लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोनभद्र जिला

सूची सोनभद्र जिला

सोनभद्र जिला (काले रंग में) सोनभद्र भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय राबर्ट्सगंज है। सोनभद्र जिला, मूल मिर्जापुर जिले से 4 मार्च 1989 को अलग किया गया था। 6,788 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ यह उत्तर प्रदेश का दुसरा सबसे बड़ा जिला है। यह 23.52 तथा 25.32 अंश उत्तरी अक्षांश तथा 82.72 एवं 93.33 अंश पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है। जिले की सीमा पश्चिम में मध्य प्रदेश, दक्षिण में छत्तीसगढ़, पूर्व में झारखण्ड तथा बिहार एवं उत्तर में उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला है। रार्बट्सगंज जिले का प्रमुख नगर तथा जिला मुख्यालय है। जिले की जनसंख्या 14,63,519 है तथा इसका जनसंख्या घनत्व उत्तर प्रदेश में सबसे कम 198 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। सोन नदी जिले में पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। इसकी सहायक नदी रिहन्द जो छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के पठार से निकलती है सोन में जिले के केन्द्र में मिल जाती है। रिहन्द नदी पर बना गोवन्दि वल्लभ पंत सागर आंशिक रूप से जिले में तथा आंशिक रूप से मध्य प्रदेश में आता है। जिले में दो भौगोलिक क्षेत्र हैं जिनमें से क्षेत्रफल में हर एक लगभग 50 प्रतिशत है। पहला पठार है जो विंध्य पहाड़ियों से कैमूर पहाड़ियों तक होते हुए सोन नदी तक फैला हुआ है। यह क्षेत्र गंगा घाटी से 400 से 1,100 फिट ऊंचा है। दूसरा भाग सोन नदी के दक्षिण में सोन घाटी है जिसमें सिंगरौली तथा दुध्दी आते हैं। यह अपने प्राकृतिक संसाधनों एवं उपजाऊ भूमि के कारण विख्यात हैं। स्वतंत्रता मिलने के लगभग 10 वर्षों तक यह क्षेत्र (तब मिर्जापुर जिले का भाग) अलग-थलग था तथा यहां यातायात या संचार के कोई साधन नहीं थे। पहाड़ियों में चूना पत्थर तथा कोयला मिलने के साथ तथा क्षेत्र में पानी की बहुतायत होने के कारण यह औद्योगिक स्वर्ग बन गया। यहां पर देश की सबसे बड़ी सीमेन्ट फैक्ट्रियां, बिजली घर (थर्मल तथा हाइड्रो), एलुमिनियम एवं रासायनिक इकाइयां स्थित हैं। साथ ही कई सारी सहायक इकाइयां एवं असंगठित उत्पादन केन्द्र, विशेष रूप से स्टोन क्रशर इकाइयां, भी स्थापित हुई हैं। क्षेत्रफल -6,788 वर्ग कि.मी जनसंख्या - 1,862,559(2011 जनगणना) साक्षरता - 70% एस.

33 संबंधों: चोपन, एल्युमिनियम, दूधी (तहसील), सोनभद्र, पूर्वांचल, फैलिन (चक्रवात), बघेलखंड, बेलन घाटी, मध्य प्रदेश, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, महात्मा गांधी सम्मान, राबर्ट्सगंज, रेणुकूट, रॉबर्ट्सगंज (तहसील), सोनभद्र, लोरिकायन, लोकनृत्यों की सूची, शक्तिनगर (उत्तर प्रदेश), घोरावल (तहसील), सोनभद्र, गढवा, गोविन्द बल्लभ पन्त, गोविन्द बल्लभ पंत सागर, ओबरा, ओबरा ताप विद्युत गृह, अनपरा ताप विद्युत संयंत्र, अनुराग कश्यप, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५ए, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के लोकनृत्य, उत्तर प्रदेश के ज़िले, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था

चोपन

चोपन भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और चोपन · और देखें »

एल्युमिनियम

एलुमिनियम एक रासायनिक तत्व है जो धातुरूप में पाया जाता है। यह भूपर्पटी में सबसे अधिक मात्रा में पाई जाने वाली धातु है। एलुमिनियम का एक प्रमुख अयस्क है - बॉक्साईट। यह मुख्य रूप से अलुमिनियम ऑक्साईड, आयरन आक्साईड तथा कुछ अन्य अशुद्धियों से मिलकर बना होता है। बेयर प्रक्रम द्वारा इन अशुद्धियों को दूर कर दिया जाता है जिससे सिर्फ़ अलुमिना (Al2O3) बच जाता है। एलुमिना से विद्युत अपघटन द्वारा शुद्ध एलुमिनियम प्राप्त होता है। एलुमिनियम धातु विद्युत तथा ऊष्मा का चालक तथा काफ़ी हल्की होती है। इसके कारण इसका उपयोग हवाई जहाज के पुर्जों को बनाने में किया जाता है। भारत में जम्मू कश्मीर, मुंबई, कोल्हापुर, जबलपुर, रांची, सोनभद्र, बालाघाट तथा कटनी में बॉक्साईट के विशाल भंडार पाए जाते है। उड़ीसा स्थित नाल्को (NALCO) दुनिया की सबसे सस्ती अलुमिनियम बनाने वाली कम्पनी है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और एल्युमिनियम · और देखें »

दूधी (तहसील), सोनभद्र

यह तहसील सोनभद्र जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 306 गांव हैं। .

नई!!: सोनभद्र जिला और दूधी (तहसील), सोनभद्र · और देखें »

पूर्वांचल

उत्तर प्रदेश के क्षेत्र पूर्वांचल उत्तर-मध्य भारत का एक भौगोलिक क्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित है। यह उत्तर में नेपाल, पूर्व में बिहार, दक्षिण मे मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र और पश्चिम मे उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र द्वारा घिरा है। इसे एक अलग राज्य बनाने के लिए लंबे समय राजनीतिक मांग उठती रही है। वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश विधानसभा में 117 विधायकों द्वारा होता है तो वहीं इस क्षेत्र से 23 लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं। पूर्वांचल के मुख्यतः तीन भाग हैं- पश्चिम में पूर्वी अवधी क्षेत्र, पूर्व में पश्चिमी-भोजपुरी क्षेत्र और उत्तर में नेपाल क्षेत्र। यह भारतीय-गंगा मैदान पर स्थित है और पश्चिमी बिहार के साथ यह दुनिया में सबसे अधिक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों की तुलना में मिट्टी की समृद्ध गुणवत्ता और उच्च केंचुआ घनत्व के कारण कृषि के लिए अनुकूल है। भोजपुरी क्षेत्र में प्रमुख भाषा या बोली है। हालाँकि इस क्षेत्र में हिंदी और भोजपुरी के अलावा अवधी तथा बघेलखंडी पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में बोली जाती हैं।। 1991 में उत्तर प्रदेश की सरकार ने पूर्वांचल विकास निधि की स्थापना की जिसका उद्देश्य था क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं के लिये धन इकट्ठा करना जिससे भविष्य में संतुलित विकास के जरिए स्थानीय जरूरतों को पूरा करते हुए क्षेत्रीय असमानताओं का निवारण हो सके। .

नई!!: सोनभद्र जिला और पूर्वांचल · और देखें »

फैलिन (चक्रवात)

फैलिन या पायलिन एक तीव्र उष्णकटिबंधीय चक्रवात है। अंडमान सागर में कम दबाव के क्षेत्र के रूप में उत्पन्न हुए फैलिन ने 9 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह पार करते ही एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि यह तूफ़ान 12 अक्टूबर को शाम के लगभग साढ़े पांच बजे भारत के पूर्वी तटीय इलाकों तक पहुँच जायेगा। अंततः यह तूफ़ान 12 अक्टूबर 2013 को 8 बजे आन्ध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के तट पर टकराया। इस चक्रवात को फैलिन नाम (जिसका अर्थ होता है नीलम), थाईलैंड द्वारा दिया गया था। इस चक्रवात से 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, 2.34 लाख घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 2400 करोड़ रुपये की धान की फसल बर्बाद हो गई। .

नई!!: सोनभद्र जिला और फैलिन (चक्रवात) · और देखें »

बघेलखंड

बघेलखंड की स्थिति बघेलखंड मध्य भारत का एक क्षेत्र है। यह मध्य प्रदेश राज्य के उत्तर-पूर्वी ओर स्थित है। इसमें मध्य प्रदेश के जिले सम्मिलित हैं.

नई!!: सोनभद्र जिला और बघेलखंड · और देखें »

बेलन घाटी

बेलन नदी घाटी टोंस (तमस) नदी की सहायिका बेलन नदी का प्रवाह क्षेत्र है। बेलन नदी उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले से निकल कर, मिर्जापुर जिले से होते हुए, इलाहाबाद जिले में टोंस नदी से मिलती है। टोंस नदी स्वयं गंगा की सहायिका है जो इलाहाबाद के पूर्व में गंगा में मिलती है। बेलन और टोंस का संगम, देवघाट नामक स्थान से कुछ दूरी पर, राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के पास होता है, जहाँ या मार्ग टोंस नदी को पार करता है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और बेलन घाटी · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: सोनभद्र जिला और मध्य प्रदेश · और देखें »

महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ

महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी में स्थित एक विश्वविद्यालय है। पहले इसे केवल काशी विद्यापीठ के नाम से ही जाना जाता था किन्तु बाद में इसे भारत के महान नेता महात्मा गाँधी को पुनः समर्पित किया गया और उनका नाम इसके साथ जोड़ दिया गया (११ जुलाई १९९५)। इस विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक एवं अनुसंधान स्तर की शिक्षा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय ने देश के प्रतिष्ठित पत्रिका इंडिया टुडे के सर्वे में देश भर में 13वां स्थान अर्जित किया। .

नई!!: सोनभद्र जिला और महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ · और देखें »

महात्मा गांधी सम्मान

महात्मा गांधी सम्मान, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 125वें जन्म वर्ष की पावन स्मृति में गांधी विचार दर्शन के अनुरूप समाज में रचनात्मक पहल, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 1995 में स्थापित किया है। गांधी सम्मान का मूल प्रयोजन गांधी जी की विचारधारा के अनुसार अहिंसक उपायों द्वारा सामाजिक और आथिर्क क्रांति के क्षेत्र में संस्थागत साधना को सम्मानित और प्रोत्साहित करना है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और महात्मा गांधी सम्मान · और देखें »

राबर्ट्सगंज

राबर्ट्सगंज सोनभद्र का जिला मुख्यालय है। यह शहर उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी कोने पर स्थित है। सोनभद्र जिले का गठन 4 मार्च 1989 को मिर्जापुर जनपद के दक्षिणी हिस्से को अलग करके बनाया गया। सोन, कर्मनाशा, चंद्रप्रभा, रिहंद, रेणू, घग्गर इत्यादि नदियां इसके ग्रामीण इलाकों से होकर बहती हैं। इस शहर का नामकरण ब्रिटिश-राज में अंग्रेजी सेना के फिल्ड मार्शल फ्रेडरिक रॉबर्ट के नाम पर हुआ था। .

नई!!: सोनभद्र जिला और राबर्ट्सगंज · और देखें »

रेणुकूट

रेणुकूट उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले में स्थित एक औद्योगिक नगर है। यह शहर उर्जा के मामले मे बहुत ही अग्रसर है तथा प्रकृति का सुन्दर रूप यहाँ विराजमान है। विश्व की दुसरी सबसे बड़ी एलुमिनियम उत्पादक कम्पनी यहाँ पर है। उत्तर प्रदेश के पुर्वान्चल इलाके को बिजली सम्पुर्ण रूप से यहीं से पूर्ति की जाती है जिसका स्रोत गोविन्द बल्लभ पन्त सागर (रिहन्द परियोजना) है जो रिहन्द नदी पर स्थित है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और रेणुकूट · और देखें »

रॉबर्ट्सगंज (तहसील), सोनभद्र

यह तहसील सोनभद्र जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 798 गांव हैं। .

नई!!: सोनभद्र जिला और रॉबर्ट्सगंज (तहसील), सोनभद्र · और देखें »

लोरिकायन

लोरिकायन, भोजपुरी की सबसे प्रसिद्ध लोकगाथा है। इसका नायक लोरिक है। वीर रस से परिपूर्ण इस लोकगीत में नायक लोरिक के जीवन-प्रसंगों का जिस भाव से वर्णन करता है, वह देखते-सुनते ही बनता है .

नई!!: सोनभद्र जिला और लोरिकायन · और देखें »

लोकनृत्यों की सूची

अनेकता में एकता को संजोये हुए भारत उस गुलदस्ते की तरह है जिसमें भिन्न-भिन्न रंगों के फूलों एवं पत्तियों को इस तरह रखा जाता है कि उनकी शोभा द्विगुणित हो जाती है। इसी तरह हमारे देश की सीमा के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों की अपनी अलग अलग भाषा एवं संस्कृति के साथ साथ इन क्षेत्रों की अपनी अलग ही लोक गीतों व लोक नृत्यों की समृद्ध विरासत भी हैः जो आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की चकाचौंध में कहीं न कहीं लुप्त होती जा रही है। जो मनुष्य सगीत साहित्य कला से विहीन है वे साक्षात् पशु के समान है, यद्यपि उनके सींग और पूँछ नहीं होते फिर भी वे पशु समान है, विद्वानों का मानना है कि जो जनजातियां नाचती गाती नहीं - उनकी संस्कृति मर जाती है, समाप्त हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता इस बात की है कि हम विलुप्त हो रही इन लोक नृत्यों एवं लोक गायनों के धरोहर को संजो कर नहीं रख पाये तो आने वाली पीढ़ी के लिए इसकी जानकारी भी शेष नहीं रह जायेगी। साधरणतयःदेखने को यही मिलता है कि लोग गीतों की धुन पर झूमते लहरते और नृत्य करते पाये जाते हैं और जो लज्जालु किस्म के लोग होते हैं वे गीतों का आनंद तो लेते ही हैं मन ही मन गुनगुनाते जरूर हैं और कुछ लोग चार दीवारों के बीच छिप कर नाचने गाने वाले भी हैं या कुछ लोग मधुर गीत भुलाये नहीं भूलते, मन ही मन याद कर के, आतंरिक व मानसिक नृत्य चलता ही है, नहीं तो सुन कर आनंदित जरूर होते हैं, इस बात का ध्योतक है कि गीत से नृत्य का सम्बन्ध है दूसरी ओर यदि नृत्य करने का मन हो या नृत्य का आयोजन करना हो तो गीत और संगीत की आवश्यकता तो होती ही है जिसके द्वारा शारीरिक व मानसिक हाव भाव के माध्यम से गीत के बोलों के अर्थ अभिव्यक्त कर दर्शकों व श्रोताओं का मनोरंजन कर आनंदित व आकर्षित कर सके। इस तरह नृत्य का गीत व संगीत से एक गहरा सम्बन्ध है एवं वे एक दूसरे के पूरक भी हैं। .

नई!!: सोनभद्र जिला और लोकनृत्यों की सूची · और देखें »

शक्तिनगर (उत्तर प्रदेश)

शक्तिनगर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले में मध्यप्रदेश की सीमा से लगा एक कस्बा है। यहाँ पर राष्ट्रीय तापविद्युत निगम का २००० मेगावाट का महा ताप बिजलीघर है। श्रेणी:उत्तर प्रदेश का भूगोल.

नई!!: सोनभद्र जिला और शक्तिनगर (उत्तर प्रदेश) · और देखें »

घोरावल (तहसील), सोनभद्र

यह तहसील सोनभद्र जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 346 गांव हैं। .

नई!!: सोनभद्र जिला और घोरावल (तहसील), सोनभद्र · और देखें »

गढवा

गढवा भारत में झारखंड प्रान्त का एक जिला है। गढवा जिले का निर्माण पलामू के आठ प्रखंडो को मिलाकर 1 अप्रैल 1991 को किया गया जो पलामू के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित थे। गढवा के उत्तर में सोन नदी बहती है जो इसे छत्तीसगढ से अलग करती है, पूर्व में पलामू है और पश्चिम में छत्तीसगढ का सरगुजा जिला तथा उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला है। गढवा के प्रखंडों में गढवा सहित- मेरेल, रंका, भंडरिया, मझियांव, नगर-ऊँटारी, भवनाथपुर एवं धुरकी शामिल थे। बाद में इन्हीं प्रखंडों में से छह और नये प्रखंड सृजित किए गए जिनमें दंदई, चिनिया, रमना, रमकंदा एवं कंदी शामिल थे। .

नई!!: सोनभद्र जिला और गढवा · और देखें »

गोविन्द बल्लभ पन्त

नैनीताल में गोविन्द वल्लभ पन्त की प्रतिमा पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त या जी॰बी॰ पन्त (जन्म १० सितम्बर १८८७ - ७ मार्च १९६१) प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और भारत के चौथे गृहमंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। .

नई!!: सोनभद्र जिला और गोविन्द बल्लभ पन्त · और देखें »

गोविन्द बल्लभ पंत सागर

गोविन्द बल्लभ पंत सागर सोनभद्र जिले के पिपरी नामक स्थान पर निर्मित है। यह करीब 70 वर्ग मील में फैला हुआ है। यह भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और गोविन्द बल्लभ पंत सागर · और देखें »

ओबरा

ओबरा भारतिय राज्य उत्तर-प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। ये शहर रेणुका नदी के किनारे बसा है और यहाँ पर स्थापित तपिय तथा जल विद्युत ईकाइयों के कारण प्रख्यात है। रेणुक नदी पर बने बान्ध की सहायता से यहाँ पर ५० मेगा वाट कि ५, १०० मेगा वाट की ३ तथा २०० मेगा वाट की ५ तापीय ईकाइय के साथ - साथ ३३ मेगा वाट की ३ जल ईकाइया भी है, जो इस परियोजना (ओबरा परियोजना) को एक देश में महत्वपुर्ण स्थान देता है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और ओबरा · और देखें »

ओबरा ताप विद्युत गृह

ओबरा ताप विद्युत गृह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले के ओबरा नामक स्थान पर है। यह वाराणसी से लगभग १२५ किमी की दूरी पर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और ओबरा ताप विद्युत गृह · और देखें »

अनपरा ताप विद्युत संयंत्र

अनपरा ताप विद्युत संयंत्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले के अनपरा नामक स्थान पर है। यह वाराणसी से लगभग २०० किमी की दूरी पर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और अनपरा ताप विद्युत संयंत्र · और देखें »

अनुराग कश्यप

अनुराग सिंह कश्यप (जन्म 10 सितम्बर 1972) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश कें गोरखपुर जिले में हुआ और वह विभिन्न शहरों में पले-बढे। उन्होनें अपनी शिक्षा देह्ररादून और ग्वालियर में की और उनकी कुछ फिल्मों में इन शहरों की छाप देखने को मिलती हैं, विशेष रूप से गैग्स ऑफ वासेपुर, जहाँ उन्होनें उस घर का प्रयोग किया जहाँ वह पले-बढे। फिल्में देखने का शौक उनहें बचपन से ही था, पर यह स्कूली शिक्षा के के द्वारान छूट गाया। यह शौक दोबरा कॉलेज में जागृत हुआ। यहाँ एक थिएटर टोली से संगठित होकर जब वह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उपस्थित हुए तो उनमें फिल्मे' बनाने की चेतान जागी। यहीँ से उनकी कैरियर की शुरुआत हुई। टेलीविजन सीरियल के लिए लिखने के बाद, अनुराग को रामगोपाल वर्मा के अपराध नाटक फिल्म सत्या में सह-लेखन का कार्य मिला। उन्होंने अपने निर्देशन का कार्य फिल्म पाँच से शुरुआत की। जो कि केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कारण प्रदर्शित नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने 1993 के मुंबई पर बम विस्फोट के बारे में हुसैन जैदी लिखित पुस्तक पर आधारित एक फिल्म ब्लैक फ्राइडे (2007) का निर्देशन किया। लेकिन इसका प्रदर्शन केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा लंबित किए जाने के कारण 2 साल बाद हो सका, लेकिन 2007 में प्रदर्शित होने के बाद इसे काफी सराहना प्राप्त हुई। इसके बाद अनुराग ने नो स्मोकिंग (2007) बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने देवदास के आधुनिक संस्करण पर आधारित पर फिल्म देव डी (2009) बनाई जिसे काफी व्यवसायिक सफलता प्राप्त हुई। उसके बाद उन्होंने एक राजनीतिक नाटक फिल्म गुलाल (2009) और दैट गर्ल इन यैलो बूट्स (2011) फिल्मों का भी निर्देशन किया। 2012 में आई उनकी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर-भाग १ और भाग २ ने इनके निर्देशन का नया किर्तीमान बनाया। इस फिल्म ने न केवल व्यवसायिक रुप से सफल रही बल्कि समीक्षकों ने भी इसे काफी सराहा। .

नई!!: सोनभद्र जिला और अनुराग कश्यप · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: सोनभद्र जिला और उत्तर प्रदेश · और देखें »

उत्तर प्रदेश पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में २३६,२८६वर्ग.कि.मी के क्षेत्र में २० करोड़ जनसंख्या (वर्ष 2011 के अनुसार) में न्याय एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी पुलिस सेवा है। ये पुलिस सेवा न केवल भारत वरन विश्व की सबसे बड़ी पुलिस सेवा है। सेवा के महानिदेशक-पुलिस की कमान की शक्ति १.७० लाख के लगभग है जो 75 जिलों में ३१ सशस्त्र बटालियनों एवं अन्य विशिष्ट स्कंधों में बंटी व्यवस्था का नियामन करती है। इन स्कंधों में प्रमुख हैं: इंटेलिजेंस, इन्वेस्टिगेशन, एंटी-करप्शन, तकनीकी, प्रशिक्षण एवं अपराध-विज्ञान, आदि। .

नई!!: सोनभद्र जिला और उत्तर प्रदेश पुलिस · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ३५१.३४ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग ग्राम पीपरी के समीप नेपाल-भारत सीमा से शुरू होकर दूधी तक जाता है। इसे लुम्बिनी-दूधी मार्ग भी कहा जाता है। यह सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५ · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५ए

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५ए भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। १३५.४७ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग वाराणसी से शुरू होकर शान्तिनगर तक जाता है। इसे वाराणसी-शांतिनगर मार्ग भी कहा जाता है। यह मिर्ज़ापुर और सोनभद्र जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५ए · और देखें »

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017

उत्तर प्रदेश की सत्तरहवीं विधानसभा के लिए आम चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक सात चरणों में आयोजित हुए। इन चुनावों में मतदान प्रतिशत लगभग 61% रहा। भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनायीं थी। 18 मार्च 2017 को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। .

नई!!: सोनभद्र जिला और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: सोनभद्र जिला और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के लोकनृत्य

लोकनृत्य में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक अंचल की अपनी विशिष्ट पहचान है। समृद्ध विरासत की विविधता को संजोये हुए ये आंगिक कलारूप लोक संस्कृति के प्रमुख वाहक हैं। .

नई!!: सोनभद्र जिला और उत्तर प्रदेश के लोकनृत्य · और देखें »

उत्तर प्रदेश के ज़िले

उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बंटा हुआ है। इन ज़िलों को 'विभाग' नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्रित किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश १८ विभागों में बांटा गया है जो आगे स्वयं ७५ ज़िलों में बंटे हैं।, Lalmani Verma, The Indian Express, 01 Dec 2011 .

नई!!: सोनभद्र जिला और उत्तर प्रदेश के ज़िले · और देखें »

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, भारत की दूसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है। 2017-18 के बजट के अनुसार उत्तर प्रदेश का जीएसडीपी (राज्यों के सकल देशी उत्पाद) 14.46 लाख करोड़ (230 अरब अमेरिकी डॉलर) हैं। 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की 22.3% आबादी शहरी है। महाराष्ट्र की शहरी आबादी 5,08,18,259 है, जबकि उत्तर प्रदेश की 4,44,95,063 है। राज्य में दस लाख से अधिक आबादी वाले 7 शहर हैं। 2000 में विभाजन के बाद, नया उत्तर प्रदेश राज्य, पुराने उत्तर प्रदेश राज्य के उत्पादन का लगभग 92% उत्पादन करता है। तेंदुलकर समिति के अनुसार 2011-12 में उत्तर प्रदेश की 29.43% जनसंख्या गरीब थी, जबकि रंगराजन समिति ने राज्य में इसी अवधि के लिए 39.8% गरीब की जानकारी दी थी। 10वीं पंचवर्षीय योजना (2002-2007) में राज्य का वार्षिक आर्थिक विकास दर 5.2% था। जोकि 11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-2012) में 7% वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर को छू लिया। लेकिन उसके बाद यह 2012-13 में 5.9% और 2013-14 में 5.1% तक गिर गया, हालांकि यह भारत में सबसे कम था। राज्य का कर्ज 2005 में सकल घरेलू उत्पाद का 67 प्रतिशत था। 2012 में, भारत को विप्रेषित धन में राज्य को सबसे अधिक प्राप्त हुआ था, जोकि केरल, तमिलनाडु और पंजाब के साथ 0.1 अरब डॉलर (3,42,884.05 करोड़ रुपये) का था। राज्य सरकार ने मेट्रो रेल परियोजना के लिए पांच शहरों मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी का चयन किया हुआ है। लखनऊ में मेट्रो का परिचालन कुछ मार्गो कि लिये आरम्भ हो चुका है, हालांकि अभी यह अपने शुरूआती स्थिति पर है। उत्तर प्रदेश एक कृषि राज्य है, जिसका 2013-14 में देश के कुल अनाज उत्पादन में 8.89% योगदान था। .

नई!!: सोनभद्र जिला और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सोनभद्र, सोनभद्र ज़िला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »