लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हरीरूद

सूची हरीरूद

हरीरूद के किनारे खड़ी जाम की मीनार हेरात शहर में हरीरूद पर बने पुल से नदी में नहाते लोगों का दृश्य हरीरूद (फ़ारसी) या हरी नदी (अंग्रेज़ी: Hari River) मध्य एशिया की एक महत्वपूर्ण नदी है। यह १,१०० किमी लम्बी नदी मध्य अफ़ग़ानिस्तान के पहाड़ों से शुरू होकर तुर्कमेनिस्तान जाती है जहाँ यह काराकुम रेगिस्तान की रेतों में जाकर सोख ली जाती है। तुर्कमेनिस्तान में इसे तेजेन या तेदझ़ेन के नाम से जाना जाता है (इसमें बिंदु-वाले 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह टेलिविझ़न के 'झ़' जैसा है)। .

6 संबंधों: चग़चरान, बादग़ीस प्रान्त, मीनार-ए-जाम, हेरात, ग़ोर प्रान्त, आख़ाल प्रान्त

चग़चरान

चग़चरान​ का एक पुल चग़चरान​ (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Chaghcharan), जिसे इतिहास में चख़चेरान और आहंगारान​ के नाम से भी जाना जाता था, मध्य अफ़ग़ानिस्तान के ग़ोर प्रान्त की राजधानी है। हरीरूद (हरी नदी) के दक्षिणी किनारे पर बसा यह शहर २,२८० मीटर की ऊँचाई पर है।, Ludwig W. Adamec, pp.

नई!!: हरीरूद और चग़चरान · और देखें »

बादग़ीस प्रान्त

बादग़ीस (फ़ारसी) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में मुरग़ाब नदी और हरी नदी के बीच स्थित है और उत्तर में सरख़्स के रेगिस्तान के छोर से लगता है।। इसका क्षेत्रफल २०,५९१ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २०१० में लगभग ५ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 बादग़ीस की राजधानी क़ला-ए-नौ नाम का शहर है। .

नई!!: हरीरूद और बादग़ीस प्रान्त · और देखें »

मीनार-ए-जाम

मीनार-ए-जाम मीनार-ए-जाम (फ़ारसी) या जाम की मीनार (अंग्रेज़ी: Minaret of Jam) पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान के ग़ोर प्रांत के शहरक ज़िले में हरी नदी (हरीरूद) के किनारे खड़ी एक प्रसिद्ध ईंटों की बनी मीनार है। यह ६५ मीटर ऊँची मीनार दिल्ली के क़ुतुब मीनार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची मीनार है, हालांकि क़ुतुब मीनार वास्तव में इसी मीनार से प्रेरित होकर बनवाया गया था। मीनार-ए-जाम जाम नदी और हरी नदी के संगम के पास है और चारों तरफ़ से २,४०० मीटर ऊँचे पहुँचने वाले पहाड़ों से घिरी हुई है। सन् ११९० के दशक में बनी इस मीनार पर ईंट, गच पलस्तर (स्टक्को) और टाइलें लगी हुई हैं जिनपर क़ुरान की आयतें और आकर्षक लकीरें व आकृतियाँ बनी हुई हैं। .

नई!!: हरीरूद और मीनार-ए-जाम · और देखें »

हेरात

हेरात हेरात (पश्तो:, अंग्रेजी: Herat) अफ़्ग़ानिस्तान का एक नगर है और हेरात प्रान्त की राजधानी भी है। यह देश के पश्चिम में है और ऐतिहासिक महत्व के शहर है। यह वृहत ख़ोरासान क्षेत्र का हिस्सा है और सबसे बड़ा शहर भी। रेशम मार्ग पर स्थित होने के कारण यह वाणिज्य का केन्द्र रहा है जहाँ से भारत और चीन से पश्चिमी देशों का व्यापार होता रहा है। पारसी ग्रंथ अवेस्ता में इसका ज़िक्र मिलता है। ईसा के पूर्व पाँचवीं सदी के हख़ामनी काल से ही यह एक संपन्न शहर रहा है। यहाँ इस्लाम सातवीं सदी के मध्य में आया जिसके बाद कई विद्रोह हुए। हेरात हरी नदी (हरीरूद) के किनारे बसा हुआ है। .

नई!!: हरीरूद और हेरात · और देखें »

ग़ोर प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का ग़ोर प्रान्त (लाल रंग में) ग़ोर प्रान्त में स्थित जाम मीनार (मीनार-ए-जाम) ग़ोर (पश्तो:, अंग्रेजी: Ghor) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ३६,४७९ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ६.३ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी चग़चरान शहर है। ग़ोर क्षेत्र में बौद्ध धर्म और हिन्दु धर्म प्रचलित था। हरी रूद (हरी नदी) के किनारे पहाड़ी चट्टान में तराशकर बनाया गया एक बौद्ध मठ मिला है। सन् १०१० में महमूद ग़ज़नी ने ग़ोर पर आक्रमण किया और उसपर क़ब्ज़ा कर लिया। उसके बाद उसने यहाँ के निवासियों में इस्लामीकरण की नीति अपनाई। १३वीं शताब्दी तक ग़ज़नी की अधिकाँश जनता मुस्लिम बन चुकी थी, हालांकि एक अल्पसंख्यक हिन्दु समुदाय यहाँ जारी रहा। १२वीं और १३वीं शताब्दी में ग़ोर पर केन्द्रित ग़ोरी राजवंश ने एक बड़ा साम्राज्य चलाया जो दिल्ली से लेकर पूर्वी ईरान तक विस्तृत था। विश्व-प्रसिद्ध जाम मीनार इसी राजवंश ने ग़ोर प्रान्त में बनवाई। बाद में दिल्ली का क़ुतब मीनार उसी मीनार से प्रेरित होकर बनाया गया था।, Karl J. Khandalavala, Saryu Doshi, Marg Publications, 1983,...

नई!!: हरीरूद और ग़ोर प्रान्त · और देखें »

आख़ाल प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में आख़ाल प्रान्त (हरे रंग में) तुर्कमेनिस्तान के आख़ाल मैदान से कोपेत दाग़ पहाड़ों का नज़ारा आख़ाल प्रान्त (तुर्कमेनी: Ahal welaýaty, अंग्रेज़ी: Ahal Province, फ़ारसी) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है। यह उस देश के दक्षिण-मध्य में स्थित है और कोपेत दाग़ पर्वतों के साथ इसकी सरहदें ईरान और अफ़्ग़ानिस्तान से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९७,१६० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी ९,३९,७०० अनुमानित की गई थी। आख़ाल प्रान्त की राजधानी आनेउ शहर है जो राष्ट्रीय राजधानी अश्क़ाबाद के पास ही दक्षिण-पूर्व में स्थित है। .

नई!!: हरीरूद और आख़ाल प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हरी नदी, हरी रूद

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »