लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोनिया गांधी

सूची सोनिया गांधी

सोनिया गांधी (जन्म ९ दिसम्बर १९४६) एक भारतीय राजनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वे रायबरेली, उत्तरप्रदेश से सांसद हैं और इसके साथ ही वे १५वीं लोक सभा में न सिर्फ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बल्कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की भी प्रमुख हैं। वे १४वीं लोक सभा में भी यूपीए की अध्यक्ष थीं। श्रीमती गांधी कांग्रेस के १३२ वर्षो के इतिहास में सर्वाधिक लंबे समय तक रहने वाली अध्यक्ष है, वह १९९८ से २०१७ तक इस पद को सुशोभित कर रही थी। .

50 संबंधों: चौदहवीं लोकसभा, ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम, तान्या दुबाश, दिसम्बर, दुर्गा शक्ति नागपाल, नारायण राणे, नेहरू–गांधी परिवार, पुत्तिंगल मंदिर हादसा, केरल, प्रणब मुखर्जी, प्रियंका गांधी, फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची, बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु, बुरहान मुज़फ़्फ़र वानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची, भारतीय आम चुनाव, भारतीय आम चुनाव, 2014, भारतीय आम चुनाव, १९९९, मोनिका बेलुची, रायबरेली, राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र (नयी दिल्ली), राहुल गांधी, राजनीति (२०१० चलचित्र), राजेश खन्ना, राजीव गांधी, श्रीलक्ष्मी सुरेश, सत्येन्द्र नारायण सिन्हा, सांप्रदायिक एवं लक्ष्य केन्द्रित हिंसा निवारण अधिनियम, सुषमा स्वराज, सुज़ैन बर्नर्ट, सीताराम केसरी, जयंती नटराजन, विलासराव देशमुख, वंशवाद, वीर सांघवी, आसाराम, इन्दिरा गांधी, इन्द्र कुमार गुजराल, करिश्मावादी नेतृत्व, किलारी आनंद पॉल, अमेठी, अरविंद केजरीवाल, अशोक खेमका, अजमल क़साब, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अंजना मिश्रा बलात्कार मामला, १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची, १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची, ९ दिसम्बर, 2016 गुलशन हमला, 2016 उड़ी हमला

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: सोनिया गांधी और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम

अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम अथवा ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम (A P J Abdul Kalam), (15 अक्टूबर 1931 - 27 जुलाई 2015) जिन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में मिसाइल मैन के रूप में जाना जाने लगा। इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरान-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई। कलाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों के समर्थन के साथ 2002 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए। पांच वर्ष की अवधि की सेवा के बाद, वह शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा के अपने नागरिक जीवन में लौट आए। इन्होंने भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये। .

नई!!: सोनिया गांधी और ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम · और देखें »

तान्या दुबाश

तान्या दुबाश (पूरा नाम: तान्या अरविंद दुबाश) एक भारतीय महिला उद्यमी हैं। वे गोदरेज समूह के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष (विपणन) हैं, साथ ही वे भारतीय महिला बैंक के निदेशक मण्डल के सदस्य है। .

नई!!: सोनिया गांधी और तान्या दुबाश · और देखें »

दिसम्बर

दिसंबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से वर्ष का बारहवां और आखिरी महीना है, साथ ही यह उन सात ग्रेगोरी महीनो में से एक है जिनमे 31 दिन होते हैं। लैटिन में, दिसेम (decem) का मतलब "दस" होता है। दिसम्बर भी रोमन कैलेंडर का दसवां महीना था जब तक कि मासविहीन सर्दियों की अवधि को जनवरी और फरवरी के बीच विभाजित नहीं कर दिया गया। दिसंबर से संबंधित फूल हॉली या नारसीसस है। दिसंबर के रत्न फीरोज़ा, लापीस लाजुली, जि़रकॉन, पुखराज (नीला), या टैन्जानाईट रहे हैं। दिसंबर माह में उत्तरी गोलार्द्ध में दिन के (सूर्य की रोशनी का समय) सबसे कम और दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे अधिक घंटे होते हैं। दिसंबर और सितम्बर सप्ताह के एक ही दिन से शुरू होते हैं। .

नई!!: सोनिया गांधी और दिसम्बर · और देखें »

दुर्गा शक्ति नागपाल

दुर्गा शक्ति नागपाल (जन्म: 25 जून 1985) 2009 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं जो अपनी ईमानदारी के लिये जानी जाती हैं। उन्हें अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण निलम्बित कर दिया गया। उन पर आरोप यह लगाया गया कि उन्होंने अवैध रूप से बनाई जा रही एक मस्जिद की दीवार को गिरा दिया था जिससे इलाके में साम्प्रदायिक तनाव फैल जाने की आशंका थी। बाद में जनता के विरोध के मद्देनज़र उन्हें राजस्व विभाग से सम्बद्ध कर दिया गया। मूल रूप से पंजाब कैडर की भारतीय प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने 2011 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अभिषेक सिंह से शादी करके अपना स्थानान्तरण उत्तर प्रदेश में करा लिया था। उनकी पहली तैनाती सितम्बर 2012 के दौरान गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुई जहाँ उन्हें उ०प्र० सरकार द्वारा सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एस०डी०एम०) के पद पर तैनात किया गया। 28 वर्षीय युवा व स्वभाव से ही तेजतर्रार इस महिला प्रशासनिक अधिकारी ने यमुना नदी के खादर में रेत से भरी 300 ट्रॉलियों को अपने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यमुना और हिंडन नदियों में खनन माफियाओं पर नजर रखने के लिये विशेष उड़न दस्तों का गठन किया और उनका नेतृत्व भी स्वयं सम्भाला। जिसके चलते वे राजनीतिक हस्तक्षेप की शिकार हो गयीं। उत्तर प्रदेश आई०ए०एस० ऐसोसिएशन ने दुर्गा शक्ति नागपाल के निलम्बन पर विरोध दर्ज कराया और इसे रद्द करने की माँग की। इसके परिणाम स्वरूप नागपाल के निलम्बन पर विचार करने को यू०पी० सरकार तैयार हुई। उ०प्र० सरकार के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने ऐसोसिएशन को बताया कि मुख्य मन्त्री अखिलेश यादव ने दुर्गा शक्ति नागपाल के निलम्बन पर नियमानुसार पुनर्विचार करने का आदेश उन्हें दे दिया है जिसके चलते प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमन्त्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्होंने अपना पक्ष प्रस्तुत किया जिससे सन्तुष्ट होकर अखिलेश यादव ने उन्हें चन्द घण्टों बाद ही बहाल कर दिया। .

नई!!: सोनिया गांधी और दुर्गा शक्ति नागपाल · और देखें »

नारायण राणे

नारायण राणे (नारायण राणे) (जन्म 10 अप्रैल 1952) महाराष्ट्र सरकार, भारत के मौजूदा राजस्व मंत्री हैं और महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। जुलाई 2005 में वे भारतीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए जिसके पहले वे शिवसेना के सदस्य थे। राजनीति से जुड़ने से पहले वे चेंबूर क्षेत्र में हन्या-नर्या गिरोह के सदस्य थे, जो कि मुंबई का एक उपनगर है। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सरकार के बिक्री कर विभाग के साथ भी काम किया है। 6 दिसम्बर 2008 को उन्हें पार्टी के बारे में प्रतिकूल टिप्पणियां पारित करने के लिए भारतीय नेशनल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। 19 फ़रवरी 2009 को पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी को माफीनामा पत्र देने के बाद पार्टी द्वारा उनके निलंबन को रद्द किया गया। .

नई!!: सोनिया गांधी और नारायण राणे · और देखें »

नेहरू–गांधी परिवार

नेहरू परिवार का सन् 1927 का चित्र खड़े हुए (बायें से दायें) जवाहरलाल नेहरू, विजयलक्ष्मी पण्डित, कृष्णा हठीसिंह, इंदिरा गांधी और रंजीत पण्डित; बैठे हुए: स्वरूप रानी, मोतीलाल नेहरू और कमला नेहरू नेहरू–गांधी परिवार भारत का एक प्रमुख राजनीतिक परिवार है, जिसका देश की स्वतन्त्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर करीब-करीब वर्चस्व रहा है। नेहरू परिवार के साथ गान्धी नाम फिरोज गान्धी से लिया गया है, जो इन्दिरा गान्धी के पति थे। गान्धी नेहरू परिवार में गान्धी शब्द महात्मा गान्धी से जुड़ा हुआ नहीं है। इस परिवार के तीन सदस्य - पण्डित जवाहर लाल नेहरू, इंन्दिरा गान्धी और राजीव गान्धी देश के प्रधानमन्त्री रह चुके थे, जिनमें से दो - इन्दिरा गान्धी और राजीव गान्धी की हत्या कर दी गयी। नेहरू–गांधी परिवार के चौथे सदस्य राजीव गान्धी के पुत्र राहुल गान्धी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राहुल गान्धी ने 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीता। राजीव गान्धी के छोटे भाई संजय गांधी की विधवा पत्नी मेनका गान्धी व उनके पुत्र वरुण गांधी को परिवार की सम्पत्ति में कोई हिस्सा न मिलने के कारण वे माँ-बेटे भारतीय जनता पार्टी में चले गये जो देश का कांग्रेस के बाद एक प्रमुख राजनीतिक दल है। .

नई!!: सोनिया गांधी और नेहरू–गांधी परिवार · और देखें »

पुत्तिंगल मंदिर हादसा, केरल

पुत्तिंगल मंदिर हादसा एक भयावह आतिशबाजी विस्फोट है जो 10 अप्रैल 2016 में कोल्लम के परावुर पुत्तिंगल मंदिर में भारतीय मानक समयानुसार(आईएसटी) रात्रि 03:30 बजे (22:15 जीएमटी) पर हुआ था। इस हादसे में 111 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 350 से अधिक लोग घायल हो गए। .

नई!!: सोनिया गांधी और पुत्तिंगल मंदिर हादसा, केरल · और देखें »

प्रणब मुखर्जी

प्रणव कुमार मुखर्जी (প্রণবকুমার মুখোপাধ্যায়, जन्म: 11 दिसम्बर 1935, पश्चिम बंगाल) भारत के तेरहवें वें व पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया। सीधे मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिपक्षी प्रत्याशी पी.ए. संगमा को हराया। उन्होंने 25 जुलाई 2012 को भारत के तेरहवें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रणब मुखर्जी ने किताब 'द कोलिएशन ईयर्स: 1996-2012' लिखा है। .

नई!!: सोनिया गांधी और प्रणब मुखर्जी · और देखें »

प्रियंका गांधी

प्रियंका गाँधी वाड्रा या प्रियंका गांधी वढेरा (जन्म: जनवरी 12,1972, दिल्ली) एक भारतीय राजनितिज्ञ हैं। वे गांधी-नेहरू परिवार से है और फिरोज़ गाँधी तथा इंदिरा गाँधी की पोती हैं। .

नई!!: सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी · और देखें »

फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची

फ़ोर्ब्स बिजनेस पत्रिका ने 2009 से दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की एक वार्षिक सूची संकलित की है। सूची में प्रत्येक 100 मिलियन लोगों के लिए एक स्थान होता है, इसके अनुसार 2009 की सूची में 67 लोग थे, और 2016 तक 74 लोग हो गये। यह स्थान, मानव और वित्तीय संसाधनों की मात्रा के आधार पर आवंटित किया जाता है, तथा जिनका पर उन पर प्रभाव होता है, साथ ही साथ विश्व की घटनाओं पर उनका प्रभाव होता है। फोर्ब्स के अनुसार निम्न रैंकिंग में शीर्ष दस सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची दी गई हैं- .

नई!!: सोनिया गांधी और फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची · और देखें »

बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु

बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु (आधिकारिक राजीव गांधी सागर सेतु) ८-लेन का, तार-समर्थित कांक्रीट से निर्मित पुल है। यह बांद्रा को मुम्बई के पश्चिमी और दक्षिणी (वर्ली) उपनगरों से जोड़ता है और यह पश्चिमी-द्वीप महामार्ग प्रणाली का प्रथम चरण है। १६ अरब रुपये (४० करोड़ $) की महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की इस परियोजना के इस चरण को हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पूरा किया गया है। इस पुल का उद्घाटन ३० जून, २००९ को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा किया गया लेकिन जन साधारण के लिए इसे १ जुलाई, २००९ को मध्य-रात्रि से खोला गया। साढ़े पांच किलोमीटर लंबे इस पुल के बनने से बांद्रा और वर्ली के बीच यात्रा में लगने वाला समय ४५ मिनट से घटकर मात्र ६-८ मिनट रह गया है। इस पुल की योजना १९८० के दशक में बनायी गई थी, किंतु यह यथार्थ रूप में अब जाकर पूर्ण हुआ है। यह सेतु मुंबई और भारत में अपने प्रकार का प्रथम पुल है। इस सेतु-परियोजना की कुल लागत १६.५० अरब रु है। इस पुल की केवल प्रकाश-व्यवस्था करने के लिए ही ९ करोड़ रु का व्यय किया गया है। इसके कुल निर्माण में ३८,००० कि.मी इस्पात रस्सियां, ५,७५,००० टन कांक्रीट और ६,००० श्रमिक लगे हैं। इस सेतु में लगने वाले इस्पात के खास तारों को चीन से मंगाया गया था। जंग से बचाने के लिए इन तारों पर खास तरह का पेंट लगाने के साथ प्लास्टिक के आवरण भी चढ़ाए गए हैं। अब तैयार होने पर इस पुल से गुजरने पर यात्रियों को चुंगी (टोल) कर देना तय हुआ है। यह चुंगी किराया प्रति वाहन ४०-५० रु तक होगा। इस पुल की कुल ७ कि.मी (ढान सहित) के यात्रा-समय में लगभग १ घंटे की बचत और कई सौ करोड़ वाहन संचालन व्यय एवं ईंधन की भी कटौती होगी। इस बचत को देखते हुए इसकी चुंगी नगण्य है। प्रतिदिन लगभग सवा लाख वाहन इस पुल पर से गुजरेंगे। File:Bandra_Worli_Sea_Link_at_night.jpg|रात्रि दृश्य File:Sealinkup.JPG|माहिम से दृश्य File:Bandra-Worli_Sea_Link_8.jpg|दूर-दृश्य .

नई!!: सोनिया गांधी और बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु · और देखें »

बुरहान मुज़फ़्फ़र वानी

बुरहान मुज़फ़्फ़र वानी (अंग्रेजी: Burhan Muzaffar Wani), कश्मीरी उग्रवादी गुट का एक कमांडर था। जिसको ०८जुलाई २०१६ को एनकाउंटर करके मार गिराया। बुरहान वानी के अलावा इनके ७ और आतंकवादी सदस्यों को मार गिराया है। .

नई!!: सोनिया गांधी और बुरहान मुज़फ़्फ़र वानी · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची

१९३८ के हरिपुरा सम्मेलन में (बाएं से दाएं) महात्मा गांधी, राजेन्द्र प्रसाद, सुभाष चन्द्र बोस और वल्लभ भाई पटेल। गले में फीता पहने बोस इस सम्मेलन के अध्यक्ष थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्वतंत्र भारत का प्रमुख राजनीतिक दल है और इस की स्थापना स्वतंत्रता से पूर्व १८८५ में हुई थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष दल के चुने हुए प्रमुख होते है जो आम जनता के साथ दल के रिश्ते को प्रबंधित करने के लिए जिम्मेदार होते है। .

नई!!: सोनिया गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची · और देखें »

भारतीय आम चुनाव

भारतीय आम चुनाव २००४, वर्ष २००४ में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव थे। इन चुनावों में कांग्रेसी नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील मोर्चे को बहुमत मिला और इनकी सरकार बनी।.

नई!!: सोनिया गांधी और भारतीय आम चुनाव · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, 2014

भारत में सोलहवीं लोक सभा के लिए आम चुनाव ७ अप्रैल से १२ मई २०१४ तक ९ चरणों में हुए। मतगणना १६ मई को हुई। इसके लिए भारत की सभी संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गये। वर्तमान में पंद्रहवी लोक सभा का कार्यकाल ३१ मई २०१४ को ख़त्म हो रहा है। ये चुनाव अब तक के इतिहास में सबसे लंबा कार्यक्रम वाला चुनाव था। यह पहली बार होगा, जब देश में ९ चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। निर्वाचन आयोग के अनुसार ८१.४५ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी नौ चरणों में औसत मतदान ६६.३८% के आसपास रहा जो भारतीय आम चुनाव के इतिहास में सबसे उच्चतम है। चुनाव के परिणाम १६ मई को घोषित किये गये। ३३६ सीटों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सबसे बड़ा दल और २८२ सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने ५९ सीटों पर और कांग्रेस ने ४४ सीटों पर जीत हासिल की।, Election Commission of India बीजेपी ने केवल 31.0% वोट जीते, जो आजादी के बाद से भारत में बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए पार्टी का सबसे कम हिस्सा है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संयुक्त वोट हिस्सा 38.5% था। 1984 के आम चुनाव के बाद बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनाने का अधिकार जीता, और यह चुनाव पहली बार हुआ जब पार्टी ने अन्य पार्टियों के समर्थन के बिना शासन करने के लिए पर्याप्त सीटें जीती हैं। आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सबसे खराब हार थी। भारत में आधिकारिक विपक्षी दल बनने के लिए, एक पार्टी को लोकसभा में 10% सीटें (54 सीटें) हासिल करनी होंगी; हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस नंबर को हासिल करने में असमर्थ थी। इस तथ्य के कारण, भारत एक आधिकारिक विपक्षी पार्टी के बिना बना हुआ है। .

नई!!: सोनिया गांधी और भारतीय आम चुनाव, 2014 · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, १९९९

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सोनिया गांधी और भारतीय आम चुनाव, १९९९ · और देखें »

मोनिका बेलुची

मोनिका एन्ना मारिया बेलुची (जन्म 30 सितंबर 1964) एक इतालवी अभिनेत्री और फ़ैशन मॉडल हैं। .

नई!!: सोनिया गांधी और मोनिका बेलुची · और देखें »

रायबरेली

रायबरेली भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का लखनऊ डिवीजन का एक शहर है। यह लखनऊ से 80 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। रायबरेली उत्तर प्रदेश राज्य का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है। यहाँ पर अनेक प्राचीन इमारतें हैं। जिनमें क़िला, महल और कुछ सुन्दर मस्ज़िदें हैं। यह श्रीमती इंदिरा गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। यहाँ कई उद्योगों की स्थापना की गई है जिनमें केन्द्र सरकार की इंण्डियन टेलीफ़ोन इण्डस्ट्रीज मुख्य है। .

नई!!: सोनिया गांधी और रायबरेली · और देखें »

राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र (नयी दिल्ली)

राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र (नयी दिल्ली) राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र, भारत की राजधानी नयी दिल्ली की रायसीना रोड पर स्थित एक मीडिया केन्द्र है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 24 अगस्त 2013 को किया है। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार इस मीडिया केन्द्र को वाशिंगटन और टोक्यो जैसी विश्व की कुछ विकसित देशों की राजधानियों में स्थित मीडिया केन्द्रों की तर्ज पर तैयार किया गया है और इस परियोजना का उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर सूचना का प्रसार और सुधार करना है। यह मीडिया केंद्र सूचना प्रसार के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है। इस केन्द्र में पत्रकारों के लिए इंटरनेट की सुविधा है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए समाचार बाहर भेजने की सुविधा भी है। .

नई!!: सोनिया गांधी और राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र (नयी दिल्ली) · और देखें »

राहुल गांधी

राहुल गांधी (जन्म:19 जून 1970) एक भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य हैं और भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में उत्तर प्रदेश में स्थित अमेठी चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल गांधी १६ दिसंबर २०१७ को हुई औपचारिक ताजपोशी के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। राहुल भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार से हैं। राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया है। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं। आजकल राहुल अपना सारा ध्यान उनकी पार्टी को जड़ से मजबूत बनाने पर केंद्रित कर रहे हैं। .

नई!!: सोनिया गांधी और राहुल गांधी · और देखें »

राजनीति (२०१० चलचित्र)

राजनीति बालीवुड में जून, २०१० में प्रदर्शित भारतीय राजनीति पर बनायी गयी फिल्म है। इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा है जिन्होनें पूर्व में गंगाजल जैसी फिल्मों का निर्देशन एवं निर्माण किया है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी एवं नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में है। फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है। इस फिल्म का प्रदर्शन भारत में में ४ जून, २०१० को आरंभ हुआ था। फिल्म का अधिकतर भाग भोपाल में फिल्माया गया है। कुछ क्षेपक मुंबई में जोड़े गए हैं, जिनमें कुछ गानों के फिल्मांकन के अलावा पार्श्व में उनको दृश्य से संबद्ध किया गया है। भरपूर दृश्यों के साथ इसका संपादन मुंबई के एडिटिंग स्टूडियो में किया गया है। इस चलचित्र के निर्देशक ने अपने व्यवसाय का आरंभ ही इस तरह के काम से किया था और बीच में नियमित सिनेमा की तरह एक दो फिल्में बनाकर शांत हो गए। प्रकाश झा ने जब अजय देवगन और काजोल को लेकर फिल्म:दिल क्या करे बनाई, तभी से उनको अपनी फिल्म के लिए एक स्थायी नायक मिला। गंगाजल और अपहरण के उनके अनुभव अजय देवगन के साथ बड़े अच्छे रहे और शायद यही कारण है कि राजनीति फिल्म का भी वे एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। फिल्म के साथ दिग्गज निर्देशक के रूप में प्रकाश झा का नाम जुड़ा होना ही बड़ी बात नहीं बल्कि फिल्म की पूरी चरित्र-सूची (स्टार कास्ट) पर दृष्टिपात करना फिल्म के बारे में अनुमान लगाने के लिये आवश्यक है। अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण रोल कर रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कायाल्प भी दर्शनीय है अब से पहले ग्लैमडॉल के रूप में जानी जाती रहीं कैटरीना इस बार हल्के रंगों वाली सूती साड़ी में दिखायी दी। .

नई!!: सोनिया गांधी और राजनीति (२०१० चलचित्र) · और देखें »

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना (जन्म: 29 दिसम्बर 1942 - मृत्यु: 18 जुलाई 2012) एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक व निर्माता थे। उन्होंने कई हिन्दी फ़िल्में बनायीं और राजनीति में भी प्रवेश किया। वे नई दिल्ली लोक सभा सीट से पाँच वर्ष 1991-96 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। बाद में उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। उन्होंने कुल 180 फ़िल्मों और 163 फीचर फ़िल्मों में काम किया, 128 फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभायी, 22 में दोहरी भूमिका के अतिरिक्त 17 छोटी फ़िल्मों में भी काम किया। व तीन साल 1969-71 के अंदर १५ solo हिट फ़िल्मों में अभिनय करके बॉलीवुड का सुपरस्टार कहे जाने लगे। उन्हें फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिये तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिला और १४ बार मनोनीत किया गया। बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हिन्दी फ़िल्मों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी अधिकतम चार बार उनके ही नाम रहा और २५ बार मनोनीत किया गया। 2005 में उन्हें फ़िल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेण्ट अवार्ड दिया गया। राजेश खन्ना हिन्दी सिनेमा के पहले सुपर स्टार थे। 1966 में उन्होंने आखिरी खत नामक फ़िल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की। राज़, बहारों के सपने, आखिरी खत - उनकी लगातार तीन कामयाब फ़िल्में रहीं और बहारों के सपने पूर्णतः असफल हुई। उन्होंने 1966-1991 में 74 स्वर्ण जयंती फ़िल्में की। (golden jubilee hits)। उन्होंने 1966-1991 में 22 रजत जयंती फ़िल्में किया। उन्होंने 1966-1996 में 9 सामान्य हित्त फ़िल्म किया। उन्होंने 1966-2013 में 163 फ़िल्म किया और 105 हिट रहे। .

नई!!: सोनिया गांधी और राजेश खन्ना · और देखें »

राजीव गांधी

राजीव गांधी (English-Rajiv Gandhi)२० अगस्त, १९४४ - २१ मई, १९९१), इन्दिरा गांधी के पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र (नाती), भारत के सातवें प्रधान मंत्री थे। १९८४ में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके पुत्र राजीव गांधी भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद १९८९ के आम चुनावों में कांग्रेस की हार हुई और पार्टी दो साल तक विपक्ष में रही। १९९१ के आम चुनाव में प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक भयंकर बम विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। राजीव का विवाह एन्टोनिया माईनो से हुआ जो उस समय इटली की नागरिक थी। विवाहोपरान्त उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। कहा जाता है कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात तब हुई जब राजीव कैम्ब्रिज में पढने गये थे। उनकी शादी 1968 में हुई जिसके बाद वे भारत में रहने लगी। राजीव व सोनिया की दो बच्चे हैं, पुत्र राहुल का जन्म 1970 और पुत्री प्रियंका का जन्म 1971 में हुआ। .

नई!!: सोनिया गांधी और राजीव गांधी · और देखें »

श्रीलक्ष्मी सुरेश

श्रीलक्ष्मी सुरेश (जन्म 1998) कोझिकोड, केरल, भारत की वेब डिजाइनर हैं। वो मुख्यतः भारत में वेब डिजाइनिंग के लिए जानी जाती हैं जिसे २००६ में मीडिया कवरेज प्राप्त हुई। .

नई!!: सोनिया गांधी और श्रीलक्ष्मी सुरेश · और देखें »

सत्येन्द्र नारायण सिन्हा

सत्येन्द्र नारायण सिन्हा (12 जुलाई 1917 – 4 सितम्बर 2006) एक भारतीय राजनेता थे। वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। प्यार से लोग उन्हें छोटे साहब कहते थे। वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ,सांसद, शिक्षामंत्री, जेपी आंदोलन के स्तम्भ तथा बिहार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। .

नई!!: सोनिया गांधी और सत्येन्द्र नारायण सिन्हा · और देखें »

सांप्रदायिक एवं लक्ष्य केन्द्रित हिंसा निवारण अधिनियम

सांप्रदायिक और लक्ष्यित हिंसा निवारण विधेयक भारत का एक विधेयक है जो की वर्त्तमान में पूरी होने की प्रक्रिया में है। इस अधिनियम का प्रारूप संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद् के द्वारा तैयार किया गया है। प्रमुख राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना आल इण्डिया आन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) तथा तृणमूल कांग्रेस सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद् जैसे कई सामाजिक संगठन इस विधेयक का इस आधार पर विरोध कर रहे हैं की यह अधिनियम केवल अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करता है परन्तु अल्पसंख्यकों के आक्रमण से पीड़ित बहुसंख्यकों को यह अधिनियम कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करता है। इस प्रकार यह अधिनियम मुस्लिमों के हाथों में हिन्दुओं के विरुद्ध एक शस्त्र के भाँती कार्य करेगा तथा यह भारत के संघीय ढांचे के लिए हानिकारक सिद्ध होगा। .

नई!!: सोनिया गांधी और सांप्रदायिक एवं लक्ष्य केन्द्रित हिंसा निवारण अधिनियम · और देखें »

सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज (जन्म: १४ फरवरी १९५२) एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री हैं। वे वर्ष २००९ में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन २००९ के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के १९ सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं। अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज ने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गयीं। वर्ष २०१४ में उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जबकि इसके पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रह चुकी हैं। कैबिनेट में उन्हे शामिल करके उनके कद और काबिलियत को स्वीकारा। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है। .

नई!!: सोनिया गांधी और सुषमा स्वराज · और देखें »

सुज़ैन बर्नर्ट

सुज़ैन बर्नर्ट एक जर्मन-जन्मे अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से विभिन्न भाषाओं में भारतीय फिल्मों में काम करता है। उसने रामधनु - द इंद्रधनुष, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड (2007 फ़िल्म) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। लिमिटेड और 7 आरसीआर और एक हवारों में मेरी बहना है जैसे टेलीविजन धारावाहिक हैं। वह फ्रेंच, इतालवी, अंग्रेजी, जर्मन, स्पैनिश, हिंदी, मराठी और बंगाली बोलती है। उन्होंने कलर्स (टीवी चैनल) के ऐतिहासिक धारावाहिक चक्रवर्तीं अशोक सम्राट में प्रथम विदेशी खलनायिका के रूप में अभिनय किया और इसके लिए नामांकन और प्रशंसा की। वह स्टार प्लस के धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी दिखाई दी। आखिरी बार 2017 में ज़ी टीवी में विशेष कामो में बिन कुछ का था। केवल अभिनेत्री जिसने सोनिया गांधी को टेलीविजन 7 आरसीआर पर सोनिया गांधी के रूप में चित्रित किया था। पहली विदेशी सेलिब्रिटी जो लावानी सेलिब्रिटी डांस शो में सेमी फाइनल तक भाग लेती है * ढोलकीची तलवार रियलिटी शो आरडीपी / लॉजिकल थिंकर्स खुद के रूप में .

नई!!: सोनिया गांधी और सुज़ैन बर्नर्ट · और देखें »

सीताराम केसरी

सीताराम केसरी (नवम्बर 1919 – 24 अक्टूबर 2000) भारतीय राजनेता थे। वो वर्ष 1996 से 1998 तक केन्द्रीय मंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। .

नई!!: सोनिया गांधी और सीताराम केसरी · और देखें »

जयंती नटराजन

जयंती नटराजन (जन्म 7 जून 1954) एक भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्या हैं और राज्य सभा में तमिलनाडु राज्य के प्रतिनिधि के तौर पर तीन बार संसद सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुकी हैं। .

नई!!: सोनिया गांधी और जयंती नटराजन · और देखें »

विलासराव देशमुख

२००८ की एक घटना के दौरान एक सम्मेलन में देशमुख विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य भी हैं। ये महाराष्ट्र के लातूर जिला के हैं। श्री विलासराव देशमुख को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में बड़े उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम में मंत्री बनाया गया है। .

नई!!: सोनिया गांधी और विलासराव देशमुख · और देखें »

वंशवाद

वंशवाद या परिवारवाद शासन की वह पद्धति है जिसमें एक ही परिवार, वंश या समूह से एक के बाद एक कई शासक बनते जाते हैं। वंशवाद, भाईभतीजावाद का जनक और इसका एक रूप है। ऐसा माना जाता है कि लोकतन्त्र में वंशवाद के लिये कोई स्थान नहीं है किन्तु फिर भी अनेक देशों में अब भी वंशवाद हाबी है। वंशवाद, निकृष्टतम कोटि का आरक्षण है। यह राजतन्त्र का एक सुधरा हुआ रूप कहा जा सकता है। वंशवाद, आधुनिक राजनैतिक सिद्धान्तों एवं प्रगतिशीलता के विरुद्ध है। .

नई!!: सोनिया गांधी और वंशवाद · और देखें »

वीर सांघवी

वीर सांघवी (जन्म: 5 जुलाई 1956) भारतीय प्रिंट और टेलिविजन पत्रकार, स्तंभकार, और परिचर्चा कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता हैं। वर्तमान में वह एच०टी० मीडिया (HT Media) में सलाहकार हैं। .

नई!!: सोनिया गांधी और वीर सांघवी · और देखें »

आसाराम

आसाराम (पूरा नाम: आसूमल थाऊमल सिरुमलानी अथवा आसूमल सिरूमलानी, जन्म: 17 अप्रैल 1941, नवाबशाह जिला, सिंध प्रान्त) भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय, आध्यात्मिक सन्त हैं जो अपने शिष्यों को एक सच्चिदानन्द ईश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते हैं। उन्हें उनके भक्त प्राय: बापू के नाम से सम्बोधित करते हैं। आसाराम 450 से अधिक छोटे-बड़े आश्रमों के संचालक हैं। उनके शिष्यों की संख्या करोड़ों में है। आसाराम सामान्यतः विवादों से जुड़े रहे हैं जैसे आपराधिक मामलों में उनके खिलाफ दायर याचिकाएँ, उनके आश्रम द्वारा अतिक्रमण, 2012 दिल्ली दुष्कर्म पर उनकी टिप्पणी एवं 2013 में नाबालिग लड़की का कथित यौन शोषण। उन पर लगे आरोपों की आँच उनके बेटे नारायण साईं तक भी पहुची। न्यायालय ने उन्हें 5 साल तक न्यायिक हिरासत में रखने के बाद 25 अप्रैल को नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा का निर्णय लिया है। फ़िलहाल आसाराम जोधपुर जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं। यौन छेडछाड का यह मामला 20 अगस्त 2013 को प्रकाश में आया जब एक एफ आई आर दिल्ली के कमला नगर थाने में रात 2 बजे दर्ज हुई। घटना जोधपुर के मड़ई में स्थित फार्म हाउस में 16 अगस्त की बताई जाती है। एफ़ आई आर में लड़की ने आरोप लगाया है बापू ने रात उसे कमरे में बुलाया व 1 घंटे तक व यौन छेड़छाड़ की। लड़की उत्तरप्रदेश के शाहजहा पुर की निवासी है जो 12 व्ही में छिंदवाड़ा में आश्रम के कन्या छात्रा वास में पड़ती थी। .

नई!!: सोनिया गांधी और आसाराम · और देखें »

इन्दिरा गांधी

युवा इन्दिरा नेहरू औरमहात्मा गांधी एक अनशन के दौरान इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी (जन्म उपनाम: नेहरू) (19 नवंबर 1917-31 अक्टूबर 1984) वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। .

नई!!: सोनिया गांधी और इन्दिरा गांधी · और देखें »

इन्द्र कुमार गुजराल

इ Indra kumar raj Mistar sang m k न्द् र कुमार गुजराल (अंग्रेजी: I. K. Gujral जन्म: ४ दिसम्बर १९१९, झेलम - मृत्यु: ३० नवम्बर २०१२, गुड़गाँव) भारतीय गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। उन्होंने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और १९४२ के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे जेल भी गये। अप्रैल १९९७ में भारत के प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में विभिन्न पदों पर काम किया। वे संचार मन्त्री, संसदीय कार्य मन्त्री, सूचना प्रसारण मन्त्री, विदेश मन्त्री और आवास मन्त्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने कुछ समय तक बीबीसी की हिन्दी सेवा में एक पत्रकार के रूप में भी काम किया था। १९७५ में जिन दिनों वे इन्दिरा गान्धी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मन्त्री थे उसी समय यह बात सामने आयी थी कि १९७१ के चुनाव में इन्दिरा गान्धी ने चुनाव जीतने के लिये असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल किया है। इन्दिरा गान्धी के बेटे संजय गांधी ने उत्तर प्रदेश से ट्रकों में भरकर अपनी माँ के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिये दिल्ली में लोग इकट्ठे किये और इन्द्र कुमार गुजराल से दूरदर्शन द्वारा उसका कवरेज करवाने को कहा। गुजराल ने इसे मानने से इन्कार कर दिया क्योंकि संजय गांधी को कोई सरकारी ओहदा प्राप्त नहीं था। बेशक वे प्रधानमन्त्री के पुत्र थे। इस कारण से उन्हें सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय से हटा दिया गया और विद्याचरण शुक्ल को यह पद सौंप दिया गया। लेकिन बाद में उन्हीं इन्दिरा गान्धी की सरकार में मास्को में राजदूत के तौर पर गुजराल ने १९८० में सोवियत संघ के द्वारा अफ़गानिस्तान में हस्तक्षेप का विरोध किया। उस समय भारतीय विदेश नीति में यह एक बहुत बड़ा बदलाव था। उस घटना के बाद ही आगे चलकर भारत ने सोवियत संघ द्वारा हंगरी और चेकोस्लोवाकिया में राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध किया। .

नई!!: सोनिया गांधी और इन्द्र कुमार गुजराल · और देखें »

करिश्मावादी नेतृत्व

जब जनसामान्य किसी लोकप्रिय व विशिष्ट योग्यताधारी व्यक्ति के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उसे नेतृत्व प्रदान करता है उसे करिश्मावादी नेतृत्व कहा जाता है जैसे कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और भाजपा के नेता अटल बिहारी वाजपेयी आदि। श्रेणी:नेता.

नई!!: सोनिया गांधी और करिश्मावादी नेतृत्व · और देखें »

किलारी आनंद पॉल

किलारी आनंद पॉल भारत मूल के एक विवादास्पद ईसाई उपदेशक है जो बाद में स्वाभाविक रूप से एक देशीयकृत अमेरिकन बन गए।.

नई!!: सोनिया गांधी और किलारी आनंद पॉल · और देखें »

अमेठी

अमेठी भारत के उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र है। अमेठी उत्तर प्रदेश का 72वां जिला है जिसे B.S.P. सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई 2010 को अस्तित्व में लाया गया था। अमेठी में सुल्तानपुर जिले की तीन तहसील मुसाफिरखाना, अमेठी, गौरीगंज तथा रायबरेली जिले की दो तहसील सलोन और तिलोई को मिला कर एक जिले का रूप दिया गया है। गौरीगंज शहर अमेठी जिले का मुख्यालय है। शुरुआत में इसका नाम छत्रपति साहूजी महाराज नगर था परन्तु इसे पुनः बदलकर अमेठी कर दिया गया है। अमेठी जिले का एक महत्वपूर्ण शहर व नगर निगम क्षेत्र है। इसे रायपुर-अमेठी भी कहा जाता है। यह भारत के गांधी परिवार की कर्मभूमि है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु उनके पोते संजय गाँधी, राजीव गाँधी तथा उनकी पत्नी सोनिया गाँधी ने इस जिले का प्रतिनिधित्व किया है। 2014 आम चुनाव में राहुल गाँधी यहाँ से साँसद चुने गए। कोरवा अमेठी में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एक इकाई है जो भारतीय वायु सेना के लिए विमान बनाती है। अमेठी में इंडो गल्फ फर्टीलाइशर्स की एक खाद बनाने की इकाई भी मौजूद है।.

नई!!: सोनिया गांधी और अमेठी · और देखें »

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (जन्म: १६ अगस्त १९६८) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान वह २८ दिसम्बर २०१३ से १४ फ़रवरी २०१४ तक इस पद पर रहे। इससे पहले वो एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और सरकारी कामकाज़ में अधिक पारदर्शिता लाने के लिये संघर्ष किया। भारत में सूचना अधिकार अर्थात सूचना कानून (सूका) के आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु उन्हें वर्ष २००६ में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नये राजनीतिक दल की स्थापना की। .

नई!!: सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल · और देखें »

अशोक खेमका

अशोक खेमका भारत के हरियाणा राज्य में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। .

नई!!: सोनिया गांधी और अशोक खेमका · और देखें »

अजमल क़साब

अजमल क़साब (पाकिस्तानी आतंकवादी) अजमल क़साब (पूरा नाम: मुहम्मद अजमल आमिर क़साब, उर्दू: محمد اجمل امیر قصاب‎, जन्म: १३ जुलाई १९८७ ग्राम: फरीदकोट, पाकिस्तान - फांसी: २१ नवम्बर २०१२ यरवदा जेल, पुणे) २६/११/२००८ को ताज़ होटल मुंबई पर वीभत्स हमला करने वाला एक पाकिस्तानी आतंकवादी था। मुहम्मद आमिर क़साब उसके बाप का नाम था। वह कसाई जाति का मुसलमान था। "क़साब" (قصاب‎) शब्द अरबी भाषा का है जिसका हिन्दी में अर्थ कसाई या पशुओं की हत्या करने वाला होता है। साधारणतया लोगबाग उसे अजमल क़साब के नाम से ही जानते थे। क़साब पाकिस्तान में पंजाब प्रान्त के ओकरा जिला स्थित फरीदकोट गाँव का मूल निवासी था और पिछले कुछ साल से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त था। हमलों के बाद चलाये गये सेना के एक अभियान के दौरान यही एक मात्र ऐसा आतंकी था जो जिन्दा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस अभियान में इसके सभी नौ अन्य साथी मारे गये थे। इसने और इसके साथियों ने इन हमलों में कुल १६६ निहत्थे लोगों की बर्बरतापूर्ण हत्या कर दी थी। पाकिस्तान सरकार ने पहले तो इस बात से इनकार किया कि क़साब पाकिस्तानी नागरिक है किन्तु जब भारत सरकार द्वारा सबूत पेश किये गये तो जनवरी २००९ में उसने स्वीकार कर लिया कि हाँ वह पाकिस्तान का ही मूल निवासी है। ३ मई २०१० को भारतीय न्यायालय ने उसे सामूहिक ह्त्याओं, भारत के विरुद्ध युद्ध करने तथा विस्फोटक सामग्री रखने जैसे अनेक आरोपों का दोषी ठहराया। ६ मई २०१० को उसी न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर मृत्यु दण्ड की सजा सुनायी। २६-११-२००८ को मुम्बई में ताज़ होटल पर हुए हमले में ९ आतंकवादियों के साथ कुल १६६ निरपराध लोगों की हत्या में उसके विरुद्ध एक मामले में ४ और दूसरे मामले में ५ हत्याओं का दोषी होना सिद्ध हुआ था। इसके अतिरिक्त नार्को टेस्ट में उसने ८० मामलों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की थी। २१ फ़रवरी २०११ को मुम्बई उच्च न्यायालय ने उसकी फाँसी की सजा पर मोहर लगा दी। २९ अगस्त २०१२ को भारत के उच्चतम न्यायालय ने भी उसके मृत्यु दण्ड की पुष्टि कर दी। बाद में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से उसकी दया याचिका राष्ट्रपति के पास भिजवायी गयी। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा उसे अस्वीकार करने के बाद पुणे की यरवदा केन्द्रीय कारागार में २१ नवम्बर २०१२ को प्रात: ७ बजकर ३० मिनट पर उसे फाँसी दे दी गयी। .

नई!!: सोनिया गांधी और अजमल क़साब · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा: जिसके बाद 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है। .

नई!!: सोनिया गांधी और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस · और देखें »

अंजना मिश्रा बलात्कार मामला

अंजना मिश्रा बलात्कार का मामला 1999 में उड़ीसा (भारत) में होनेवाला एक बहुचर्चित बलात्कार का मामला था। अंजना मिश्रा एक भारतीय वन सेवा के अधिकारी से अलग रह रही पत्नी थी जिनका 9 जनवरी 1999 को बलात्कार किया गया था। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब अंजना तत्कालीन मुख्यमंत्री जे बी पटनायक और उनके मित्र पूर्व महाधिवक्ता इंद्रजीत रे पर आरोप लगाया कि इस मामले में उनका भी हाथ शामिल है। इस बलात्कार मामले ने पार्टी की छवि खराब कर दी थी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गिरिधर गमांग को नया मुख्यमंत्री बना दिया था। वह कार जिसमें अंजना और उसके पत्रकार दोस्त 9 जनवरी 1999 पर यात्रा कर रहे थे बरांग के पास एक सुनसान जगह पर रोक दी गई थी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके पर स्थित था और अंजना मिश्रा को अपने मित्र के समक्ष सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाया गया। दो आरोपियों को 26 जनवरी 1999 को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उड़ीसा उच्च न्यायालय ने मामले की जांच के लिए 26 फ़रवरी 1999 को जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सोंपने के बाद सी बी आई ने मामले को ले लिया और 5 मई 1999 पर अपने आरोप पत्र प्रस्तुत किए। एक लंबी लड़ाई के बाद अंजना मिश्रा ने अपना मुकदमा जीत लिया। 29 अप्रैल 2002 पर दिये गये एक फैसले में उड़ीसा के खुर्दा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले में तीन आरोपियों में से दो को प्रत्येक को आजीवन कारावास और 5,000 रुपये का जुर्माना सजा सुनाई। न्यायाधीश महेंद्र नाथ पटनायक ने 9 जनवरी 1999 को प्रदीप साहू और दिरेंद्र मोहंती को दोषी पाया जबकि एक आरोपी अब भी फ़रार है। मुख्य आरोपी बिस्वाल के फ़रार रहने पर अंजना मिश्रा ने दु:ख प्रकट किया क्योंकि उसके अनुसार वही असल षड्यंत्रकारी था। .

नई!!: सोनिया गांधी और अंजना मिश्रा बलात्कार मामला · और देखें »

१५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची अकारादि क्रम से राज्यश: इस लेख में नीचे दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १५वीं लोक सभा के लिए अप्रैल - मई, २००९ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए थे। .

नई!!: सोनिया गांधी और १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची राज्यश: इस लेख में दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १६वीं लोक सभा के लिए अप्रैल – मई, २०१४ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए। इन सांसदों में ५८ प्रतिशत सांसद (३१५ सांसद) ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं। .

नई!!: सोनिया गांधी और १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

९ दिसम्बर

9 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 343वॉ (लीप वर्ष मे 344 वॉ) दिन है। साल में अभी और 22 दिन बाकी है। .

नई!!: सोनिया गांधी और ९ दिसम्बर · और देखें »

2016 गुलशन हमला

2016 गुलशन हमला 1 जुलाई 2016 को स्थानीय समय के अनुसार रात 9:20 बजे बांग्लादेश के राजधानी ढाका के गुलशन क्षेत्र में हुआ था। इसमें नौ हमलावरों ने ढाका के राजनयिक क्षेत्र में स्थित होली आर्टिसन बेकरी पर हमला किया। आतंकियों ने वहां बम भी फेंके और कई दर्जन लोगों को बंधक भी बना लिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। उनके द्वारा हमले के दौरान कथित तौर पर "अल्लाहु अकबर"! कहा गया। 20 विदेशी और 6 बंदूकधारी हमले के दौरान मारे गए। बंदूकधारियों में से एक को पकड़ लिया गया और 13 बंधकों को बांग्लादेश सेना ने छुड़वा लिया। .

नई!!: सोनिया गांधी और 2016 गुलशन हमला · और देखें »

2016 उड़ी हमला

उरी हमला 18 सितम्बर 2016 को जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर हुआ, एक आतंकी हमला है जिसमें 18 जवान शहीद हो गए। सैन्य बलों की कार्रवाई में सभी चार आतंकी मारे गए। यह भारतीय सेना पर किया गया, लगभग 20 सालों में सबसे बड़ा हमला है। उरी हमले में सीमा पार बैठे आतंकियों का हाथ बताया गया है। इनकी योजना के तहत ही सेना के कैंप पर फिदायीन हमला किया गया। हमलावरों के द्वारा निहत्थे और सोते हुए जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी ताकि ज्यादा से ज्यादा जवानों को मारा जा सके। - एनडीटीवी - 19 सितम्बर 2016 अमेरिका ने उड़ी हमले को "आतंकवादी" हमला करार दिया। .

नई!!: सोनिया गांधी और 2016 उड़ी हमला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Sonia Gandhi, सोनिया गाँधी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »