लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिन्दी विकिपीडिया

सूची हिन्दी विकिपीडिया

हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वामित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई २००३ में आरम्भ किया गया था और १ दिसम्बर २०१६ तक इस पर लेख और लगभग पंजीकृत सदस्य हैं। ३० अगस्त २०११ के दिन यह एक लाख लेखों का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया बना। यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में पचपनवाँ। और इसे मुख्यतः हिन्दी भाषी लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिया बनाया गया था। चूँकि हिन्दी विकिपीडिया इण्डिक स्क्रिप्ट (देवनागरी) का प्रयोग करता है इसलिए इसमें जटिल पाठ प्रतिपादन सहायक की आवश्यकता पड़ती है। विकिपीडिया पर ध्वन्यात्मक रोमन वर्णमाला परिवर्तक उपलब्ध है, इसलिए बिना किसी विशेष हिन्दी टाइपिंग सॉफ्टवेर डाउनलोड किये रोमन कुंजीपटल का उपयोग देवनागरी में टंकण करने के लिए किया जा सकता है। .

9 संबंधों: बांग्ला विकिपीडिया, हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास, विश्वज्ञानकोश, विकिमीडिया परियोजना, गूगल क्रोम, ११ (संख्या), ११ जुलाई, २००३, ३० अगस्त

बांग्ला विकिपीडिया

बंगाली विकिपीडिया, विकिपीडिया का बंगाली भाषा का संस्करण है जो विकिपीडिया संस्थापन के अधीन है। १८ जुलाई, २००७ को बंगाली विकिपीडिया १६,०००+ लेखों के साथ विकिपीडिया का ५३वाँ सबसे बड़ा संस्करण था। हिंदी विकिपीडिया के सामान इसके लिए भी ध्वन्यात्मक रोमन वर्णमाला परिवर्तक उपलब्ध है इसलिए रोमन कुंजीपटल का उपयोग बंगाली लिपि में टाइप करने के लिए किया जा सकता है। अक्टूबर २००६ में बंगाली विकिपीडिया पर लेखो की संख्या १०,००० को पार कर गयी और तेलुगु के बाद ये आंकडा पार करने वाली ये दूसरी दक्षिण एशियाई भाषा थी।.

नई!!: हिन्दी विकिपीडिया और बांग्ला विकिपीडिया · और देखें »

हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास

सबसे पहले हिन्दी टाइप शायद वर्डस्‍टार (वर्जन III प्लस) जैसे एक शब्द संसाधक ‘अक्षर’ में आया। फिर विंडोज़ आया और पेजमेकर व वेंचुरा का समय आया। इस सारी यात्रा में कम्प्‍यूटर केवल प्रिटिंग की दुनिया की सहायता भर कर रहा था। यूनिकोड के आगमन एवं प्रसार के पश्चात हिन्दी कम्प्यूटिंग प्रिंटिंग तक सीमित न रहकर संगणन के विभिन्न पहलुओं तक पहुँच गयी। अब भाषायी संगणन के सभी क्षेत्रों में हिन्दी अपनी पहुँच बना रही है। हिन्दी कम्प्यूटिंग को वर्तमान स्थिति तक पहुँचाने में सरकार, अनेक संस्थाओं, समूहों एवं प्रोग्रामरों-डैवलपरों का योगदान रहा। .

नई!!: हिन्दी विकिपीडिया और हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास · और देखें »

विश्वज्ञानकोश

विश्वज्ञानकोश, विश्वकोश या ज्ञानकोश (Encyclopedia) ऐसी पुस्तक को कहते हैं जिसमें विश्वभर की तरह तरह की जानने लायक बातों को समावेश होता है। विश्वकोश का अर्थ है विश्व के समस्त ज्ञान का भंडार। अत: विश्वकोश वह कृति है जिसमें ज्ञान की सभी शाखाओं का सन्निवेश होता है। इसमें वर्णानुक्रमिक रूप में व्यवस्थित अन्यान्य विषयों पर संक्षिप्त किंतु तथ्यपूर्ण निबंधों का संकलन रहता है। यह संसार के समस्त सिद्धांतों की पाठ्यसामग्री है। विश्वकोश अंग्रेजी शब्द "इनसाइक्लोपीडिया" का समानार्थी है, जो ग्रीक शब्द इनसाइक्लियॉस (एन .

नई!!: हिन्दी विकिपीडिया और विश्वज्ञानकोश · और देखें »

विकिमीडिया परियोजना

विकिमीडिया परियोजना विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन द्वारा चलायी गई एक परियोजना होती है। .

नई!!: हिन्दी विकिपीडिया और विकिमीडिया परियोजना · और देखें »

गूगल क्रोम

गूगल क्रोम एक वेब ब्राउज़र है जिसे गूगल द्वारा मुक्त स्रोत कोड द्वारा निर्मित किया गया है। इसका नाम ग्राफिकल यूज़र इंटरफ़ेस (GUI) के फ्रेम यानि क्रोम पर रखा गया है। इस प्रकल्प का नाम क्रोमियम है तथा इसे बीएसडी लाईसेंस के तहत जारी किया गया है। २ सितंबर, २००८ को गूगल क्रोम का ४३ भाषाओं। विस्फोट.कॉम। ४ सितंबर २००८। संजय तिवारी में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ प्रचालन तंत्र हेतु बीटा संस्करण जारी किया गया। यह नया ब्राउज़र मुक्त स्रोत लाइनक्स कोड पर आधारित होगा, जिसमें तृतीय पार्टी विकासकर्ता को भी उसके अनुकूल अनुप्रयोग बनाने की सुविधा मिल सकेगी। .

नई!!: हिन्दी विकिपीडिया और गूगल क्रोम · और देखें »

११ (संख्या)

11 (महिला की आवाज में, पुरुष की आवाज में,(उच्चारण: ग्यारह) एक प्राकृतिक संख्या है। इससे पूर्व 10 और इसके पश्चात् 12 आता है अर्थात् ग्यारह 10 से एक अधिक होता है एवं 12 में से एक कम करने पर ग्यारह प्राप्त होता है। इसे शब्दों में ग्यारह से लिखा जाता है। छः और पाँच का योग ग्यारह होता है। .

नई!!: हिन्दी विकिपीडिया और ११ (संख्या) · और देखें »

११ जुलाई

11 जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 192वॉ (लीप वर्ष में 193 वॉ) दिन है। साल में अभी और 173 दिन बाकी है। .

नई!!: हिन्दी विकिपीडिया और ११ जुलाई · और देखें »

२००३

२००३ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: हिन्दी विकिपीडिया और २००३ · और देखें »

३० अगस्त

30 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 242वॉ (लीप वर्ष मे 243 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 123 दिन बाकी है। .

नई!!: हिन्दी विकिपीडिया और ३० अगस्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हिंदी विकिपीडिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »