लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हवाना

सूची हवाना

हवाना (स्पेनिश: ला हबाना) क्यूबा की राजधानी, सबसे बड़ा शहर, प्रांत, प्रमुख बंदरगाह, और प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है। शहर की आबादी लगभग 2.1 मिलियन है, और यह कुल 728.26 किमी2 (281.18 वर्ग मील) में फैले क्षेत्र के साथ यह कैरीबियाई क्षेत्र का सबसे अधिक आबादी वाला शहर और चौथा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। शहर ज्यादातर पश्चिम और दक्षिण खाड़ी की ओर फैला हुआ है, शहर से लगे तीन मुख्य बंदरगाहों है: मारिमेलेना, गुआनाबाकोआ और एटारस। मंदगति के साथ अलमेन्डर्स नदी शहर में दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है, खाड़ी के पश्चिम में कुछ मील की दूरी पर फ्लोरिडा के दहाने में प्रवेश करती है। 16वीं शताब्दी में स्पेनिश द्वारा हवाना शहर की स्थापना की गई थी और इसकी रणनीतिक स्थिती होने के कारण यह अमेरिका की स्पेनिश विजय के लिए एक फ़ौजों की चौकी के रूप में कार्य करता था, जो खजाने को स्पेन भेजने वाले स्पेनिश जहानों के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु बन गया। स्पेन के राजा फिलिप द्वितीय ने 1592 में हवाना को शहर का खिताब दिया। पुराने शहर की रक्षा के लिए दीवारों और किलों का निर्माण किया गया था। 1898 में हवाना के बंदरगाह में अमेरिकी युद्धपोत मेन का डूबना स्पेनिश-अमेरिकी युद्ध का तत्कालिन कारण बना था। समकालीन हवाना को एक ही में स्थित तीन शहरों के रूप में वर्णित किया जा सकता है: ओल्ड हवाना, वेदडो और नए उपनगरीय जिलें। यह शहर क्यूबा सरकार का केंद्र है, और विभिन्न मंत्रालयों, व्यवसायों के मुख्यालय और 90 से अधिक राजनयिक कार्यालयों का घर है। वर्तमान महापौर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा (पीसीसी) के मार्टा हर्नैन्डेज़ हैं। 2009 में, शहर/प्रांत की देश में तीसरी सबसे ज्यादा आय थी। शहर सालाना दस लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है; हवाना के लिए आधिकारिक जनगणना रिपोर्ट के अनुसार 2010 में शहर में 1,176,627 अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आए थे, जोकि 2005 से 20% में वृद्धि हुई थी। 1982 में, ओल्ड हवाना को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था। शहर अपने इतिहास, संस्कृति, वास्तुकला और स्मारकों के लिए भी जाना जाता है। क्यूबा के विशिष्ट होने के नाते, हवाना एक उष्णकटिबंधीय जलवायु का अनुभव करते हैं। मई 2015 में, हवाना को बेरूत, दोहा, डरबन, कुआलालंपुर, ला पास और विगान के साथ तथाकथित न्यू 7 वंडर्स शहरों में से एक के रूप में चुना गया था। .

15 संबंधों: दोस्त भालुओं का सम्मेलन, पृथ्वी का गुरूत्व, पैन अमेरिकी खेल, फिदेल कास्त्रो, फिदेल कास्त्रो के धार्मिक विचार, भारत के राजनयिक मिशनों की सूची, राष्ट्रीय राजधानियों की सूची, विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता, गुट निरपेक्ष आंदोलन, गेब्रियल गार्सिया मार्ख़ेस, क्यूबा, कॅरीबियाई, अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ, अर्नेस्ट हेमिंग्वे, 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

दोस्त भालुओं का सम्मेलन

भालू मेरा साथी नई दिल्ली राजीव चौक 2012 नई दिल्ली 2012 भालू मेरा साथी (Buddy Bear.) एक जीवत भालू के आकार की रंगीन मूर्ति है। इसे 2001 में ईवा और क्लाऊस हेरिलट्स के द्वारा ऑस्ट्रिया के मूर्तिकार रोमन स्टौर्बल के निकट सहयोग से विकसित किया गया था। भालू की लोकिप्रयता को विश्व भर के लोगों में एक बेहतर समझ को प्रेरित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह आधार के रूप में अन्य देशों की जीवन स्थितियों में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व औरविभिन्न संस्कृतियोंं पर विचार के लिए एक प्रतीक हैै। इस बुिनयादी विचार से, दोस्त भालूओं का सम्मेलन (United Buddy Bears.) का आदर्श वाक्य: जब हम एक दूसरे को बेहतर जानेंगे, तब हम एक दूसरे को बेहतर समझेंगे, अधिक विश्वास और बेहतर सह-अस्तित्व विकिसत किया गया था। इस आदर्श वाक्य के साथ, दोस्त भालुओं का सम्मेलन अपने विश्व दौरे पर लोगों, संस्कृतियोंं और धर्मों के बीच सिहष्णुता और समझ को विज्ञापित करता है। लगभग 140 के आसपास भालू मेरा साथी (प्रत्येक 2 मीटर लंबा) संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त लगभग उतने ही देशों का प्रितिनिधत्व करते हैं। 2002 में बर्लिन में अपनी पहली प्रदर्शनी के बाद अब तक दुनिया भर में 30 लाख से अिधक आगंतुक भालुओं को सरहाने में सक्षम रहे हैं। .

नई!!: हवाना और दोस्त भालुओं का सम्मेलन · और देखें »

पृथ्वी का गुरूत्व

नासा (NASA) के ग्रेस (GRACE) मिशन द्वारा मापा गया धरती का गुरुत्व पृथ्वी के सतह के निकट किसी पिण्ड के इकाई द्रव्यमान पर लगने वाला पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी का गुरुत्व कहलाता है। इसे g के रूप में निरूपित किया जाता है। यदि कोई पिण्ड धरती के सतह के निकट गुरुत्वाकरण बल के अतिरिरिक्त किसी अन्य बल की अनुपस्थिति में स्वतंत्र रूप से गति कर रही हो तो उसका त्वरण g के बराबर होगा। इसका मान लगभग 9.81 m/s2होता है। (ध्यान रहे कि G एक अलग है; यह गुरूत्वीय नियतांक है।) g का मान पृथ्वी के विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न होता है। g को त्वरण की भातिं भी समझा जा सकता है। यदि कोई पिंड पृथ्वी से ऊपर ले जाकर छोड़ा जाय और उस पर किसी प्रकार का अन्य बल कार्य न करे तो वह सीधा पृथ्वी की ओर गिरता है और उसका वेग एक नियत क्रम से बढ़ता जाता है। इस प्रकार पृथ्वी के आकर्षण बल के कारण किसी पिंड में उत्पन्न होने वाली वेगवृद्धि या त्वरण को गुरूत्वजनित त्वरण कहते हैं। इसे अंग्रेजी अक्षर g द्वारा व्यक्त किया जाता है। ऊपर कहा जा चुका है कि इसे किसी स्थान पर गुरूत्व की तीव्रता भी कहते हैं। .

नई!!: हवाना और पृथ्वी का गुरूत्व · और देखें »

पैन अमेरिकी खेल

पैन अमेरिकी खेल (पैन एम के नाम से भी जाना है) प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें महाअमेरिका के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं। वर्तमान समय में इन में केवल ग्रीष्मकालीन खेल ही प्रदर्शित होते है, परन्तु पूर्व में एक सत्र के लिए शीतकालीन खेल भी पैन अमेरिकी खेलो का हिस्सा बने थे। प्रतियोगिता हर चार वर्ष पश्चात ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों से एक वर्ष पूर्व महाअमेरिका के देशों के एथलीटों के बीच आयोजित कि जाती है। विगत खेल रियो डि जेनेरो, ब्राज़ील में 2007 में आयोजित किए गये थे। अगले खेल 2011 में ग्वाडलहारा, मेक्सिको में आयोजित होने हैं, तथा 2015 के खेल टोरंटो, कनाडा में होने हैं। 2007 से मेजबान शहरों के साथ दोनों पैन अमेरिकी और पारापैन अमेरिकी खेलो के प्रबंधन का अनुबंध किया जाता है। पारापैन अमेरिकी खेलो में शारीरिक रूप से विकलांग एथलीट एक-दूसरे के विरुद्ध प्रतिस्पर्धा करते हैं, तथा ये पैन अमेरिकी खेलो के तुरन्त बाद आयोजित होते हैं। पैन अमेरिकी खेल संगठन पैन एम खेलो की नियंत्रन समिति हैं, जिसकी संरचना और कार्य ओलिंपिक चार्टर के अनुसार परिभाषित हैं। .

नई!!: हवाना और पैन अमेरिकी खेल · और देखें »

फिदेल कास्त्रो

फिदेल ऐलेजैंड्रो कास्त्रो रूज़ (जन्म: 13 अगस्त 1926 - मृत्यु: 25 नवंबर 2016) क्यूबा के एक राजनीतिज्ञ और क्यूबा की क्रांति के प्राथमिक नेताओं में से एक थे, जो फ़रवरी 1959 से दिसम्बर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री और फिर क्यूबा की राज्य परिषद के अध्यक्ष (राष्ट्रपति) रहे, उन्होंने फरवरी 2008 में अपने पद से इस्तीफा दिया। फ़िलहाल वे क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव थे। 25 नवंबर 2016 को उनका निधन हो गया। वे एक अमीर परिवार में पैदा हुए और कानून की डिग्री प्राप्त की। जबकि हवाना विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की और क्यूबा की राजनीति में एक मान्यता प्राप्त व्यक्ति बन गए। उनका राजनीतिक जीवन फुल्गेंकियो बतिस्ता शासन और संयुक्त राज्य अमेरिका का क्यूबा के राष्ट्रहित में राजनीतिक और कारपोरेट कंपनियों के प्रभाव के आलोचक रहा है। उन्हें एक उत्साही, लेकिन सीमित, समर्थक मिले और उन्होंने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मोंकाडा बैरकों पर 1953 में असफल हमले का नेतृत्व किया जिसके बाद वे गिरफ्तार हो गए, उन पर मुकदमा चला, वे जेल में रहे और बाद में रिहा कर दिए गए। इसके बाद बतिस्ता के क्यूबा पर हमले के लिए लोगों को संगठित और प्रशिक्षित करने के लिए वे मैक्सिको के लिए रवाना हुए.

नई!!: हवाना और फिदेल कास्त्रो · और देखें »

फिदेल कास्त्रो के धार्मिक विचार

फिदेल कास्त्रो के धार्मिक विचार सार्वजनिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के कारावास से भेजे गए पत्र यह दिखाते हैं कि वह एक अद्भुत आध्यात्मिक चिन्तन वाले पुरुष थे और भगवान में सच्ची आस्था रखते थे। कास्त्रो ने एक दिवंगत कॉमरेड को श्रद्धाँजलि देते हुए कहते है: ""मैं उसके बारे में एक अनुपस्थित व्यक्ति के रूप में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि ऐसा कभी हुआ ही नहीं। ये केवल तसल्ली के शब्द नहीं। हम में से सिर्फ़ वही इस बात को सच्चे तौर पर और स्थाई रूप से अपनी अत्मा की गहराई में उतरने वाला ही महसूस कर सकता है। शारिरिक जीवन अल्पकालिक है जो तेज़ी से गुज़र जाता है.

नई!!: हवाना और फिदेल कास्त्रो के धार्मिक विचार · और देखें »

भारत के राजनयिक मिशनों की सूची

यह भारत के राजनयिक मिशनों की सूची है। भारत का आपेक्षित रूप से एक विशाल राजनयिक समाज (तंत्र) है जो इसके विश्व में सम्बंधों को दर्शाता है और विशेष रूप से पड़ोसी क्षेत्रों: मध्य एशिया, मध्य पूर्व, पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप में सम्बंधों को प्रतिबिम्बित करता है। इसके अलावा कैरिबियाई और प्रशान्त महासागरीय क्षेत्रों में भी जहाँ ऐतिहासिक रूप से प्रवासी भारतीय रहते हैं, भारत के मिशन मौजूद हैं। राष्ट्रमण्डल देश के रूप में, अन्य राष्ट्रकुल सदस्य राष्ट्रों की राजधानियों में भी भारतीय राजनयिक मिशन उच्च आयोगों के रूप में स्थापित हैं। राष्ट्रकुल देशों के अन्य नगरों में स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों को भारत में "सहायक उच्च आयोग" कहा जाता है। .

नई!!: हवाना और भारत के राजनयिक मिशनों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची में विश्व के सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम, महाद्वीप और जनसंख्या के साथ दिए गए हैं जिन्हें क्रमबद्ध किया जा सकता है। .

नई!!: हवाना और राष्ट्रीय राजधानियों की सूची · और देखें »

विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता

विश्व एमेच्योर मुक्केबाजी प्रतियोगिता, मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में सबसे बड़ी होती है। इसका आयोजन AIBA द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोहिता का प्रथम आयोजन क्यूबा में हवाना शहर में १७-३० अगस्त, १९७४ में किया गया था। वर्ष २००३ में भार श्रेणियां १२ से घटाकर ११ कर दी गयीं। यहां हल्के मध्यम भार श्रेणी (-७१ कि.ग्रा) को हटा दिया गया था। इस तरीके की महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का प्रथम आयोजन २००१ में स्क्रैन्टन, संयुक्त राज्य में किया गया था। .

नई!!: हवाना और विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता · और देखें »

गुट निरपेक्ष आंदोलन

गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) राष्ट्रों की एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जिहोंने निश्चय किया है, कि विश्व के वे किसी भी पावर ब्लॉक के संग या विरोध में नहीं रहेंगे। यह आंदोलन भारत के प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासीर युगोस्लाविया के राष्ट्रपति list .

नई!!: हवाना और गुट निरपेक्ष आंदोलन · और देखें »

गेब्रियल गार्सिया मार्ख़ेस

गेब्रियल गार्सिया मार्केज़ (6 मार्च 1927 – 17 अप्रैल 2014) नोबेल पुरस्कृत विश्वविख्यात साहित्यकार थे। १९५० में रोम और पेरिस में स्पेक्टेटर के संवाददाता रहे। १९५९ से १९६१ तक क्यूबा की संवाद एजेंसी के लिए हवाना और न्यूयार्क में काम किया। वामपंथी विचारधारा की ओर झुकाव के कारण उन पर अमेरिका और कोलम्बिया सरकारों द्वारा देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगया गया। उनका प्रथम कहानी-संग्रह लीफ स्टार्म एंड अदर स्टोरीज १९५५ में प्रकाशित: नो वन नाइट्, टु द कर्नल एंड अदर स्टोरीज और आइज़ ऑफ ए डॉग श्रेष्ठ कहानी संग्रह है। उनके उपन्यास सौ साल का एकांत (वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सालीच्यूड) को १९८२ में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ। १७ अप्रैल २०१४ को ८७ वर्ष की आयु में मैक्सिको नगर में उनका निधन हो गया। गेब्रियल गर्सिया मार्ख़ेस .

नई!!: हवाना और गेब्रियल गार्सिया मार्ख़ेस · और देखें »

क्यूबा

क्यूबा गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। हवाना क्यूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। क्यूबा दूसरा सबसे बड़ा शहर सेंटिआगो डे है। क्यूबा गणराज्य में क्यूबा द्वीप, इस्ला दी ला जुवेतुद आदि कई द्वीप समूह शामिल हैं। क्यूबा, कैरेबियाई समूह में सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है, जिसमें 11 लाख से ज्यादा लोग निवास करते हैं। वक्त के साथ अलग-अलग जगह से पहुंचे लोगों और उपनिवेश का असर यहां की संस्कृति पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है। .

नई!!: हवाना और क्यूबा · और देखें »

कॅरीबियाई

कॅरीबियाई क्षेत्र अन्ध महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है। यह द्वीपसमूह लंबाई का और चौड़ाई का क्षेत्र है, जिसमें ७००० से अधिक द्वीप स्थित हैं। इसमें कई छोटे देश हैं। इनमें बहुत भारतीय लोग भी हैं। मध्य अमेरिका और कैरीबिया विश्व की विवर्तनिक प्लेटें .

नई!!: हवाना और कॅरीबियाई · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ

अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ (अंग्रेजी:International Air Transport Association;IATA) एक अन्तर्राष्ट्रीय वायुसेवाओं का उद्योग व्यापार समूह है, जिसका मुख्यालय मॉन्ट्रियल, कनाडा में स्थित है। यहीं पर अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन का मुख्यालय भि स्थित है। इस संगठन का उद्देश्य है वायुसेवा उद्योग की सेवा और बढ़ावा देना। यह संघ 280 वायुसेवाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जो अनुसूचित अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात का ९३% भाग है। इस संगठन के महानिदेशक हैं जियोवानी बिसिग्नानी। वर्तमान में यह संगठन १५० से अधिक देशों में व्याप्त है और इसके विश्वव्यापी १०१ कार्यालय हैं। .

नई!!: हवाना और अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ · और देखें »

अर्नेस्ट हेमिंग्वे

अर्नेस्ट हेमिंग्वे (1899-1961) अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे। 1954 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता। अपने संघर्षपूर्ण जीवन के बहुविध अनुभवों का इन्होंने सफलतम सर्जनात्मक उपयोग किया तथा अनेक ऐसी रचनाएँ दीं जो आत्म-अनुभवजन्य होने का संकेत देती हुई भी कलात्मकता के शिखर को छूती है। अर्नेस्ट हेमिंग्वे .

नई!!: हवाना और अर्नेस्ट हेमिंग्वे · और देखें »

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) संयुक्त राजशाही के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं। लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा। इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी। खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई। इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है। खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है। .

नई!!: हवाना और 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »