लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हलीमा याकूब

सूची हलीमा याकूब

हलीमा बिंते याकूब (जन्म: 23 अगस्त 1954) सिंगापुर की एक मलय राजनीतिज्ञ और सिंगापुर की सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी की भारतीय मूल की सदस्या है। उन्हें 14 जनवरी, 2013 को सिंगापुर की संसद का अध्यक्ष चुना गया। सिंगापुर के गणतांत्रिक इतिहास में वह यह पद संभालने वाली वे प्रथम महिला हैं। हलीमा ने माइकल पाल्मर का स्थान लिया जिन्होने विवाहेत्तर सम्बन्धों के कारण 12 दिसंबर 2012 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पूर्व वे सामुदायिक विकास, युवा और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुकी हैं। वे 2001 के बाद से लगातार सिंगापुर के जुरोंग समूह के प्रतिनिधित्व निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। .

1 संबंध: दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का संगठन है जिसका लक्ष्य सदस्य राष्ट्रों के मध्य आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास तथा क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना है। आसियान के 10 सदस्य राष्ट्र, एक उम्मीद्वार राष्ट्र तथा एक पर्यवेक्षक राष्ट्र है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 में पाँच सदस्यों के साथ की गयी थी: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर तथा थाईलैंड। .

नई!!: हलीमा याकूब और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »