लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोनू निगम

सूची सोनू निगम

सोनू निगम (जन्म: ३० जुलाई १९७३, फरीदाबाद, हरियाणा, भारत) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैँ। वे हिन्दी के अलावा कन्नड़, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं। इन्होने बहुत से इन्डि-पॉप एलबम बनाए हैं और कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया है। .

109 संबंधों: चल मेरे भाई, चश्मे बद्दूर (२०१३ फ़िल्म), चुप चुप के (2006 फ़िल्म), टैंगो चार्ली (2005 फ़िल्म), टॉयलेट: एक प्रेम कथा, एलान (2005 फ़िल्म), एक से बढ़कर एक (2004 फ़िल्म), तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, तुझे मेरी कसम (2003 फ़िल्म), दबंग, दबंग 2, दिल चाहता है, दिल ने ये कहा है दिल से, दिल से, दिल है तुम्हारा, दुल्हन हम ले जायेंगे, दूल्हे राजा, देसी बॉयज, दीया मिर्ज़ा, दीवाना मस्ताना, धड़कन (2000 फ़िल्म), धूम 2, नन्हे जैसलमेर, नाजायज़, नो एन्ट्री (२००५ फिल्म), परदेस, पुकार (2000 फ़िल्म), पीके (फ़िल्म), फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, फिज़ा, बरसात (1995 फ़िल्म), ब्रदर्स (2015 फ़िल्म), ब्राइड एंड प्रिज्युडिस (चलचित्र), ब्लू, बेशरम (२०१३ फ़िल्म), बेगम जान (फ़िल्म), बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म), बॉर्डर (1997 फ़िल्म), बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म), भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची, भोजेश्वर मन्दिर, मुझसे दोस्ती करोगे, मुझसे शादी करोगी, मुकाबला (1993 फ़िल्म), मैं हूँ ना, मेरी प्यारी बिंदु, मेला (2000 फ़िल्म), मोनाली ठाकुर, मोहब्बत (1997 फ़िल्म), मोहब्बतें, ..., मोहम्मद रफ़ी, ये तेरा घर ये मेरा घर (2001 फ़िल्म), रियो, रिश्ते (फ़िल्म), रईस (फ़िल्म), रवि त्रिपाठी, लज्जा (2001 फ़िल्म), शिकारी (2000 फ़िल्म), शक्ति (2002 फ़िल्म), श्रेया घोषाल, सतिन्दर सरताज, सिंह साहब द ग्रेट, सौम्या टंडन, हम तुम, हम तुम्हारे हैं सनम, हम तो मोहब्बत करेगा, हम साथ साथ हैं, हमराज़ (2002 फ़िल्म), हर दिल जो प्यार करेगा, हरियाणा के लोगों की सूची, हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म), हिन्दी सिनेमा, हंगामा (2003 फ़िल्म), हैलो ब्रदर (1999 फ़िल्म), हीरो नं॰ 1, जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म), जब वी मेट, जस्ट मैरिड (2007 फ़िल्म), ज़ी न्यूज़, जानवर (1999 फ़िल्म), जोड़ी नम्बर वन, जोधा अकबर (2008 फ़िल्म), जीत (1996 फ़िल्म), वार छोड़ ना यार, खुद्दार (1994 फ़िल्म), गरम मसाला (2005 फ़िल्म), गजनी (2008 फ़िल्म), गुनाह (2002 फ़िल्म), ओम शांति ओम, आरज़ू (1999 फ़िल्म), आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, आवारा पागल दीवाना (2002 फ़िल्म), आगाज़ (२००० फ़िल्म), इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999 फ़िल्म), इन्सान (2005 फ़िल्म), इश्क़ विश्क, इंडियन आइडल, कभी खुशी कभी ग़म, कभी अलविदा ना कहना, कल हो ना हो, कहो ना यार है, कहीं प्यार ना हो जाये (2000 फ़िल्म), किल दिल, कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म), कृष ३, केके के गाये गीतों की सूची, अखियों से गोली मारे (2002 फ़िल्म), अग्निपथ (2012 फ़िल्म), १४वें आईफा अवार्ड्स सूचकांक विस्तार (59 अधिक) »

चल मेरे भाई

चल मेरे भाई 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में संजय दत्त, सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। यह करिश्मा की चौथी लगातार फिल्म थी जिसमें उनके किरदार का नाम सपना था। .

नई!!: सोनू निगम और चल मेरे भाई · और देखें »

चश्मे बद्दूर (२०१३ फ़िल्म)

चश्मे बद्दूर (हिन्दी अनुवाद: बुरी नज़र दूर हट) डेविड धवन द्वारा निर्देशित 2013 की बॉलीवुड हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म अली ज़फ़र, सिद्धार्थ नारायण, ताप्सी पन्नू और दिव्येंदु शर्मा द्वारा अभिनीत है। यह 5 अप्रैल 2013 को जारी की गयी जो समान नाम की 1981 की फ़िल्म की उत्तरकृत्ति है। फ़िल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही और बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया द्वारा सफल घोषित की गयी। .

नई!!: सोनू निगम और चश्मे बद्दूर (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

चुप चुप के (2006 फ़िल्म)

चुप चुप के 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और चुप चुप के (2006 फ़िल्म) · और देखें »

टैंगो चार्ली (2005 फ़िल्म)

टैंगो चार्ली (अंग्रेजी; Tango Charlie) वर्ष २००५ की हिंदी भाषा में बनी, युद्ध आधारित फ़िल्म है जिसका लेखन एवं निर्देशन मणि शंकर ने किया है। फ़िल्म में कई अदाकर जैसे अजय देवगन, बाॅबी द्योल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, तनीषा, नंदना सेन, तथा सुदेश बैरी आदि शामिल है। फ़िल्म का सार तरुण चौहान (द्योल) नामक अर्द्धसैनिक से भारतीय सीमा सुरक्षा बल में बतौर नव नियुक्त सिपाही के तथाकथित युद्ध में कठोर अनुभवों पर केंद्रित है। फ़िल्म में प्रस्तुत किया गया है कि सच्चे सिपाही जन्म नहीं लेते, बस बन जाते हैं। फ़िल्म में भारत के विभिन्न भागों में पनपते आंतरिक द्रोह एवं अतिवाद को दिखाया गया है, तथा बीबीसी पत्रकार जसप्रीत पांडोहर के वर्णन में यह "यह भारत में फैले आतंकवाद, हिंसा और उनसे जुझते लोगों की वीरता को जानने का नया रुचिकर अध्याय खोलती है।" अंग्रेजी अखबार द हिन्दू ने फ़िल्म के विषय में लिखते है "इस कठोर विषय को सामना करने के लिए पर्याप्त साहस की जरूरत है" तथा "यह एक साहसिक कदम है जहाँ भारतीय पत्रकारिता जाने से बचती है।" .

नई!!: सोनू निगम और टैंगो चार्ली (2005 फ़िल्म) · और देखें »

टॉयलेट: एक प्रेम कथा

टॉयलेट: एक प्रेम कथा एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। यह एक हास्य-व्यंग्य फिल्‍म है जो ग्रामीण इलाकों में स्‍वच्‍छता के महत्‍व जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रकाश डालती है। फिल्‍म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान से प्रेरित है। यह फिल्म ११ अगस्त २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सोनू निगम और टॉयलेट: एक प्रेम कथा · और देखें »

एलान (2005 फ़िल्म)

एलान 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और एलान (2005 फ़िल्म) · और देखें »

एक से बढ़कर एक (2004 फ़िल्म)

एक से बढ़कर एक 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और एक से बढ़कर एक (2004 फ़िल्म) · और देखें »

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन आनंद एल• राय ने किया है। यह फ़िल्म 2011 में आई तनु वेड्स मनु का सीक्वल है। इसका संगीत व बैकग्राउंड स्कोर कर्षणा सोलो के द्वारा व बोल राज शेखर के द्वारा लिखे गए हैं। इस फ़िल्म को आलोचकों से काफी अच्छे रिव्यु मिले। इस फ़िल्म में कंगना ने डबल रोल किया है।ये कड़ी इसकी पिछली से ज्यादा अच्छी मानी जा रही है। महिला प्रधान प्रेम कहानी होने के साथ साथ कंगना और माधवन सहित तमाम अन्य किरदारों के द्वारा किये गए शानदार अभिनय की वजह से यह फिल्म २०१५ की बेहद सफल पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों में गिनी जा रही है। .

नई!!: सोनू निगम और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स · और देखें »

तुझे मेरी कसम (2003 फ़िल्म)

तुझे मेरी कसम 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और तुझे मेरी कसम (2003 फ़िल्म) · और देखें »

दबंग

दबंग (Dabangg) २०१० में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने व् निर्माण अरबाज़ खान ने किया है। फ़िल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में है। यह फ़िल्म सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय क्षेत्र में पदार्पण करवाती है। दबंग को ईद के दिन १० सितम्बर २०१० को १६०० पद्रों पर रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म ने रिलीज़ के बाद कई रिकोर्ड तोड़े और इसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए फ़िल्मफेयर और राष्ट्रिय दिलम पुरस्कार शामिल है। .

नई!!: सोनू निगम और दबंग · और देखें »

दबंग 2

दबंग 2 अरबाज खान प्रोडक्शंस के बैनर के तहत अरबाज खान द्वारा निर्देशित और निर्मित २०१२ की एक भारतीय एक्शन कॉमेडी फिल्म है। यह २०१० की फिल्म दबंग की अगली कड़ी है और दबंग फिल्म श्रृंखला की दूसरी फिल्म है। फिल्म की कहानी दिलीप शुक्ला ने लिखी है तथा सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी तबादले के बाद कानपुर पहुंचे इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सामना वहां राजनेता बच्चा सिंह (प्रकाश राज) से होता है। २०१० में दबंग फिल्म रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म का विकास शुरू हुआ। अभिनव कश्यप के बाहर हो जाने के बाद निर्माता अरबाज खान ने फिल्म का निर्देशन अपने हाथों में ले लिया। सलमान, सोनाक्षी, अरबाज तथा विनोद खन्ना ने क्रमशः चुलबुल पांडे, रज्जो, मक्खी तथा प्रजापति पांडे के फिल्म दबंग के पात्र निभाए। फिल्म की शूटिंग ९ मार्च २०१२ को मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में शुरू हुई, हालांकि बाकी की शूटिंग फिल्म सिटी में की गयी। ८ नवंबर २०१२ को फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण किया गया, और १० नवंबर २०१२ को खान के रियलिटी शो बिग बॉस ६ पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर २१ दिसंबर २०१२ को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने भारत में तीन दिन में लगभग ५८ करोड़ रुपये की कमाई कर एक था टाइगर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक था टायगर के बाद यह २०१२ की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली हिंदी फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और दबंग 2 · और देखें »

दिल चाहता है

दिल चाहता है 2001 में फ़रहान अख्तर द्वारा निर्देशित की गई हिन्दी नाटकीय हास्य फिल्म है। आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया अभिनीत ये फिल्म फरहाँ अख्तर द्वारा लिखित और निर्देशित पहली फिल्म है। 2001 में, फिल्म ने हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। .

नई!!: सोनू निगम और दिल चाहता है · और देखें »

दिल ने ये कहा है दिल से

दिल ने ये कहा है दिल से एक भारतीय सुपरहिट फिल्म धड़कन का सुपरहिट गाना है। नदीम-श्रवण के संगीत से सजे इस गाने के दो खंड है। पहला खंड अलका याज्ञनिक, कुमार सानु एवं उदित नारायण ने तथा दूसरा खंड अलका याज्ञनिक एवं सोनू निगम ने गाया है। .

नई!!: सोनू निगम और दिल ने ये कहा है दिल से · और देखें »

दिल से

दिल से १९९८ में बनी रोमांटिक-थ्रिलर हिन्दी फ़िल्म है, जो आतंकवाद और उत्तर-पूर्वी राज्यों के तनावों पर आधारित है । फ़िल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है, वहीं निर्माता में रामगोपाल वर्मा तथा शेखर कपूर ने योगदान दिया है । इसे तमिल में उइरे तथा तेलगू में प्रेमा तू नाम से भी रिलीज़ किया गया था। इसके मुख्य कलाकार शाहरुख खान, मनीषा कोइराला तथा नवोदित अभिनेत्री प्रीति जिंटा थे। फ़िल्म की पटकथा मणिरत्नम ने तिगमांशु धुलिया के साथ लिखी तथा इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है तथा गीत को गुलज़ार ने कलमबद्ध किया है । यह रोचक संयोग है कि मणिरत्नम की पिछली आतंकवाद विषय पर बनी रोजा और बाॅम्बे के बाद यह उनकी तीसरी प्रस्तुति है । फ़िल्म को दो राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार तथा छह फिल्मफ़ेयर पुरस्कार से मीटर नवाजा गया । संगीतकार ए आर रहमान को इसके लिए उस साल का फिल्मफ़ेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था । .

नई!!: सोनू निगम और दिल से · और देखें »

दिल है तुम्हारा

दिल है तुम्हारा 2002 की हिन्दी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसे कुंदन शाह द्वारा निर्देशित किया गया है। प्रीति जिंटा, महिमा चौधरी, अर्जुन रामपाल, जिमी शेरगिल और रेखा अभिनीत यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया था। नदीम-श्रवण द्वारा रचित साउंडट्रैक ने अच्छा प्रदर्शन किया था। .

नई!!: सोनू निगम और दिल है तुम्हारा · और देखें »

दुल्हन हम ले जायेंगे

दुल्हन हम ले जायेंगे 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। अभिनेता सलमान खान और करिश्मा कपूर अभिनीत ये फिल्म 1960 की एक फूल चार काँटे से प्रेरित है। .

नई!!: सोनू निगम और दुल्हन हम ले जायेंगे · और देखें »

दूल्हे राजा

दुल्हे राजा 1998 की हर्मेश मल्होत्रा द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य फ़िल्म है। इसमें गोविन्दा, रवीना टंडन, कादर ख़ान, जॉनी लीवर, प्रेम चोपड़ा और असरानी हैं। .

नई!!: सोनू निगम और दूल्हे राजा · और देखें »

देसी बॉयज

देसी बॉयज एक हिदीं फिल्म है जिसका निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन कर रहे है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण एंव चित्रांगदा सिंह है और संजय दत्त एक अतिथि कलाकार के रूप में है। फिल्म २५ नवम्बर २०११ को रिलिज़ हुई थी। .

नई!!: सोनू निगम और देसी बॉयज · और देखें »

दीया मिर्ज़ा

दीया मिर्ज़ा भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। वह मिस एशिया पैसिफिक भी रह चुकी हैं। उनका जन्म ९ दिसम्बर १९८१ को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, भारत में हुआ। उन्होंने २ दिसम्बर सन् २००० को मनीला, फिलीपींस में “मिस इंडीआ एशीआ पैसिफिक” जीता। इसी पुरस्कार समारोह में उन्होंने दो और पुरस्कार भी जीते, “मिस बिऊटीफुल स्माइल” एवं “द सोनी विऊअरज़ चोइस अवार्ड”। .

नई!!: सोनू निगम और दीया मिर्ज़ा · और देखें »

दीवाना मस्ताना

दीवाना मस्ताना 1997 की की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में अनिल कपूर, गोविन्दा और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। जॉनी लीवर, अनुपम खेर, रीमा लागू, शक्ति कपूर, सईद जाफ़री और कादर ख़ान ने सहायक भूमिका निभाई है। जबकि सलमान खान एक विशेष उपस्थिति में दिखे हैं। फिल्म रिलीज होने पर एक सफलता थी। इस फिल्म को दो सुपरस्टार सलमान खान और जूही चावला के एक साथ दिखने के लिये भी जाना जाता है। ऐसा सिर्फ एकमात्र हुआ कि वो किसी एक फ़िल्म में एक साथ दिखाई दिये। फिल्म आवरगी (1990) के बाद अनिल कपूर और गोविंदा की एक साथ पहली फिल्म थी। 2007 में सलाम-ए-इश्क में सभी चार कलाकार उपस्थित हुए। .

नई!!: सोनू निगम और दीवाना मस्ताना · और देखें »

धड़कन (2000 फ़िल्म)

धड़कन 2000 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन धर्मेश दर्शन द्वारा किया गया। इसमें शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की प्रमुख भूमिकाएं हैं, जबकि महिमा चौधरी एक विस्तारित अतिथि उपस्थिति में है। फिल्म प्रेम त्रिकोण से संबंधित है। यह फिल्म एक आलोचनात्मक और वाणिज्यिक सफलता थी और साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। सुनील शेट्टी ने अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड जीता। .

नई!!: सोनू निगम और धड़कन (2000 फ़िल्म) · और देखें »

धूम 2

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सोनू निगम और धूम 2 · और देखें »

नन्हे जैसलमेर

नन्हे जैसलमेर - अ ड्रीम कम ट्रू एक हिंदी फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और नन्हे जैसलमेर · और देखें »

नाजायज़

नाजायज़ 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया है और नसीरुद्दीन शाह, अजय देवगन और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: सोनू निगम और नाजायज़ · और देखें »

नो एन्ट्री (२००५ फिल्म)

नो एन्ट्री २००५ में बनी हिन्दी भाषा का एक हास्य चलचित्र है। इसके निर्देशक अनीस बाज्मी और निर्माता बोनी कपूर हैं। इसमें मुख्य भुमिका में हैं - सलमान खान, अनिल कपूर, फ़रदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेठली, ईशा देओल और बिपाशा बसु। समीरा रेड्डी विशेष भूमिका में हैं। यह चलचित्र को एक तमिल चलचित्र चार्ली चैपलिन पर आधारित है। .

नई!!: सोनू निगम और नो एन्ट्री (२००५ फिल्म) · और देखें »

परदेस

परदेस 1997 की सुभाष घई द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय नाटक फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, अमरीश पुरी, आलोक नाथ और नवागंतुक महिमा चौधरी और अपूर्व अग्निहोत्री हैं। यह फिल्म वाणिज्यिक, आलोचनात्मक और संगीत के दृष्टिकोण से हिट थी। महिमा चौधरी ने अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक पुरस्कार जीता था। .

नई!!: सोनू निगम और परदेस · और देखें »

पुकार (2000 फ़िल्म)

पुकार 2000 की राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और सह-लिखित एक्शन नाटकीय हिन्दी भाषा की भारतीय फिल्म है। इसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, शिवाजी साटम और ओम पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते, जिनमें राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नर्गिस दत्त पुरस्कार और मेजर जयदेव राजवंश के रूप में अनिल कपूर के प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल था। पार्श्व संगीत और गीतों के लिये संगीत ए आर रहमान द्वारा रचित थे। .

नई!!: सोनू निगम और पुकार (2000 फ़िल्म) · और देखें »

पीके (फ़िल्म)

पीके एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म के निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ-साथ विधु विनोद चोपड़ा और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। यह फिल्म १९ दिसम्बर २०१४ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में मुख्य किरदार आमिर ख़ान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत हैं। इस फ़िल्म ने अब तक ₹ 642 करोड़ का बिज़नेस किया। ये फ़िल्म भारत की सबसे सफल फ़िल्म बन गयी है। .

नई!!: सोनू निगम और पीके (फ़िल्म) · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: सोनू निगम और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

फिज़ा

फिज़ा 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसे खालिद मोहम्मद द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। फिल्म में करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन और जया बच्चन हैं। .

नई!!: सोनू निगम और फिज़ा · और देखें »

बरसात (1995 फ़िल्म)

बरसात 1995 की हिन्दी भाषा में बनी प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह बॉबी देओल (अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे) और ट्विंकल खन्ना (दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की बेटी) की शुरुआती फिल्म थी। यह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित की गई थी। संयोग से, 10 वर्षों के बाद अभिनेता बॉबी देओल ने इसी फिल्म शीर्षक से बरसात में काम किया। .

नई!!: सोनू निगम और बरसात (1995 फ़िल्म) · और देखें »

ब्रदर्स (2015 फ़िल्म)

ब्रदर्स एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन करन मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रॉडक्शन, लीओनगेट फिल्म्स और एंडेमोल इंडिया ने किया है। यह 2011 में बनी हॉलीवुड फिल्म का पुनः निर्माण है। इसमें मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, जैकलिन फर्नांडीस हैं और सहायक किरदार में जैकी श्रॉफ भी हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म की पहली छवि मार्च 2015 में आयी थी। .

नई!!: सोनू निगम और ब्रदर्स (2015 फ़िल्म) · और देखें »

ब्राइड एंड प्रिज्युडिस (चलचित्र)

ब्राइड एंड प्रिज्युडिस गुरिंदर चड्ढा द्वारा निर्देशित 2004 की चलचित्र(फ़िल्म) है। .

नई!!: सोनू निगम और ब्राइड एंड प्रिज्युडिस (चलचित्र) · और देखें »

ब्लू

ब्लू एंथनी डीसूज़ा द्वारा निर्देशित और अमेरिकी लेखकों जोशुआ लुरी और ब्रायन एम सुल्लिवन द्वारा लिखित 2009 की बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका अधिकतर भाग जल में फ़िल्माया गया है और इसकी फ़िल्म विधा एक्शन और रहस्यमय कहानी है। फ़िल्म में मुख्य भुमिका में अभिनेता संजय दत्त, अक्षय कुमार, लारा दत्ता और ज़ायेद खान हैं जबकि कैटरीना कैफ़ केमियो के रूप में आती है। काइली मिनोग फ़िल्म के एक गीत में आती हैं। ब्लू 16 अक्टूबर 2009 को जारी की गई और समालोचकों से नकारात्मक समीक्षा मिली एवं बॉक्स ऑफ़िस पर औसत प्रदर्शन किया। जारी करने की तिथि पर इस फ़िल्म ने अब तक की बॉलीवुड फ़िल्मों में सबसे मंहगी निर्मित फ़िल्म थी। फ़िल्म शिथिलतः हॉलीवुड फ़िल्म इनटू द ब्लू (२००५) पर आधारित है। .

नई!!: सोनू निगम और ब्लू · और देखें »

बेशरम (२०१३ फ़िल्म)

बेशर्म अभिनव कश्यप द्वारा निर्देशित २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की रोमांटिक एक्शन हास्य फ़िल्म है। रणबीर कपूर 'बेशर्म' में सेल्यूलाइड में वापस आ रहे हैं जिसमें उनके साथ पल्लवी शारदा ने अभिनय किया है और 2 अक्टूबर 2013 को जारी की गयी। .

नई!!: सोनू निगम और बेशरम (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

बेगम जान (फ़िल्म)

बेगम जान वर्ष 2017 की एक एक्शन-ड्रामा प्रधान फ़िल्म है जिसका निर्देशन एवं लेखन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने किया है तथा मुकेश भट्ट, विशेष भट्ट एवं प्ले एंटेरटेनमेंट ने सह निर्माण किया है। फ़िल्म के सह-निर्माताओं में साक्षी भट्टट एवं श्री वेंकटेश फ़िल्मस के एक्जिक्युटिव निर्माता कुमकुम सहगल भी सम्मिलित हैं। फ़िल्म का छायांकन गोपी भगत ने किया है। वहीं गीतकार कौसर मुनिरानंद राहत इंदौरी जी ने फ़िल्म के लिए पटकथा एवं संवाद भी लिखा है। फ़िल्म अप्रैल 14, 2017 को प्रदर्शित हुई। अभिनेत्री विद्या बालन फ़िल्म में एक वेश्यालय की मुखिया की शीर्षक भूमिका में हैं, तथा कहानी की पृष्ठभूमि में 1947 के भारतीय स्वतंत्रता के दौर में उपजी विभाजन को रखा गया है। यह बंगाली फ़िल्म राजकाहिनी की रिमेक है। .

नई!!: सोनू निगम और बेगम जान (फ़िल्म) · और देखें »

बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म)

बॉम्बे टॉकीज़, २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की प्रयोगधर्मी फ़िल्म है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स और फ्लाइंग यूनीकॉन एंटरटेनमेंट की फिल्म यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है। यह फ़िल्म चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्मित की गई है और प्रत्येक निर्देशक द्वारा परस्पर एक दूसरे से भिन्न भाग बनाये गये हैं। .

नई!!: सोनू निगम और बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म) · और देखें »

बॉर्डर (1997 फ़िल्म)

बॉर्डर (Border) 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म ब्लाकबस्टर युद्ध फ़िल्म है जो १९७१ के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। .

नई!!: सोनू निगम और बॉर्डर (1997 फ़िल्म) · और देखें »

बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म)

बॉस एंथनी डीसूजा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की एक एक्शन मसाला फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्माण कैप गुड फ़िल्म्स और अश्विन वर्दी प्रोडक्शन ने किया है और अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हयाद्री और रॉनित रॉय अभिनीत है। यह स्पष्ट रूप से मलयाली फ़िल्म पोकरी राजा का पुनर्निमाण है जिसमें मामूट्टी, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रिया सरन ने अभिनय किया है। बॉस फ़िल्म का ट्रैलर अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा के साथ 14 अगस्त 2013 को जारी किया गया, जो एक दिन बाद जारी की गई। फ़िल्म का ट्रैलर यूट्यूब पर 27 अगस्त 2013 को जारी किया गया एवं फ़िल्म 16 अक्टूबर 2013 को जारी की गई। .

नई!!: सोनू निगम और बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) · और देखें »

भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची

इस पृष्ठ पर भारतीय चलचित्र के अभिनेताओं की सूची दी गई है। .

नई!!: सोनू निगम और भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची · और देखें »

भोजेश्वर मन्दिर

भोजेश्वर मन्दिर (जिसे भोजपुर मन्दिर भी कहते हैं) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग ३० किलोमीटर दूर स्थित भोजपुर नामक गांव में बना एक मन्दिर है। यह मन्दिर बेतवा नदी के तट पर विन्ध्य पर्वतमालाओं के मध्य एक पहाड़ी पर स्थित है। --> मन्दिर का निर्माण एवं इसके शिवलिंग की स्थापना धार के प्रसिद्ध परमार राजा भोज (१०१० - १०५३ ई॰) ने करवायी थी। उनके नाम पर ही इसे भोजपुर मन्दिर या भोजेश्वर मन्दिर भी कहा जाता है, हालाँकि कुछ किंवदंतियों के अनुसार इस स्थल के मूल मन्दिर की स्थापना पाँडवों द्वारा की गई मानी जाती है। इसे "उत्तर भारत का सोमनाथ" भी कहा जाता है। यहाँ के शिलालेखों से ११वीं शताब्दी के हिन्दू मन्दिर निर्माण की स्थापत्य कला का ज्ञान होता है व पता चलता है कि गुम्बद का प्रयोग भारत में इस्लाम के आगमन से पूर्व भी होता रहा था। इस अपूर्ण मन्दिर की वृहत कार्य योजना को निकटवर्ती पाषाण शिलाओं पर उकेरा गया है। इन मानचित्र आरेखों के अनुसार यहाँ एक वृहत मन्दिर परिसर बनाने की योजना थी, जिसमें ढेरों अन्य मन्दिर भी बनाये जाने थे। इसके सफ़लतापूर्वक सम्पन्न हो जाने पर ये मन्दिर परिसर भारत के सबसे बड़े मन्दिर परिसरों में से एक होता। मन्दिर परिसर को भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा राष्ट्रीय महत्त्व का स्मारक चिह्नित किया गया है व इसका पुनरुद्धार कार्य कर इसे फिर से वही रूप देने का सफ़ल प्रयास किया है। मन्दिर के बाहर लगे पुरातत्त्व विभाग के शिलालेख अनुसार इस मंदिर का शिवलिंग भारत के मन्दिरों में सबसे ऊँचा एवं विशालतम शिवलिंग है। इस मन्दिर का प्रवेशद्वार भी किसी हिन्दू भवन के दरवाजों में सबसे बड़ा है। मन्दिर के निकट ही इस मन्दिर को समर्पित एक पुरातत्त्व संग्रहालय भी बना है। शिवरात्रि के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा यहां प्रतिवर्ष भोजपुर उत्सव का आयोजन किया जाता है। .

नई!!: सोनू निगम और भोजेश्वर मन्दिर · और देखें »

मुझसे दोस्ती करोगे

मुझसे दोस्ती करोगे 2002 की कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर द्वारा चित्रित किये गए तीन दोस्तों के प्रेम त्रिकोण के बारे में है। .

नई!!: सोनू निगम और मुझसे दोस्ती करोगे · और देखें »

मुझसे शादी करोगी

मुझसे शादी करोगी 2004 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभाते हैं। यह अक्षय और प्रियंका की अंदाज़ (2003) के बाद एक साथ दूसरी फिल्म है। सहायक कलाकारों में अमरीश पुरी, कादर ख़ान, सतीश शाह और राजपाल यादव शामिल हैं। कई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने विशेष उपस्थिति दर्ज की। इस फिल्म को को सकारात्मक समीक्षा कलाकारों के प्रदर्शन, संगीत, छायांकन, कला दिशा, परिधान और स्टाइल के लिए प्राप्त हुई। 30 जुलाई 2004 को जारी यह फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी, जो साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसको फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार में क्रमशः तीन और दस नामांकन प्राप्त हुए थे। .

नई!!: सोनू निगम और मुझसे शादी करोगी · और देखें »

मुकाबला (1993 फ़िल्म)

मुकाबला 1993 की टी. रामा राव द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। गोविंदा, करिश्मा कपूर, आदित्य पंचोली और परेश रावल मुख्य अभिनेता है। अन्य कलाकारों में शक्ति कपूर, असरानी, अरुणा ईरानी और फरहा शामिल हैं। यह 1992 की तेलुगू फिल्म पुलिस ब्रदर्स की रीमेक है। .

नई!!: सोनू निगम और मुकाबला (1993 फ़िल्म) · और देखें »

मैं हूँ ना

मैं हूँ ना 2004 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय कॉमेडी फ़िल्म है। यह फराह खान द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है। इसमें शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन, अमृता राव और ज़ायेद खान मुख्य कलाकारों में हैं। यह शाहरुख खान की उत्पादन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म है। इसे 30 अप्रैल 2004 को जारी किया गया और आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म टिकट खिड़की पर भी सफल रही थी। .

नई!!: सोनू निगम और मैं हूँ ना · और देखें »

मेरी प्यारी बिंदु

मेरी प्यारी बिंदु 2017 की की अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: सोनू निगम और मेरी प्यारी बिंदु · और देखें »

मेला (2000 फ़िल्म)

मेला 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और मेला (2000 फ़िल्म) · और देखें »

मोनाली ठाकुर

मोनाली ठाकुर (का जन्म 3 नवम्बर 1985 को कोलकत्ता, भारत में हुआ) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में गाती हैं। .

नई!!: सोनू निगम और मोनाली ठाकुर · और देखें »

मोहब्बत (1997 फ़िल्म)

मोहब्बत रीमा राकेश नाथ द्वारा निर्देशित भारतीय हिंदी प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें माधुरी दीक्षित, संजय कपूर और अक्षय खन्ना ने मुख्य किरदार निभाए हैं। .

नई!!: सोनू निगम और मोहब्बत (1997 फ़िल्म) · और देखें »

मोहब्बतें

मोहब्बतें 2000 की हिन्दी भाषा की संगीतमय नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद आदित्य चोपड़ा के निर्देशन वाली दूसरी फिल्म थी। फिल्म में छः नए कलाकारों के साथ शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खान के प्रेमी के रूप में ऐश्वर्या राय याद में दिखाई देती है। फिल्म इसलिए भी उल्लेखनीय है कि अमिताभ और शाहरुख पहली बार एक साथ किसी फिल्म में दिखाई दिए। फिल्म आलोचनात्मक और व्यावसायिक दोनों तरह से अच्छी चली थी। यह 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। उसके बाद राकेश रोशन की कहो ना प्यार है थी। इसने शाहरुख और अमिताभ के लिए क्रमशः फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार सहित कई पुरस्कार भी जीते। .

नई!!: सोनू निगम और मोहब्बतें · और देखें »

मोहम्मद रफ़ी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सोनू निगम और मोहम्मद रफ़ी · और देखें »

ये तेरा घर ये मेरा घर (2001 फ़िल्म)

ये तेरा घर ये मेरा घर 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और ये तेरा घर ये मेरा घर (2001 फ़िल्म) · और देखें »

रियो

रियो (अंग्रेज़ी: Rio) एक 3D 2011 अमेरिकी कंप्यूटर एनिमेटेड संगीत कॉमेडी फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और रियो · और देखें »

रिश्ते (फ़िल्म)

रिश्ते 2002 की इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में अनिल कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी और अमरीश पुरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: सोनू निगम और रिश्ते (फ़िल्म) · और देखें »

रईस (फ़िल्म)

रईस अपराध पर आधारित हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय एक्शन थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है। इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। इसका निर्माण फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और गौरी खान ने किया है। इसका निर्माण अप्रैल 2015 में शुरू हुआ। इसमें शाहरुख खान, माहिरा खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अभिनेत्री सन्नी लियोन एक विशेष गाने में शाहरुख खान के साथ हैं। फ़िल्म को गुजरात के अपराधी अब्दुल लतीफ़ पर आधारित बताया जा रहा था पर फ़िल्म निर्माताओं ने यह स्पष्ट किया कि, "फ़िल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है जिसका किसी भी व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है"। फ़िल्म २५ जनवरी २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सोनू निगम और रईस (फ़िल्म) · और देखें »

रवि त्रिपाठी

रवि त्रिपाठी/रवि के त्रिपाठी (जन्म ४ फरवरी, १९७८) एक प्रख्यात भारतीय पार्श्वगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता व टेलीविजन मेज़बान हैं। इन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियालिटी शो इंडियन आइडल (सीजन २) से ख्याति मिली। उन्होंनें दूरदर्शन के क्लोज-अप-परफॉर्मर जैसे कार्यक्रम की मेज़बानी की हैं। .

नई!!: सोनू निगम और रवि त्रिपाठी · और देखें »

लज्जा (2001 फ़िल्म)

लज्जा 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और लज्जा (2001 फ़िल्म) · और देखें »

शिकारी (2000 फ़िल्म)

शिकारी 2000 की एन चन्द्रा द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की थ्रिलर फिल्म है। इसमें गोविन्दा, करिश्मा कपूर, तबु, किरण कुमार, जॉनी लीवर, सुषमा सेठ, श्वेता मेनन और निर्मल पांडे मुख्य कलाकार हैं। गोविन्दा ने नकारात्मक भूमिका निभाई। .

नई!!: सोनू निगम और शिकारी (2000 फ़िल्म) · और देखें »

शक्ति (2002 फ़िल्म)

शक्ति 2002 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन ड्रामा फ़िल्म है। करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि शाहरुख खान, दीप्ति नवल, रितु शिवपुरी और प्रकाश राज की सहायक भूमिका है। ऐश्वर्या राय एक आइटम नंबर में दिखाई दी हैं। फिल्म तब सेवानिवृत्त अभिनेत्री श्रीदेवी (संजय कपूर की भाभी) द्वारा बनाई गई थी और यह उनकी वापसी फिल्म मानी जाती थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह गर्भवती थी तो उन्होंने शुरुआत में काजोल को अपनी भूमिका की पेशकश की। लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया तो इसलिये करिश्मा कपूर को लिया गया। .

नई!!: सोनू निगम और शक्ति (2002 फ़िल्म) · और देखें »

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल (जन्म तारीख़: 12 मार्च 1984) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्होंने बॉलीवुड में, क्षेत्रीय फिल्मों बहुत सारे गाने गाए और कस्तूरी जैसे भारतीय धारावाहिकों के लिए भी गाया है। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। .

नई!!: सोनू निगम और श्रेया घोषाल · और देखें »

सतिन्दर सरताज

सतिंदर सरताज (पंजाबी: ਸਤਿੰਦਰ ਸਰਤਾਜ),आधिकारिक नाम सतिंदर पाल सिंह, एक भारतीय पंजाबी गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि है। (हिन्दी:डॉ सतिंदर सरताज दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को सूफीवाद दिया है। उन्होने अपने हिट गीत "साईं" से प्रसिद्धि प्राप्त की। तब से उनके शो पंजाबी प्रवासी भारतीयों के बीच दुनिया भर के कई देशों में आयोजित हुये हैं। 9 फरवरी, 2017 को उन्हें ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यालय के ब्लू हॉर्ट अभियान नामक मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान में शामिल किया गया। वे अभियान के तहत लोंगो के बीच संगीत के माध्यम से मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता लाएंगे तथा समाज पर इससे पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे। संगीत के माध्यम से मानव तस्करी पर लोगों में जागरूकता फैलाने एवं इसके विरूद्ध आवाज उठाने के लिए ‘म्यूजिक दू इंस्पायर’ नाम से एक एलबम 31 जनवरी, 2016 को ब्लू हार्ट द्वारा जारी किया गया था। यह एलबम आईट्यून्स अमेजन और गूगल प्ले पर आनलाइन उपलब्ध है। इस एलबम को प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान, गायक सोनू निगम सहित विश्व भर के 60 से अधिक कलाकारों ने मिलकर बनाया है। उल्लेखनीय है कि ब्लू हॉर्ट अभियान संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं क्राइम ऑफिस द्वारा संचालित किया जा रहा है। .

नई!!: सोनू निगम और सतिन्दर सरताज · और देखें »

सिंह साहब द ग्रेट

सिंह साहब द ग्रेट अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित हिन्दी नाटक फ़िल्म है। फ़िल्म प्रमुख अभिनय सनी देओल, अमृता राव, उर्वशी रौटेला और प्रकाश राज ने किया है। फ़िल्म 22 नवम्बर2013 को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सोनू निगम और सिंह साहब द ग्रेट · और देखें »

सौम्या टंडन

सौम्या टंडन(English: Saumya Tandon) एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री है वह वर्तमान में भाभी जी घर पार में एक प्रमुख चरित्र के रूप में अभिनय कर रही हैं! टंडन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में मॉडलिंग कार्यभार संभाला। वह 'फेमिना कव्हर गर्ल' 2006 थीं। वह वर्तमान में लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक भाभी जी घर पर हाई 'अनीता भाभी' या 'गोरी मेम' बजाती हैं। उन्होंने सह-मेजबान जोर का झटका: कुल वाइपआउट (वाइपआउट प्रारूप पर आधारित) शाहरुख खान के साथ 2011 में। उसने तीन सत्रों के लिए नृत्य इंडिया डांस की मेजबानी की है जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एंकर पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने तीन सीजन के लिए डेरेक ओ'ब्रायन के साथ बोर्नवीता क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। इम्तियाज़ अली की जब वी मेट में, शाहिद कपूर और करीना कपूर अभिनीत, उन्होंने करीना के चरित्र की भूमिका को भूमिका निभाई। उन्होंने तीन सत्रों के लिए 'एलजी मल्लिका-ए-किचन' भी आयोजित की। .

नई!!: सोनू निगम और सौम्या टंडन · और देखें »

हम तुम

हम तुम सन् 2004 की कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा द्वारा यश राज फ़िल्म्स बैनर के तहत इसे निर्मित किया गया। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं को सैफ अली खान और रानी मुखर्जी द्वारा निभाया गया है। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: सोनू निगम और हम तुम · और देखें »

हम तुम्हारे हैं सनम

हम तुम्हारे हैं सनम 2002 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित है। यह करण अर्जुन (1995) के बाद सलमान खान और शाहरुख खान की मुख्य पात्र वाली दूसरी फिल्म है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म में कैमियो किया है। इस फिल्म के अधिकार शाहरुख खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के स्वामित्व में हैं। .

नई!!: सोनू निगम और हम तुम्हारे हैं सनम · और देखें »

हम तो मोहब्बत करेगा

हम तो मोहब्बत करेगा 2000 की कुंदन शाह द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसमें करिश्मा कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: सोनू निगम और हम तो मोहब्बत करेगा · और देखें »

हम साथ साथ हैं

हम साथ साथ हैं 1999 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और लिखित हिन्दी भाषा की फिल्म है। राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा इसे निर्मित किया गया है। फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तबु, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि आलोक नाथ, रीमा लागू, नीलम कोठारी और महेश ठाकुर सहायक भूमिका में हैं। यह साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। .

नई!!: सोनू निगम और हम साथ साथ हैं · और देखें »

हमराज़ (2002 फ़िल्म)

हमराज़ 2002 की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण वीनस मूवीज़ के बैनर तले हुआ है। बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाऐं निभाई हैं। इसकी कहानी 1998 की फिल्म ए परफेक्ट मर्डर पर आधारित है। हमराज़ को 5 जुलाई 2002 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और इसे एवरेज घोषित किया गया था। कहो ना प्यार है और ग़दर: एक प्रेम कथा के बाद यह अमीषा पटेल की लगातार तीसरी हिट फिल्म थी। हिमेश रेशमिया द्वारा रचित फिल्म का संगीत भी ख़ासा लोकप्रिय रहा। .

नई!!: सोनू निगम और हमराज़ (2002 फ़िल्म) · और देखें »

हर दिल जो प्यार करेगा

हर दिल जो प्यार करेगा सन् 2000 की राज कँवर द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी हैं और साथ ही इसमें शाहरुख खान की विशेष उपस्थिति है। आलोचकों ने इसकी अत्यधिक सराहना की और सलमान खान-साजिद नाडियाडवाला (निर्माता) सहभागिता की ये लगातार तीसरी हिट फिल्म हुई। यह साल का चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। .

नई!!: सोनू निगम और हर दिल जो प्यार करेगा · और देखें »

हरियाणा के लोगों की सूची

File:Juhi_Manish_M_B'day_Bash.jpg|जूही चावला, अभिनेत्री |विक्की कादियान (2012), अभिनेता File:Sunil_Dutt_cropped_face.jpg|सुनील दत्त (1 930-2015), अभिनेता File:Cartoonist_Shekhar_Gurera_(2013).jpg|शेखर गुरेरा, संपादकीय कार्टूनिस्ट File:Babaramdev.jpg|रामदेव, पतंजलि आयुर्वेद |दीपक कपूर, सेना प्रमुख (2007-10) |अरविंद केजरीवाल, राजनीतिज्ञ File:Kapil_Dev_at_Equation_sports_auction.jpg|कपिल देव, क्रिकेटर File:Sakshi_Malik_in_2016.jpg|साक्षी मलिक, पहलवान यह हरियाणा से उल्लेखनीय लोगों की सूची है। .

नई!!: सोनू निगम और हरियाणा के लोगों की सूची · और देखें »

हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म)

हसीना मान जायेगी 1999 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें संजय दत्त, गोविन्दा, करिश्मा कपूर, पूजा बत्रा, अनुपम खेर, कादर ख़ान, अरुणा ईरानी और परेश रावल हैं। यह फिल्म 1966 की फिल्म प्यार किये जा द्वारा प्रेरित है और 1999 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। .

नई!!: सोनू निगम और हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म) · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: सोनू निगम और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हंगामा (2003 फ़िल्म)

हंगामा 2003 में बनी हिन्दी भाषा की कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया। .

नई!!: सोनू निगम और हंगामा (2003 फ़िल्म) · और देखें »

हैलो ब्रदर (1999 फ़िल्म)

हैलो ब्रदर 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और हैलो ब्रदर (1999 फ़िल्म) · और देखें »

हीरो नं॰ 1

हीरो नं॰ 1उच्चारण: हीरो नम्बर वन 1997 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें गोविन्दा और करिश्मा कपूर प्रमुख भूमिकाओं में है। फिल्म अधिकांशतः ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म बावर्ची द्वारा प्रेरित है। इसे तेलुगू में नंदमुरी बालकृष्ण को लेकर गोपीपिन्ति अल्लाडु के रूप में पुनर्निर्मित किया गया था। .

नई!!: सोनू निगम और हीरो नं॰ 1 · और देखें »

जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म)

जब प्यार किसी से होता है 1998 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फ़िल्म दीपक सरीन द्वारा निर्देशित और हनी ईरानी द्वारा लिखी गई है। फिल्म में सलमान खान को लड़कीबाज़ के रूप में दिखाया गया है और ट्विंकल खन्ना उसके पहले असली प्यार के रूप में चित्रित किया गया है। आदित्य नारायण सलमान के पहले अज्ञात बेटे का किरदार निभाते हैं। .

नई!!: सोनू निगम और जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म) · और देखें »

जब वी मेट

जब वी मेट (Jab We Met) 2007 की एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे इम्तियाज अली ने लिखा और निर्देशित किया। फिल्म को धिलिन मेहता ने श्री अष्टविनायक सिनेविजन लिमिटेड के अर्न्तगत बनाया, इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ काम किया। दारा सिंह और सौम्या टंडन, जो उत्तर भारत के मशहूर कलाकार हैं, ने इसमें सहायक भूमिकाएं कीं। फिल्म एक पंजाबी लड़की की कहानी है, जिसकी ट्रेन में मुंबई के एक उद्योगपति से मुलाकात होती है, जो जिंदगी से उदास है। वह एक स्टेशन पर उतर जाता है, उसे वापस ट्रेन पर बुलाने की कोशिश में वो भी उतर जाती है, दोनों किसी अनजान शहर में खड़े हैं और उनकी ट्रेन छूट जाती है। व्यक्ति अपने कॉर्पोरेट जॉब के दबाव में रह चुका है, उसके दिमाग में कोई गंतव्य नहीं है, लड़की उस पर अपने घर तक साथ जाने के लिए दबाव डालती है और उसे अपने गुप्त प्रेमी के बारे में बताती है। 26 अक्टूबर, 2007 यह पूरी दुनिया में रिलीज हुई, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यह ब्रिटेन में रिलीज हो गयी थी, फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी हिट रही और इसने विदेशों में भी अच्छा व्यापार किया। इसकी सफलता के कारण, फिल्म के वितरकों, श्री अष्टविनायक सिनेविजन लिमिटेड, ने घोषणा की कि जब वी मेट को कॉर्पोरेट एंटिटी मोज़र बेयर के द्वारा चार दक्षिण भारतीय भाषाओँ में फिर से बनाया जायेगा-- तमिल, तेलगु,कन्नड़ और मलयालम.

नई!!: सोनू निगम और जब वी मेट · और देखें »

जस्ट मैरिड (2007 फ़िल्म)

जस्ट मैरिड २००७ में जारी बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है तथा मुख्य अभिनय भूमिका में फरदीन खान, ईशा देवोल हैं। इसमें सतीश शाह,किरण खैर और मुकुल देव ने सहायक अभिनय भूमिका निभाई है। .

नई!!: सोनू निगम और जस्ट मैरिड (2007 फ़िल्म) · और देखें »

ज़ी न्यूज़

ज़ी न्यूज, 1999 में स्थापित भारत का समाचार और वर्तमान घटनाओं का प्रसारण करने वाला टीवी चैनल है। प्रारम्भ में इसमें अधिकतर प्रोग्राम अंग्रेज़ी भाषा में प्रसारित होते थे। लगभग 2003-04, आजतक की सफलता के बाद, ज़ी न्यूज पूर्णतः हिन्दी समाचार चैनल में परिवर्तित हो गया। .

नई!!: सोनू निगम और ज़ी न्यूज़ · और देखें »

जानवर (1999 फ़िल्म)

जानवर 1999 की सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: सोनू निगम और जानवर (1999 फ़िल्म) · और देखें »

जोड़ी नम्बर वन

जोड़ी नम्बर वन 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और जोड़ी नम्बर वन · और देखें »

जोधा अकबर (2008 फ़िल्म)

जोधा अकबर 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और जोधा अकबर (2008 फ़िल्म) · और देखें »

जीत (1996 फ़िल्म)

जीत 1996 की राज कँवर द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान खान, सनी देओल और करिश्मा कपूर प्रमुख भूमिका में हैं। अमरीश पुरी, दलीप ताहिल और आलोक नाथ सहायक भूमिकाओं में हैं। जबकि तबु विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखाई दी हैं। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक टिकट खिड़की पर सुपरहिट रही थी। .

नई!!: सोनू निगम और जीत (1996 फ़िल्म) · और देखें »

वार छोड़ ना यार

वार छोड़ ना यार एक भारतीय युद्ध-हास्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन फ़राज़ हैदर ने किया है जिन्होंने इससे पहले ओए लक्की! लक्की ओए! में सहायक का कार्य भी किया है। फ़िल्म में शर्मन जोशी, सोहा अली खान, जावेद जाफ़री, संजल मिश्रा, दिलीप ताहिल और मुकुल देव ने अभिनय किया है। .

नई!!: सोनू निगम और वार छोड़ ना यार · और देखें »

खुद्दार (1994 फ़िल्म)

खुद्दार इकबाल दुर्रानी द्वारा निर्देशित और गोविंदा, करिश्मा कपूर और कादर ख़ान अभिनीत 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। अन्य कलाकारों में शक्ति कपूर, श्रीराम लागू, अंजना मुमताज़, और अनिल धवन शामिल हैं। यह सत्यराज अभिनीत तमिल फिल्म वाल्टर वीट्रिवल की रीमेक है। .

नई!!: सोनू निगम और खुद्दार (1994 फ़िल्म) · और देखें »

गरम मसाला (2005 फ़िल्म)

गरम मसाला 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और गरम मसाला (2005 फ़िल्म) · और देखें »

गजनी (2008 फ़िल्म)

ग़जनी (घजनी) गीता आर्ट्स के बैनर तले बनी ए.आर. मुरुगाडोस द्वारा निर्देशित एवं निर्मित 2008 की एक बॉलीवुड फिल्म है। तमिल फिल्म जो मुरुगाडोस द्वारा ही निर्देशित थी, इसी नाम से बनी ग़जनी की पटकथा क्रिस्टोफ़र नोलन द्वारा लिखित तथा निर्देशित हॉलीवुड की फिल्म "मेमेंटो" पर आधारित है। इसकी मुख्य भूमिका में आमिर खान और असिन है जबकि जिया खान, प्रदीप रावत और रियाज़ खान सहायक भूमिकाओं में हैं। आमिर खान ने इस भूमिका के लिए अपने निजी प्रशिक्षक के साथ लगातार एक साल अपनी निजी व्यायामशाला में प्रशिक्षण के लिए बिताया। यह फिल्म मारधाड़ वाली अपने रोमांटिक तत्वों के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो कि उच्च प्रकृति के पूर्व स्मृति लोप (एंटीरोग्रेड एम्नेसिया) रोग से ग्रस्त एक अमीर व्यापारी की जिंदगी की छानबीन करती है, जिसे यह रोग अपनी प्रेयसी मॉडल कल्पना की एक हिंसक मुठभेड़ में हत्या के कारण हो जाता है। वह पोलोरोयड इंस्टैंट कैमरा के फोटोग्राफ्स एवं चिरस्थायी टैटूज के जरिये हत्या का बदला लेने की कोशिश करता है। आमिर खान का चरित्र ग़जनी द गेम शीर्षक वाले 3-डी वीडियो गेम में, जो इसी फिल्म पर आधारित है, विशेष स्थान पाएगा. .

नई!!: सोनू निगम और गजनी (2008 फ़िल्म) · और देखें »

गुनाह (2002 फ़िल्म)

गुनाह 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे महेश भट्ट ने लिखा है एवं अमोल शेतगे ने इसका निर्देशन किया है। .

नई!!: सोनू निगम और गुनाह (2002 फ़िल्म) · और देखें »

ओम शांति ओम

ओम शांति ओम २००७ में आई बॉलीवुड की एक फिल्म है जिसका निर्देशन और नृत्य निर्देशन फराह खान ने किया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं जबकि श्रेयस तलपड़े, अर्जुन रामपाल और किरन खेर ने अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। अर्जुन रामपाल फिल्म में खलनायक हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने इस फिल्म में विशेष भूमिकायें की हैं। .

नई!!: सोनू निगम और ओम शांति ओम · और देखें »

आरज़ू (1999 फ़िल्म)

आरज़ू लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, अमरीश पुरी, परेश रावल और रीमा लागू ने मुख्य किरदार निभाए हैं। .

नई!!: सोनू निगम और आरज़ू (1999 फ़िल्म) · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: सोनू निगम और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

आवारा पागल दीवाना (2002 फ़िल्म)

आवारा पागल दीवाना 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और आवारा पागल दीवाना (2002 फ़िल्म) · और देखें »

आगाज़ (२००० फ़िल्म)

आगाज़ 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और आगाज़ (२००० फ़िल्म) · और देखें »

इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999 फ़िल्म)

इन्टरनेशनल खिलाड़ी 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999 फ़िल्म) · और देखें »

इन्सान (2005 फ़िल्म)

इन्सान 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और इन्सान (2005 फ़िल्म) · और देखें »

इश्क़ विश्क

इश्क़ विश्क 2003 में बनी हिन्दी भाषा की किशोरों पर आधारित प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें शाहिद कपूर अपनी पहली फिल्म में है और साथ में अमृता राव और शहनाज़ ट्रेज़रीवाला है। फिल्म सफल रही और शाहिद कपूर और अमृता राव दोनों के करियर का शुभारंभ किया। शाहिद और अमृता को फिर वाह! लाइफ हो तो ऐसी, शिकार और विवाह में भी देखा गया। .

नई!!: सोनू निगम और इश्क़ विश्क · और देखें »

इंडियन आइडल

इंडियन आइडल भारत का एक जाना माना गाने का रियलिटी शो है। भारत की ओर से विभिन्न प्रतिभागी न्यायाधीशों को प्रभावित करने और खिताब जीतने के लिए उनकी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। .

नई!!: सोनू निगम और इंडियन आइडल · और देखें »

कभी खुशी कभी ग़म

कभी खुशी कभी ग़म... 2001 की हिन्दी भाषा की पारिवारिक नाटक फिल्म है। यह करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसका निर्माण यश जौहर ने किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर प्रमुख भूमिका निभाते हैं जबकि रानी मुखर्जी विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखीं हैं। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी। भारत के बाहर, यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी, जब तक कि करण की अगली फिल्म कभी अलविदा ना कहना (2006) द्वारा यह रिकॉर्ड तोड़ा नहीं गया था। इसने अगले वर्ष लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार जीते, जिसमें पांच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी शामिल थे। .

नई!!: सोनू निगम और कभी खुशी कभी ग़म · और देखें »

कभी अलविदा ना कहना

कभी अलविदा ना कहना 2006 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया और धर्मा प्रोडक्शन्स बैनर के तहत इसे निर्मित किया गया। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा हैं जबकि सहायक भूमिका को अमिताभ बच्चन और किरन खेर द्वारा निभाया गया है। कहानी अधिकतर न्यूयॉर्क शहर में गुजरती है और व्यभिचार के विषयों की पड़ताल करती है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में सफलता थी। यह रिलीज के समय विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। .

नई!!: सोनू निगम और कभी अलविदा ना कहना · और देखें »

कल हो ना हो

कल हो ना हो 2003 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फ़िल्म के द्वारा निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिका में हैं, जिसमें सुषमा सेठ, रीमा लागू, लिलेट दुबे और डेलनाज़ पॉल भूमिकाओं का समर्थन करते हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को यश जौहर एवं करण जौहर ने निर्माण किया। सगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया और गीत जावेद अख्तर ने लिखे। फिल्म को सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह व्यावसायिक रूप से साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इसने 2004 में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आठ फिल्मफेयर पुरस्कार, तेरह अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार और दो ज़ी सिने पुरस्कार जीते। .

नई!!: सोनू निगम और कल हो ना हो · और देखें »

कहो ना यार है

कहो ना यार है भारतीय हिन्दी वास्तविक धारावाहिक है, जिसका प्रसारण स्टार प्लस में 18 जनवरी 2008 से 18 अप्रैल 2008 तक हुआ। इसके प्रस्तोता करन पटेल हैं। .

नई!!: सोनू निगम और कहो ना यार है · और देखें »

कहीं प्यार ना हो जाये (2000 फ़िल्म)

कहीं प्यार ना हो जाये 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और कहीं प्यार ना हो जाये (2000 फ़िल्म) · और देखें »

किल दिल

किल दिल एक बॉलीवुड फ़िल्म है जिसे शाद अली ने निर्देशित किया है व आदित्य चोपड़ा ने इसके निर्माता हैं। इसमें गोविन्दा, रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा और अली जफर किरदार निभा रहे हैं। यह फ़िल्म १४ नवम्बर २०१४ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: सोनू निगम और किल दिल · और देखें »

कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म)

कुरुक्षेत्र सन् 2000 की एक्शन फ़िल्म है। इसका कहानी लेखन और निर्देशन महेश मांजरेकर द्वारा किया गया है। इसमें संजय दत्त और महिमा चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में ओम पुरी, मुकेश ऋषि, शिवाजी सतम, सलिल अंकोला, सयाजी शिंदे और प्रमोद मुथु शामिल हैं। .

नई!!: सोनू निगम और कुरुक्षेत्र (2000 फ़िल्म) · और देखें »

कृष ३

कृष ३ २०१३ की बॉलीवुड की सुपरहीरो कृष्णा की विज्ञान कल्पना फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक राकेश रोशन हैं। फ़िल्म ''कोई मिल गया'' (2003) के नायक रोहित एवं ''कृष'' (2006) के सुपर नायक कृष्णा की कहानी को आगे बढ़ती है। इसकी दोनों पूर्व फ़िल्मों ने अच्छी सफलता प्राप्त की थी। फ़िल्म को पहले ३डी (त्रिविम) प्रारूप में जारी करना तय किया था। हालांकि, समय की कमी के कारण इसे ३डी में रुपान्तरित किये बिना, राकेश रोशन ने बाद में पुष्टि की कि फ़िल्म को केवल २डी (द्विविम) में ही जारी किया जायेगा। फ़िल्म विश्वभर में 1 नवम्बर 2013 को जारी की गई। कृष ३ को समालोचकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिली हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने ट्रिपल रोल अदा किया था और फिल्म ने 240.50 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। .

नई!!: सोनू निगम और कृष ३ · और देखें »

केके के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची केके द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: सोनू निगम और केके के गाये गीतों की सूची · और देखें »

अखियों से गोली मारे (2002 फ़िल्म)

अखियों से गोली मारे 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनू निगम और अखियों से गोली मारे (2002 फ़िल्म) · और देखें »

अग्निपथ (2012 फ़िल्म)

अग्निपथ 2012 में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्माण करण जोहर द्वारा किया गया है। यह १९९० में बनी इसी नाम की फ़िल्म का रीमेक है। फ़िल्म में ऋतिक रोशन ने मुख्य किरदार विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका में है जिसे पहले अमिताभ बच्चन ने अदा किया था। संजय दत्त मुख्य गुंडे की भूमिका में है। अग्निपथ को २६ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया और समीक्षकों द्वारा काफ़ी सराहा गया। .

नई!!: सोनू निगम और अग्निपथ (2012 फ़िल्म) · और देखें »

१४वें आईफा अवार्ड्स

४ से ६ जुलाई २०१३ के मध्य मकाऊ में आईफा अवार्ड्स का आयोजन किया गया। रणबीर कपूर-प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘बर्फी!’ ने 14 वें वार्षिक आईफा अवार्ड्स में तकनीकी खंड में नौ पुरस्कार हासिल किए। अनुराग बसु निर्देशित इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ सांग रिकार्डिंग, सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग, सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर, सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग और सर्वश्रेष्ठ मेकअप के लिए पुरस्कार हासिल किया। फिल्मकार अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ सर्वश्रेष्ठ एक्शन और सर्वश्रेष्ठ डायलाग के दो पुरस्कार हासिल करने के साथ दूसरे स्थान पर रही।.

नई!!: सोनू निगम और १४वें आईफा अवार्ड्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »