लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिन्दी कम्प्यूटरी

सूची हिन्दी कम्प्यूटरी

हिन्दी कम्प्यूटरी (हिन्दी कम्प्यूटिंग), भाषा कम्प्यूटरी का एक प्रभाग है जो हिन्दी भाषा से सम्बन्धित सकल कार्यों को संगणक, मोबाइल या अन्य डिजिटल युक्तियों पर कर पाने से सम्बन्धित है। यह मुख्यत: उन साफ्टवेयर उपकरणों एवं तकनीकों से सम्बन्ध रखता है जो संगणक पर हिन्दी के विविध प्रकार से प्रयोग में सुविधा प्रदान करते हैं। यद्यपि यह शब्द भाषिक रूप से सही नहीं था, सही शब्द देवनागरी कम्पयूटरी/कम्प्यूटिंग हो सकता था, परन्तु बाद में उपरोक्त विषय के लिए यही शब्द प्रचलित हो गया। .

8 संबंधों: देवनागरी का इतिहास, सर्वज्ञ विकि, हिन्दी, हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास, आलोक कुमार, इण्डिक कम्प्यूटिंग, कम्प्यूटर और हिन्दी, अभिकलन

देवनागरी का इतिहास

देवनागरी लिपि की जड़ें प्राचीन ब्राह्मी परिवार में हैं। गुजरात के कुछ शिलालेखों की लिपि, जो प्रथम शताब्दी से चौथी शताब्दी के बीच के हैं, नागरी लिपि से बहुत मेल खाती है। ७वीं शताब्दी और उसके बाद नागरी का प्रयोग लगातार देखा जा सकता है। .

नई!!: हिन्दी कम्प्यूटरी और देवनागरी का इतिहास · और देखें »

सर्वज्ञ विकि

सर्वज्ञ विकि का लोगो सर्वज्ञ हिन्दी चिट्ठाकारों का एक सामुदायिक विकि है। यह हिन्दी भाषा, हिन्दी ब्लॉगिंग तथा हिन्दी कम्प्यूटिंग पर केन्द्रित है। यह अक्षरग्राम नेटवर्क द्वारा संचालित किया जाता है। .

नई!!: हिन्दी कम्प्यूटरी और सर्वज्ञ विकि · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: हिन्दी कम्प्यूटरी और हिन्दी · और देखें »

हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास

सबसे पहले हिन्दी टाइप शायद वर्डस्‍टार (वर्जन III प्लस) जैसे एक शब्द संसाधक ‘अक्षर’ में आया। फिर विंडोज़ आया और पेजमेकर व वेंचुरा का समय आया। इस सारी यात्रा में कम्प्‍यूटर केवल प्रिटिंग की दुनिया की सहायता भर कर रहा था। यूनिकोड के आगमन एवं प्रसार के पश्चात हिन्दी कम्प्यूटिंग प्रिंटिंग तक सीमित न रहकर संगणन के विभिन्न पहलुओं तक पहुँच गयी। अब भाषायी संगणन के सभी क्षेत्रों में हिन्दी अपनी पहुँच बना रही है। हिन्दी कम्प्यूटिंग को वर्तमान स्थिति तक पहुँचाने में सरकार, अनेक संस्थाओं, समूहों एवं प्रोग्रामरों-डैवलपरों का योगदान रहा। .

नई!!: हिन्दी कम्प्यूटरी और हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास · और देखें »

आलोक कुमार

आलोक कुमार भारत के एक सॉफ्टवेयर इंजनियर हैं। वे प्रथम हिन्दी चिट्ठाकार के तौर पर जाने जाते हैं। उनका चिट्ठा 9211 हिन्दी का पहला ज्ञात चिट्ठा है। इन्होंने ब्लॉग के लिए हिन्दी शब्द चिट्ठा प्रतिपादित किया जो कि बाद में इण्टरनेट पर ब्लॉग के लिए मानक शब्द बन गया। आलोक इण्टरनेट पर हिन्दी कम्प्यूटरी एवं हिन्दीकरण से सम्बंधित विभिन्न परियोजनाओं में सम्मिलित रहे हैं। वर्तमान में वे चिट्ठाजगत.इन नामक हिन्दी ब्लॉग ऍग्रीगेटर का संचालन कर रहे हैं। आलोक द्वारा शुरु की गई अथवा भागीदारी वाली विभिन्न परियोजनाएँ.

नई!!: हिन्दी कम्प्यूटरी और आलोक कुमार · और देखें »

इण्डिक कम्प्यूटिंग

इण्डिक कम्प्यूटिंग का अर्थ है इण्डिक अर्थात भारतीय भाषाओं एवं लिपियों में कम्प्यूटिंग (संगणन)। इसमें शामिल है कम्प्यूटर एवं वॅब ऍप्लीकेशनों का स्थानीकरण, भारतीय भाषाओं लिपियों में डेटाबेस प्रबन्धन तथा सॉफ्टवेयर डेवलपमेण्ट यथा इनपुट मॅथड, ओसीआर, वर्तनी जाँचक, वाक से पाठ तथा पाठ से वाक आदि का विकास। आजकल अधिकतर भारतीय भाषायें कम्प्यूटर एवं इणटरनेट पर कार्य करने के लिये यूनिकोड का प्रयोग करती हैं। अधिकतर नये सॉफ्टवेयर एवं वेब सेवायें इण्डिक यूनिकोड का समर्थन करते हैं। यूनिकोड के नवीनतम संस्करण ५.० में अधिकतर भारतीय भाषाओं को कूटबद्ध किया जा चुका है। इण्डिक कम्प्यूटिंग सम्बंधी अनेक परियोजनायें चल रही हैं। इनमें राजकीय क्षेत्र की कम्पनियाँ, कुछ स्वयंसेवक समूह तथा कई लोग व्यक्तिगत रूप से योगदान दे रहे हैं। .

नई!!: हिन्दी कम्प्यूटरी और इण्डिक कम्प्यूटिंग · और देखें »

कम्प्यूटर और हिन्दी

भारत में कंप्यूटरों का प्रयोग अभी एक सीमित वर्ग ही कर पाता है। विशेष रूप से हिंदी में कंप्यूटर का प्रयोग काफ़ी सीमित है। इसका सही लाभ तब होगा जब इसका प्रयोग देश के कोने-कोने तक पहुँच जायेगा। इस संदर्भ में कई लोग और कई कम्पनियाँ काम कर रही हैं। हिन्दी में विकिपीडिया इस तरफ उठा हुआ एक अभूतपूर्व कदम है। इससे वह सारी जानकारी आम लोगो तक पहुँच सकेगी जो अन्य किसी साधन से दुर्लभ है। कंप्यूटरों का प्रयोग आम लोग तब शुरू करेंगे जब इसमें लिखी हुई जानकारी उनकी अपनी भाषा में हो। जितने ज़्यादा लोग इंटरनेट पर ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी हिन्दी और अन्य प्रचलित भाषाओँ में लिखेंगे उतनी ही जल्दी यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। .

नई!!: हिन्दी कम्प्यूटरी और कम्प्यूटर और हिन्दी · और देखें »

अभिकलन

रैण्डम ऐक्सेस स्मृति (RAM /Random Access Memory) संगणक तकनीक, कम्यूटर हार्डवेयर तथा कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के विकास करने से सम्बन्धित कार्यों या क्रियाओं को सम्मिलित रूप से अभिकलन कहा जाता है। यह सूचना तकनीक का वह भाग है जो कम्प्यूटर से सम्बन्ध रखता है। संगणक विज्ञान, सूचना एवं अभिकलन के सैद्धान्तिक पहलुओं के अध्ययन, उन्हें कार्य रूप में परिणित करने एवं उनको संगणक तंत्र में प्रयोग करने से सम्बधित है। .

नई!!: हिन्दी कम्प्यूटरी और अभिकलन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हिन्दी कम्प्यूटिंग, हिंदी कंप्यूटिंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »