लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्प्रैटली द्वीप समूह

सूची स्प्रैटली द्वीप समूह

स्प्रैटली द्वीप समूह का नक़्शा (अगर द्वीप पर किसी देश का क़ब्ज़ा है तो उसका ध्वज साथ दिखाया गया है) स्प्रैटली द्वीप समूह (Spratley Islands) दक्षिणी चीन सागर में स्थित ७५० से अधिक रीफ़ों, समुद्र से बाहर उठने वाली चट्टानों, एटोलों और द्वीपों का एक द्वीप समूह है। इतू अबा (Itu Aba) इसका सबसे बड़ा द्वीप है। यह फ़िलिपीन्ज़ और पूर्वी मलेशिया के तटों से आगे दक्षिणी वियतनाम की तरफ़ जाते हुए एक-तिहाई रस्ते पर मौजूद हैं। इनमें कुल मिलकर चार वर्ग किमी ज़मीन से भी कम क्षेत्रफल है और यह ४,२५,००० वर्ग किमी के समुद्री क्षेत्र पर फैले हुए हैं। वैसे तो इन छोटे-से द्वीपों-रीफ़ों पर कोई मनुष्य नहीं रहता और इनका ज़्यादा आर्थिक मूल्य नहीं है लेकिन यह जिस भी देश के अधीन होंगे उसकी समुद्री सीमा बहुत विस्तृत हो जाएगी और संयुक्त राष्ट्र की समुद्री क़ानून संधि के अंतर्गत उनके नीचे मिलने वाले खनिजों पर और उसमें मौजूद मछलियों पर उस देश के विशेष अधिकार बन जाएंगे। फ़ौजी दृष्टि से भी उस देश की नौसेना अधिक क्षेत्रफल पर सक्रीय हो सकेगी। स्प्रैटली द्वीप समूह के इर्द-गिर्द के बहुत से देशों ने इन द्वीपों पर स्वामित्व होने का दावा किया है। वियतनाम, जनवादी गणतंत्र चीन, ताइवान, मलेशिया और फ़िलिपीन्ज़ ने लगभग ४५ टापुओं पर अपने फ़ौजी दस्ते भेजे हैं और इनमें आपसी तनाव बना रहता है। इनके नेता भी अख़बारों के ज़रिये इन द्वीपों के बारे में एक-दुसरे से तू-तू मैं-मैं करते रहते हैं। नन्हे ब्रुनेई देश ने यहाँ अपनी सेना तो नहीं भेजी लेकिन समुद्री क़ानून संधि के अंतर्गत यह स्प्रैटली समूह के दक्षिण-पूर्वी भाग को अपना आरक्षित आर्थिक क्षेत्र (ऍक्सक्लूसिव इकॉनॉमिक ज़ोन) बताता है।, Monique Chemillier-Gendreau, Martinus Nijhoff Publishers, 2000, ISBN 978-90-411-1381-8,...

3 संबंधों: दक्षिणी चीन सागर, स्प्राट्ली द्वीप विवाद, हाइनान

दक्षिणी चीन सागर

दक्षिणी चीन सागर का मानचित्र। दक्षिणी चीन सागर चीन के दक्षिण में स्थित एक सीमांत सागर है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है, जो सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग ३५,००,००० वर्ग किमी में फैला हुआ है। पाँच महासागरों के बाद यह विश्व के सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है। इस सागर में बहुत से छोटे-छोटे द्वीप हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से द्वीपसमूह कहा जाता है। सागर और इसके इन द्वीपों पर, इसके तट से लगते विभिन्न देशों का संप्रभुता की दावेदारी है। इन दावेदारियों को इन देशों द्वारा इन द्वीपों के लिए प्रयुक्त होने वाले नामों में भी दिखाई देती है।, Monique Chemillier-Gendreau, Martinus Nijhoff Publishers, 2000, ISBN 978-90-411-1381-8,...

नई!!: स्प्रैटली द्वीप समूह और दक्षिणी चीन सागर · और देखें »

स्प्राट्ली द्वीप विवाद

स्प्राट्ली द्वीपसमूह और उन पर अधिकार रखने वाले देश स्प्राट्ली द्वीप विवाद स्प्राट्ली द्वीप समूह को लेकर उपजा एक प्रादेशिक विवाद (territorial dispute) है। स्प्राट्ली द्वीपसमूह, दक्षिण चीन सागर में स्थित हैं। इन द्वीप समूहों पर अधिकार जताने वाले देश हैं - वियतनाम, चीन, ताईवान, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई। ब्रुनेई के अलावा सभी के अधिकार में कोई-न-कोई द्वीप अवश्य है। दक्षिणी चीन के समुद्र में तेल और गैस से समृद्ध कई द्वीप हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। इन द्वीपों पर चीन के अलावा वियतनाम समेत कई देश दावेदारी करते हैं। मसलन, वियतनाम परासल द्वीप पर दावा ठोकता रहा है। इस द्वीप पर 1974 में चीन ने कब्जा किया था। स्प्राट्ली द्वीप पर भी वियतनाम और चीन दावा करते रहे हैं। जून, 2007 में ब्रिटिश कंपनी बीपी ने वियतनाम और स्प्राट्ली द्वीप के बीच में मौजूद ब्लॉक पर तेल खोजने की योजना रद्द कर दी थी। कंपनी ने इसकी वजह वियतनाम और चीन के बीच इस समुद्री इलाके के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद को वजह बताया था। .

नई!!: स्प्रैटली द्वीप समूह और स्प्राट्ली द्वीप विवाद · और देखें »

हाइनान

चीन के नक़्शे पर हाइनान प्रांत और द्वीप (लाल रंग में) (海南, Hainan) जनवादी गणतंत्र चीन का सबसे छोटा प्रांत है। यह दक्षिण-पूर्वी चीन में दक्षिणी चीन सागर में स्थित एक द्वीप है। पुराने ज़माने में यह गुआंगदोंग प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९८८ में इसे क़रीब २०० अन्य छोटे से द्वीपों के साथ एक नए हाइनान प्रान्त में गठित किया गया। सन् २०१० की जनगणना में हाइनान की आबादी ८६,७१,५१८ थी। हालांकि इसमें २०० के आसपास द्वीप हैं, इस प्रान्त के कुल ३३,९२० वर्ग किमी का ९७% (३२,९०० वर्ग किमी) हाइनान के मुख्य द्वीप में है। तुलना के लिए भारत के केरल राज्य का क्षेत्रफल ३८,८६३ वर्ग किमी है। चीन की सरकार के अनुसार इस द्वीप से सुदूर दक्षिण में स्थित स्प्रैटली द्वीप-समूह (Spratly Islands) और पैरासेल द्वीप-समूह (Paracel Islands) इसी प्रांत का हिस्सा है, लेकिन अन्य देश इन द्वीपों को चीन का हिस्सा नहीं मानते। हाइनान द्वीप पर हान चीनी लोगों से भिन्न एक ली (黎, Li) नामक लोक-जाति रहती है जो इस द्वीप के मूल निवासी माने जाते हैं। हाइनान की राजधानी हाइकोऊ शहर है, जो द्वीप का सबसे बड़ा नगर भी है।, Feng Chongyi, Chongyi Feng, David S. G. Goodman, Murdoch University.

नई!!: स्प्रैटली द्वीप समूह और हाइनान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्प्राट्ली द्वीप, स्प्रैटली द्वीप, स्प्रैटली द्वीप-समूह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »