लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोहन पापड़ी

सूची सोहन पापड़ी

सोहन पापड़ी या सोम पापड़ी या सोहन हलवा या पतीशा एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है। इनके अलावा यह बांग्लादेश और पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय है। यह आकार में वर्गाकार है और कुरकुरा और परतदार बनावट की होती है। .

2 संबंधों: मिठाई, कुद का पतीसा

मिठाई

मिठाइयाँ केरल में पुंसावनम के समय परोसी जाने वाले मिठाइयाँ भारतीय मिठाइयाँ या मिष्ठान्न शक्कर, अन्न और दूध के अलग अलग प्रकार से पकाने और मिलाने से बनती हैं। खीर और हलवा सबसे सामान्य मिठाइयाँ हैं जो प्रायः सभी के घर में बनती हैं। ज्यादातर मिठाइयाँ बाज़ार से खरीदी जाती हैं। मिठाई बनाने वाले पेशेवर बावर्चियों को हलवाई कहते हैं। भारत की संस्कृति के ही अनुसार यहां हर प्रदेश की मिठाई में भी विभिन्नता है। उदाहरण के लिए बंगाली मिठाइयों में छेने की प्रमुखता है तो पंजाबी मिठाइयों में खोये की। उत्तर भारत की मिठाइयों में दूध की प्रमुखता है तो दक्षिण भारत की मिठाइयों में अन्न की। त्योहारों व पारिवारिक अनुष्ठानों में मिठाई का बहुत महत्व होता है। दैनिक जीवन में मिठाई खाने के बाद खाई जाती है। कुछ मिठाइयों को खाने का समय निर्धारित होता है जैसे जलेबी सुबह के समय खाई जाती है, तो कुछ मिठाइयाँ पर्वों से संबंधित होती हैं, जैसे गुझिया उत्तर भारत में होली पर और दक्षिण भारत में दिवाली पर बनाने की परंपरा है। भारत में मिठाइयों की भरमार है। उनमें से कुछ निम्नलिखित है -.

नई!!: सोहन पापड़ी और मिठाई · और देखें »

कुद का पतीसा

कुद, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में ऊधमपुर जिले में एक छोटा शहर है। यहाँ का पतीसा काफ़ी मशहूर है। इसकी शोहरत जम्मू से ले कर चंडीगढ़ तक फैली हुई है। स्वाद में यह सोहन पापड़ी जैसा ही होता है पर घी अधिक होने के कारण इसमें रोएँ कम होते हैं। अक्सर लोगबाग दीवाली के बाद जम्मू आदि से लौटने पर अपने साथियों के लिए कुद का पतीसा ले के आते हैं। इसके लिए साथी काफ़ी दुआ देते हैं। श्रेणी:मिठाई.

नई!!: सोहन पापड़ी और कुद का पतीसा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »