लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हवाईवी भाषा

सूची हवाईवी भाषा

हवाईवी भाषा (अंग्रेज़ी: Hawaiian language; हवाईवी: ʻŌlelo Hawaiʻi, ओलेलो हवाइ'इ) प्रशांत महासागर में स्थित हवाई द्वीपसमूह में बोली जाने वाली एक पॉलिनीशियाई भाषा है। यह उस द्वीपसमूह के सबसे बड़े द्वीप पर, जिसका नाम भी 'हवाई' है, विकसित हुई थी।, Lorrin Andrews, pp.

5 संबंधों: पॉलिनीशियाई भाषाएँ, पॉलिनीशियाई लोग, माही-माही, कमेहामेहा प्रथम, अलोहा

पॉलिनीशियाई भाषाएँ

पॉलिनीशियाई भाषाएँ (Polynesian languages) प्रशांत महासागर के पॉलिनीशिया क्षेत्र में तथा दक्षिण-मध्य माइक्रोनीशिया से लेकर सोलोमन द्वीपसमूह के पूर्वोत्तरी छोर से आगे और वानुआतु में स्थित कुछ छोटे द्वीपों पर बोली जाने वाली भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की ओशियानी शाखा की एक उपशाखा है। विश्व में इस समय लगभग ४० पॉलिनीशियाई भाषाएँ जीवित हैं जिनमें हवाईवी, सामोई, टोंगी, तहीतवी और माओरी भाषाएँ प्रमुख हैं। .

नई!!: हवाईवी भाषा और पॉलिनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

पॉलिनीशियाई लोग

पॉलिनीशियाई लोग (Polynesian people) प्रशांत महासागर के कई द्वीपों पर मूल-रूप से बसने वाले समुदयों का समूह है जो पॉलिनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं, जो ओशियानी भाषा-परिवार की एक शाखा है। इस मानव समूह में टोंगा, सामोआ, निउए, हवाई, न्यू ज़ीलैण्ड (माओरी), तहीती, ईस्टर द्वीप और अन्य प्रशांत महासागरीय द्वीप-क्षेत्रों के लोग आते हैं। भाषा, संस्कृति और आनुवांशिकी (जेनेटिक) दृष्टि से पॉलिनीशियाई लोग सुन्दा द्वीपों, ताइवान और माडागास्कर के मूल-निवासियों से सम्बन्धित हैं जो सभी ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं। विश्व में लगभग २० लाख पॉलिनीशियाई लोग हैं। .

नई!!: हवाईवी भाषा और पॉलिनीशियाई लोग · और देखें »

माही-माही

माही-माही (Mahi-mahi), जिसे साधारण डोल्फ़िनफ़िश (common dolphinfish) या दोरादो (Dorado) और जीववैज्ञानिक भाषा में कोरिफ़ेना हिप्युरस (Coryphaena hippurus) भी कहा जाता है, समुद्र-सतह के पास तैरने वाली एक किरण-फ़िन मछली है जो विश्वभर में पाई जाती है। यह कोरिफ़ेना जीववैज्ञानिक गण की दो सदस्य जातियों में से एक है। माही-माही समुद्र में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली मछिलियों में से एक है और इसका आकार ६ फ़ुट लम्बा और वज़न ४० किलो तक पहुँच सकता है। इसलिए अन्य मछलियाँ इसका बहुत शिकार करती हैं और मछुआरे भी इन्हें बहुत पकड़ते हैं।, Maurice Burton, Robert Burton, pp.

नई!!: हवाईवी भाषा और माही-माही · और देखें »

कमेहामेहा प्रथम

कमेहामेहा प्रथम (Kamehameha I, जन्म: अनुमानित १७३६ ई, देहान्त: ८ या १४ मई १८१९ ई), जिन्हे कमेहामेहा महान भी कहा जाता है, प्रशान्त महासागर में स्थित हवाई द्वीपसमूह के सर्वप्रथम सम्राट थे। सन् १८१० में इन्होने पूर्ण द्वीपसमूह में एक संगठित हवाई राजशाही (Kingdom of Hawaiʻi) की स्थापना करी। उनका हवाईवी भाषा में औपचारिक नाम कलानी पाइ'एआ वोही ओ कालेकीनी केआलि'इकुइ कमेहामेहा ओ 'इओलानी इ काइविकापू काउ'इ का लिहोलिहो कूनुइआकेआ (Kalani Paiʻea Wohi o Kaleikini Kealiʻikui Kamehameha o ʻIolani i Kaiwikapu kauʻi Ka Liholiho Kūnuiākea) था। वे एक शक्तिशाली व समझदार योद्धा और राजा थे और उन्होने प्रशान्त महासागर में फैली कई साम्राज्यवादी शक्तियों के साथ सम्बन्धों को निपुणता से सम्भाला और हवाई को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में बनाए रखा। .

नई!!: हवाईवी भाषा और कमेहामेहा प्रथम · और देखें »

अलोहा

अलोहा (Aloha) हवाईवी भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ "प्रेम," "शांति," "करुणा" और "दया" का मिश्रण है। १९वीं शताब्दी के मध्य से हवाई में इसका अर्थ "नमस्ते" और "अल्विदा" के लिए भी हो रहा है। हवाई राज्य को "अलोहा राज्य" का सूत्र-नाम भी दिया गया है। .

नई!!: हवाईवी भाषा और अलोहा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »