेंट्रल के 100 महानतम स्टैंड अप की सूची मे एलन को चौथे स्थान पर रखा गया और ब्रिटेन के एक सर्वेक्षण में उन्हे तीसरे सबसे बड़े हास्य अभिनेता के रूप में स्थान दिया गया| मध्य 1960 में एलन ने लेखन और चलचित्र का निर्देशन करना शुरू कर दिया था| उन्होनें पहले तमाशा हास्य में विशेषज्ञता प्राप्त की फिर 1970 के दशक के दौरान यूरोपीय कला सिनेमा से प्रभावित उन्होने कई नाटकीय विषयवास्तु में योगदान दिया| वह अक्सर चलचित्र निर्माताओं की नई हॉलीवुड लहर (१९६०-१९७०) के हिस्से के रूप में पहचाने जाते है| वे अक्सर स्वयं के चलचित्रों में खुद अभिनय करते थे वो भी अपने स्टँड उप हास्य के ही व्यक्तिव में| चालीस से अधिक फिल्मों में कुछ प्रासिद फिल्में है- आनी हॉल (१९७७), मनहट्टान (१९७९), हॅने आंड हेर सिस्टर्स (१९८६) और मिडनाइट इन पॅरिस (२०११)| आलोचक रोजर एबर्ट ने एलन को सिनेमा का एक खजाना बुलाया है| एलेन 24 बार नामांकित किया और चार अकादमी पुरस्कार जीते हैं, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा के लिए तीन और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (एनी हॉल) के लिए एक.

नई!!: १ दिसम्बर और वुडी एलन · और देखें »

आइसलैण्ड

आइसलैण्ड या आइसलैण्ड गणराज्य (आइस्लैंडिक: Ísland या Lýðveldið Ísland) उत्तर पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड, फ़रो द्वीप समूह और नार्वे के मध्य बसा एक द्विपीय देश है। आइसलैण्ड का क्षेत्रफल लगभग 1,03,000 किमी2 है और अनुमानित जनसंख्या 3,13,000 (2009) है। यह यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा और विश्व में अठारहवा सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ की राजधानी है रेक्जाविक और देश की आधी जनसंख्या यहीं निवास करती है। अवस्थापन साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि आइसलैण्ड में अवस्थापन 874 ईस्वी में आरंभ हुआ था जब इंगोल्फ़र आर्नार्सन लोग यहाँ पर पहुँचे, यद्यपि इससे पहले भी कई लोग इस देश में अस्थाई रूप से रुके थे। आने वाले कई दशकों और शताब्दियों में अवस्थापन काल के दौरान अन्य बहुत से लोग आइसलैण्ड में आए। 1262 में आइसलैण्ड, नार्वे के ओल्ड कोवेनेन्ट के अधीन आया और 1918 में संप्रभुता मिलने तक नार्वे और डेनमार्क द्वारा शासित रहा। डेनमार्क और आइसलैण्ड के बीच हुई एक संधि के अनुसार आइसलैण्ड की विदेश नीति का नियामन डेनमार्क के द्वारा किया जाना तय हुआ और दोनों देशों का राजा एक ही था जब तक की 1944 में आइसलैण्ड गणराज्य की स्थापना नहीं हो गई। इस देश को विभिन्न नामों से पुकारा गया, विशेषरूप से कवियों द्वारा। बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में आइसलैण्डवासियों ने अपने देश के विकास पर पुरजोर ध्यान दिया और देश के आधारभूत ढाँचे को सुधारने और अन्य कई कल्याणकारी कामों पर ध्यान दिया जिसके परिणामस्वरूप आइसलैण्ड, संयुक्त राष्ट्र के जीवन गुणवत्ता सूचकांक के आधार पर विश्व का सर्वाधिक रहने योग्य देश है। आइसलैण्ड, सयुंक्त राष्ट्र, नाटो, एफ़्टा, ईईए समेत विश्व की बहुत सी संस्थाओं का सदस्य है। .

नई!!: १ दिसम्बर और आइसलैण्ड · और देखें »

इस्क्रा

इस्क्रा का प्रथम अंक इस्क्रा (रूसी: Искра), यानि चिंगारी, प्रवासी रूसी समाजवादियों द्वारा स्थापित एक राजनीतिक समाचारपत्र था, जिसे उन्होने रूसी सामाजिक जनवादी मजदूर पार्टी (रशियन सोशल डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी) के आधिकारिक मुखपत्र के रूप में स्थापित किया था। इसका पहला संस्करण स्टटगार्ट में 1 दिसम्बर 1900 को प्रकाशित किया गया था। इसके अन्य संस्करण म्यूनिख, लंदन और जिनेवा में प्रकाशित किए गए थे। इसका शुरूआती प्रबंधन व्लादिमीर लेनिन द्वारा किया गया था। 1903 में, रूसी सामाजिक जनवादी मजदूर पार्टी के विभाजन के बाद, लेनिन ने इससे खुद को अलग कर लिया क्योंकि उनके इस प्रस्ताव कि, इसके संपादकीय बोर्ड मे सिर्फ तीन सदस्य होने चाहिए एक वो खुद, दूसरा मार्तोव तथा तीसरा प्लेखानोव, का भारी विरोध किया गया था। समाचारपत्र को मेंशेविक द्वारा जब्त कर लिया गया और प्लेखानोव के नियंत्रण में 1905 तक प्रकाशित किया गया। अखबार का औसत प्रसार 8000 प्रतियों का था। इस्क्रा का आदर्श वाक्य था, "искры Из пламя возгорится" यानि "एक चिंगारी भड़क कर आग बनती है" .

नई!!: १ दिसम्बर और इस्क्रा · और देखें »

१४५५

1455 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १ दिसम्बर और १४५५ · और देखें »

२००६ एशियाई खेल

पन्द्रहवें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच क़तर की राजधानी दोहा में आयोजित किए गए थे। इन खेलों का आयोजन करने वाला दोहा इस क्षेत्र का पहला और पूरे पश्चिम एशिया में दूसरा महानगर था। इससे पहले तेहरान में १९७४ में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था। यही वे एशियाई खेल भी थे, जिसमें एशियाई ओलम्पिक परिषद के सभी ४५ सदस्य राष्ट्रों ने भागीदारी की। युरोस्पोर्ट द्वारा इन खेलों का पहली बार यूरोप में प्रसारण किया गया। इस खेलों में दक्षिण कोरियाई घुड़सवार किम ह्युंग की मृत्यु की अप्रिय घटना भी हुई जब वे एक घुड़सवारी की प्रतिस्पर्धा के दौरान ही मारे गए। .

नई!!: १ दिसम्बर और २००६ एशियाई खेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

1 दिसंबर, १ दिसंबर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »