लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सो मोरिरी संरक्षित आर्द्रभूमि

सूची सो मोरिरी संरक्षित आर्द्रभूमि

सो मोरिरी अथवा मोरिरी झील, भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में, लद्दाख क्षेत्र में चांगथंग पठार पर स्थित एक प्राकृतिक झील है। यह झील की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत की अत्यधिक ऊँचाई पर स्थित झीलों में सबसे बड़ी है और अपनी जैवभूगोलिक विशेषताओं के कारण वर्तमान में रामसर स्थल के रूप में संरक्षित क्षेत्र है।http://www.wwfindia.org/about_wwf/what_we_do/freshwater_wetlands/our_work/ramsar_sites/tsomoriri.cfm Tso Moriri झील से पानी का निकास न होने के कारण यह एक खारे पानी की झील है और इसके जलागम का मुख्य स्रोत पहाड़ों पर कि पिघलने वाली बर्फ़ है। कुछ लोग इसे अवशिष्ट झील (remnant lake) भी मानते हैं और इसके खारे जल को पुरा कालीन टीथीज सागर का अवशेष बतलाते हैं Report of the Task Force On the Mountain Ecosystems, Environment and Forest Sector, for Eleventh Five Year Plan 2007–2012 (From web archive) .

3 संबंधों: भारत की झीलों की सूची, रुपशू, करज़ोक

भारत की झीलों की सूची

यहां भारत की प्रमुख झीलों की सूची दी जा रही है। .

नई!!: सो मोरिरी संरक्षित आर्द्रभूमि और भारत की झीलों की सूची · और देखें »

रुपशू

रुपशू (Rupshu) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित एक ऊँचा पठार व घाटियों का एक भूखण्ड है। यह त्सो मोरीरी (झील) से 20 किमी से लेकर 50 किमी पश्चिमोत्तर में विस्तृत है। रुपशू की ऊँचाई 4,500 से 5,500 मीटर के बीच है। यहाँ के अधिकतर निवासी चांगपा हैं। त्सो कार नामक खारी झील भी इसी क्षेत्र में है। अगल-अलग स्रोत रुपशू की भौगोलिक परिभाषा पृथक देते हैं। कुछ के अनुसार यह पश्चिम में लेह-मनाली राजमार्ग से लेकर पूर्व में त्सो मोरीरी तक है, जिसमें चांगथंग पठारी क्षेत्र का लद्दाख़ में आने वाला इलाका भी शामिल है। त्सो मोरीरी के किनारे बसा हुआ करज़ोक रुपशू क्षेत्र की मुख्य बस्ती है। .

नई!!: सो मोरिरी संरक्षित आर्द्रभूमि और रुपशू · और देखें »

करज़ोक

करज़ोक या कोरज़ोक (Korzok) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र के लेह ज़िले की लेह तहसील में स्थित एक गाँव है। यह रुपशू पठार पर त्सो मोरीरी (झील) के किनारे बसा हुआ है। इसकी ऊँचाई अलग स्रोतों में समुद्रतल से 15,075 फ़ुट (4,595 मीटर) से लेकर 14,995 फ़ुट (4,570 मीटर) ऊपर बताई जाती है, लेकिन किसी भी माप के अनुसार यह विश्व की उच्चतम मानव बस्तियों में से एक है। यहाँ करज़ोक मठ भी स्थित है जो द्रुकपा बौद्ध समुदाय से सम्बन्धित है। .

नई!!: सो मोरिरी संरक्षित आर्द्रभूमि और करज़ोक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

त्सो मोरीरी, सो मोरिरी, सो मोरिरी झील

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »