लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेंट पॉल, मिनेसोटा

सूची सेंट पॉल, मिनेसोटा

सेंट पॉल अमेरिका के राज्य मिनेसोटा की राजधानी और राज्य का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यह शहर मिसिसिपी नदी के तट पर बसा है। सेंट पॉल और मिनियापोलिस मिलकर "जुड़वा शहर" के रूप में जाने जाते हैं और इनका संयुक्त महानगरीय क्षेत्र संयुक्त राज्य अमेरिका का सोलहवां सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। इस क्षेत्र की जनसंख्या लगभग ३५ लाख है। .

6 संबंधों: एक्सेल एनर्जी सेंटर, मिनियापोलिस, मिनेसोटा वाइल्ड, रैंडी शेकमैन, अटलांटिक महासागर, अल कपोन

एक्सेल एनर्जी सेंटर

एक्सेल एनर्जी सेंटर के अंदर का दृश्य। एक्सेल एनर्जी सेंटर, सेंट पॉल, मिनेसोटा, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक प्रसिद्ध इनडोर एरीना हैं। यह आइस हॉकी टीम मिनेसोटा वाइल्ड का घर है। .

नई!!: सेंट पॉल, मिनेसोटा और एक्सेल एनर्जी सेंटर · और देखें »

मिनियापोलिस

मिनियापोलिस "झीलों का शहर" और "मिलों का शहर" के रूप में उपनाम सहित हेन्नेपिन काउंटी का काउंटी सीट है, जो अमेरिकी राज्य मिनेसोटा का सबसे बड़ा शहर और अमेरिका का 47वां बड़ा शहर है। इसके नाम का श्रेय शहर के पहले स्कूल टीचर को दिया जाता है, जिन्होंने पानी के लिए डकोटा शब्द mni को, तथा शहर के लिए ग्रीक शब्द polis को जोड़ा.

नई!!: सेंट पॉल, मिनेसोटा और मिनियापोलिस · और देखें »

मिनेसोटा वाइल्ड

मिनेसोटा वाइल्ड टीम का लोगो मिनेसोटा वाइल्ड, एक प्रसिद्ध आइस हॉकी टीम है, जो सेंट पॉल, मिनेसोटा में आधारित है। वे नैशनल हॉकी लीग में खेलते हैं। .

नई!!: सेंट पॉल, मिनेसोटा और मिनेसोटा वाइल्ड · और देखें »

रैंडी शेकमैन

रैण्डी वेन शेकमैन (जन्म दिसम्बर 30, 1948) कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में कोशिका जीवविज्ञानी और प्रोसीडिंग्स ऑफ़ द नेशनल अकादमी ऑफ़ साइंसेज के पूर्व प्रधानसम्पादक हैं। 2011 में उन्हें हॉवर्ड ह्यूजेस मेडिकल इंस्टीट्यूट, मैक्स प्लैंक सोसायटी और वेलकम ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित एक नए उच्च प्रोफ़ाइल पत्रिका ईलाइफ जो २०१२ में प्रमोचित हुई, के सम्पादक घोषित हुए। उन्हें १९९२ में नेशनल एकेडमी ऑफ़ साईंस के लिए चुना गया।माइक्रोसॉफ़्ट एकेडमी रिसर्च पर । शेकमैन को जेम्स रॉथमैन और थॉमस सुडॉफ के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: सेंट पॉल, मिनेसोटा और रैंडी शेकमैन · और देखें »

अटलांटिक महासागर

ग्लोब पर अंध महासागर की स्थिति अन्ध महासागर या अटलांटिक महासागर उस विशाल जलराशि का नाम है जो यूरोप तथा अफ्रीका महाद्वीपों को नई दुनिया के महाद्वीपों से पृथक करती है। क्षेत्रफल और विस्तार में दुनिया का दूसरे नंबर का महासागर है जिसने पृथ्वी का १/५ क्षेत्र घेर रखा है। इस महासागर का नाम ग्रीक संस्कृति से लिया गया है जिसमें इसे नक्शे का समुद्र भी बोला जाता है। इस महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी अक्षर 8 के समान है। लंबाई की अपेक्षा इसकी चौड़ाई बहुत कम है। आर्कटिक सागर, जो बेरिंग जलडमरूमध्य से उत्तरी ध्रुव होता हुआ स्पिट्सबर्जेन और ग्रीनलैंड तक फैला है, मुख्यतः अंधमहासागर का ही अंग है। इस प्रकार उत्तर में बेरिंग जल-डमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी लंबाई १२,८१० मील है। इसी प्रकार दक्षिण में दक्षिणी जार्जिया के दक्षिण स्थित वैडल सागर भी इसी महासागर का अंग है। इसका क्षेत्रफल इसके अंतर्गत समुद्रों सहित ४,१०,८१,०४० वर्ग मील है। अंतर्गत समुद्रों को छोड़कर इसका क्षेत्रफल ३,१८,१४,६४० वर्ग मील है। विशालतम महासागर न होते हुए भी इसके अधीन विश्व का सबसे बड़ा जलप्रवाह क्षेत्र है। उत्तरी अंधमहासागर के पृष्ठतल की लवणता अन्य समुद्रों की तुलना में पर्याप्त अधिक है। इसकी अधिकतम मात्रा ३.७ प्रतिशत है जो २०°- ३०° उत्तर अक्षांशों के बीच विद्यमान है। अन्य भागों में लवणता अपेक्षाकृत कम है। .

नई!!: सेंट पॉल, मिनेसोटा और अटलांटिक महासागर · और देखें »

अल कपोन

एल्फोंसे गेब्रिएल "अल" कपोन (17 जनवरी 1899 - 25 जनवरी 1947) एक अमेरिकी गैंगस्टर थे जो प्रोहिबिशन-एरा (निषेध-युग) के समय "कपोन्स" नाम से जाने जाने वाले एक आपराधिक सिंडिकेट के मुखिया थे। यह सिंडिकेट 1920 से 1931 के बीच तस्करी तथा शराब की अवैध बिक्री एवं अन्य गैर क़ानूनी गतिविधियों में संलग्न था। 1931 में अल कपोन को कर चोरी के मामले में सजा सुनाइ गयी और फेडरल जेल भेज दिया गया जहाँ उन्हें कुख्यात एल्केट्राज़ फेडरल जेल में भी रखा गया। उनके बिजनेस कार्ड में कथित तौर पर उनको पुराने फर्नीचरों का एक डीलर बताया गया था। .

नई!!: सेंट पॉल, मिनेसोटा और अल कपोन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सेंट पॉल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »