लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हूबेई

सूची हूबेई

चीन में हूबेई प्रांत (लाल रंग में) हूबेई (湖北, Hubei) जनवादी गणराज्य चीन के मध्य भाग में स्थित एक प्रांत है। हूबेई का अर्थ 'झील से उत्तर' होता है, जो इस प्रांत की दोंगतिंग झील से उत्तर की स्थिति पर पड़ा है। हुबेई की राजधानी वूहान (武汉, Wuhan) शहर है। चीनी इतिहास के चिन राजवंश काल में हुबेई के पूर्वी भाग में 'अ' (鄂) नामक प्रान्त होता था जिस वजह से हुबेई को चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से '鄂' (अ, È) लिखा जाता है। यहाँ प्राचीनकाल में शक्तिशाली चू राज्य भी स्थित था इसलिए इसे लोक-संस्कृति में 'चू' (楚, Chu) भी बोला जाता है। हूबेई का क्षेत्रफल १,८५,९०० वर्ग किमी है, यानि भारत के कर्नाटक राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ५,७२,३७,७४० थी, यानि भारत के गुजरात राज्य से ज़रा कम। इस प्रान्त के पश्चिमी इलाक़े के वुदांग पहाड़ों (武当山, Wudang Shan, वुदांग शान) में बहुत से ऐतिहासिक ताओधर्मी मठ हैं, जिनमें से कुछ में कंग-फ़ू जैसी युद्ध कलाएँ सिखाई जाती थीं। हूबेई का मौसम अच्छा माना जाता है: न ज़्यादा गर्म और न अधिक सर्द। सर्दियों में बर्फ़ कभी-कभार ही पड़ती है। प्रान्त में हान चीनी लोग बहुसंख्य हैं, हालांकि दक्षिण-पश्चिमी भाग में मियाओ लोगों की ह्मोंग जाति और तुजिया लोगों के समुदाय रहते हैं।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2,...

12 संबंधों: चू युआन, चू राज्य (प्राचीन चीन), एझोऊ, एशियाई विकास बैंक, तुजिया लोग, दोंगतिंग झील, बाँसुरी, मियाओ लोग, ली ना, हेबेई, कुष्ठरोग, १ई+११ मी॰²

चू युआन

चू युआन चू युआन (चीनी: 屈原, अंग्रेज़ी: Qu Yuan; जन्म: ३३९ ईसापूर्व; देहांत: २७८ ईसापूर्व) चीन के झगड़ते राज्यों के काल के एक प्रसिद्ध कवि थे। वह अपने 'चू-त्सि' (楚辭, Chu Ci) नामक कविता संग्रह के लिए मशहूर हैं ('चू-त्सि' का अर्थ 'दक्षिण के गीत' है)। उनके जीवन के बारे में बहुत कम तथ्य ज्ञात हैं और कुछ विद्वानों ने इस बात पर भी शक़ जतलाया है कि पूरा 'चू-त्सि' संग्रह वास्तव में उन्ही का लिखा हुआ है। फिर भी इस संग्रह की सबसे लोकप्रिय कविता, 'ली साओ' (離騷, Li Sao) को लगभग सभी उन्ही की कृति मानते हैं। उनके जीवन के बारे में कुछ सीमित जानकारी सीमा चियान के महान इतिहासकार के अभिलेख नामक इतिहास-ग्रन्थ से आधुनिक युग तक पहुँची है, हालाँकि उसके कुछ तथ्य एक-दूसरे से टकराते हैं।, Zong-qi Cai, Columbia University Press, 2008, ISBN 978-0-231-13941-0,...

नई!!: हूबेई और चू युआन · और देखें »

चू राज्य (प्राचीन चीन)

चू (Chu) राज्य झगड़ते राज्यों के काल के सात मुख्य राज्यों में से एक था (हरे रंग में) चू राज्य (चीनी भाषा: 楚國, चू गुओ; अंग्रेज़ी: Chu) प्राचीन चीन के झोऊ राजवंश के दौरान एक रियासत थी। यह लगभग १०३० ईसापूर्व से २२३ ईसापूर्व तक चला। इस राज्य का नाम पहले जिंग (荆, Jing) था, फिर जिंगचू (荆楚, Jingchu) हुआ और अंत में केवल चू नाम रहा। अपने चरम पर इस राज्य में एक विशाल क्षेत्रफल शामिल था, जिसमें आधुनिक हूबेई और हूनान प्रान्त के पूर्ण इलाक़े और चोंगचिंग, गुइझोऊ, हेनान, जिआंगशी, जिआंगसू, झेजियांग और शंघाई के भी भाग शामिल थे। इसकी राजधानी पहले दानयांग (丹阳, Danyang) था लेकिन फिर यिंग (郢, Ying) बन गया। २२५ ईपू में झगड़ते राज्यों के काल के आख़िरी सालों में पड़ोसी चिन राज्य ने उसपर क़ब्ज़ा कर लिया। यही बड़ा राज्य आगे चलकर चिन राजवंश का आधार बन गया जिसने पूरे चीन को अपने राज्य में संगठित किया।, Zhengyuan Fu, Cambridge University Press, 1993, ISBN 978-0-521-44228-2 .

नई!!: हूबेई और चू राज्य (प्राचीन चीन) · और देखें »

एझोऊ

एझोऊ शहर के बीच में यान्गलान झील एझोऊ (चीनी: 鄂州, अंग्रेज़ी: Ezhou) चीन के हूबेई प्रान्त में स्थित एक विभाग-स्तर का शहर है। यह यांग्त्से नदी के दक्षिणी किनारे पर वूहान शहर से पूर्व में स्थित है।, New China pictures company, Beijing, Xinhua Pub.

नई!!: हूबेई और एझोऊ · और देखें »

एशियाई विकास बैंक

एशियाई विकास बैंक के सदस्य राज्य एशियाई विकास बैंक (एडीबी) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना 19 दिसम्बर 1966 को एशियाई देशों के आर्थिक विकास के सुगमीकरण के लिए की गयी थी। यह बैंक यूऍन (UN) इकोनॉमिक कमीशन फॉर एशिया एंड फार ईस्ट (अब यूएनईएससीएपी- UNESCAP) और गैर क्षेत्रीय विकसित देशों के सदस्यों को सम्मिलित करता है। इस बैंक की स्थापना 31 सदस्यों के साथ हुई थी, अब एडीबी के पास अब 67 सदस्य हैं - जिसमे से 48 एशिया और पैसिफिक से हैं और 19 सदस्य बाहरी हैं। एडीबी (ADB) का प्रारूप काफी हद तक वर्ल्ड बैंक के आधार पर बनाया गया था और वर्ल्ड बैंक (विश्व बैंक) के समान यहां भी भारित वोट प्रणाली की व्यवस्था है जिसमे वोटों का वितरण सदस्यों के पूंजी अभिदान अनुपात के आधार पर किया जाता है। वर्तमान में, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान दोनों के ही पास 552,210 शेयर हैं - इन दोनों के पास शेयरों का सबसे बड़ा हिस्सा है जो कुल का 12.756 प्रतिशत है। .

नई!!: हूबेई और एशियाई विकास बैंक · और देखें »

तुजिया लोग

पारम्परिक वस्त्रों में कुछ तुजिया स्त्रियाँ तुजिया चीन के एक अल्पसंख्यक समुदाय का नाम है। चीन में इनकी आबादी लगभग ८० लाख की है और यह चीन का छठा सब से बड़ा अल्पसंख्यक गुट है। यह वूलिंग पर्वतों के वासी हैं, जो हूनान, हुबेई और गुइझोऊ प्रान्तों और चोंगकिंग ज़िले की सीमाओं पर विस्तृत हैं। इनकी अपनी एक तिब्बती और बर्मी से सम्बंधित तुजिया भाषा है जिसमें यह अपने समुदाय को 'बिज़िका' बुलाते हैं, जिसका अर्थ 'मूल निवासी' है। चीनी लोग इन्हें 'तुजिया' (चीनी: 土家族) बुलाते हैं जिसका मतलब 'स्थानीय लोग' (अंग्रेज़ी में 'लोकल') होता है।, The Rosen Publishing Group, 2010, ISBN 978-1-61530-183-6,...

नई!!: हूबेई और तुजिया लोग · और देखें »

दोंगतिंग झील

दोंगतिंग झील का एक नज़ारा दोंगतिंग झील और उसके आसपास का नक़्शा दोंगतिंग झील (चीनी: 洞庭湖, दोंगतिंग हू; अंग्रेज़ी: Dongting Lake) चीन के पूर्वोत्तरी हूनान प्रान्त में एक बड़ी लेकिन कम गहराई वाली झील है। यह यांग्त्से नदी की द्रोणी में स्थित है इसलिए इसका अकार मौसमों के साथ बढ़ता-घटता है। आमतौर पर इसका क्षेत्रफल २,८२० किमी२ होता है जो बाढ़ के मौसम में बढ़कर २०,००० किमी२ तक पहुँच जाता है। हूनान और हूबेई प्रान्तों का नाम इसी झील पर पड़ा है: 'हूनान' का मतलब 'झील से उत्तर' है और 'हूबेई' का 'झील से दक्षिण' है। चीनी सभ्यता में इस झील का ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि यहीं सबसे पहले 'अज़दहा (ड्रैगन) नौकाओं' की दौड़ लगा करती थी।, James King, Peter Lang, 2010, ISBN 978-3-0343-0317-0,...

नई!!: हूबेई और दोंगतिंग झील · और देखें »

बाँसुरी

दुनिया भर से बांसुरियों का एक संकलन बांसुरी काष्ठ वाद्य परिवार का एक संगीत उपकरण है। नरकट वाले काष्ठ वाद्य उपकरणों के विपरीत, बांसुरी एक एरोफोन या बिना नरकट वाला वायु उपकरण है जो एक छिद्र के पार हवा के प्रवाह से ध्वनि उत्पन्न करता है। होर्नबोस्टल-सैश्स के उपकरण वर्गीकरण के अनुसार, बांसुरी को तीव्र-आघात एरोफोन के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। बांसुरीवादक को एक फ्लूट प्लेयर, एक फ्लाउटिस्ट, एक फ्लूटिस्ट, या कभी कभी एक फ्लूटर के रूप में संदर्भित किया जाता है। बांसुरी पूर्वकालीन ज्ञात संगीत उपकरणों में से एक है। करीब 40,000 से 35,000 साल पहले की तिथि की कई बांसुरियां जर्मनी के स्वाबियन अल्ब क्षेत्र में पाई गई हैं। यह बांसुरियां दर्शाती हैं कि यूरोप में एक विकसित संगीत परंपरा आधुनिक मानव की उपस्थिति के प्रारंभिक काल से ही अस्तित्व में है। .

नई!!: हूबेई और बाँसुरी · और देखें »

मियाओ लोग

मियाओ स्त्रियाँ मियाओ (चीनी भाषा: 苗, अंग्रेज़ी: Miao) जनवादी गणराज्य चीन की सरकार द्वारा परिभाषित एक लोक-जाति है। ध्यान रहे कि यह एक चीनी भाषा का नाम है और वहाँ की सरकार ने चीन के दक्षिण में रहने वाले बहुत से समुदायों को मिलकर इस श्रेणी में डाल दिया है। बहुत से मियाओ लोग अपने-आप को यह पहचान नहीं देते और न ही मानते हैं कि वे मियाओ हैं। इसलिए मियाओ समुदायों के बारे में बात करते हुए यह ज़रूरी है कि यह भी साफ़ किया जाए की किस मियाओ उपजाति की बात हो रही है। बहुत से मियाओ कहलाने वाली जातियाँ चीन की सरहद के पार वियतनाम, बर्मा और थाईलैंड में भी रहती हैं। चीन में यह गुइझोऊ, हुनान, युन्नान, सिचुआन, गुआंगशी, हाइनान, गुआंगदोंग और हुबेई प्रान्तों में रहते हैं। मियाओ लोगों में भिन्न ह्मोंग (Hmong) नामक जातियाँ भी शामिल हैं।, Joana Breidenbach, Central European University Press, 2005, ISBN 978-963-7326-14-1,...

नई!!: हूबेई और मियाओ लोग · और देखें »

ली ना

ली ना (जन्म 26 फ़रवरी 1982) एक चीनी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी है| ली 5 डब्ल्यूटीए और 19 आईटीएफ एकल खिताब जीत लिया है| वह वर्तमान में डब्ल्यूटीए द्वारा विश्व नंबर 4 क्रमित है| जनवरी 2011 में ली ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंची थी परन्तु उसे 3 मुश्किल सेटों में हार का सामना करना पड़ा था। 2011 जून में, ली ने फाइनल में गत चैंपियन फ्रांसेस्का शियावोन को हरा कर २०११ का फ्रेंच ओपन जीता और ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली एशियाई बन गयी| उन्होंने इसके निर्णायक मैच में गत चैम्पियन इटली की फ्रांसिक्का शियावोन को 6-4, 7-6 से हराया। ली ने दूसरे सेट में टाईब्रेकर में विरोधी को कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की। Li Na .

नई!!: हूबेई और ली ना · और देखें »

हेबेई

चीन में हेबेई प्रांत (लाल रंग में) हेबेई (河北, Hebei) जनवादी गणराज्य चीन के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रांत है। हेबेई का अर्थ 'नदी से उत्तर' होता है, जो इस प्रांत की पीली नदी (ह्वांग हो) से उत्तर की स्थिति पर पड़ा है। हान राजवंश के ज़माने में यहाँ जी प्रांत होता था जिस वजह से हेबेई को चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से '冀' (जी) लिखा जाता है।, Gregory Veeck, Clifton W. Pannell, Christopher J. Smith, Youqin Huang, Rowman & Littlefield, 2011, ISBN 978-0-7425-6783-2 हेबेई का क्षेत्रफल १,८७,७०० वर्ग किमी है, यानि भारत के कर्नाटक राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ७,१८,५४,२०२ थी, यानि भारत के तमिल नाडू राज्य से ज़रा कम। हेबेई की राजधानी और सबसे बड़ा शहर शिजियाझुआंग है। .

नई!!: हूबेई और हेबेई · और देखें »

कुष्ठरोग

कुष्ठरोग (Leprosy) या हैन्सेन का रोग (Hansen’s Disease) (एचडी) (HD), चिकित्सक गेरहार्ड आर्मोर हैन्सेन (Gerhard Armauer Hansen) के नाम पर, माइकोबैक्टेरियम लेप्री (Mycobacterium leprae) और माइकोबैक्टेरियम लेप्रोमेटॉसिस (Mycobacterium lepromatosis) जीवाणुओं के कारण होने वाली एक दीर्घकालिक बीमारी है। कुष्ठरोग मुख्यतः ऊपरी श्वसन तंत्र के श्लेष्म और बाह्य नसों की एक ग्रैन्युलोमा-संबंधी (granulomatous) बीमारी है; त्वचा पर घाव इसके प्राथमिक बाह्य संकेत हैं। यदि इसे अनुपचारित छोड़ दिया जाए, तो कुष्ठरोग बढ़ सकता है, जिससे त्वचा, नसों, हाथ-पैरों और आंखों में स्थायी क्षति हो सकती है। लोककथाओं के विपरीत, कुष्ठरोग के कारण शरीर के अंग अलग होकर गिरते नहीं, हालांकि इस बीमारी के कारण वे सुन्न तथा/या रोगी बन सकते हैं। कुष्ठरोग ने 4,000 से भी अधिक वर्षों से मानवता को प्रभावित किया है, और प्राचीन चीन, मिस्र और भारत की सभ्यताओं में इसे बहुत अच्छी तरह पहचाना गया है। पुराने येरुशलम शहर के बाहर स्थित एक मकबरे में खोजे गये एक पुरुष के कफन में लिपटे शव के अवशेषों से लिया गया डीएनए (DNA) दर्शाता है कि वह पहला मनुष्य है, जिसमें कुष्ठरोग की पुष्टि हुई है। 1995 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन) (डब्ल्यूएचओ) (WHO) के अनुमान के अनुसार कुष्ठरोग के कारण स्थायी रूप से विकलांग हो चुके व्यक्तियों की संख्या 2 से 3 मिलियन के बीच थी। पिछले 20 वर्षों में, पूरे विश्व में 15 मिलियन लोगों को कुष्ठरोग से मुक्त किया जा चुका है। हालांकि, जहां पर्याप्त उपचार उपलब्ध हैं, उन स्थानों में मरीजों का बलपूर्वक संगरोध या पृथक्करण करना अनावश्यक है, लेकिन इसके बावजूद अभी भी पूरे विश्व में भारत (जहां आज भी 1,000 से अधिक कुष्ठ-बस्तियां हैं), चीन, रोमानिया, मिस्र, नेपाल, सोमालिया, लाइबेरिया, वियतनाम और जापान जैसे देशों में कुष्ठ-बस्तियां मौजूद हैं। एक समय था, जब कुष्ठरोग को अत्यधिक संक्रामक और यौन-संबंधों के द्वारा संचरित होने वाला माना जाता था और इसका उपचार पारे के द्वारा किया जाता था- जिनमें से सभी धारणाएं सिफिलिस (syphilis) पर लागू हुईं, जिसका पहली बार वर्णन 1530 में किया गया था। अब ऐसा माना जाता है कि कुष्ठरोग के शुरुआती मामलों से अनेक संभवतः सिफिलिस (syphilis) के मामले रहे होंगे.

नई!!: हूबेई और कुष्ठरोग · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: हूबेई और १ई+११ मी॰² · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हुबेई, हुबेई प्रान्त, हूबेई प्रान्त, हूबेइ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »