लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी

सूची हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (अंग्रेज़ी::en:Harry Potter and the Prisoner of Azkaban हैरि पॉटर ऐन्ड द प्रिज़नर अव ऐज़्कबैन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की तीसरी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस किताब में हैरी पौटर के तीसरे साल के बारे में बताया गया है। हैरी पौटर और अज़्काबान का कैदी, हिन्दी में अनुवादित हैरी पौटर की तीसरी किताब है। यह किताब मन्जुल प्रकाशान द्वारा 2005 में बाज़ारो में उतारी गई थी। .

9 संबंधों: मंजुल प्रकाशन, लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, हैरी पॉटर, हैरी पॉटर (पात्र), हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, हैरी पॉटर और आग का प्याला, जे॰ के॰ रोलिंग, ग्रैविटी (फ़िल्म)

मंजुल प्रकाशन

मन्जुल प्रकाशन एक जाना माना प्रकाशक है, जो हैरी पौटर की पुस्तको को भारत में प्रकाशित करता है। यह प्रकाशन भवन भोपाल में है। यह हैरी पौटर उपन्यासों को हिन्दी में प्रकाशित करता है। मन्जुल प्रकाशन द्वारा पहली हैरी पौटर पुस्तक, हैरी पौटर और पारस पत्थर ने भारत में एक रिकार्ड कायम किया। हैरी पौटर और पारस पत्थर की पहले हफ़ते ही १६ हज़ार प्रतियां बिकीं.

नई!!: हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी और मंजुल प्रकाशन · और देखें »

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी और हैरी पॉटर · और देखें »

हैरी पॉटर (पात्र)

इस लेख में हॅरी पॉटर पात्र (व्यक्ति) का वर्णन है। इसी नाम के उपन्यास क्रम के लिये यहाँ जायें: हैरी पॉटर (उपन्यास)। हैरी जेम्स पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेजी:Harry James Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित एक दुनियाभर में मशहूर उपन्यास क्रम का प्रमुख पात्र है। वो ब्रिटेन में रहने वाला एक किशोर है जो एक आम इंसान नहीं, एक जादूगर है। उसके माँ-बाप की तभी हत्या हो गयी थी जब वो एक साल का था। हॅरी पॉटर की सारी कहानियाँ काल्पनिक हैं। .

नई!!: हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी और हैरी पॉटर (पात्र) · और देखें »

हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं

यहां हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुओं की एक सूची दी जा रही है.

नई!!: हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी और हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं · और देखें »

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना

हैरी पॉटर और और रहस्यमयी तहख़ाना (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Chamber of Secrets हैरि पॉटर ऐन्ड द चेम्बर अव सीक्रट्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की दूसरी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Chamber of Secrets)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। .

नई!!: हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी और हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना · और देखें »

हैरी पॉटर और आग का प्याला

हैरी पॉटर और आग का प्याला (Harry Potter and the Goblet of Fire हैरि पॉटर ऐन्ड द गॉब्लट अव फ़ायर) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की चौथी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Goblet of Fire)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है। .

नई!!: हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी और हैरी पॉटर और आग का प्याला · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

ग्रैविटी (फ़िल्म)

ग्रैविटी (अंग्रेजी; Gravity) वर्ष २०१३ की ब्रिटिश-अमेरिकी संस्थाओं के सहयोग से बनी एक विज्ञान फंतासी आधारित फ़िल्म है जिसका सह लेखन, सह संपादन, निर्माण और निर्देशन का जिम्मा एलफाॅन्सो कुएराॅन ने संभाली हैं। मुख्य भूमिकाओं में सैंड्रा बुलाॅक और जाॅर्ज क्लूनी एस्ट्राॅनाॅट्स की अदायगी की है जो अंतरिक्ष के कक्षा में मध्यस्थ स्पेस शटल की तबाही बाद फंस जाते हैं, जहाँ से उनको वापिस पृथ्वी पर आने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कुएराॅन ने पटकथा का काम अपने बेटे जोन्स के साथ किया और प्रयास किया कि वे इसे युनिवर्सल पिक्चर्स तक सौंपने तक पूरा कर लेंगे। लेकिन वाॅर्नर ब्रदर्स द्वारा इस परियोजना पर रूचि जताने पर उन्होंने उनको ही इसके अधिकार बेच दिए। डेविड हेमैन, जिन्होंने कुएराॅन की पिछली फ़िल्म हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (2004) में साथ किया था, यहां वे बतौर निर्माता सहयोग में शामिल हैं। फ़िल्म "ग्रैविटी" में अधिकांश निर्माण युनाइटेड किंगडम से जुड़े लोग ही है, जिनमें ब्रिटिश विजुवल इफैक्टस कम्पनी फ्रैमस्टोन ने अपने तीन साल ज्यादातर फ़िल्म के विजुवल इफैक्टस की रचना में लगा दिए, जोकि बमुश्किल 80 से 90 मिनट से अधिक के दृश्यों को गढ़ने में काम किया गया। फ़िल्म "ग्रैविटी" ने अपनी पहली प्रदर्शनी अगस्त 28, 2013 को वेनिस में आयोजित 70 वें अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म उत्सव में दी और उत्तरी अमेरिका में टेलुराइड फ़िल्म फेस्टिवल के संपन्न होने बाद इसका प्रिमियर दिखाया गया। अगस्त में टेलुराइड फ़िल्म फेस्टिवल के बाद, इसे एकसाथ अक्टूबर 4, 2013 में संयुक्त राष्ट्र एवं कनाडा में प्रदर्शित किया गया, फ़िल्म "ग्रैविटी" को वैश्विक तौर पर आलोचकों ने इसकी प्रशंसा की, और साल 2013 की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म में शुमार एक माना गया। फ़िल्म की तकनीकी पक्षों जैसे एमानुएल लुबेज़्की का छायांकन, स्टीवन प्राइस की संगीत रचना, कुएराॅन के निर्देशन, बुलाॅक की अभिनय, फ्रैमस्टोन के विजुवल इफैक्टस और इन सबके थ्रीडी संयोजन से ज्यादातर समीक्षकों ने खास सराहना की। फ़िल्म ने 2013 की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म के रूप में आठवें पायदान पर रही जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर $723 करोड़ अमेरिकी डाॅलर का व्यवसाय किया। 86वें एकाडमी अवार्ड के दौरान, फ़िल्म ग्रैविटी ने दस अलग-अलग एकाडमी अवार्ड की श्रेणियों में नामांकित रही (यह बराबरी फ़िल्म अमेरिकन हसल के साथ रही) तथा साथ श्रेणियों में विजय रही (अब तक के समारोह में सबसे ज्यादा), जोकि जिनमें शामिल रहें: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (कुएराॅन), सर्वश्रेष्ठ छायांकन (लुबेज़्की), सर्वश्रेष्ठ विजुवल इफैक्टस, सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपादन, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण, और सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत (स्टीवन प्राइस)। वहीं बाफ्टा अवार्ड की ओर से यह छह श्रेणियों में बाफ्टा अवार्ड से नवाजा गया जिनमें, अद्भुत प्रदर्शन करने वाली ब्रिटिश फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के साथ कामयाब रही तथा गोल्डन ग्लोब पुरस्कार की ओर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में खाताब नवाजने के साथ, सात समीक्षक द्वारा चयनित मूवी अवार्ड और ब्रैडबरी अवार्ड का खिताब दिया गया। .

नई!!: हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी और ग्रैविटी (फ़िल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हैरी पौटर और अस्कबान का कैदी, हैरी पॉटर और अज़्कबान का क़ैदी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »