लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हेनरी टेलर

सूची हेनरी टेलर

हेनरी टेलर (17 मार्च 1885 - 28 फ़रवरी 1951) एक ब्रिटिश फ्रीस्टाइल तैराक थे जिन्होंने 1906, 1908, 1912 और 1920 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भाग लिया था। यह प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रॉयल नेवी में सेवाकृत थे और 1926 तक इन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर तैरना जारी रखा। सेवानिवृत्त होने के पश्चात इनका भाग्य ढलान पे चला गया और इनकी मृत्यु दरिद्रता में रहते हुए हुई। इन्होंने अपने खेल कैरियर में 35 से अधिक ट्राफियां और 300 पदक जीते जिनमें ओलम्पिक खेलों के चार स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक भी शामिल हैं। इनका एक ही ओलम्पिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने का कीर्तिमान—किसी भी ब्रिटोन द्वारा सबसे अधिक—100 वर्षों तक कायम रहा, जब तक यह साइकिल चालक क्रिस होय द्वारा 2008 में बराबर कर लिया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के मैल शेपर्ड के साथ, यह 1908 ओलम्पिक में सबसे सफल खिलाड़ी थें। .

2 संबंधों: मैल शेपर्ड, क्रिस होय

मैल शेपर्ड

मेल्विन विनफ़ील्ड "पीयरलेस मैल" शेपर्ड (सितंबर 5, 1883 – जनवरी 4, 1942) एक अमेरिकी एथलीट थे जो आयरिश अमेरिकी एथलेटिक क्लब के सदस्य और 1908 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 1912 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में चार स्वर्ण पदक विजेता थे। यूनाइटेड किंगडम के हेनरी टेलर के साथ यह 1908 ओलम्पिक में सबसे सफल खिलाड़ी थे। .

नई!!: हेनरी टेलर और मैल शेपर्ड · और देखें »

क्रिस होय

सर क्रिस्टोफर एंड्रयू "क्रिस" होय (जन्म 23 मार्च 1976 एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड) एक स्काटिश ट्रैक साइकिल चालक हैं जो ग्रेट ब्रिटेन और स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करतें हैं। यह एकाधिक विश्व चैंपियन और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। बीजिंग 2008 में अपने तीन स्वर्ण पदकों के साथ, होय स्कॉटलैंड के सबसे सफल ओलंपियन बन गये, 1908 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में हेनरी टेलर के पश्चात पहले ब्रिटोन जिन्होंने किसी एक ओलंपिक में तीन स्वर्ण जीते, तथा पूरे ओलम्पिक इतिहास के सबसे सफल पुरुष साइकिल चालक। .

नई!!: हेनरी टेलर और क्रिस होय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »