लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

होन्शू

सूची होन्शू

होक्काइदो का नक़्शा फ़ूजी पर्वत का दृश्य क्योतो शहर में गोकोगु जिन्जा मंदिर होन्शू (जापानी: 本州, अंग्रेज़ी: Honshu) जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है। होन्शू पर सन् २००५ में १०.३ करोड़ लोग रह रहे थे। इसका क्षेत्रफल २,२७,९६२ वर्ग किमी है, जो ब्रिटेन से ज़रा बड़ा है और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से ज़रा छोटा है।, Paul A. Tucci, Mathew T. Rosenberg, Visible Ink Press, 2009, ISBN 978-1-57859-215-9,...

29 संबंधों: टोक्यो, टोक्यो खाड़ी, ऐनो पर्वत, तोहोकू क्षेत्र, नागोया, निक्को राष्ट्रीय उद्यान, फ़िलिपीन सागर, फ़ूजीयामा, फ़ूकूशिमा प्रीफ़ेक्चर, रेखांश १३५ डिग्री पू॰, लूज़ोन, शिनानो नदी, शिनकानसेन, शिज़ूओका प्रांत, शिकोकू, सीकन सुरंग, होक्काइदो, जापान, जापान का इतिहास, जापान के प्रांत, जापान के क्षेत्र, आओमोरी प्रीफ़ेक्चर, आइची प्रीफ़ेक्चर, इवाते प्रीफ़ेक्चर, कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, कान्तो क्षेत्र, क्यूशू, अवाजी द्वीप, अकिता प्रीफ़ेक्चर

टोक्यो

टोक्यो (जापानी: 東京, उच्चारणः तोउक्योउ) जापान की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह जापान के होन्शू द्वीप पर बसा हुआ है और इसकी जनसंख्या लगभग ८६ लाख है, जबकि टोक्यो क्षेत्र में १.२८ करोड़ और उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहाँ अनुमानित ३.७ करोड़ लोग रहते हैं जो इसे दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला महानगरीय क्षेत्र बनाता है। टोक्यो लगभग ८० किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भी विश्व का सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र है। टोक्यो को अक्सर एक शहर के रूप में जाना जाता हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर यह "महानगरीय प्रान्त" के रूप में जाना जाता हैं। टोक्यो महानगरीय प्रशासन, टोक्यो के 23 विशेष वार्डों (प्रत्येक वार्ड़ एक अलग शहर के रूप में शासित) का संचालन करती हैं। महानगरीय सरकार, प्रान्त के पश्चिमी भाग और दो बाहरी द्वीप श्रृंखलाएं के 39 नगरपालिका का भी प्रशासन करती हैं। विशेष वार्ड की आबादी 90 लाख मिलाकर, प्रान्त की कुल जनसंख्या 130 लाख से अधिक हैं। यह प्रान्त दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें 37.8 मिलियन लोग और विश्व के सबसे बड़े शहरी ढांचे की अर्थव्यवस्था शामिल हैं। शहर की 51 कंपनी, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों में आती हैं, जोकि दुनिया के किसी भी शहर की सबसे बड़ी संख्या हैं। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र विकास सूचकांक में टोक्यो का तीसरा स्थान हैं। यह शहर फ़ुजी टीवी, टोक्यो एमएक्स, टीवी टोक्यो, टीवी असाही, निप्पॉन टेलीविजन, एनएचके और टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम जैसे विभिन्न टेलीविजन नेटवर्कों का घर भी हैं। ग्लोबल इकनॉमिक पावर इंडेक्स में टोक्यो पहले स्थान पर और ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में चौथा स्थान पर हैं। जीएडब्ल्युसी की 2008 की सूची में इसे वैश्विक शहर बताया गया और 2014 में ट्रिपएडवियर्स के विश्व शहर सर्वेक्षण, टोक्यो को सबसे "सर्वश्रेष्ठ समग्र अनुभव" के रूप में सूचीबद्ध किया गया। मर्सर कंसल्टेंसी फर्म और अर्थशास्त्री इंटेलिजेंस यूनिट के क्रय शक्ति के आधार पर, 2015 में टोक्यो को 11वें सबसे महंगे शहर के रूप में स्थान दिया गया था। 2015 में, टोक्यो को मोनोकले पत्रिका द्वारा दुनिया में सर्वाधिक जीवंत शहर कहा गया।.

नई!!: होन्शू और टोक्यो · और देखें »

टोक्यो खाड़ी

टोक्यो खाड़ी (東京湾 Tōkyō-wan), जापान के दक्षिणी कांटो क्षेत्र में स्थित एक खाड़ी है, और टोक्यो, कानागावा प्रांत, और चिबा प्रांत के तटों में फैला हुआ हैं। टोक्यो खाड़ी उरागा चैनल द्वारा प्रशांत महासागर से जुड़ा हुआ हैं। इसका पुराना नाम ईडो खाड़ी (江戸湾 ईडो-वान) था। टोक्यो खाड़ी क्षेत्र, जापान में सबसे अधिक आबादी वाला और सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। .

नई!!: होन्शू और टोक्यो खाड़ी · और देखें »

ऐनो पर्वत

ऐनो पर्वत (間ノ岳 ऐनो-डेक) जापान के यमानाशी प्रान्त, "दक्षिणी एल्प्स" (南アルプス मिनमी-अरुमुसू) में, अकीशी पर्वत की एक पर्वत चोटी हैं। 3,189 मीटर (10,463 फीट) ऊचाई के साथ, यह जापान की चौथी सबसे ऊंची शिखर और अकीशी पर्वत में दूसरा सबसे ऊंचा स्थान है।.

नई!!: होन्शू और ऐनो पर्वत · और देखें »

तोहोकू क्षेत्र

जापान का तोहोकू क्षेत्र तोहोकू क्षेत्र (जापानी: 東北地方 तोहोकू-चिहो) जापान का एक भौगोलिक क्षेत्र है। जापानी में तोहोकू का अर्थ है "उत्तरपूर्व" और तोहोकू क्षेत्र जापान के मुख्यद्वीप होन्शू के उत्तरपूर्वी भाग पर स्थित है। इस क्षेत्र को मिचिनोकू के नाम से भी जाना जाता है। २००८ में यहां की अनुमानित जनसंख्या ९७,०८,२५७ थी। इस क्षेत्र के भीतर जापान के छः प्रीफ़ेक्चर हैं: अकिता, ओमोरी, फ़ूकूशिमा, इवाते, मियागी और यामागाता। .

नई!!: होन्शू और तोहोकू क्षेत्र · और देखें »

नागोया

नागोया (名古屋) जापान के चूबु क्षेत्र में सबसे बड़ा शहर है। यह जापान का तीसरा सबसे बड़ा निगम शहर और चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहरी क्षेत्र है। यह प्रशांत तट पर केंद्रीय होन्शू पर स्थित है। यह आइची प्रांत की राजधानी, और टोक्यो, ओसाका, कोबे, योकोहामा, चीबा, और किताक्यूशु के साथ जापान के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है। यह जापान के तीसरे सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्र का केन्द्र भी है, जिसे चुक्यो महानगरीय क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। 2015 तक, चुक्यो महानगरीय क्षेत्र के 9.10 मिलियन लोगों में से 2.28 मिलियन लोग इस शहर में रहते थे। .

नई!!: होन्शू और नागोया · और देखें »

निक्को राष्ट्रीय उद्यान

निक्को नेशनल पार्क (日光国立公園, Nikkō National Park) कांटो क्षेत्र का एक राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो जापान के होन्शू मुख्य द्वीप पर स्थित हैं। पार्क चार प्रान्तों में फैला हुआ हैं: टोचिइ, गनमा, फुकुशिमा, और निगाटा, और इसें 1934 में स्थापित किया गया था। .

नई!!: होन्शू और निक्को राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

फ़िलिपीन सागर

फ़िलिपीन सागर (Philippine Sea) फ़िलिपीन्ज़ से पूर्वोत्तर में स्थित एक सीमांत समुद्र है। इसका अनुमानित ५० लाख वर्ग किमी का क्षेत्रफल उत्तर प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग का हिस्सा है। दक्षिणपश्चिम में इसकी सीमा फ़िलिपीन द्वीपसमूह (लूज़ोन, कतंदुआनेस, सामार, लेयते और मिन्दनाओ); दक्षिणपूर्व में हालमाहेरा, मोरोताइ, पालाउ, याप और उलिथि; पूर्व में गुआम, साइपैन और तीनियन; पूर्वोत्तर में बोनिन और इवो जीमा; पश्चिमोत्तर में जापान के होन्शू, शिकोकु और क्युशु द्वीप; तथा पश्चिम में ताइवान पड़ती हैं। इस सागर का फ़र्श एक द्रोणी (बेसिन) है जो भिन्न प्रकार की भूआकृतियों के लिए जानी जाती है, जिसमें भ्रंश उपस्थित हैं। प्लेट विवर्तनिकी के कारण इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमाओं पर समुद्रसतह से ऊपर उभरी हुई महान चट्टानों द्वीप चापों के रूप में बनी हुई हैं जो इन सीमाओं पर सागर को घेरती हैं। फ़िलिपीन द्वीपसमूह, रयुक्यु द्वीपसमूह और मारियाना द्वीपसमूह इन द्वीप चापों के उदाहरण हैं। फ़िलिपीन सागर की एक और विशेषता बहुत ही गहरी महासागरीय गर्तों की उपस्थिति है, जिनमें फ़िलिपीन गर्त और पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान मारियाना गर्त शामिल हैं। .

नई!!: होन्शू और फ़िलिपीन सागर · और देखें »

फ़ूजीयामा

फ़ूजी पर्वत, जिसे फ़ूजी यामा ('यामा' का अर्थ जापानी भाषा में 'पर्वत' होता है) भी कहते हैं, जापान के होन्शू द्वीप पर स्थित एक ज्वालामुखी है जो जापान का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। इस पर्वत का जापानी संस्कृति में विशेष स्थान है और इसे आदरपूर्वक फ़ूजी सान (यानि 'फ़ूजी जी') भी बुलाया जाता है। .

नई!!: होन्शू और फ़ूजीयामा · और देखें »

फ़ूकूशिमा प्रीफ़ेक्चर

फ़ूकूशिमा प्रीफ़ेक्चर जापान के होन्शू द्वीप के उत्तर में स्थित तोहोकू क्षेत्र का एक प्रीफ़ेक्चर है। इसकी राजधानी फ़ूकूशिमा है। मार्च २०११ के भूकम्प और सुनामी, जो पड़ोस के मियागी प्रीफ़ेक्चर में केन्द्रित था, के कारण इस प्रीफ़ेक्चर में स्थित नाभिकीय संयन्त्रों को बहुत क्षति हुई जिसके कारण इस संयन्त्र से नाभिकीय विकिरण के फैलने का खतरा पैदा हो गया। इस कारण नाभिकीय संयन्त्र के २० किमी के दायरे से हज़ारों लोगों को हटा लिया गया। .

नई!!: होन्शू और फ़ूकूशिमा प्रीफ़ेक्चर · और देखें »

रेखांश १३५ डिग्री पू॰

प्रधान मध्याह्न रेखा से १३५° पूर्व (meridian 135° east of Greenwich) धरती पर वह काल्पनिक रेखा है जो उत्तरी ध्रुव से लेकर आर्कटिक महासागर, एशिया, प्रशाम्त महासागर, ऑस्ट्रेलेशिया, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक फैली हुई है। १३५वाँ पूर्वी मध्याह्न ४५वाँ पश्चिमी मध्याह्न के साथ मिलकर एक विशाल वृत बनाता है। .

नई!!: होन्शू और रेखांश १३५ डिग्री पू॰ · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: होन्शू और लूज़ोन · और देखें »

शिनानो नदी

शिनानो नदी (信濃川 शिनानो-गावा), जिसे इसके ऊपरी क्षेत्रों में चिकुमा नदी (千曲川 चिकुमा-गावा) के नाम से जाना जाता हैं, जापान की सबसे लंबी और चौड़ी नदी, और बेसिन क्षेत्र में तीसरी सबसे बड़ी नदी (टोन और ईशिकारी नदी के बाद) हैं। यह पूर्वोत्तर होन्शु में स्थित हैं, जापानी एल्प्स से निकलकर, जापान सागर में मिलने से पूर्व यह नागानो और निगाता प्रांत के माध्यम से उत्तर पूर्व कि ओर बहती हैं। .

नई!!: होन्शू और शिनानो नदी · और देखें »

शिनकानसेन

शिनकानसेन E5 शिनकानसेन (जापानी: 新幹線) जापान की अतितीव्र गामी रेलगाड़ियों को कहा जाता है। ये विश्व की सबसे तीव्रगामी रेलगाडी़ है और कुछ शिनकानसेन तो 300 किमी/घंटा की गति से भी तेज़ दौड़ती हैं। इनका संचालन जापान रेलवे समूह की चार कंपनियों द्वारा किया जाता है। 1964 के टोक्यो ओलंपिक के दौरान इन रेलों को आरंभ किया गया था। सबसे पहली तोकइडो शिनकानसेन थी जिसकी गति 210 किमी/घंटा थी। तबसे शिनकानसेन रेलमार्गों का बहुत विस्तार हो चुका है, जो आज लगभग 2,459 किमी लंबे है और जापान के लगभग सभी प्रमुख नगरों और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ते हैं। होन्शू और क्यूशू द्वीपों को जोडने वाली शिनकानसेन तो 300 किमी/घंटा कि गति से दौड़ती है। परीक्षण के दौरान इनकि अधिकतम गति पारंपरिक पटरियों पर 443 किमी/घंटा (1996 में) और मैगलेव पटरियों पर 581 किमी/घंटा (2003 में) तक पहुँची है। .

नई!!: होन्शू और शिनकानसेन · और देखें »

शिज़ूओका प्रांत

शिज़ूओका प्रांत (静岡 県 शिज़ुका-केन) जापान का एक प्रान्त हैं, जो होन्शू द्वीप के चूबु क्षेत्र में स्थित हैं। इसकी राजधानी शिज़ूओका शहर हैं, जबकि हमामात्सू आबादी के अनुसार सबसे बड़ा शहर हैं। .

नई!!: होन्शू और शिज़ूओका प्रांत · और देखें »

शिकोकू

जापान का शिकोकू द्वीप (लाल रंग में) "८८ मंदिरों की तीर्थयात्रा" के लिए शिकोकू आई एक श्रद्धालु लड़की शिकोकू का नक़्शा (जिसमें ८८ मंदिरों के स्थल दिखाए गए हैं) शिकोकू (जापानी: 四国, "चार प्रान्त") जापान के चारों मुख्य द्वीपों में से सब से छोटा और सब से कम आबादी वाला द्वीप है। यह २२५ किमी लम्बा है और इसकी चौड़ाई ५० और १५० किमी के बीच (जगह-जगह पर अलग) है। कुल मिलकर शिकोकू का क्षेत्रफल १८,८०० वर्ग किमी है और इसकी जनसँख्या सन् २००५ में ४१,४१,९५५ थी। यह होन्शू द्वीप के दक्षिण में और क्यूशू के पूर्व में स्थित है। .

नई!!: होन्शू और शिकोकू · और देखें »

सीकन सुरंग

होन्शु और होकाईडू द्वीपों को जोड़ती सीकन सुरंग। सीकन सुरंग (青函トンネル सीकन तोंनेरू या 青函隧道 सीकन ज़ुइदो) ५३.८५ किमी लम्बी रेल सुरंग है जो जापान के होन्शू और होक्काइडो द्वीपों को आपस में जोड़ती है। कुल लम्बाई में से २३.३ किमी समु्द्र के नीचे से होकर जाता है। ये विश्व की सबसे बड़ी समुद्री सुरंग है, यद्यपि चैनल सुरंग का अधिक भाग समु्द्र के नीचे है। ये सुरंग त्सुगारू खाड़ी के नीचे से होकर जाती है जो जापान के होन्शू द्वीप के ओमोरी प्रांत को होक्काइडो द्वीप के जोड़ती है। यद्यपि ये संसार की सबसे लम्बी सड़क और रेल सुरंग है, लेकिन तीव्र और सस्ती हवाई यात्रा के कारण अब इसका उपयोग पहले से कम होता है। विश्व की सबसी लम्बी सुरंग होने का इसका रिकॉर्ड गोत्थार्ड सुरंग द्वारा ले लिया जायेगा जब ये २०१८ में बनकर तैयार हो जायेगी। गोत्थार्ड सुरंग भी एक रेल सुरंग है और सबसे गहरी रेल सुरंग भी। .

नई!!: होन्शू और सीकन सुरंग · और देखें »

होक्काइदो

होक्काइदो का नक़्शा मध्य होक्काइदो में स्थित शोवा-शिंज़न ज्वालामुखीय चट्टान सप्पोरो हिम त्यौहार के दौरान ओदोरी उद्यान का दृश्य होक्काइदो (जापानी: 北海道) जापान का दूसरा सब से बड़ा द्वीप है और जापान के प्रान्तों में से सब से बड़ा और सब से उत्तरी प्रांत है। यह होन्शू द्वीप से उत्तर में है और इन दोनों के बीच त्सुगारू जलडमरू का समुद्री क्षेत्र आता है।Nussbaum, Louis-Frédéric.

नई!!: होन्शू और होक्काइदो · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: होन्शू और जापान · और देखें »

जापान का इतिहास

जापान के प्राचीन इतिहास के संबंध में कोई निश्चयात्मक जानकारी नहीं प्राप्त है। जापानी लोककथाओं के अनुसार विश्व के निर्माता ने सूर्य देवी तथा चन्द्र देवी को भी रचा। फिर उसका पोता क्यूशू द्वीप पर आया और बाद में उनकी संतान होंशू द्वीप पर फैल गए। हँलांकि यह लोककथा है पर इसमें कुछ सच्चाई भी नजर आती है। पौराणिक मतानुसार जिम्मू नामक एक सम्राट् ९६० ई. पू.

नई!!: होन्शू और जापान का इतिहास · और देखें »

जापान के प्रांत

जापान के क्षेत्र और प्रांत जापान ४७ प्रशासनिक प्रान्तों में बटा हुआ है जिन्हें जापानी भाषा में "तोदोफ़ूकॅन" (都道府県) और अंग्रेज़ी में "प्रीफ़ॅक्चर" (prefecture) कहा जाता है -.

नई!!: होन्शू और जापान के प्रांत · और देखें »

जापान के क्षेत्र

जापान के क्षेत्र उत्तर-से-दक्षिण: होक्काइडो (लाल), तोहोकू (हरा), कान्तो (नीला), चूबु (खाक़ी), कानसाए (हल्का नीला), चूगोकु (हल्का हरा), शिकोकू (गुलाबी), क्यूशू (पीला) जापान के क्षेत्र औपचारिक रूप से जापानी सरकार द्वारा परिभाषित नहीं किये गए हैं लेकिन परम्परानुसार आठ प्रदेश हैं जिन्हें जापान के उपभाग माना जाता है। शिक्षा की किताबों, मौसम की ख़बरों, आर्थिक मामलों और कई अन्य जगहों पर इन क्षेत्रों को इस्तेमाल किया जाता है। उत्तर से दक्षिण जापान के आठ क्षेत्र यह हैं -.

नई!!: होन्शू और जापान के क्षेत्र · और देखें »

आओमोरी प्रीफ़ेक्चर

ओमोरी प्रीफ़ेक्चर जापान के होन्शू द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित तोहोकू क्षेत्र का एक प्रीफेक्चर है। इसकी राजधानी ओमोरी है। .

नई!!: होन्शू और आओमोरी प्रीफ़ेक्चर · और देखें »

आइची प्रीफ़ेक्चर

आइची प्रीफ़ेक्चर, जापान का एक प्रीफ़ेक्चर है जो चूबू क्षेत्र के तोकाइ क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी नगोया है। यह चूक्यो महानगरीय क्षेत्र का मुख्यक्षेत्र है। .

नई!!: होन्शू और आइची प्रीफ़ेक्चर · और देखें »

इवाते प्रीफ़ेक्चर

इवाते प्रीफ़ेक्चर होक्काइडो के बाद जापान का सबसे बड़ा प्रीफ़ेक्चर है। यह होन्शू द्वीप पर तोहोकू क्षेत्र में स्थित है और द्वीप का सबसे पूर्वी बिन्दू यहीं स्थित है। इसकी राजधानी मोरिओता है। इवाते अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए ख्यात है क्योंकि इसका जनसंख्या घनत्व होक्काइडो के बाहर किसी भी प्रीफ़ेक्चर से कम है। .

नई!!: होन्शू और इवाते प्रीफ़ेक्चर · और देखें »

कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

जापान में स्थित एक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह एक कृत्रिम द्वीप ओसाका द्वीप जो ओसाका स्टेशन से दक्षिण पश्चिम दिशा में, तीन कस्बों, इज़ुमिसानो (उत्तर),.

नई!!: होन्शू और कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

कान्तो क्षेत्र

कान्तो क्षेत्र या कांटो क्षेत्र (関東地方; Kantō region) जापान का सबसे बड़े द्वीप होन्शू का भौगोलिक क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र में ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र शामिल हैं, और इसमें सात प्रांत शामिल हैं: गुनमा प्रांत, टोचिगी प्रांत, इबाराकी प्रांत, सैतमा प्रांत, टोक्यो प्रांत, चिबा प्रांत, और कानागावा प्रांत। इसकी सीमाओं के भीतर, भूमि क्षेत्र का 45% से अधिक हिस्सा कान्तो मैदान हैं। शेष क्षेत्र पहाड़ियों और पर्वतों के हैं, जो क्षेत्र की सीमाएं बनाती हैं। जापान सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 1 अक्टूबर, 2010 को एक आधिकारिक जनगणना के अधार पर, यहाँ की जनसंख्या 42,607,376 थी। जोकि जापान की कुल आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा थी। .

नई!!: होन्शू और कान्तो क्षेत्र · और देखें »

क्यूशू

जापान का क्यूशू द्वीप (लाल रंग में, जिसके अन्दर प्रान्त दिखाए गए हैं) बॅप्पु के गरम पानी के चश्मों से उठती हुई भाप क्यूशू का नक़्शा क्यूशू (जापानी: 九州, "नौ प्रान्त") जापान के चारों मुख्य द्वीपों में से तीसरा सब से बड़ा और सब से दक्षिणपश्चिमी द्वीप है। कुल मिलकर क्यूशू का क्षेत्रफल ३५,६४० वर्ग किमी है और इसकी जनसँख्या सन् २००६ में १,३२,३१,९९५ थी। यह होन्शू और शिकोकू द्वीपों के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। प्राचीनकाल में क्यूशू को कुछ अन्य नामों से भी बुलाया जाता था, जैसे के क्यूकोकु (九国, "नौ राज्य"), चिनज़इ (鎮西, "अधिकृत क्षेत्र से पश्चिम") और त्सुकुशी-नो-शीमा (筑紫島,"त्सुकुशी का द्वीप")। क्यूशू और इसके इर्द-गिर्द के छोटे द्वीपों को इतिहास में साऍकाऍदो (西海道, "पश्चिमी समुद्री घेरा") भी बुलाया जाता था। .

नई!!: होन्शू और क्यूशू · और देखें »

अवाजी द्वीप

अवाजी द्वीप (淡路島 अवाजी-शिमा), सेटो अंतर्देशीय समुद्र के पूर्वी भाग में होन्शू और शिकोकू के द्वीपों के बीच, जापान के हाइगो प्रान्त का एक द्वीप हैं। द्वीप का क्षेत्रफल 592.17 वर्ग किलोमीटर (228.64 वर्ग मील) हैं, और अंतर्देशीय समुद्र के द्वीपों में से सबसे बड़ा हैं। उन दोनों द्वीपों के बीच एक आवागमन के रूप में, अवाजी का मूल अर्थ "आवा की सड़क" है, नारुतो जलसंयोगी में स्थित यह द्वीप पहले शिकोकु प्रांत में था, जो अब तोकुशिमा प्रांत का हिस्सा हैं। .

नई!!: होन्शू और अवाजी द्वीप · और देखें »

अकिता प्रीफ़ेक्चर

अकिता प्रीफ़ेक्चर जापान के होन्शू द्वीप के उत्तर में स्थित तोहोकू क्षेत्र का एक प्रीफ़ेक्चर है। इसकी राजधानी अकिता है। .

नई!!: होन्शू और अकिता प्रीफ़ेक्चर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

होन्शु, होंशू

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »