लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश

सूची हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश

हमीरपुर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। हमीरपुर नाम से ही एक जिला हिमाचल प्रदेश में भी है। यह जिला बुन्देलखण्ड के अंतर्गत आता है। शहर हमीरपुर यमुना तथा बेतवा नदियों के संगम पर बसा है। यह कानपुर के दक्षिण में लगभग ६० किमी की दूरी पर स्थित है। यहां मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर भरुआ सुमेरपुर में रेलवे स्टेशन है। जिले का मुख्यालय हमीरपुर है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

8 संबंधों: संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध, हमीरपुर, हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश, विजित एवं सत्तांतरित प्रांत, कानपुर नगर जिला, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २१, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के ज़िले

संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध

संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध (अंग्रेजी: United Provinces of Agra and Oudh; उच्चारण: यूनाईटेड प्राॅविन्सेज़ ऑफ ऐग्रा ऐण्ड औध) ब्रिटिश भारत में स्वाधीनता से पूर्व एकीकृत प्रान्त का नाम था जो 22 मार्च 1902 को आगरा व अवध नाम की दो प्रेसीडेंसी को मिलाकर बनाया गया था। उस समय सामान्यतः इसे संयुक्त प्रान्त (अंग्रेजी में यू॰पी॰) के नाम से भी जानते थे। यह संयुक्त प्रान्त लगभग एक शताब्दी 1856 से 1947 तक अस्तित्व में बना रहा। इसका कुल क्षेत्रफल वर्तमान भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के संयुक्त क्षेत्रफल के बराबर था। जिसे आजकल उत्तर प्रदेश या अंग्रेजी में यू॰पी॰ कहते हैं उसमें ब्रिटिश काल के दौरान रामपुर व टिहरी गढ़वाल जैसी स्वतन्त्र रियासतें भी शामिल थीं। 25 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान की घोषणा से एक दिन पूर्व सरदार बल्लभ भाई पटेल ने इन सभी रियासतों को मिलाकर इसे उत्तर प्रदेश नाम दिया था। 3 जनवरी 1921 को जो राज्य पूर्णत: ब्रिटिश भारत का अंग बन गया था उसे स्वतन्त्र भारत में 20वीं सदी के जाते-जाते सन् 2000 में पुन: विभाजित कर उत्तरांचल (और बाद में उत्तराखण्ड) राज्य को स्थापित किया गया। .

नई!!: हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश और संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध · और देखें »

हमीरपुर

इस नाम के कई गंतव्य हैं.

नई!!: हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश और हमीरपुर · और देखें »

हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। इसी नाम से एक जिला उत्तर प्रदेश में भी है। हमीरपुर की स्थापना: 1700 ई० में आलम चंद की मृत्यु के बाद हमीरचंद कांगड़ा के शासक बने। उस समय कांगड़ा का किला मुगलों के अधीन था। हमीरचंद ने 1700 ई० से लेकर 1747 ई० तक कांगड़ा रियासत पर शासन किया। हमीरचंद ने 1743 ई० में जिस स्थान पर एक किले का निर्माण किया, वही स्थान कालांतर में हमीरपुर कहलाया। जिले का मुख्यालय हमीरपुर है। दिल्ली से हमीरपुर के लिए सीधी बसें हैं। यहां एक हमीरपुर इंजीनियरिंग कालेज भी है। क्षेत्रफल - 1,118 वर्ग कि.मी.

नई!!: हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश और हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

विजित एवं सत्तांतरित प्रांत

विजित एवं सत्तान्तरित प्रान्त १८०५ से १८३४ तक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा शासित उत्तर भारत का एक क्षेत्र था;इसकी सीमाएं वर्तमान उत्तर प्रदेश राज्य के समान थी, हालांकि अवध के लखनऊ और फ़ैज़ाबाद मण्डल इसमें शामिल नहीं थे; इसके अलावा, इसमें दिल्ली क्षेत्र और, १८१६ के बाद, वर्तमान उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ मण्डल और गढ़वाल मंडल का एक बड़ा हिस्सा भी शामिल था।  १८३६ में यह क्षेत्र एक लेफ्टिनेंट-गवर्नर द्वारा प्रशासित उत्तर-पश्चिमी प्रान्त बन गया, और १९०४ में संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध के भीतर आगरा प्रान्त बन गया.

नई!!: हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश और विजित एवं सत्तांतरित प्रांत · और देखें »

कानपुर नगर जिला

कानपुर नगर ज़िला (Kanpur Nagar district, کان پور شہر ضلع) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। इसका मुख्यालय कानपुर है। यह ज़िला कानपुर मंडल का हिस्सा है। १९७७ में इस जिले से कानपुर देहात जिला अलग हो गया। १९७९ में पुनः इन दोनों जिलों का एकीकरण हुआ और एक बार फिर १९८१ में दोनों जिले अलग हो गए। .

नई!!: हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश और कानपुर नगर जिला · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २१

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २१ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ३८५.४६ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग बिलराय से शुरू होकर पनवारी तक जाता है। इसे बिलराय-लखीमपुर-सीतापुर-पनवारी मार्ग भी कहा जाता है। यह लखीमपुर खेरी, सीतापुर, हरदोइ, कन्नौज, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २१ · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के ज़िले

उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बंटा हुआ है। इन ज़िलों को 'विभाग' नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्रित किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश १८ विभागों में बांटा गया है जो आगे स्वयं ७५ ज़िलों में बंटे हैं।, Lalmani Verma, The Indian Express, 01 Dec 2011 .

नई!!: हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ज़िले · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हमीरपुर ज़िला, उत्तर प्रदेश

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »