लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हैदराबाद (पाकिस्तान)

सूची हैदराबाद (पाकिस्तान)

यह लेख पाकिस्तान के एक नगर के बारे में है, यदि आप भारत के नगर हैदराबाद के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां जाएं -हैदराबाद। हैदराबाद पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त का एक प्रमुख नगर है। यह सिन्ध प्रान्त की राजधानी हुआ करता था और इत्र का शहर और हिन्दुस्तान का पैरिस के नामों से जाना जाता था। श्रेणी:पाकिस्तान के शहर.

21 संबंधों: दक्षिण एशिया, परमानन्द मेवाराम, पाकिस्तान में परिवहन, पाकिस्तान के दूरभाष कोडों की सूची, पाकिस्तान के शहर, पाकिस्तान के ज़िले, मोहन दयाराम भवनानी, सबसे बड़े शहरों की सूची, साधु वासवानी, सिन्धु नदी, सिन्धु-गंगा के मैदान, सिन्धी भाषा, हैदर बख़्श जतोई, हैदराबाद (बहुविकल्पी), जिब्राल्टर में हिन्दू धर्म, जी॰ पी॰ सिप्पी, आचार्य कृपलानी, कल्होड़ा राजवंश, केवल रतन मलकानी, अनवर ज़हीर जमाली, 1987 क्रिकेट विश्व कप

दक्षिण एशिया

thumb दक्षिण एशिया एक अनौपचारिक शब्दावली है जिसका प्रयोग एशिया महाद्वीप के दक्षिणी हिस्से के लिये किया जाता है। सामान्यतः इस शब्द से आशय हिमालय के दक्षिणवर्ती देशों से होता है जिनमें कुछ अन्य अगल-बगल के देश भी जोड़ लिये जाते हैं। भारत, पाकिस्तान, श्री लंका और बांग्लादेश को दक्षिण एशिया के देश या भारतीय उपमहाद्वीप के देश कहा जाता है जिसमें नेपाल और भूटान को भी शामिल कर लिया जाता है। कभी कभी इसमें अफगानिस्तान और म्याँमार को भी जोड़ लेते हैं। दक्षिण एशिया के देशों का एक संगठन सार्क भी है जिसके सदस्य देश निम्नवत हैं.

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और दक्षिण एशिया · और देखें »

परमानन्द मेवाराम

परमानन्द मेवाराम (1865-1938) सिन्धी साहित्यकार एवं कोशकार थे। उन्होने दो शब्दकोशों की रचना की- सिन्धी से अंग्रेजी (१९१० ई) एवं अंग्रेजी से सिन्धी (१९३३ ई)। परमानन्द मेवाराम का जन्म सिन्ध के हैदराबाद में हुआ था। श्रेणी:सिन्धी साहित्यकार.

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और परमानन्द मेवाराम · और देखें »

पाकिस्तान में परिवहन

पाकिस्तान परिवहन नेटवर्क कराची में एक व्यस्त चौराहा, अन्य प्रकार के परिवहन दिखाते हुए पाकिस्तान में परिवहन विस्तृत और विविध प्रकार के हैं लेकिन यह अभी भी विकास की प्रक्रिया में है और 170 मिलियन से भी अधिक व्यक्तियों को सेवा प्रदान कर रहा है।پاکِستان نقل و حمل नए हवाई अड्डों, सड़कों और रेलवे मार्गों के निर्माण के फलस्वरूप देश में रोजगारों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पाकिस्तान का अधिकांश मार्ग तंत्र (राष्ट्रीय राजमार्ग) और रेलवे मार्ग तंत्र 1947 के पहले के बने हुए हैं, मुख्यतया ब्रिटिश राज के दौरान.

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और पाकिस्तान में परिवहन · और देखें »

पाकिस्तान के दूरभाष कोडों की सूची

टेलीफ़ोन पाकिस्तान के शहरों और ज़िलों के दूरभाष कोडों की सूची निम्न है। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और पाकिस्तान के दूरभाष कोडों की सूची · और देखें »

पाकिस्तान के शहर

पाकिस्तान का मानचित्र यह पाकिस्तान के बडे़ शहरों की सूची है। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और पाकिस्तान के शहर · और देखें »

पाकिस्तान के ज़िले

पाकिस्तान के ज़िले पाकिस्तान के तीसरे दर्जे की प्रशासनिक इकाइयाँ हैं। पाकिस्तान में कुल 135 ज़िले और 7 आदिवासी क्षेत्र हैं। अगस्त 2000 से पूर्व ज़िले डिवीज़न के तहत होते थे लेकिन उस वक़्त डिवीज़न को ख़त्म करके ज़िलों को सीधे सूबों के अधीन कर दिया गया। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और पाकिस्तान के ज़िले · और देखें »

मोहन दयाराम भवनानी

मोहन दयाराम भवनानी का जन्म १९०३ में अविभाजित भारत के सिंध प्रांत के हैदराबाद (पाकिस्तान) नगर में हुआ था। विभाजन के बाद वे भारत आ गए थे। वे हिन्दी फ़िल्मों के निर्माता, निर्देशक और लेखक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने १९२५ में अपनी पहली फ़िल्म वीरबाला बतौर निर्देशक बनाई। इसमें प्रमुख भूमिका उन दिनों की नवोदित अभिनेत्री सुलोचना ने निभाई थी। सुलोचना की भी यह पहली फ़िल्म थी। १९३४ में उन्होंने प्रेमचंद जैसे प्रसिद्ध हिन्दी लेखक के साथ मजदूर (1934 फ़िल्म) नामक फ़िल्म बनाई। बीसवें दशक से पचासवें दशक तक विस्तृत कार्यकाल में लगभग २५ फिल्मों के निर्माता मोहन भवनानी की अंतिम फिल्म १९५७ में बनी हिमालयन टेपेस्ट्री थी। यह फ़िल्म अंग्रेज़ी में बनी एक वृत्तचित्र थी। ३० दिसंबर १९६२ को मुंबई में उनका देहांत हो गया। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और मोहन दयाराम भवनानी · और देखें »

सबसे बड़े शहरों की सूची

दुनिया के सबसे बड़े शहरों का निर्धारण करने हेतु यह देखा जाना जरुरी की वह किस परिभाषा का उपयोग कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र एक शहर का गठन करने वाली तीन परिभाषाओं का उपयोग करता है, लेकिन सभी शहरों को उसी मापदंड का उपयोग करके वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है। शहरों को शहरी क्षेत्र, उनके शहरी क्षेत्र की सीमा या उनके महानगरीय क्षेत्र कि जनसंख्या के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और सबसे बड़े शहरों की सूची · और देखें »

साधु वासवानी

साधु वासवानी भारत के शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होने शिक्षा में मीरा आन्दोलन चलाया। उन्होने पुणे में साधु वासवानी मिशन की स्थापना की। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और साधु वासवानी · और देखें »

सिन्धु नदी

पाकिस्तान में बहती सिन्घु सिन्धु नदी (Indus River) एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह पाकिस्तान, भारत (जम्मू और कश्मीर) और चीन (पश्चिमी तिब्बत) के माध्यम से बहती है। सिन्धु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। इस नदी की लंबाई प्रायः 2880 किलोमीटर है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है और फिर जाकर अरब सागर में मिलती है। इस नदी का ज्यादातर अंश पाकिस्तान में प्रवाहित होता है। यह पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी और राष्ट्रीय नदी है। सिंधु की पांच उपनदियां हैं। इनके नाम हैं: वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एंव शतद्रु.

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और सिन्धु नदी · और देखें »

सिन्धु-गंगा के मैदान

सिन्धु-गंगा मैदान का योजनामूलक मानचित्र सिन्धु-गंगा का मैदान, जिसे उत्तरी मैदानी क्षेत्र तथा उत्तर भारतीय नदी क्षेत्र भी कहा जाता है, एक विशाल एवं उपजाऊ मैदानी इलाका है। इसमें उत्तरी तथा पूर्वी भारत का अधिकांश भाग, पाकिस्तान के सर्वाधिक आबादी वाले भू-भाग, दक्षिणी नेपाल के कुछ भू-भाग तथा लगभग पूरा बांग्लादेश शामिल है। इस क्षेत्र का यह नाम इसे सींचने वाली सिन्धु तथा गंगा नामक दो नदियों के नाम पर पड़ा है। खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी होने के कारण इस इलाके में जनसंख्या का घनत्व बहुत अधिक है। 7,00,000 वर्ग किमी (2,70,000 वर्ग मील) जगह पर लगभग 1 अरब लोगों (या लगभग पूरी दुनिया की आबादी का 1/7वां हिस्सा) का घर होने के कारण यह मैदानी इलाका धरती की सर्वाधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक है। सिन्धु-गंगा के मैदानों पर स्थित बड़े शहरों में अहमदाबाद, लुधियाना, अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, कोलकाता, ढाका, लाहौर, फैसलाबाद, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, मुल्तान, हैदराबाद और कराची शामिल है। इस क्षेत्र में, यह परिभाषित करना कठिन है कि एक महानगर कहां शुरू होता है और कहां समाप्त होता है। सिन्धु-गंगा के मैदान के उत्तरी छोर पर अचानक उठने वाले हिमालय के पर्वत हैं, जो इसकी कई नदियों को जल प्रदान करते हैं तथा दो नदियों के मिलन के कारण पूरे क्षेत्र में इकट्ठी होने वाली उपजाऊ जलोढ़ मिटटी के स्रोत हैं। इस मैदानी इलाके के दक्षिणी छोर पर विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाएं तथा छोटा नागपुर का पठार स्थित है। पश्चिम में ईरानी पठार स्थित है। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और सिन्धु-गंगा के मैदान · और देखें »

सिन्धी भाषा

सिंधी भारत के पश्चिमी हिस्से और मुख्य रूप से गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। इसका संबंध भाषाई परिवार के स्तर पर आर्य भाषा परिवार से है जिसमें संस्कृत समेत हिन्दी, पंजाबी और गुजराती भाषाएँ शामिल हैं। अनेक मान्य विद्वानों के मतानुसार, आधुनिक भारतीय भाषाओं में, सिन्धी, बोली के रूप में संस्कृत के सर्वाधिक निकट है। सिन्धी के लगभग ७० प्रतिशत शब्द संस्कृत मूल के हैं। सिंधी भाषा सिंध प्रदेश की आधुनिक भारतीय-आर्य भाषा जिसका संबंध पैशाची नाम की प्राकृत और व्राचड नाम की अपभ्रंश से जोड़ा जाता है। इन दोनों नामों से विदित होता है कि सिंधी के मूल में अनार्य तत्व पहले से विद्यमान थे, भले ही वे आर्य प्रभावों के कारण गौण हो गए हों। सिंधी के पश्चिम में बलोची, उत्तर में लहँदी, पूर्व में मारवाड़ी और दक्षिण में गुजराती का क्षेत्र है। यह बात उल्लेखनीय है कि इस्लामी शासनकाल में सिंध और मुलतान (लहँदीभाषी) एक प्रांत रहा है और 1843 से 1936 ई. तक सिन्ध, बम्बई प्रांत का एक भाग होने के नाते गुजराती के विशेष संपर्क में रहा है। पाकिस्तान में सिंधी भाषा नस्तालिक (यानि अरबी लिपि) में लिखी जाती है जबकि भारत में इसके लिये देवनागरी और नस्तालिक दोनो प्रयोग किये जाते हैं। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और सिन्धी भाषा · और देखें »

हैदर बख़्श जतोई

हैदर बख़्स जतोई (सिन्धी: حيدر بخش جتوئي) (1970 - 1901) सिन्ध, पाकिस्तान से एक इंक़लाबी, वामपन्थी, किसान अगुआ थे। उनके समर्थक उनको "बाबा-ए-सिन्ध" के नाम से सम्बोधित करते थे। वे सिन्धी ज़बान के लेखक और कवि भी थे। वे कई साल सिन्ध हरी समिति (सिंध किसान समिति) के प्रधान रहे थे जो नैशनल आवामी पार्टी का एक हिस्सा थी। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और हैदर बख़्श जतोई · और देखें »

हैदराबाद (बहुविकल्पी)

हैदाराबाद से तात्पर्य निम्नलिखित से हो सकता है: .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और हैदराबाद (बहुविकल्पी) · और देखें »

जिब्राल्टर में हिन्दू धर्म

जिब्राल्टर में हिन्दू धर्म के अनुयायी मुख्यतः सिंधी मूल के हैं। जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना का एक आधार है। 1869 में स्वेज नहर के खुलने के पश्चात सिंध राज्य के हैदराबाद शहर के व्यापारीयों ने जिब्राल्टर के साथ व्यापार शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे भारत और जिब्राल्टर के बीच व्यापार में बढ़ोतरी होती गई परन्तु भारतवासी जिब्राल्टर में आकर नहीं बसे। 1967 में आयोजित हुए जिब्राल्टर संप्रभुता जनमत संग्रह के बाद की घटनाओं के परिणामस्वरूप स्पेन में ब्रिटेन की नागरिकता के साथ रह रहे कई भारतीय मूल के हिन्दुओ ने जिब्राल्टर को अपना घर बना लिया। 1 मार्च 2000 के दिन जिब्राल्टर हिन्दू मंदिर का इंजीनियर्स लेन पर उद्घाटन हुआ तथा यह जिब्राल्टर का एकमात्र हिन्दू मंदिर है। 2004 में स्थानीय वकील हरेश बुधरानी हाउस ऑफ़ असेम्बली में स्पीकर चुने गए तथा बाद में जाकर ये जिब्राल्टर संसद के सबसे पहले स्पीकर बने। 2012 में जिब्राल्टर के महापौर ने जिब्राल्टर के हिन्दू समाज को जिब्राल्टर सिटी हॉल में हिन्दुओ के सबसे बड़े त्योहार दीपावली को मनाने के लिए आमंत्रित किया। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और जिब्राल्टर में हिन्दू धर्म · और देखें »

जी॰ पी॰ सिप्पी

गोपालदास परमानंद सिप्पी (14 सितंबर 1915 – 25 दिसम्बर 2007) हैदराबाद, सिंध में पैदा हुए भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के निर्माता और निर्देशक थे। वह सीता और गीता (1972), शान (1980), सागर (1985), राजू बन गया जेंटलमैन और उनकी अमर कृति (उनके बेटे रमेश सिप्पी के साथ) शोले जैसी कई लोकप्रिय बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनको सन् 2000 में मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला था। सिप्पी 70, 80 और 90 के दशक में फिल्म एंड टीवी प्रड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट भी रहे। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और जी॰ पी॰ सिप्पी · और देखें »

आचार्य कृपलानी

आचार्य कृपलानी (11 नवम्बर 1888 – 19 मार्च 1982) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, गांधीवादी समाजवादी, पर्यावरणवादी तथा राजनेता थे। उनका वास्तविक नाम जीवटराम भगवानदास था। वे सन् 1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे जब भारत को आजादी मिली। जब भावी प्रधानमंत्री के लिये कांग्रेस में मतदान हुआ तो तो सरदार पटेल के बाद सबसे अधिक मत उनको ही मिले थे। किन्तु गांधीजी के कहने पर सरदार पटेल और आचार्य कृपलानी ने अपना नाम वापस ले लिया और जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और आचार्य कृपलानी · और देखें »

कल्होड़ा राजवंश

कल्होड़ा राजवंश (सिन्धी:, कल्होड़ा राज; या, सिलसिला कल्होड़ा) सिन्ध और आधुनिक पाकिस्तान के कुछ अन्य हिस्सों पर लगभग एक शताब्दी तक शासन करने वाला एक राजवंश था। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और कल्होड़ा राजवंश · और देखें »

केवल रतन मलकानी

केवल रतन मलकानी (19 नवम्बर 1921 - 27 अक्टूबर 2003) भारत के एक प्रसिद्ध चिन्तक, राजनेता एवं पत्रकार थे। वे भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पांडीचेरी के राज्यपाल रहे। वे एक समर्थ विचारक एवं लेखक थे। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और केवल रतन मलकानी · और देखें »

अनवर ज़हीर जमाली

अनवर जहीर जमाली पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश हैं जिन्होंने 10 सितंबर 2015 को न्यायाधीश पद का शपथ उठाया। अनवर जहीर 1951 को हैदराबाद, पाकिस्तान में पैदा हुए। आपके पूर्वजों का संबंध भारत के शहर जयपुर से था। अपने परिवार एक धार्मिक घराना है, जिसका सिलसिला वंश कुतुबुद्दीन अहमद हंसी से जा मिलता है। आप गिनती उन मनसनिन में होता है जो परवेज़ मुशर्रफ़ के दौर में पीसीओ के तहत शपथ लेने से इनकार कर दिया था। .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और अनवर ज़हीर जमाली · और देखें »

1987 क्रिकेट विश्व कप

१९८७ क्रिकेट विश्व कप, (आधिकारिक तौर पर रिलायंस विश्व कप) क्रिकेट विश्व कप का चौथा संस्करण था। http://www.icc-cricket.com/cricket-world-cup/about/279/history यह भारत और पाकिस्तान में ८ अक्टूबर-८ नवंबर १९८७ को आयोजित किया गया। http://www.espncricinfo.com/ci/engine/series/60876.html टूर्नामेंट रिलायन्स इण्डस्ट्रीज द्वारा प्रायोजित किया गया था और इसमे आठ टीमो ने भाग लिया था। प्रत्येक मैच ५० ओवर प्रति टीम का था और पारंपरिक सफेद कपड़ों में और लाल गेंदों के साथ खेली गया था और सरे मैच दिन के दौरान खेले गए थे। टूर्नामेंट का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच था, और ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को इडेन गार्डेंस में खेले गए फाइनल में ७ रन से पराजित कर अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता। http://www.espncricinfo.com/ci/engine/match/65117.html .

नई!!: हैदराबाद (पाकिस्तान) और 1987 क्रिकेट विश्व कप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हैदराबाद (सिन्ध), हैदराबाद (सिंध), हैदराबाद, पाकिस्तान, हैदराबाद, सिन्ध

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »