लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेंट स्टीफ़न कॉलेज

सूची सेंट स्टीफ़न कॉलेज

सेंट स्टीफ़न कॉलेज (उर्दू: سینٹ سٹیفنس کالج دلھ, अंग्रेज़ी:St. Stephen's College) दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीनस्थ दिल्ली में स्थित एक कॉलेज है। यह भारत के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थानों में से एक है, जहां कला एवं विज्ञान की उपाधियां दी जाती हैं।इस कॉलेज के कई पुराछात्र काफ़ी प्रसिद्द रहे हैं और कॉलेज के छात्रों को स्टेफेनियन कहा जाता है। .

15 संबंधों: दिल्ली विश्‍वविद्यालय, दिल्ली विश्‍वविद्यालय के भूतपूर्व छात्रों की सूची, दुष्यंत सिंह, निर्मल वर्मा, प्रभु लाल भटनागर, मणिशंकर अय्यर, राहुल गांधी, लाला हरदयाल, सलमान खुर्शीद, सिद्धार्थ काक, खुशवन्त सिंह, कमलेश शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, अश्वनी कुमार, असफ अली

दिल्ली विश्‍वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (अंग्रेजी:University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं। THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर दिल्ली विधान सभा से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।तो वहीं इसका दक्षिणी परिसर गुलाबी (पिंक)लाइन से जुड़ा है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ केम्पस 'है| .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और दिल्ली विश्‍वविद्यालय · और देखें »

दिल्ली विश्‍वविद्यालय के भूतपूर्व छात्रों की सूची

दिल्ली विश्‍वविद्यालय एक सार्वजनिक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है जो भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। विश्‍वविद्यालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाता तथा इसके कुलपति का पद भारत के उपराष्ट्रपति के पास होता है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं और जिन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। विश्‍वविद्यालय की स्थापना सन् 1922 में केन्द्रीय विधान सभा द्वारा पारित किए गए बिल के द्वारा हुई थी। इसके संस्थापक उपकुलपति हरिसिंह गौर थे। दिल्ली विश्‍वविद्यालय लगातार भारत के उच्च क्रमांकन विश्वविद्यालयों में से एक रहा है। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और दिल्ली विश्‍वविद्यालय के भूतपूर्व छात्रों की सूची · और देखें »

दुष्यंत सिंह

दुष्यंत सिंह (जन्म 11 सितम्बर 1973) भारत की सोहलवी लोक सभा के निर्वाचित सदस्य हैं। वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नामक राजनैतिक दल के सदस्य के रूप में राजस्थान से झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं। इससे पहले वो पंद्रहवीं लोक सभा के सदस्य भी रह चुके हैं। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और दुष्यंत सिंह · और देखें »

निर्मल वर्मा

निर्मल वर्मा निर्मल वर्मा (३ अप्रैल १९२९- २५ अक्तूबर २००५) हिन्दी के आधुनिक कथाकारों में एक मूर्धन्य कथाकार और पत्रकार थे। शिमला में जन्मे निर्मल वर्मा को मूर्तिदेवी पुरस्कार (१९९५), साहित्य अकादमी पुरस्कार (१९८५) उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान पुरस्कार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। परिंदे (१९५८) से प्रसिद्धि पाने वाले निर्मल वर्मा की कहानियां अभिव्यक्ति और शिल्प की दृष्टि से बेजोड़ समझी जाती हैं। ब्रिटिश भारत सरकार के रक्षा विभाग में एक उच्च पदाधिकारी श्री नंद कुमार वर्मा के घर जन्म लेने वाले आठ भाई बहनों में से पांचवें निर्मल वर्मा की संवेदनात्मक बुनावट पर हिमांचल की पहाड़ी छायाएं दूर तक पहचानी जा सकती हैं। हिन्दी कहानी में आधुनिक-बोध लाने वाले कहानीकारों में निर्मल वर्मा का अग्रणी स्थान है। उन्होंने कम लिखा है परंतु जितना लिखा है उतने से ही वे बहुत ख्याति पाने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहानी की प्रचलित कला में तो संशोधन किया ही, प्रत्यक्ष यथार्थ को भेदकर उसके भीतर पहुंचने का भी प्रयत्न किया है। हिन्दी के महान साहित्यकारों में से अज्ञेय और निर्मल वर्मा जैसे कुछ ही साहित्यकार ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने प्रत्यक्ष अनुभवों के आधार पर भारतीय और पश्चिम की संस्कृतियों के अंतर्द्वन्द्व पर गहनता एवं व्यापकता से विचार किया है।। सृजन शिल्पी। ७ अक्टूबर २००६ .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और निर्मल वर्मा · और देखें »

प्रभु लाल भटनागर

प्रभुलाल भटनागर, (8 अगस्त, 1912 - 5 अक्टूबर, 1976) विश्वप्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें गणित के लैटिस-बोल्ट्ज़मैन मैथड में प्रयोग किये गए भटनागर-ग्रॉस-क्रूक (बी.जी.के) कोलीज़न मॉडल के लिये जाना जाता है।। इंडियन मैथ सोसायटी। ऑब्सोल्यूट एस्ट्रॉनोमी .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और प्रभु लाल भटनागर · और देखें »

मणिशंकर अय्यर

मणिशंकर अय्यर (हिन्दी: मणि शंकर अय्यर |மணிசங்கர் அய்யர்) (जन्म लाहौर अप्रैल 10, 1941) एक भूतपूर्व भारतीय राजनयिक हैं जो विदेश सेवा से इस्तीफा देकर 1989-1991 में राजीव गांधी के लिए सक्रिय राजनीतिज्ञ बने। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं और 2009 के चुनाव में अपनी सीट हारने तक पंचायती राज मंत्री रहे।. वह मई 2004 से जनवरी 2006 तक प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम तथा 2009 तक युवा कार्यकलाप और खेल मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने 14वीं लोक सभा में तमिलनाडु के मायिलादुतुरई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और मणिशंकर अय्यर · और देखें »

राहुल गांधी

राहुल गांधी (जन्म:19 जून 1970) एक भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य हैं और भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में उत्तर प्रदेश में स्थित अमेठी चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल गांधी १६ दिसंबर २०१७ को हुई औपचारिक ताजपोशी के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। राहुल भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार से हैं। राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया है। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं। आजकल राहुल अपना सारा ध्यान उनकी पार्टी को जड़ से मजबूत बनाने पर केंद्रित कर रहे हैं। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और राहुल गांधी · और देखें »

लाला हरदयाल

लाला हरदयाल (१४ अक्टूबर १८८४, दिल्ली -४ मार्च १९३९) भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के उन अग्रणी क्रान्तिकारियों में थे जिन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों को देश की आजादी की लडाई में योगदान के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित किया। इसके लिये उन्होंने अमरीका में जाकर गदर पार्टी की स्थापना की। वहाँ उन्होंने प्रवासी भारतीयों के बीच देशभक्ति की भावना जागृत की। काकोरी काण्ड का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद मई, सन् १९२७ में लाला हरदयाल को भारत लाने का प्रयास किया गया किन्तु ब्रिटिश सरकार ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद सन् १९३८ में पुन: प्रयास करने पर अनुमति भी मिली परन्तु भारत लौटते हुए रास्ते में ही ४ मार्च १९३९ को अमेरिका के महानगर फिलाडेल्फिया में उनकी रहस्यमय मृत्यु हो गयी। उनके सरल जीवन और बौद्धिक कौशल ने प्रथम विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध लड़ने के लिए कनाडा और अमेरिका में रहने वाले कई प्रवासी भारतीयों को प्रेरित किया। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और लाला हरदयाल · और देखें »

सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद (जन्म 1 जनवरी 1953) भारत सरकार में भूूूतपूर्व विदेश मंत्री रहे हैं पंद्रहवीं लोकसभा के मनमोहन सिंह मंत्रीमंडल में सहकारी एवं अल्पसंख्यक मामलों से संबंधित मंत्रालय में मंत्री बनाया गया है। सलमान खुर्शीद एक भारतीय राजनीतिज्ञ, नामित वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रख्यात लेखक और कानून शिक्षक हैं। वह विदेश मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित हैं वह एक वकील और एक लेखक है जो 2009 की आम चुनाव में फर्रुखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए। इससे पहले वह फर्रुखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 10 वीं लोकसभा (1991-1996) के लिए चुने गए थे। वह जून 1991 में वाणिज्य के केंद्रीय उप मंत्री बने, और बाद में विदेश मामलों के राज्य मंत्री (जनवरी 1993 - जून 1996) बन गए। उन्होंने 1981 में प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में एक विशेष अधिकारी के रूप में इंदिरा गांधी के प्रधान मंत्री के तहत अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और सलमान खुर्शीद · और देखें »

सिद्धार्थ काक

सिद्धार्थ काक कश्मीरी भारतीय वृत्तचित्र, दूरदर्शन फ़िल्म निर्माता एवं प्रस्तोता हैं जिन्हें मुख्यतः सुरभि (1993–2001) नामक दूरदर्शन धारावाहीक के निर्माता और प्रस्तोता के रूप में जाना जाता है। उसके बाद, काक ने फोर्ड फाउंडेशन के साथ 'सुरभि फाउंडेशन' की स्थापना की और सांस्कृतिक कलाकृतियों पर काम आरम्भ कर दिया। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और सिद्धार्थ काक · और देखें »

खुशवन्त सिंह

खुशवन्त सिंह (जन्म: 2 फ़रवरी 1915, मृत्यु: 20 मार्च 2014) भारत के एक प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार थे। एक पत्रकार के रूप में उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली। उन्होंने पारम्परिक तरीका छोड़ नये तरीके की पत्रकारिता शुरू की। भारत सरकार के विदेश मन्त्रालय में भी उन्होंने काम किया। 1980 से 1986 तक वे राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे। खुशवन्त सिंह जितने भारत में लोकप्रिय थे उतने ही पाकिस्तान में भी लोकप्रिय थे। उनकी किताब ट्रेन टू पाकिस्तान बेहद लोकप्रिय हुई। इस पर फिल्म भी बन चुकी है। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन एक जिन्दादिल इंसान की तरह पूरी कर्मठता के साथ जिया। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और खुशवन्त सिंह · और देखें »

कमलेश शर्मा

कमलेश शर्मा (जन्म ३० सितंबर १९४१) लंदन स्थित राष्ट्रमण्डल मुख्यालय में महासचिव हैं। श्री शर्मा की शिक्षा-दीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज एवं कैम्ब्रिज के किंग्स कॉलेज में हुई है। श्री शर्मा १९६५ से २००१ तक भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं और २००४ में सेवानिवृति से पहले इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्रसंघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि की भूमिका भी निभाई है। २००२ से २००४ वे पूर्वी तिमोर में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि भी थे। २००४ मे उनकी नियुक्ति ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में हुई। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और कमलेश शर्मा · और देखें »

कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन शर्मा (কঙ্কনা সেন শর্মা(2कोंग्कोना शेन शोर्मा, हिंदी:कोंकणा सेन शर्मा), का जन्म 3 दिसम्बर 1979 को हुआ था, वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह फिल्म निर्माता और अभिनेत्री अपर्णा सेन की बेटी हैं। शर्मा मुख्यतया भारतीय कलागृहों और स्वतंत्र फिल्मों में दिखती हैं और अपने क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों ने उन्हें समकालीन समानांतर सिनेमा में एक उत्कृष्ट अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया है। इन्होने फिल्म इंदिरा (1983) से एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी, कोंकणा ने एक वयस्क अभिनेत्री के रूप में शुरुआत बंगाली फिल्म एक जे आछे कन्या (2000) से की। पहली बार अंग्रेजी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज़ अय्यर (2002) द्वारा लोगों का ध्यान उनकी ओर गया, इस फिल्म का निर्देशन उनकी माँ ने किया था और इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। इन्हें नाटकीय फिल्म पेज 3 (2005) के द्वारा दर्शकों के बीच व्यापक पहचान मिली और तब से वह कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, जिनमे से अधिकांश के लिए उन्हें व्यवसायिक सफलता से अधिक आलोचनात्मक प्रसंशा मिली। उन्हें फिल्म ओमकारा (2006) और लाइफ इन ए मेट्रो (2007) के लिए लगातार दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। ओमकारा में अपने अभिनय के लिए उन्हें दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और कोंकणा सेन शर्मा · और देखें »

अश्वनी कुमार

अश्विनी कुमार (जन्म: 26 अक्टूबर 1952), कांग्रेस पार्टी के राजनेता हैं। वे भारत के पूर्व कानून मंत्री थे। इससे पहले वह संसदीय कार्यमंत्री रह चुके हैं। वह राज्यसभा में पंजाब प्रान्त का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुमार का जन्म दिल्ली में हुआ है और मधु कुमार से शादी की। उनका एक बेटा और एक बेटी है। कुमार भारत-जापानी संसदीय समूह के एक सदस्य रह चुके हैं। कोलगेट मामले की ड्राफ्ट रिपोर्ट बदलने के आरोपों से घिरे अश्वनी कुमार ने 10 मई मो अपना इस्तीफ़ा प्रधानमंत्री को सौंपा। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और अश्वनी कुमार · और देखें »

असफ अली

असफ अली; Asaf Ali: (11 मई 1888-1 अप्रैल 1953) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध भारतीय वकील थे। वह भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राजदूत थे। इन्होंने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया था असफ अली का जन्म 11 मई 1888 ईस्वी को ब्रिटिश भारत के सिहारा उत्तर प्रदेश में हुआ था। .

नई!!: सेंट स्टीफ़न कॉलेज और असफ अली · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सेंट स्टीफ़न कॉलिज, सेंट स्टीफेंस कालेज, सेंट स्टीफेंस काॅलेज, सेंट स्टीफेंस कॉलेज

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »