लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्पेनी स्वायत्त समुदाय

सूची स्पेनी स्वायत्त समुदाय

स्पेन १७ भागों में विभाजित है जिन्हें स्वायत्त समुदाय (स्पेनी: Comunidad Autónoma, कोमुनिदाद आउतोनोमिया) कहा जाता है। स्वायत्त का अर्थ है कि प्रत्येक स्वायत्तशासी समुदाय के पास अपनी कार्यकारिणी शक्ति है, विधायी शक्ति है और अपनी ज्यायिक शक्ति है। उदाहरण के लिए, ये कुछ-कुछ भारत के राज्यों जैसे हैं लेकिन बिल्कुल वैसे नहीं। स्पेन के पचास और छोटे-२ भाग हैं जिन्हें प्रान्त कहा जाता है। १९७८ में ये विभिन्न भाग एकत्रित होकर स्वायत्तशासी समुदायों में विभक्त हो गए। इससे पूर्व, जो प्रान्त एक साथ थे उनका विभाजन किया गया। जो समुदाय पहले एकबार साथ थे, उन्हें "एतिहासिक समुदाय" कहा गया, जैसे - गैलिसिया, पाएस वास्को और कैटेलूना। इन सभी समुदायों की दो आधिकारिक भाषाएँ है: एक स्पेनी और दूसरी अपनी प्रान्तीय। जैसे इन तीन प्रान्तो की क्षेत्रीय भाषाएँ हैं: गैल्लीगो, इयूस्क्एरा और कैटलन। स्वायत्तशासी समुदायों की उनकी राजधानीयों समेत सूची.

14 संबंधों: नावारा, प्रशासनिक प्रभाग, बास्क प्रदेश, वैलेंसियाई समुदाय, ग्रानादा प्रान्त, आरागोन, आल्बासेते प्रान्त, आल्मेरिया प्रान्त, आस्तुरियास, आंदालुसिया, कातालोनिया, कास्तिया-ला मांचा, कैनरी द्वीपसमूह, अल्कला डी हेनरेस

नावारा

नावारा (Navarra; Nafarroa) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। यह स्पेन व फ़्रान्स के बास्क समुदाय की पारम्परिक मातृभूमि का भाग है। इसके पड़ोस में स्थित बास्क प्रदेश स्वायत्त समुदाय में भी बास्क लोगों की बहुतायत है। नावारा की राजधानी पाम्प्लोना (Pamplona) है, जिसे बास्क भाषा में इरुन्या (Iruña) के नाम से बुलाया जाता है।, pp.

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और नावारा · और देखें »

प्रशासनिक प्रभाग

विश्व के प्रशासनिक प्रभाग एक प्रशासनिक प्रभाग, प्रशासनिक इकाई, प्रशासनिक विभाग  अथवा प्रशासनिक प्रमण्डल किसी देश अथवा क्षेत्र का सुस्पष्ट सीमांकित हिस्सा होता है जो प्रशासन की सुविधा हेतु निर्मित होता है।  कभी कभी प्रशासनिक बिभागों को कुछ सीमा तक स्वायत्तता भी मिली होती है जिसके तहत वे अपनी स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार अपना स्वशासन चला सकते हैं। सामान्यतया देश छोटी इकाइयों में विभक्त होते हैं जिससे उन क्षेत्रों के संसाधनों का वहाँ के लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार समुचित प्रयोग हो सके। उदहारण के लिये कोई दश प्रान्तों (provinces) में विभक्त हो सकता है जो पुनः  काउंटीज (counties) और म्युनिसिपैलिटीज़  (municipalities में बंटे हो सकते हैं। प्रशासनिक प्रभाग अवधारणात्मक रूप से निर्भर इकाइयों (dependent territories) से भिन्न होते हैं क्योंकि वे राज्य  (state) का अभिन्न अंग होते हैं। हालाँकि इन्हें आम शब्दावली में प्रशासनिक प्रभाग कहा जा सकता है। स्पष्टता और सुविधा के लिये देश के प्रशासनिक विभाजन की सबसे बड़ी इकाई को "प्रथम-स्तर का प्रशासनिक प्रभाग"  अथवा "प्रथम प्रशासनिक प्रभाग" कहा जाता है। अगले विभाजन स्तरों को क्रमशः "द्वितीय-स्तर के प्रशासनिक प्रभाग" या "द्वितीय प्रशासनिक प्रभाग" कहा ज सकता है। .

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और प्रशासनिक प्रभाग · और देखें »

बास्क प्रदेश

बास्क प्रदेश (बास्क: Euskadi, इउस्कादी; स्पेनी: País Vasco, पाईज़ वास्को; अंग्रेज़ी: Basque Country) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। यह स्पेन व फ़्रान्स के बास्क समुदाय की पारम्परिक मातृभूमि का भाग है। इसमें तीन प्रान्त आते हैं: आलवा, बिस्के और गिपुज़कोआ। बास्क प्रदेश की राजधानी वितोरिया-गास्तेईस (Vitoria-Gasteiz) है - 'वितोरिया' इस शहर का स्पेनी नाम है जबकि 'गास्तेईस' इसका बास्क भाषा में नाम है।, pp.

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और बास्क प्रदेश · और देखें »

वैलेंसियाई समुदाय

वैलेंसिया, वैलेंसियाई समुदाय, वैलेंसिया की भूमि, या वैलेंसिया क्षेत्र स्पेन का एक स्वायत्तशासी समुदाय है, जो राजशाही के पूर्व में स्थित है। इस समुदाय क्षेत्र की जजसंख्या है ४७ लाख और यहाँ की राजधानी और सबसे बड़ा महानगर है, वैलेंसिया, जिसकी जनसंख्या है ८ लाख। वैलेंसिया, वैलेंसिया प्रांत की भी राजधानी है। दूसरा सबसे बड़ा नगर है एलिसांट, जनसंख्या ३.२ लाख और यह एलिसांट प्रांत की राजधानी है। एल्ची नगर, जनसंख्या २.१५, एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है। कैस्टिलन, जनसंख्या १.७ लाख, कैस्टिलन प्रांत की राजधानी है। .

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और वैलेंसियाई समुदाय · और देखें »

ग्रानादा प्रान्त

स्पेन के नक़्शे में ग्रानादा प्रांत (लाल रंग में) ग्रानादा (स्पेनी:Granada) दक्षिणी पश्चिमी स्पेन के आंदालुसिया स्वायत्त समुदाय में स्थित एक प्रांत है। ग्रानादा प्रान्त की राजधानी भी ग्रानादा नाम का ही एक शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल 12,635 वर्ग किमी है, यानि भारत के नागालैण्ड राज्य से थोड़ा छोटा। ग्रानादा प्रान्त की आबादी 876,184 है जिनमें से 30% इसकी राजधानी में रहते हैं। स्पेन के मुस्लिम राज काल के दौरान ग्रानादा में "अल हम्रा" नाम का एक महल और क़िला बना था जो विश्व-प्रसिद्ध है और जिसे देखने दुनिया भर से सैलानी आते हैं। .

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और ग्रानादा प्रान्त · और देखें »

आरागोन

आरागोन (स्पेनी व आरागोनी: Aragón) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। इसमें तीन प्रान्त सम्मिलित हैं: (उत्तर से दक्षिण) उएस्का, सारागोसा और तेरुएल। इसकी राजधानी सारागोसा (Zaragoza) है।, Giancarlo Colombo, Sutter's international red series, 2007,...

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और आरागोन · और देखें »

आल्बासेते प्रान्त

आल्बासेते (स्पेनी: Albacete) मध्य स्पेन के कास्तिया-ला मांचा नामक स्वायत्त समुदाय के दक्षिण में स्थित एक प्रान्त है। इसके सीमान्त प्रान्त हैं: ग्रानडा, मूर्सिया, एलिसाण्ट, वैलिन्सिया, क्युएन्सा, सियुदाद रियल और जैईन। अल्बासीट की जनसंख्या ३,८७,६५८ (२००६) है। इसकी राजधानी आल्बासेते है। अन्य प्रमुख कस्बे हैं (१०,००० से अधिक जनसंख्या वाले): हैलिन, अल्मान्सा, विल्लार्‍रोब्लेडो, ला रोडा और कौदीत। .

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और आल्बासेते प्रान्त · और देखें »

आल्मेरिया प्रान्त

आल्मेरिया (स्पेनी: Almería) दक्षिणी स्पेन में स्थित एक प्रान्त है। ग्रानडा, मूर्सिया इसके सीमा प्रान्त हैं और भूमध्य सागर इसका सीमान्त सागर। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८,७६९ किमी२ है जो तुलना के लिए भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ ज़िले का लगभग साढ़े-तीन गुना है। कुल जनसंख्या है ५,४६,४९९ (सन् २००२) और घनत्व है ६२.३२/किमी२। इसके भीतर १०१ नगरनिगम इकाइयाँ हैं। एल्मीरिया, दक्षिणी स्पेन के आंदालुसिया स्वायत्त समुदाय का भाग है। इसकी राजधानी भी "आल्मेरिया" नाम का एक शहर ही है। .

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और आल्मेरिया प्रान्त · और देखें »

आस्तुरियास

आस्तुरियास रियासत (स्पेनी: Principado de Asturias) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य जैसे प्रशासकीय भाग) है। इसकी जनसँख्या सन् 2010 में 10,76,896 थी जो स्पेन के किसी भी अन्य स्वायत्त समुदाय से ज़्यादा है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह 10,604 वर्ग किमी है। तुलना के लिए हरियाणा राज्य (44,212 वर्ग किमी) इसका चार गुना से भी ज़्यादा है। आस्तुरियास अंध महासागर की कैंटेब्रियाई सागर (Mar Cantábrico) नाम की शाखा का एक तटवर्ती क्षेत्र है। आस्तुरियास मध्य युग में आस्तुरियास साम्राज्य नाम का स्वतन्त्र राष्ट्र हुआ करता था। आस्तुरियास की अपनी एक आस्तुरियानु नाम की उपभाषा है। अस्तुरियास का सबसे प्रमुख नगर प्रान्त की राजधानी ओविडो (Oviedo) हैं.

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और आस्तुरियास · और देखें »

आंदालुसिया

आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है (लाल रंग में) अंडलूशिया या आंदालुसिया (स्पेनी: Andalucía) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य जैसे प्रशासकीय भाग) है। इसकी जनसँख्या सन् 2010 में 83,70,975 थी जो स्पेन के किसी भी अन्य स्वायत्त समुदाय से अधिक है। इसका क्षेत्रफल 87,268 वर्ग किमी है जो स्पेन का दूसरा सब से बड़ा स्वायत्त समुदाय है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर सेविय (Sevilla) है। आंदालुसिया में आठ प्रान्त आते हैं: उएल्वा, सेविय, कादीस, कोरदोबा, मालागा, ख़ाएन, ग्रानादा और आल्मेरिया। आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण पश्चिम में स्थित है और इसका सबसे दक्षिणी छोर उत्तर अफ़्रीका के मोरक्को देश से कुछ किमी की ही समुद्री दूरी पर है। अंडलूशिया अत्यंत उपजाऊ, प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत, मूर संस्कृति के स्मारकों से भरा, दक्षिणी स्पेन का एक विभाग है। इसके उत्तरी भाग में लोहे, ताँबे, सीसे, कोयले की खानों वाला सियरा मोरेना पर्वत तथा दक्षिण में हिमाच्छादित सियरा नेवादा है। मध्य के उपजाऊ मैदान में गेहूँ, जौ, शहतूत, नारंगी, अंगूर और मधु प्रचुर मात्रा में उत्पन्न होते हैं। यहाँ घोड़े, गाय तथा भेड़ें पाली जाती हैं और ऊन, रेशम तथा चमड़े का काम होता है। यहाँ मस्जिदों की प्रचुर संख्या प्राचीन काल के व्यापक अरब प्रभाव की द्योतक है। अरबों ने सन् ७११ में सर्वप्रथम इस प्रदेश में पदार्पण किया था। यहाँ की भाषा, संस्कृति एवं जनता पर प्रचुर अरब प्रभाव है। श्रेणी:स्पेन का भूगोल .

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और आंदालुसिया · और देखें »

कातालोनिया

कातालोन्या (या कॅटालोनिया) स्पेन के 17 स्वायत्त समुदायों में से एक है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है। कातालोन्या देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है व उत्तर में इसकी सीमा फ्रांस और अण्डोरा से छूती है। पूर्व में इसके भूमध्य सागर, पश्चिम में आरागोन और दक्षिण में वैलेंसियाई समुदाय है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा नगर बार्सिलोना है, जो स्पेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर व यूरोप के सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। इसकी आधिकारिक भाषाओं में स्पेनी, कैटलन और ऑक्सिटन की उपभाषा आरानेस शामिल हैं। .

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और कातालोनिया · और देखें »

कास्तिया-ला मांचा

कास्तिया-ला मांचा (स्पेनी: Castilla-La Mancha) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य के दर्जे का विभाग) है जिसकी जनसंख्या २०,००,००० है। इसकी राजधानी है टोलेडो और अन्य बड़े नगर हैं: अल्बासीट, महारानी का टालावेरा, गुआदालाख़ारा, सियुदाद रियाल, प्युर्टोल्लानो और कुएन्का। कैस्टिले-ला मांचा के प्रांतः.

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और कास्तिया-ला मांचा · और देखें »

कैनरी द्वीपसमूह

कैनरी द्वीपसमूह का नक़्शा कैनरी द्वीपसमूह अफ़्रीका के उत्तरपश्चिमी छोर से आगे अंध महासागर में स्थित हैं पिको देल तेइदे (तेनरीफ़) कैनरी द्वीपसमूह स्पेन द्वारा नियंत्रित द्वीपों का एक समूह है जो अफ़्रीका के उत्तरपश्चिमी छोर से आगे अंध महासागर में स्थित है। प्रशासनिक दृष्टि से यह स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय है, जो लगभग एक राज्य जैसा दर्जा रखता है। इस द्वीपसमूह में (बड़े से छोटे) यह द्वीप आते हैं: तेनरीफ़ (Tenerife), ग्रान कानारिया (Gran Canaria), फ़्वेरतेवेन्तूरा (Fuerteventura), लान्सारोते (Lanzarote), ला पाल्मा (La Palma), ला गोमेरा (La Gomera), ला ईएरो (La Hierro), ला ग्रासीओसा (La Graciosa), आलेग्रान्सा (Alegranza), मोन्तान्या क्लारा (Montaña Clara), रोक दॅल एस्ते (Roque del Este), रोक दॅल ओएस्ते (Roque del Oeste) और इस्ला दे लोबोस (Isla de Lobos)। इस प्रदेश की दो राजधानियाँ हैं: तेनरीफ़ के द्वीप पर स्थित सान्ता क्रूस दे तेनरीफ़ (Santa Cruz de Tenerife) और ग्रान कानारिया द्वीप पर स्थित लास पालमास दे ग्रान कानारिया (Las Palmas de Gran Canaria)। तेनरीफ़ पर पिको देल तेइदे (Pico del Teide) नाम का ज्वालामुखी स्थित है जो आकार में विश्व का तीसरा सब से बड़ा ज्वालामुखी है। .

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और कैनरी द्वीपसमूह · और देखें »

अल्कला डी हेनरेस

अल्कला डी हेनरेस, (हेनरेस नदी पर निर्गमित गढ़), स्पेन देश का एक शहर है जिसका ऐतिहासिक केन्द्र युनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यह शहर मैड्रिड के शहर के उत्तर पूर्व में 35 किलोमीटर (22 मील) दूर से, समुद्र के ऊपर 588 मीटर (1,929 फुट) है। .

नई!!: स्पेनी स्वायत्त समुदाय और अल्कला डी हेनरेस · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्पेनी स्वायत्तशासी समुदाय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »