लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिन्दी की गिनती

सूची हिन्दी की गिनती

हिन्दी की गिनती, संस्कृत की गिनती से अपभ्रंश होकर पैदा हुई है। उदाहरण के लिये हिन्दी का 'साठ' संस्कृत के 'षष्ठि' से उत्पन्न है; 'अस्सी' संस्कृत के 'असीति' से। इसी प्रकार देख सकते हैं कि हिन्दी की गिनती के सभी शब्द संस्कृत से व्युत्पन्न हैं। ० - शून्य १ - एक २ - दो ३ - तीन ४ - चार ५ - पाँच ६ - छः / छह ७ - सात ८ - आठ ९ - नौ १० - दस ११ - ग्यारह १२ - बारह १३ - तेरह १४ - चौदह १५ - पन्द्रह १६ - सोलह १७ - सत्रह १८ - अट्ठारह १९ - उन्नीस २० - बीस २१ - इक्कीस २२ - बाइस २३ - तेइस २४ - चौबीस २५ - पच्चीस २६ - छब्बीस २७ - सत्ताइस २८ - अट्ठाइस २९ - उनतीस ३० - तीस ३१ - इकत्तीस ३२ - बत्तीस ३३ - तैंतीस ३४ - चौंतीस ३५ - पैंतीस ३६ - छत्तीस ३७ - सैंतीस ३८ - अड़तीस ३९ - उन्तालीस ४० - चालीस ४१ - इकतालीस ४२ - बयालीस ४३ - तिरालीस/तैंतालीस ४४ - चवालीस ४५ - पैंतालीस ४६ - छियालीस ४७ - सैंतालीस ४८ - अड़तालीस ४९ - उन्चास ५० - पचास ५१ - इक्यावन ५२ - बावन ५३ - तिरपन ५४ - चौवन ५५ - पचपन ५६ - छप्पन ५७ - सत्तावन ५८ - अट्ठावन ५९ - उनसठ ६० - साठ ६१ - इकसठ ६२ - बासठ ६३ - तिरसठ ६४ - चौंसठ ६५ - पैंसठ ६६ - छाछठ/छियासठ ६७ - सड़सठ ६८ - अड़सठ ६९ - उन्हत्तर ७० - सत्तर ७१ - इकहत्तर ७२ - बहत्तर ७३ - तिहत्तर ७४ - चौहत्तर ७५ - पचहत्तर ७६ - छिहत्तर ७७ - सतहत्तर ७८ - अठहत्तर ७९ - उन्यासी ८० - अस्सी ८१ - इक्यासी ८२ - बयासी ८३ - तिरासी ८४ - चौरासी ८५ - पचासी/पिच्यासी ८६ - छियासी ८७ - सतासी ८८ - अट्ठासी ८९ - नवासी ९० - नब्बे ९१ - इक्यानबे ९२ - बानबे ९३ - तिरानबे ९४ - चौरानबे ९५ - पनचानबे/पिच्यानबे ९६ - छियानबे ९७ - सनतानबे/सत्तानबे ९८ - अट्ठानबे ९९ - निन्यान्बे १०० - सौ (एक सौ) १२० - एक सौ बीस १००० - एक हजार १३४० - एक हजार तीन सौ चालीस १०००० - दस हजार १००००० - एक लाख १०००००० - दस लाख १००००००० - एक करोड १०००००००० - दस करोड १००००००००० - एक अरब १०००००००००० - दस अरब १००००००००००० - एक खरब १०००००००००००० - दस खरब १००००००००००००० - एक नील १०००००००००००००० - दस नील १००००००००००००००० - एक पदम १०००००००००००००००० - दस पदम १००००००००००००००००० - एक शंख १०००००००००००००००००० - दस शंख अनन्त - infinite, infinty असंख्य, अनगिनत - innuberable, uncountable नगण्य - negligible १/२ - एक बटा दो; आधा १/३ - एक बटा तीन; तिहाई; एक तिहाई १/४ - एक बटा चार; चौथाई; एक चौथाई; एक पाव ३/४ - तीन बटा चार; तीन चौथाई; पौन २/३ - दो तिहाई क/ख - क बटा ख १०% - दस प्रतिशत १+१/४ - सवा (सवा एक, नहीं) १+१/२ - डेढ (साढे एक, नहीं) १+३/४ - पौने दो २+१/४ - सवा दो २+१/२ - ढाई (साढे दो, नहीं) ३+१/२ - साढे (सार्ध) तीन ४+१/२ - सार्ध चार १२.५७ - बारह दशमलव पाँच सात ५८७.७५९ पाँच सौ सत्तासी दशमलव सात पाँच नौ .

1 संबंध: देवनागरी अंक

देवनागरी अंक

देवनागरी लिपि में गिनती के लिए दस अंकों वाली दशमलव आधारित गणना पद्धति का प्रयोग किया जाता है। ये दस अंक भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय रूप के समानांतर प्रचलित हैं। देवनागरी लिपि का प्रयोग करने वाली विभिन्न भाषाओं में ये अंक आम तौर पर प्रयुक्त होते हैं। प्राचीन काल से ही प्रयुक्त इन अंकों को 19वीं सदी के उत्तरार्ध में आधिकारीक दर्जा दिलाने की कोशिश शुरु हुई। भारतीय संविधान ने अनुच्छेद 351 में देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को तो संघ की राजभाषा घोषित कर दिया किंतु अंक अंतर्राष्ट्रीय ही रखा। 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने अपने संविधान प्रदत्त अधिकार का प्रयोग करते हुए देवनागरी अंक के प्रयोग का अध्यादेश जारी किया। तब से देवनागरी लिपि अंतर्राष्ट्रीय एवं देवनागरी अंकों के साथ भी लिखी जाने लगी। .

नई!!: हिन्दी की गिनती और देवनागरी अंक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »