लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हेइलोंगजियांग

सूची हेइलोंगजियांग

चीन में हेइलोंगजियांग प्रांत (लाल रंग में) हेइलोंगजियांग (黑龙江省, Heilongjiang) जनवादी गणराज्य चीन के सुदूर पूर्वोत्तर में स्थित एक प्रांत है जो ऐतिहासिक मंचूरिया क्षेत्र का भाग है। हेइलोंगजियांग का मतलब 'काली अझ़दहा नदी' होता है, जो चीनी भाषा में अमूर नदी का नाम है। चीनी भावचित्रों में इसका संक्षिप्त एकाक्षरी चिह्न '黑' (हेइ) है। इस इलाक़े को मान्छु भाषा में 'साहालियान उला' (ᠰᠠᡥᠠᠯᡳᠶᠠᠨ ᡠᠯᠠ, अर्थ: काली नदी) कहते हैं और मंगोल भाषा में भी इसका नाम क़ारामोएरिन (यानि 'काली नदी') है। उत्तर और पूर्व में इस प्रांत की सीमाएँ रूस को लगती हैं। हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर हारबिन है। चीन के सबसे उत्तरी और सबसे पूर्वी स्थान दोनों इसी प्रांत में पड़ते हैं। इस शहर में बहुत सर्दी पड़ती है और यह सर्दियों में आयोजित होने वाले बर्फ़-मूर्तिकला उत्सवों के लिए प्रसिद्ध है। इस प्रांत में मान्छु, रूसी, मंगोल और बहुत से अन्य प्रभाव नज़र आते हैं।, Simon Foster, Jen Lin-Liu, Sharon Owyang, Sherisse Pham, Beth Reiber, Lee Wing-sze, John Wiley & Sons, 2010, ISBN 978-0-470-52658-3 .

5 संबंधों: हारबिन, हेइहे, हेइहे-तेंगचोंग रेखा, कैलगरी, १ई+११ मी॰²

हारबिन

हारबिन के कुछ नज़ारे हारबिन प्रौद्योगिकी संस्था - मुख्य द्वार हारबिन (चीनी: 哈尔滨, अंग्रेज़ी: Harbin, रूसी: Харби́н) जनवादी गणराज्य चीन के सुदूर पूर्वोत्तरी भाग में स्थित हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है और चीन का दसवा सब से बड़ी आबादी वाला शहर है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी कुल आबादी १,०६,३५,९७१ थी जिनमें से ५८,७८,९३९ इसके २६,०४,९३० शहरी इलाक़ों में रह रहे थे। हारबिन पूर्वोत्तरी चीन का सांस्कृतिक, राजनैतिक, आर्थिक और संचार केंद्र है। यह अपनी कड़ी सर्दियों के लिए जाना जाता है और इसे बहुत से लोग 'बर्फ़ीले शहर' की उपाधि देते हैं। रूस की नज़दीकी के कारण इस शहर की इमारतों और संस्कृति पर रूसी प्रभाव नज़र आता है। .

नई!!: हेइलोंगजियांग और हारबिन · और देखें »

हेइहे

हेइहे (Heihe, चीनी: 黑河, अर्थ: काली नदी) चीन के उत्तरी हेइलोंगजियांग प्रान्त में अमूर नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ एक शहर है। नदी के पार रूस के अमूर ओब्लास्त का ब्लागोवेशचेन्स्क शहर स्थित है। हेइहे शहर हेइहे-तेंगचोंग रेखा का उत्तरी ध्रुव है, जिसे चीन को पूर्व और पश्चिम में बांटने के लिए प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: हेइलोंगजियांग और हेइहे · और देखें »

हेइहे-तेंगचोंग रेखा

हेइहे-तेंगचोंग रेखा (Heihe–Tengchong Line, 黑河-腾冲线) एक काल्पनिक रेखा है जो चीन को लगभग दो बराबर के भौगोलिक हिस्सों में बांटती है। यह उत्तर में हेइलोंगजियांग प्रान्त के हेइहे शहर से लेकर दक्षिण में युन्नान प्रान्त के तेंगचोंग शहर तक जाती है। इसकी अवधारणा को सबसे पहले १९३५ में चीनी जनसांख्यिक भूगोलज्ञ हू हुआनयोंग ने रखा था। १९३५ के आंकड़ों के अनुसार.

नई!!: हेइलोंगजियांग और हेइहे-तेंगचोंग रेखा · और देखें »

कैलगरी

कैलगरी कनाडा के अलबर्टा प्रांत का सबसे बड़ा शहर है। यह प्रांत के दक्षिण में, कनाडा की चट्टानों (Canadian Rockies) की अग्रिम पर्वतमालाओं के लगभग पूर्व में एक तलहटी एवं मैदानी क्षेत्र में स्थित है। यह शहर अलबर्टा के घासभूमि वाले क्षेत्र में स्थित है। 2006 में, कैलगरी शहर की आबादी 988,193 होने के कारण इस शहर की नगरपालिका देश की तीसरी सबसे बड़ी एवं अलबर्टा की सबसे बढ़ी नगरपालिका बन गई थी। 2006 में सम्पूर्ण महानगरीय जनसँख्या 1,079,310 के साथ यह कनाडा का पांचवां सबसे बड़ा महानगरीय जनगणना क्षेत्र (सी.ऍम.ए.) बन गया था। 2009 में, कैलगरी की अनुमानित महानगरीय जनसंख्या 1,230,248 के होते हुए यह क्रम में बढ़कर चौथा सबसे बड़ा महानगरीय जनगणना क्षेत्र (सी.ऍम.ए.) बन गया था। एडमॉन्टन के दक्षिण में स्थित होने से सांख्यिकीविदों ने इन दो शहरों के बीच के संकीर्ण जनसँख्या वाले क्षेत्र को "कैलगरी-एडमॉन्टन गलियारा" के रूप में परिभाषित किया है। टोरंटो और वैंकूवर के बीच कैलगरी कनाडा का सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। महानगरीय क्षेत्र एवं शहर के नजदीक प्रमुख पहाड़ी आश्रयों के साथ कैलगरी शीतकालीन खेलों एवं पर्यावरणीय पर्यटन के लिए एक गंतव्य स्थल है। यहाँ की आर्थिक गतिविधियाँ ज्यादातर पेट्रोलियम उद्योग पर केंद्रित हैं। शहर के आर्थिक विकास में कृषि, पर्यटन और उच्च तकनीक उद्योगों का भी योगदान है। 1988 में कैलगरी, शीतकालीन ओलिंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला कनाडा का पहला शहर बन गया था। .

नई!!: हेइलोंगजियांग और कैलगरी · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: हेइलोंगजियांग और १ई+११ मी॰² · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हिलोंग्जियांग, हेलोंग जांग, हेइलुंग ज्यांग, हेइलुंग् ज्यांग, हेइलुंग्ज्यांग, हेइलोंगजियांग प्रान्त

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »