लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट

सूची सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट

सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट Sony Music Entertainment) एक अमेरिकी निगमन कंपनी है जिसकी मातृ कंपनी जापान की सोनी कोर्पोरेशन की सहायक सोनी कारपोरेशन ऑफ़ अमेरिका, संयुक्त राज्य अमेरिका है। .

6 संबंधों: प्यार तो होना ही था, बर्फी!, सचिन–जिगर, गुंडे (फ़िल्म), कल हो ना हो, क्या दिल ने कहा

प्यार तो होना ही था

प्यार तो होना ही था 1998 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन अनीस बज़मी ने किया और मुख्य भूमिकाओं में काजोल और अजय देवगन है। .

नई!!: सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट और प्यार तो होना ही था · और देखें »

बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

नई!!: सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट और बर्फी! · और देखें »

सचिन–जिगर

सचिन–जिगर (पूर्ण नाम;सचिन सांघवी और जिगर सरैया) एक भारतीय जोड़ी गायक,संगीत निर्देशक,व्यवसायी और रिकॉर्ड निर्देशक है जो बॉलीवुड तथा गुजराती सिनेमा में कार्य करते हैं। सचिन का जन्म १४ जून १९८० में हुआ था जबकि जिगर का जन्म १२ अप्रैल १९८५ में हुआ था। इन्हें बचपन से ही संगीत से लगाव था। .

नई!!: सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट और सचिन–जिगर · और देखें »

गुंडे (फ़िल्म)

गुंडे अली अब्बास ज़फ़र द्वारा रचित एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2014 की एक भारतीय एक्शन अपराध रहस्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा हैं जबकि खलनायक का अभिनय इरफ़ान ख़ान ने किया है। फ़िल्म की कहानी १९७० में युवा दोस्तों बिक्रम और बाला से आरम्भ होती है जो बन्दुकधारी और कोयले की डकैती करते हैं। वो अन्तंतः कलकत्ता के सबसे शक्तिशाली गुंडों के रूप में उभरते हैं। फ़िल्म 14 फ़रवरी 2014 को जारी की गई। फ़िल्म बंगाली भाषा में भी जारी की गई और सोहेल सेन ने इसके संगीत का निर्माण किया है। हालांकि कुछ बंगाली गानों में गायक भिन्न हैं। .

नई!!: सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट और गुंडे (फ़िल्म) · और देखें »

कल हो ना हो

कल हो ना हो 2003 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फ़िल्म के द्वारा निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिका में हैं, जिसमें सुषमा सेठ, रीमा लागू, लिलेट दुबे और डेलनाज़ पॉल भूमिकाओं का समर्थन करते हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को यश जौहर एवं करण जौहर ने निर्माण किया। सगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया और गीत जावेद अख्तर ने लिखे। फिल्म को सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह व्यावसायिक रूप से साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इसने 2004 में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आठ फिल्मफेयर पुरस्कार, तेरह अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार और दो ज़ी सिने पुरस्कार जीते। .

नई!!: सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट और कल हो ना हो · और देखें »

क्या दिल ने कहा

क्या दिल ने कहा 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट और क्या दिल ने कहा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »