लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हज़रतबल

सूची हज़रतबल

हज़रतबल (درگاہ حضرت بل, दरगाह हज़रतबल) भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर में स्थित एक प्रसिद्ध दरगाह है। मान्यता है कि इसमें इस्लाम के नबी, पैग़म्बर मुहम्मद, का एक दाढ़ी का बाल रखा हुआ है, जिस से लाखों लोगों की आस्थाएँ जुड़ी हुई हैं। कश्मीरी भाषा में 'बल' का अर्थ 'जगह' होता है, और हज़रतबल का अर्थ है 'हज़रत (मुहम्मद) की जगह'। हज़रतबल डल झील की बाई ओर स्थित है और इसे कश्मीर का सबसे पवित्र मुस्लिम तीर्थ माना जाता है। फ़ारसी भाषा में 'बाल' को 'मू' या 'मो' (مو) कहा जाता है, इसलिए हज़रतबल में सुरक्षित बाल को 'मो-ए-मुक़द्दस' या 'मो-ए-मुबारक' (पवित्र बाल) भी कहा जाता है। .

4 संबंधों: दस्तगीर साहिब, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर, कश्मीर विश्वविद्यालय, अवशेष

दस्तगीर साहिब

दस्तगीर साहिब (دستگیر صاحب) भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर के खानियार इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध सूफ़ी तीर्थस्थल है। यह सूफ़ी संत अब्दुल क़ादिर जीलानी से सम्बंधित है क्योंकि यहाँ उनका एक बाल सुरक्षित है, हालांकि वह स्वयं यहाँ कभी नहीं आये थे। उनके इस केश को 'मो-ए-पाक' कहा जाता है (फ़ारसी भाषा में 'मू' या 'मो' शब्द का अर्थ 'बाल' होता है)। दस्तगीर साहिब का निर्माण सन् १८०६ में हुआ था और १८७७ में इसका कुछ विस्तार किया गया। केश के अलावा यहाँ हज़रत अबु बकर द्वारा लिखी गई क़ुरान की भी एक प्रति मौजूद है। .

नई!!: हज़रतबल और दस्तगीर साहिब · और देखें »

श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त की राजधानी है। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह नगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। श्रीनगर एक ओर जहां डल झील के लिए प्रसिद्ध है वहीं दूसरी ओर विभिन्न मंदिरों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। 1700 मीटर ऊंचाई पर बसा श्रीनगर विशेष रूप से झीलों और हाऊसबोट के लिए जाना जाता है। इसके अलावा श्रीनगर परम्परागत कश्मीरी हस्तशिल्प और सूखे मेवों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। श्रीनगर का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है कि इस जगह की स्थापना प्रवरसेन द्वितीय ने 2,000 वर्ष पूर्व की थी। इस जिले के चारों ओर पांच अन्य जिले स्थित है। श्रीनगर जिला कारगिल के उत्तर, पुलवामा के दक्षिण, बुद्धगम के उत्तर-पश्चिम के बगल में स्थित है। श्रीनगर जम्मू और कश्मीर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। ये शहर और उसके आस-पार के क्षेत्र एक ज़माने में दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल माने जाते थे -- जैसे डल झील, शालिमार और निशात बाग़, गुलमर्ग, पहलग़ाम, चश्माशाही, आदि। यहाँ हिन्दी सिनेमा की कई फ़िल्मों की शूटिंग हुआ करती थी। श्रीनगर की हज़रत बल मस्जिद में माना जाता है कि वहाँ हजरत मुहम्मद की दाढ़ी का एक बाल रखा है। श्रीनगर में ही शंकराचार्य पर्वत है जहाँ विख्यात हिन्दू धर्मसुधारक और अद्वैत वेदान्त के प्रतिपादक आदि शंकराचार्य सर्वज्ञानपीठ के आसन पर विराजमान हुए थे। डल झील और झेलम नदी (संस्कृत: वितस्ता, कश्मीरी: व्यथ) में आने जाने, घूमने और बाज़ार और ख़रीददारी का ज़रिया ख़ास तौर पर शिकारा नाम की नावें हैं। कमल के फूलों से सजी रहने वाली डल झील पर कई ख़ूबसूरत नावों पर तैरते घर भी हैं जिनको हाउसबोट कहा जाता है। इतिहासकार मानते हैं कि श्रीनगर मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बसाया गया था। डल झील में एक शिकारा श्रीनगर से कुछ दूर एक बहुत पुराना मार्तण्ड (सूर्य) मन्दिर है। कुछ और दूर अनन्तनाग ज़िले में शिव को समर्पित अमरनाथ की गुफ़ा है जहाँ हज़ारों तीर्थयात्री जाते हैं। श्रीनगर से तीस किलोमीटर दूर मुस्लिम सूफ़ी संत शेख़ नूरुद्दिन वली की दरगाह चरार-ए-शरीफ़ है, जिसे कुछ वर्ष पहले इस्लामी आतंकवादियों ने ही जला दिया था, पर बाद में इसकी वापिस मरम्मत हुई। .

नई!!: हज़रतबल और श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर · और देखें »

कश्मीर विश्वविद्यालय

कश्मीर विश्वविद्यालय (دانشگاه کشمیر:कश्मीरी) श्रीनगर स्थित भारत का एक प्रमुख विश्वविद्यालय हैं। विश्वविद्यालय, कश्मीर विश्वविद्यालय, कश्मीर.

नई!!: हज़रतबल और कश्मीर विश्वविद्यालय · और देखें »

अवशेष

धार्मिक आस्था में अवशेष (relic) किसी संत के शरीर के अंश (जैसे कि बाल, नख, अस्तियाँ, इत्यादी) या उनकी व्यक्तिगत प्रयोग की वस्तुएँ होती हैं, जो भक्तगणों के लिये संत की स्मृति बनाए रखने का साधन होती हैं। बौद्ध धर्म, हिन्दू धर्म, इस्लाम, ईसाई धर्म, और अन्य कई धर्मों में अवशेषों का महत्व माना जाता है। मार्क्सवाद जैसी कुछ विचारधाराओं में भी अवशेष रखे जाते हैं, मसलन सोवियत संघ के संस्थापक व्लादिमीर लेनिन का शरीर आज भी मास्को में क्रेमलिन के बाहर एक स्मृति-स्थल में और चीन के माओ ज़ेदोंग का शरीर बेइजिंग में प्रदर्शित है। .

नई!!: हज़रतबल और अवशेष · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »