लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्टैंडर्ड एंड पूअर्स

सूची स्टैंडर्ड एंड पूअर्स

मुख्यालय, 55 वॉटर स्ट्रीट स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P) एक अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी है। यह मॅकग्रा-हिल कंपनियों का प्रभाग है जो स्टॉक और बांड पर वित्तीय अनुसंधान और विश्लेषण प्रकाशित करता है। यह शेयर बाज़ार सूचकांक के लिए सुविख्यात है, अमेरिका स्थित S&P 500, ऑस्ट्रेलियाई S&P/ASX 200, कनाडाई S&P/TSX, इतालवी S&P/MIB और भारतीय S&P CNX निफ़्टी.

2 संबंधों: फ़्रांस की अर्थव्यवस्था, ६ अगस्त

फ़्रांस की अर्थव्यवस्था

फ्रांस दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, यह 2017 के नाममात्र आंकड़ों के अनुसार 6वीं और पीपीपी आंकड़ों के अनुसार 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जर्मनी के बाद यूरोपीय संघ में इसकी दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। रासायनिक उद्योग, फ्रांस के लिए एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जो इसके अन्य विनिर्माण गतिविधियों को विकसित करने और आर्थिक विकास में योगदान देने में मदद करता है। फ्रांस का पर्यटन उद्योग अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख घटक है, क्योंकि फ्रांस दुनिया का सबसे अधिक घुमने जाने वाला गंतव्य स्थान है। सोफिया एंटीपोलिस, फ्रांस की अर्थव्यवस्था का प्रमुख प्रौद्योगिकी केंद्र है। पेरिस को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर के रूप में स्थान दिया गया है, जो फैशन उद्योग के समूह का प्रतिनिधित्व करता है। आईएमएफ के अनुसार, 2013 में $44,099 प्रति निवासी के साथ फ्रांस प्रति व्यक्ति जीडीपी में दुनिया का 20वां देश था। 2013 में, फ़्रांस को संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूचकांक पर 0.884 (बहुत उच्च मानव विकास) और भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक पर 25वें स्थान पर सूचीबद्ध किया गया था। ओईसीडी का मुख्यालय देश की वित्तीय राजधानी पेरिस में है। फ्रांस की अर्थव्यवस्था में 2000 के दशक के उत्तरार्ध में मंदी का दौर आया और सबसे अधिक प्रभावित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में यहाँ से जल्द खत्म होता दिखाई दिया, केवल चार-क्वार्टर्स में संकुचन देखा गया। हालांकि, 2012 से 2014 के बीच में अर्थव्यवस्था में स्थिर विकास देखा गया, जिसमें 2012 में 0% की वृद्धि हुई, 2013 में 0.8% और 2014 में 0.2% की वृद्धि हुई, यद्यपि 2015 से अर्थव्यवस्था में वृद्धि देखी गई जिसमें 2015 में 0.8% की वृद्धि, 2016 में 1.1% की वृद्धि, 2017 में 2.2% की वृद्धि के साथ 2018 में 2.1% तक पहुंच गई। .

नई!!: स्टैंडर्ड एंड पूअर्स और फ़्रांस की अर्थव्यवस्था · और देखें »

६ अगस्त

6 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 218वाँ (लीप वर्ष में 219 वाँ) दिन है। साल में अभी 147 दिन बाकी हैं। .

नई!!: स्टैंडर्ड एंड पूअर्स और ६ अगस्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्टैंडर्ड एंड पुअर्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »