लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हाइफ़ा

सूची हाइफ़ा

हाइफ़ा (Haifa; हिब्रू: חֵיפָה Heifa , हिब्रू उच्चारण:, अरबी: حيفا‎ Ḥayfā ) उत्तरी इजराइल का सबसे बड़ा नगर तथा इजराइल का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। इसकी जनसंख्या लगभग तीन लाख है। इसके अलावा लगभग तीन लाख लोग इसके समीपवर्ती नगरों में रहते हैं। इसी नगर में बहाई विश्व केन्द्र भी है जो यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित है। .

9 संबंधों: राम्बम स्वास्थ केन्द्र परिसर, लैला ख़ालिद, हाइफा का युद्ध, विश्व के प्रमुख बंदरगाह, विकिमेनिया, गैलिली चिकित्सा केन्द्र, इजराइल-सीरिया तनाव 2018, इज़राइल, कार्मल चिकित्सा केन्द्र

राम्बम स्वास्थ केन्द्र परिसर

राम्बम स्वास्थ्य सेवा परिसर (רמב"ם - הקריה הרפואית לבריאות האדם) या राम्बम अस्पताल इज़राइल के हाइफ़ा नगर के बाट गालिम क्षेत्र का एक अस्पताल है। यह उत्तरी इज़राइल का सबसे बड़ा और समूचे इज़राइल का पाँचवा सबसे बड़ा अस्पताल है और इसका नाम बारहवीं शताब्दी के एक चिकित्सक-दार्शनिक रब्बी मोशे बॅन-मायमोन के नाम पर पड़ा हैं जिन्हें राम्बम नाम से भी जाना जाता था। राम्बम स्वास्थ्य सेवा परिसर एक अकादमिक शिक्षण अस्पताल भी है जो इज़राइल के सबसे पुराने विश्वविद्यालय टॅक्नियन के रैपापोर्ट औषधि संकाय से सम्बद्ध है। .

नई!!: हाइफ़ा और राम्बम स्वास्थ केन्द्र परिसर · और देखें »

लैला ख़ालिद

चित्रित: 2009 में लैला ख़ालिद लैला ख़ालिद (अरबी भाषा मे: ليلى خالد; जन्म: हैफ़ा, 9 अप्रैल 1944) पूर्व फ़िलीस्तीनी स्वतन्त्रता सेनानी तथा विश्व की सर्वप्रथम नारी हवाईजहाज़ अपहरणकर्ता हैं। आज वह फ़िलीस्तीनी राष्ट्रीय परिषद व फ़िलीस्तीनी मुक्ति संगठन (पी०एल०ओ) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में से एक हैं। फ़िलीस्तीनी मुक्ति संगठन को कई पश्चिमी हुकूमतों द्वारा आतन्की कहा गया। सन् 1948 अरब-इज़रायल युद्ध के दौरान लैला ख़ालिद उनके परिवार के साथ अपने जन्मस्थल हैफ़ा से लेबनान स्थानान्तरित किए गए। सिर्फ़ 15 साल की उम्र में वह राजनैतिक तौर पर सक्रिय हो गई, ख़ालिद ने 'पॉप्युलर फ़्रन्ट फ़ॉर द लिबरेशन ऑफ़ पालस्टाइन' में शामिल हुई, और फिर वह जॉर्ज हबश के नेतृत्व पर फ़िलीस्तीन की स्वतन्त्रता हेतु जंग में भाग लेने की कोशिश की। .

नई!!: हाइफ़ा और लैला ख़ालिद · और देखें »

हाइफा का युद्ध

प्रथम विश्व युद्ध की जिसमे अंग्रेजो की ओर से जोधपुर रियासत की सेना ने भी हिस्सा लिया। इतिहास में इस लड़ाई को हाइफा की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।हाइफा की लड़ाई 23 सितंबर 1918 को लड़ी गयी। इस लड़ाई में राजपूताने की सेना का नेतृत्व जोधपुर रियासत के सेनापति दलपत सिंह ने किया। अंग्रेजो ने जोधपुर रियासत की सेना को हाइफा पर कब्जा करने के आदेश दिए गए। आदेश मिलते ही जोधपुर रियासत के सेनापति दलपत सिंह ने अपनी सेना को दुश्मन पर टूट पड़ने के लिए निर्देश दिया। जिसके बाद यह राजस्थानी रणबांकुरो की सेना दुश्मन को खत्म करने और हाइफा पर कब्जा करने के लिए आगे की ओर बढ़ी। लेकिन तभी अंग्रेजो को यह मालूम चला की दुश्मन के पास बंदूके और मशीन गन है जबकि जोधपुर रियासत की सेना घोड़ो पर तलवार और भालो से लड़ने वाली थी। इसी वजह से अंग्रेजो ने जोधपुर रियासत की सेना वापस लौटने के आदेश दिया। लेकिन जोधपुर रियासत के सेनापति दलपत सिंह ने कहा की हमारे यहाँ वापस लौटने का कोई रिवाज नहीं है। हम रणबाँकुरे जो रण भूमि में उतरने के बाद या तो जीत हासिल करते है या फिर वीरगति को प्राप्त हो जाते है। दूसरी ओर यह सेना को दुश्मन पर विजय प्राप्त करने के लिए बंदूके, तोपों और मशीन गन के सामने अपने छाती अड़ाकर अपनी परम्परागत युद्ध शैली से बड़ी बहादुरी के लड़ रही थी। इस लड़ाई में जोधपुर की सेना के करीब नो सौ सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। युद्ध का परिणाम ने एक अमर इतिहास लिख डाला। जो आज तक पुरे विश्व में कही नहीं देखने को मिला था। क्युकी यह युद्ध दुनिया के मात्र ऐसा युद्ध था जो की तलवारो और बंदूकों के बीच हुआ। लेकिन अंतत: विजयश्री राठौड़ो मिली और उन्होंने हाइफा पर कब्जा कर लिया और चार सौ साल पुराने ओटोमैन साम्राज्य का अंत हो गया। रणबाँका राठौड़ो की इस बहादुरी के प्रभावित होकर भारत में ब्रिटिश सेना के कमांडर-इन-चीफ़ ने फ़्लैग-स्टाफ़ हाउस के नाम से अपने लिए एक रिहायसी भवन का निर्माण करवाया। भवन एक चौराहे से लगा हुआ बना है, इस चौराहे के मध्य में गोल चक्कर के बीचों बीच एक स्तंभ के किनारे तीन दिशाओं में मुंह किये हुए तीन सैनिकों की मूर्तियाँ लगी हुई हैं। जो की रणबाँका राठौड़ो की बहादुरी को यादगार बनाने के लिए बनाई गई। .

नई!!: हाइफ़ा और हाइफा का युद्ध · और देखें »

विश्व के प्रमुख बंदरगाह

डुरेस बंदरगाह.

नई!!: हाइफ़ा और विश्व के प्रमुख बंदरगाह · और देखें »

विकिमेनिया

विकिमेनिया विकीमीडिया फाउंडेशन का आधिकारिक वार्षिक सम्मेलन है। प्रस्तुतियों और चर्चाओं के विषयों में विकिपीडिया, अन्य विकी, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, मुफ्त ज्ञान और मुफ्त सामग्री, और इन विषयों से संबंधित सामाजिक और तकनीकी पहलुओं जैसे विकिमीडिया परियोजनाएं शामिल हैं। .

नई!!: हाइफ़ा और विकिमेनिया · और देखें »

गैलिली चिकित्सा केन्द्र

गैलिली अस्पताल गैलिली चिकित्सा केन्द्र (המרכז הרפואי לגליל) इज़राइल के समुद्र-तटीय नगर नाहारिया में स्थित एक अस्पताल है और यह उत्तरी इज़राइल का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल है (सबसे बड़ा अस्पताल हाइफ़ा स्थित राम्बम अस्पताल है)। इसे 1956 में स्थापित किया गया था। यह अस्पताल नाहारिया की सीमा पर नगर-केन्द्र से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो और पश्चिमी गैलिली के लगभग पाँच लाख लोगों को सेवा प्रदान करता है। इस अस्पताल के दक्षिणी किनारे पर महामार्ग 89 गुजरता है और इसके चारों ओर की भूमि पर खेती की जाती है। .

नई!!: हाइफ़ा और गैलिली चिकित्सा केन्द्र · और देखें »

इजराइल-सीरिया तनाव 2018

फरवरी 2018 इजराइल-सीरिया तनाव 10 फरवरी, 2018 को एक ईरानी ड्रोन इजराइल के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिली, जिसे इजरायल वायु सेना ने मर गिराया। प्रतिशोध में सीरियाई एंटी-एयर डिफेंस सिस्टम ने इजराइल के एफ16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। जिसमें इजराइली लडाकू विमान नष्ट हो गया था लेकिन पायलट दल को सुरक्षित बचा लिया गया।.

नई!!: हाइफ़ा और इजराइल-सीरिया तनाव 2018 · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: हाइफ़ा और इज़राइल · और देखें »

कार्मल चिकित्सा केन्द्र

कार्मल चिकित्सा केन्द्र (מרכז רפואי כרמל) इज़राइल के हाइफ़ा में स्थित एक आम अस्पताल है। यह क्लैलिट स्वास्थ्य सुधार संगठन के अन्तर्गत आता है। लेडी डेविस अस्पताल कार्मल चिकित्सा केन्द्र का एक भाग है। कार्मल अस्पताल हाइफ़ा, इसके उपनगरीय क्षेत्रों और अन्य उत्तरी क्षेत्रों में सेवा प्रदान करता है। इसका निर्माण 1967 में किया गया था। डा.

नई!!: हाइफ़ा और कार्मल चिकित्सा केन्द्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हैफ़ा, हैफा, हैफा बंदरगाह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »