लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हीन ग्रह केन्द्र

सूची हीन ग्रह केन्द्र

हीन ग्रह केन्द्र (Minor Planet Center या MPC) अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अंतर्गत काम करने वाली एक संस्था है जिसका काम विश्व-स्तर पर हीन ग्रह, क्षुद्रग्रह और धूमकेतुओं से सम्बन्धित जानकारी एकत्रित करके उनकी कक्षाओं का अनुमान लगाना और इस सारी जानकारी को हीन ग्रह परिपत्रों (Minor Planet Circulars) के ज़रिये दुनिया-भर के खगोलशास्त्रियों तक पहुँचाना है। जब किसी नये हीन ग्रह की खोज होती है तो उसका औपचारिक रूप से हीन ग्रह नामांकन (Minor planet designation) भी यही संस्था करती है। .

2 संबंधों: हीन ग्रह नामांकन, हीन ग्रह परिपत्र

हीन ग्रह नामांकन

हीन ग्रह नामांकन (Minor planet designation) अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के हीन ग्रह केन्द्र की एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा बौने ग्रहों और, धूमकेतुओं के अलावा, सौर मंडल की क्षुद्रग्रहों जैसी सभी अन्य छोटी वस्तुओं को एक औपचारिक नाम दिया जाता है। यह नामांकन एक संख्या और एक नाम को मिलाकर किया जाता है। आम तौर पर यह नाम किसी वस्तु के पाए जाने के बाद उसकी कक्षा का अध्ययन करने के उपरांत दिया जाता है। उस से पहले वस्तु को अनौपचारिक नाम से बुलाया जाता है। .

नई!!: हीन ग्रह केन्द्र और हीन ग्रह नामांकन · और देखें »

हीन ग्रह परिपत्र

हीन ग्रह परिपत्र (Minor Planet Circular) एक वैज्ञानिक पत्रिका है जो हर पूर्णिमा पर हीन ग्रह केन्द्र द्वारा प्रकाशित की जाती है। इसमें खगोलशास्त्रीय समीक्षा, हीन ग्रहों व धूमकेतुओं की परिक्रमा कक्षाओं (ओरबिटों) व पंचांग से सम्बन्धित जानकारी, और कुछ प्राकृतिक उपग्रहों से सम्बन्धित जानकारी भी सम्मिलित होती है। नये खोजे गये क्षुद्रग्रह, धूमकेतु व अन्य हीन ग्रह या उनकी कक्षाओं के बारे मे ज्ञात नई जानकारी भी इसमें शामिल की जाती है। .

नई!!: हीन ग्रह केन्द्र और हीन ग्रह परिपत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »