लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेंट पीटर्सबर्ग

सूची सेंट पीटर्सबर्ग

पीटर महान की कांस्य प्रतिमा सेंट पीटर्सबर्ग नेवा नदीके तट पर स्थित रूस का एक प्रसिद्ध नगर है। यह रूसी साम्राज्य की पूर्व राजधानी थी। सोवियत संघ के समय में इसका नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया था जिसे सोवियत संघ के पतन के बाद पुन: बदलकर सेंट पीटर्सबर्ग कर दिया गया है। .

66 संबंधों: एडिनबर्ग, एफसी जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग, त्रोत्स्की, द नाइन्थ वेव, दिमित्री मेदवेदेव, दोस्त भालुओं का सम्मेलन, नागार्जुन (प्राचीन दार्शनिक), निकलाय रेरिख़, निकोलाई गोगोल, पिस्कारेवस्कोए शहीद स्मारक, पेयर स्केटिंग, फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की, फिनलैंड की खाड़ी, बिली जोएल, बकिंघॅम पैलस, बेथलहम, भारत के राजनयिक मिशनों की सूची, भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली, महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध (द्वितीय विश्वयुद्ध), मिलानो, मिखाइल लोमोनोसोव, मेंडलीफ, यूटीसी+०४:००, यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, राहुल सांकृतायन, राहुल सांकृत्यायन, रूस, रूस में हिन्दी, रूस के नगरों की सूची, रूसी नौसेना, रूसी क्रांति, रेक्जाविक, रीगा, लादोगा झील, लियॉन थेरेमिन, लुईस माउंटबेटन, बर्मा के पहले अर्ल माउंटबेटन, सन् १८४४ का फ्रांस का औद्योगिक मेला, सबसे बड़े शहरों की सूची, सिकन्दरिया, स्लीपिंग ब्यूटी, स्वेतलाना कुज़नेतसोवा, सेंट पीटर्सबर्ग, ईवान आईवाज़ोवस्की, वारसॉ, वालेरी लेंटिव, विजयदेव नारायण साही, विकीर्णन (डायसपोरा), व्लादिमीर पुतिन, व्लादिमीर लेनिन, वेलीकी नोव्गोरोड, ..., ग्रिगोरी रास्पुतिन, ग्लोनास, आटो फॉन बॉटलिंक, आन (रूसी सम्राज्ञी), आयन रैंड, इगोर पावलोव, कार्निवल, अनीश गिरी, अलेक्सांदर द्वितीय, अलेक्सांद्र पूश्किन, अक्तूबर समाजवादी क्रांति, १९०५ की रूसी क्रांति, १९२४, २०१८ फीफा विश्व कप, २६ जनवरी, 2017 सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में हमला सूचकांक विस्तार (16 अधिक) »

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और एडिनबर्ग · और देखें »

एफसी जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग

फुटबॉल क्लब जेनिट (Футбо́льный клуб «Зени́т», जेनिट), जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग के रूप में भी जाना जाता है, सेंट पीटर्सबर्ग शहर से एक रूसी फुटबॉल क्लब है। 1925 में स्थापित, क्लब रूसी प्रीमियर लीग में खेलता है। जेनिट को 2000 के दशक में सफलता मिली, इस समय के दौरान वे तीन रूसी प्रीमियर लीग खिताब जीता, यूरोपीय मंच पर वे 2008 यूईएफए कप और यूईएफए सुपर कप जीता है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और एफसी जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग · और देखें »

त्रोत्स्की

लेव त्रोत्स्की (१९२९ में) लेव त्रोत्सकी (रूसी:: Лев Дави́дович Тро́цкий; उच्चारण:; Leon Trotsky; 7 नवम्बर 1879 – 21 अगस्त 1940) रूस के मार्क्सवादी क्रांतिकारी तथा सिद्धान्तकार, सोवियत राजनेता तथा लाल सेना के संस्थापक व प्रथम नेता थे। रूसी क्रांति के बाद हुए भीषण गृह युद्ध में विजयी रही लाल सेना की कमान ट्रॉट्स्की के हाथ में ही थी। एक सिद्धांतकार के रूप में स्थायी क्रांति के सिद्धान्त के जरिये उन्होने मार्क्सवादी विमर्श में योगदान किया। इसके साथ ही ट्रॉट्स्की ने एक नियम का प्रतिपादन भी किया कि पूँजीवाद के विकास का स्तर सभी जगह एक सा नहीं होता जिसका परिणाम पिछड़े देशों में सामाजिक और ऐतिहासिक विकास के दो चरणों के एक साथ घटित हो जाने में निकलता है। बीसवीं सदी के पहले दशक में मार्क्सवादियों के बीच चल रहे बहस-मुबाहिसे के बीच ट्रॉट्स्की की इस सैद्धांतिक उपलब्धि ने रूस जैसे औद्योगिक रूप से पिछड़े देश में क्रांति करने के तर्क को मजबूती प्रदान की। लेनिन के देहांत के बाद ट्रॉट्स्की ने स्तालिन द्वारा प्रवर्तित एक देश में समाजवाद की स्थापना के सिद्धांत का विरोध किया, लेकिन वे पार्टी के भीतर होने वाले संघर्ष में अकेले पड़ते चले गये। पहले उन्हें पार्टी से निकाला गया, और फिर सोवियत राज्य के विरुद्ध षडयन्त्र करने के आरोप में देश-निकाला दे दिया गया। निष्कासन के दौरान ट्रॉट्स्की ने स्तालिन के नेतृत्व में बन रहे सोवियत संघ की कड़ी आलोचना करते हुए उसे नौकरशाह, निरंकुश और राजकीय पूँजीवादी राज्य की संज्ञा दी। सोवियत सीक्रेट पुलिस से बचने के लिए सारी दुनिया में भटकते हुए ट्रॉट्स्की ने 'परमानेंट रेवोल्यूशन' (1930), 'रेवोल्यूशन बिट्रेड' (1937) और तीन खण्डों में 'द हिस्ट्री ऑफ़ रशियन रेवोल्यूशन' (1931-33) जैसे क्लासिक ग्रंथ की रचना की। विश्व-क्रांति के अपने सपने को धरती पर उतारने के लिए उन्होंने चौथे कम्युनिस्ट इंटरनैशनल की स्थापना भी की जिसे कोई खास कामयाबी नहीं मिली। निष्कासन के दौरान ही मैक्सिको में स्तालिन के एक एजेंट के हाथों उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा। ट्रॉट्स्की के अनुयायियों ने दुनिया के कई देशों में छोटी- छोटी कम्युनिस्ट पार्टियाँ बना रखी हैं। सोवियत शैली के कम्युनिज़म के विकल्प के रूप में उनके विचारों को ट्रॉट्स्कीवाद की संज्ञा मिल चुकी है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और त्रोत्स्की · और देखें »

द नाइन्थ वेव

द नाइन्थ वेव या नौवीं लहर (Девятый вал, Dyevyatiy val) रूसी आर्मेनियाई समुद्री चित्रकार ईवान आईवाज़ोवस्की द्वारा 1850 में कैनवस पर तेल से चित्रित एक पेंटिंग/चित्र है। सार्वजनिक जान्कारी में यह यह उनकी सर्वोत्कृष्ट रचना है। शीर्षक द नाइन्थ वेव जिसका शाब्दिक अर्थ है नौवीँ लहर इस समुद्री तथ्य को प्रदर्शित करता है कि समुद्री लहरें क्रमानुसार उंची और ज्यादा ताकतवर होती जाती हैं और ९ य १० के बाद फ़िर से उसी क्रम में कम से ज्यादा होते हुए तट की ओर बहती हैं। यह चित्र एक ऐसे समुद्र का चित्रण है जिसमें रात के तूफ़ान के बाद एक टूटे हुए जहाज से यात्री अपनी जान बचाने के लिए जहाज के मलबे पर चढे जा रहें हैं, फ़िर भी मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं। चित्र की रंगत गर्म है जिससे समुद्र की डरावनी छवि कम प्रतीत होती है जिससे यात्रियों के जीवन के बचने की संभावनाएँ बनती दिखती हैं। इस चित्र में बादलों के बीच में गर्म उजले रंगों में सूर्य की रोशनी आती दिखाई देती है। चित्र में तेल से बने रंगों का अद्भुत व मनोरम उपयोग किया गया है। शाम की हल्की रोशनी में ठंडे उफनते समुद्र के बीच फंसी नाँव व लहरों के चित्रण के लिये चित्रकार ने बेहद खूबसूरती से हरे, पीले, काले व सफेद रंगो का प्रयोग किया है जिससे ये पेंटिंग बेहद आकर्षक दिखती है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और द नाइन्थ वेव · और देखें »

दिमित्री मेदवेदेव

दिमित्री मेदवेदेव (रूसी में Дмитрий Медведев) यह रूसी राजनीतिज्ञ है जो 2008-2012 में रूसी महासंघ का राष्ट्रपति था। 2012 से वह रूस का प्रधानमंत्री है। thumbnail मेदवेदेव का जन्म 1965 को लेनिनग्राद में हुआ था। वह लेनिनग्राद विश्वविद्यालय में न्यायशास्त्र पढ़ता था। 1988 से 1997 तक वह इस विश्वविद्यालय में व्यवहार विधि पढ़ाता था। उसी समय में वह व्लादिमीर पुतिन के साथ सेंट पीटर्सबर्ग की नगरपालिका में काम करता था। 2000 में वह पुतिन के चुनाव अभियान के लिए ज़िम्मेदार था। 2000 से 2008 तक वह गाज़प्रोम के मुख्य निर्देशक के रूप में काम करता था। 2004 से वह रूसी सुरक्षा परिषद् का सदस्य था। 2005 में पुतिन ने उसको उपप्रधान मंत्री के पद पर नियुक्त किया। 2008 में कई दलों के संघ ने (अखंड रूस, न्यायी रूस, खेतिहर दल) मेदवेदेव को राष्ट्रपति के पद के लिए सिफारिश किया था। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और दिमित्री मेदवेदेव · और देखें »

दोस्त भालुओं का सम्मेलन

भालू मेरा साथी नई दिल्ली राजीव चौक 2012 नई दिल्ली 2012 भालू मेरा साथी (Buddy Bear.) एक जीवत भालू के आकार की रंगीन मूर्ति है। इसे 2001 में ईवा और क्लाऊस हेरिलट्स के द्वारा ऑस्ट्रिया के मूर्तिकार रोमन स्टौर्बल के निकट सहयोग से विकसित किया गया था। भालू की लोकिप्रयता को विश्व भर के लोगों में एक बेहतर समझ को प्रेरित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह आधार के रूप में अन्य देशों की जीवन स्थितियों में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व औरविभिन्न संस्कृतियोंं पर विचार के लिए एक प्रतीक हैै। इस बुिनयादी विचार से, दोस्त भालूओं का सम्मेलन (United Buddy Bears.) का आदर्श वाक्य: जब हम एक दूसरे को बेहतर जानेंगे, तब हम एक दूसरे को बेहतर समझेंगे, अधिक विश्वास और बेहतर सह-अस्तित्व विकिसत किया गया था। इस आदर्श वाक्य के साथ, दोस्त भालुओं का सम्मेलन अपने विश्व दौरे पर लोगों, संस्कृतियोंं और धर्मों के बीच सिहष्णुता और समझ को विज्ञापित करता है। लगभग 140 के आसपास भालू मेरा साथी (प्रत्येक 2 मीटर लंबा) संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त लगभग उतने ही देशों का प्रितिनिधत्व करते हैं। 2002 में बर्लिन में अपनी पहली प्रदर्शनी के बाद अब तक दुनिया भर में 30 लाख से अिधक आगंतुक भालुओं को सरहाने में सक्षम रहे हैं। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और दोस्त भालुओं का सम्मेलन · और देखें »

नागार्जुन (प्राचीन दार्शनिक)

नागार्जुन (बौद्धदर्शन) शून्यवाद के प्रतिष्ठापक तथा माध्यमिक मत के पुरस्कारक प्रख्यात बौद्ध आचार्य थे। युवान् च्वाङू के यात्राविवरण से पता चलता है कि ये महाकौशल के अंतर्गत विदर्भ देश (आधुनिक बरार) में उत्पन्न हुए थे। आंध्रभृत्य कुल के किसी शालिवाहन नरेश के राज्यकाल में इनके आविर्भाव का संकेत चीनी ग्रंथों में उपलब्ध होता है। इस नरेश के व्यक्तित्व के विषय में विद्वानों में ऐकमत्य नहीं हैं। 401 ईसवी में कुमारजीव ने नागार्जुन की संस्कृत भाषा में रचित जीवनी का चीनी भाषा में अनुवाद किया। फलत: इनका आविर्भावकाल इससे पूर्ववर्ती होना सिद्ध होता है। उक्त शालिवाहन नरेश को विद्वानों का बहुमत राजा गौतमीपुत्र यज्ञश्री (166 ई. 196 ई.) से भिन्न नहीं मानता। नागार्जुन ने इस शासक के पास जो उपदेशमय पत्र लिखा था, वह तिब्बती तथा चीनी अनुवाद में आज भी उपलब्ध है। इस पत्र में नामत: निर्दिष्ट न होने पर भी राजा यज्ञश्री नागार्जुन को समसामयिक शासक माना जाता है। बौद्ध धर्म की शिक्षा से संवलित यह पत्र साहित्यिक दृष्टि से बड़ा ही रोचक, आकर्षक तथा मनोरम है। इस पत्र का नाम था - "आर्य नागार्जुन बोधिसत्व सुहृल्लेख"। नागार्जुन के नाम के आगे पीछे आर्य और बोधिसत्व की उपाधि बौद्ध जगत् में इनके आदर सत्कार तथा श्रद्धा विश्वास की पर्याप्त सूचिका है। इन्होंने दक्षिण के प्रख्यात तांत्रिक केंद्र श्रीपर्वत की गुहा में निवास कर कठिन तपस्या में अपना जीवन व्यतीत किया था। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और नागार्जुन (प्राचीन दार्शनिक) · और देखें »

निकलाय रेरिख़

निकोलाय रेरिख (रूसी: Николай Константинович Рерих / Nikolai Konstantinowitsch Rerich; 9 अक्टूबर, 1874 – 13 दिसम्बर, 1947) रूसी चित्रकार, लेखक, पुरातत्त्वविद, थियोसोफिस्ट, दार्शनिक थे। वे हिप्नोसिस एवं अन्य आध्यात्मिक क्रियाओं से प्रभावित थे तथा उनकी कलाकृतियों में उसकी छाप भी दिखती है। वे नौ अक्टूबर, 1874 को सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) में पैदा हुए, किंतु वह लंबे समय तक भारत में रहे। इन्होंने रूस, यूरोप, मध्य एशिया, मंगोलिया, तिब्बत, चीन, जापान और भारत की यात्राएं कीं। 1928 से वह हिमालय के सम्मुख आए। इसके अनुपम सौंदर्य से वह इतने प्रभावित हुए कि इन्होंने अपने जीवन के बीस वर्ष कुल्लू घाटी में व्यतीत किए। 73 वर्ष के अपने जीवन काल में इन्होंने विज्ञान और दर्शन के क्षेत्र में अपार ज्ञान प्राप्त किया, लेकिन प्रमुख रूप से यह अमर चित्रकार के रूप में प्रसिद्ध हुए। इनके सम्मान में अमरीका में 1929 में 29 मंजिला विशाल भवन बनवाया गया। यहां इनकी चित्रकारियां संग्रहित हैं। कुल्लू घाटी के एक गांव नग्गर में रोरिक संग्रहालय बनाया गया है। 13 दिसम्बर 1947 को इनका निधन हुआ। यह महर्षि के नाम से प्रसिद्ध थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी रोरिक न केवल एक महान चित्रकार ही थे बल्कि पुरातत्ववेत्ता, कवि, लेखक, दार्शनिक और शिक्षाविद् थे। वे हिमालय में एक इंस्टीट्यूट स्थापित करना चाहते थे। इस उद्देश्य से उन्होंने राजा मण्डी से १९२८ में ’’हॉल एस्टेंट नग्गर‘‘ खरीदा। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और निकलाय रेरिख़ · और देखें »

निकोलाई गोगोल

निकोलाई गोगोल (पूरा नाम- निकोलाई वसील्येविच गोगोल, अन्य उच्चारण- निकोलाय गोगल, निकोलाई वसीलिविच गोगल; २० मार्च, १८०९- २१ फरवरी, १८५२ ई०) यूक्रेन मूल के रूसी साहित्यकार थे जिन्होंने कहानी, लघु उपन्यास एवं नाटक आदि विधाओं में युगीन आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभूत लेखन किया है। गोगोल रूसी साहित्य में प्रगतिशील विचारधारा के आरंभिक प्रयोगकर्ताओं में प्रमुख थे व उनकी साहित्यिक प्राथमिकता जनोन्मुखता का पर्याय थी। आरंभिक लेखन में प्रेम-प्रसंग तत्त्व के आधिक्य होने पर भी बहुत जल्दी गोगोल सामाजिक जीवन का व्यापकता तथा गहराई से बहुआयामी चित्रण की ओर केंद्रित होते गये। मीरगोरोद में संकलित कहानियाँ इस तथ्य का जीवंत साक्ष्य हैं। पीटर्सबर्ग की कहानियाँ में संकलित रचनाओं में भी विसंगतियों एवं विडंबनाओं का मार्मिक चित्रण हास्य एवं सूक्ष्म व्यंग्य के माध्यम से अद्भुत है; और इनकी बड़ी विशेषता सामान्य जन के साथ-साथ साहित्यकारों की एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित करना भी है। कहानियों के साथ-साथ नाटकों के माध्यम से गोगोल का मुख्य प्रकार्य युगीन आवश्यकताओं को इस प्रकार साहित्य में ढालना रहा है जिससे जन-सामान्य की स्थिति में परिवर्तनकारी भूमिका निभाने के साथ-साथ वस्तुतः साहित्य की 'साहित्यिकता' भी सुरक्षित रहे, और इसमें आलोचकों ने उसे सफल माना है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और निकोलाई गोगोल · और देखें »

पिस्कारेवस्कोए शहीद स्मारक

पिस्कारेवस्कोए शहीद स्मारक (Пискарёвское мемориа́льное кла́дбище) रुस के सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित लेनिनग्राद की घेराबंदी के शिकार लोगों को समर्पित कब्रिस्तान है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और पिस्कारेवस्कोए शहीद स्मारक · और देखें »

पेयर स्केटिंग

1908 ओलंपिक में शुरूआती स्केटिंग जोड़ी पेयर स्केटिंग, फिगर स्केटिंग का एक रूप है। अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग संघ (आईएसयू) के नियम के अनुसार पेयर टीमों में "एक पुरुष व एक महिला" शामिल होते हैं। पेयर स्केटिंग में शामिल कुछ तत्वों के कारण यह खेल आइस डांसिंग व एकल स्केटिंग से अलग है, इनमें सर के ऊपर से अपने साथी को उठाना, ट्विस्ट लिफ्ट्स, डेथ स्पाईरल्स तथा थ्रो जम्प्स आदि शामिल हैं। टीमें एकल स्केटिंग के तत्वों का प्रदर्शन एक दुसरे के साथ लय में करती हैं। पेयर स्केटिंग कठिन है क्योंकि सामंजस्य का यह स्तर प्राप्त करने के लिए मिलती-जुलती तकनीक तथा प्रदर्शन के सभी तत्वों की समयबद्धता के साथ ही साथ अभ्यास तथा साथियों के बीच परस्पर विश्वास का होना अति-आवश्यक है। इसका उद्देश्य ऐसी छवि प्रस्तुत करना है कि दो लोगों द्वारा एक होकर स्केटिंग करने का आभास हो.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और पेयर स्केटिंग · और देखें »

फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की

फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की (1821-81) रूसी भाषा के एक महान साहित्यकार थे - कहानीकार, उपन्यासकार और निबंध लेखक। मॉस्को में जन्में फ़्योदोर को किसी समय मृत्युदण्ड मिला था लेकिन अंतिम समय में माफ कर दिया गया। साइबेरिया में कारावास गुज़ारने के बाद वे साहित्यकार बन गये। अपराध और दंड और जुआरी शीर्षकों के विख्यात उपन्यासों के रचनाकार दोस्तोयेव्स्की को मनोवैज्ञानिक विषयों का महान लेखक माना जाता है। रूसी और पश्चिम के कई लेखकों को इन्होंने प्रभावित किया - जिनमें एंटन चेखव शामिल हैं। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की · और देखें »

फिनलैंड की खाड़ी

फिनलैंड की खाड़ी (Suomenlahti; Soome laht; p; Finska viken) बाल्टिक सागर का पूर्वतम भाग है। इसका विस्तार उत्तर में फिनलैंड एवं दक्षिण में एस्तोनिया एवं रूस के सेंट पीटर्सबर्ग तक है, जहां नेवा नदी इसमें गिरती है। इस खाड़ी के निकटवर्ती अन्य प्रमुख नगरों में हेल्सिंकी एवं टैलिन आते हैं। इस खाड़ी का पूर्वी भाग रूस के अधिकार में है, जहां रूस के कई प्रमुख तेल-खनन स्थल स्थित हैं।.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और फिनलैंड की खाड़ी · और देखें »

बिली जोएल

विलियम मार्टिन "बिली" जोएल (जन्म 9 मई 1949) एक अमेरिकी संगीतकार और पियानोवादक, गायक-गीत लेखक और शास्त्रीय संगीत रचयिता हैं। RIAA के अनुसार, 1973 में उनके हिट गीत "पियानो मैन" के रिलीज होने के बाद से जोएल संयुक्त राज्य अमेरिका के छठे बेस्ट-सेलिंग (सबसे अधिक बिकने वाले) रिकॉर्डिंग कलाकार और तीसरे बेस्ट-सेलिंग एकल कलाकार बन गये।.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और बिली जोएल · और देखें »

बकिंघॅम पैलस

महारानी विक्टोरिया, बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी, 1837 में अपने राज्याभिषेक के बाद नए बने महल में रहने आ गयीं. बकिंघम पैलेस(Buckingham Palace, ब्रिटिश उच्चारण:बखिंग्हॅम् प़ॅलॆस्) ब्रिटिश राजशाही का लंदन स्थित आधिकारिक निवास है। वेस्टमिंस्टर शहर में स्थित यह राजमहल राजकीय आयोजनों और शाही आतिथ्य का केंद्र है। यह ब्रिटेन वासियों के लिये राष्ट्रीय हर्षोन्माद और संकट के समय चर्चा का विषय रहा है। मूलतः बकिंघम हाउस के रूप में जाना जाने वाला, यह भवन जो आज के महल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, 1703 में बकिंघम के ड्यूक के लिये एक ऐसी जगह पर बनाया गया एक विशाल टाउन हाउस था, जो कम से कम 150 सालों तक निजी स्वामित्व के अधीन रहा था। बाद में 1761रॉबिन्सन, पी.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और बकिंघॅम पैलस · और देखें »

बेथलहम

बेथलहम (بَيْتِ لَحْمٍ,, प्रकाशित “हाउस ऑफ मीट (House of Meat)"; בֵּית לֶחֶם, बीट लेहम (Beit Lehem), प्रकाशित "हाउस ऑफ ब्रेड (House of Bread);" बेथलीम (Bethleém)) मध्य वेस्ट-बैंक में, येरुशलम से लगभग दक्षिण में स्थित एक फिलिस्तीनी शहर है, जिसकी जनसंख्या लगभग 30,000 है।अमरा, 1999,.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और बेथलहम · और देखें »

भारत के राजनयिक मिशनों की सूची

यह भारत के राजनयिक मिशनों की सूची है। भारत का आपेक्षित रूप से एक विशाल राजनयिक समाज (तंत्र) है जो इसके विश्व में सम्बंधों को दर्शाता है और विशेष रूप से पड़ोसी क्षेत्रों: मध्य एशिया, मध्य पूर्व, पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप में सम्बंधों को प्रतिबिम्बित करता है। इसके अलावा कैरिबियाई और प्रशान्त महासागरीय क्षेत्रों में भी जहाँ ऐतिहासिक रूप से प्रवासी भारतीय रहते हैं, भारत के मिशन मौजूद हैं। राष्ट्रमण्डल देश के रूप में, अन्य राष्ट्रकुल सदस्य राष्ट्रों की राजधानियों में भी भारतीय राजनयिक मिशन उच्च आयोगों के रूप में स्थापित हैं। राष्ट्रकुल देशों के अन्य नगरों में स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों को भारत में "सहायक उच्च आयोग" कहा जाता है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और भारत के राजनयिक मिशनों की सूची · और देखें »

भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली

पृथ्वी के मानचित्र पर अक्षांश (क्षैतिज) व (देशांतर रेखाएं (लम्बवत), एकर्ट षष्टम प्रोजेक्शन; https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/graphics/ref_maps/pdf/political_world.pdf वृहत संस्करण (पीडीएफ़, ३.१२MB) भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली (अंग्रेज़ी:जियोग्राफिक कोआर्डिनेट सिस्टम) एक प्रकार की निर्देशांक प्रणाली होती है, जिसके द्वारा पृथ्वी पर किसी भी स्थान की स्थिति तीन (३) निर्देशांकों के माध्यम से निश्चित की जा सकती है। ये गोलाकार निर्देशांक प्रणाली द्वारा दिये जाते हैं। पृथ्वी पूर्ण रूप से गोलाकार नहीं है, बल्कि एक अनियमित आकार की है, जो लगभग एक इलिप्सॉएड आकार बनाती है। इसके लिये इस प्रकार की निर्देशांक प्रणाली बनाना, जो पृथ्वी पर उपस्थित प्रत्येक बिन्दु के लिये अंकों के अद्वितीय मेल से बनने वाला स्पष्ट निर्देशांक प्रस्तुत करे, अपने आप में एक प्रकार की चुनौती था। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली · और देखें »

महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध (द्वितीय विश्वयुद्ध)

महान् देशभक्तिपूर्ण युद्ध का प्रचारपत्र "'''मातृभूमि बुला रही है'''" हिटलर वालों का जलूस सोवियत संघ का महान् देशभक्तिपूर्ण युद्ध (रूसी: Великая Отечественная Война - वेलीकया ओतेचेस्त्वेन्नया वोय्ना) - या द्वितीय विश्वयुद्ध, जो सोवियत जनता के लिए 1941-1945 वर्षों में विशेष रूप से अपने देश के अस्तितव की रक्षा को लेकर सब से बड़ी घटना के रूप में दुनिया के इतिहास में जाना जाता है। इस युद्ध में दो करोड़ अस्सी लाख से ज़्यादा सोवियत निवासी मारे गए। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध (द्वितीय विश्वयुद्ध) · और देखें »

मिलानो

मिलान (Milano,; पश्चिमी लोम्बार्ड: मिलान) इटली का एक शहर और लोम्बार्डी क्षेत्र और मिलान प्रान्त की राजधानी है। मूल शहर की जनसंख्या लगभग 1,300,000 है, जबकि शहरी क्षेत्र 4,300,000 की अनुमानित जनसंख्या के साथ यूरोपीय संघ में पांचवा सबसे बड़ा है। इटली में सबसे बड़े, मिलान महानगरीय क्षेत्र की आबादी, OECD द्वारा अनुमानित तौर पर 7,400,000 है। शहर की स्थापना मीडियोलेनम नाम के तहत केल्टिक लोग इनसबरेस द्वारा की गई थी। इसे बाद में ई.पू.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और मिलानो · और देखें »

मिखाइल लोमोनोसोव

मिखाइल वैसेल्यवीच लोमोनोसोव (Mikhail Vasilyevich Lomonosov), (p;(19 नवम्बर 1711-15 अप्रैल 1765), एक रूसी बहुश्रुत, वैज्ञानिक और लेखक थे। उन्होने साहित्य, शिक्षा और विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी खोजों में से एक शुक्र का वायुमंडल था। उनके विज्ञान के क्षेत्र प्राकृतिक विज्ञान, रसायनशास्त्र, भौतिकी, खनिज विज्ञान, इतिहास, भाषाशास्त्र, प्रकाशिकी उपकरण एवं अन्य थे। लोमोनोसोव एक कवि थे और उन्होने आधुनिक रूसी साहित्यिक भाषा के गठन को प्रभावित भी किया था। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और मिखाइल लोमोनोसोव · और देखें »

मेंडलीफ

आवर्त नियम के खोजकर्ता रूसी रसायनज्ञ '''मेंडलीफ''' डेमीत्रि इवानोविच मेडेलीफ़ (रूसी: Дмитрий Иванович Менделеев; 8 फ़रवरी 1834 – 2 फ़रवरी 1907), एक रूसी रसानज्ञ और आविष्कारक थे। उन्होंने तत्वों के आवर्त वर्गीकरण का प्रतिपादन किया। इस सारणी का प्रयोग कर उन्होंने उन तत्वों के गुणों का भी पता लगाया जिसकी उसने समय तक खोज नहीं हो सकी थी। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और मेंडलीफ · और देखें »

यूटीसी+०४:००

UTC+4: नीला (दिसंबर), नारंगी (जून), पीला (वर्ष पर्यन्त), हल्का नीला- समुद्री क्षेत्र यूटीसी+०४:०० यूटीसी से चार घंटे आगे का समय मंडल है। आईएसओ के अनुसार UTC+04:00 का प्रयोग निम्नलिखित तरीके से होता है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और यूटीसी+०४:०० · और देखें »

यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह यूरोप में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की एक सूची है। तारांकन चिह्न (*) लगे स्थल, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

राहुल सांकृतायन

राहुल सांकृत्यायन जिन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार थे। वे एक प्रतिष्ठित बहुभाषाविद् थे और बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में उन्होंने यात्रा वृतांत/यात्रा साहित्य तथा विश्व-दर्शन के क्षेत्र में साहित्यिक योगदान किए। वह हिंदी यात्रासहित्य के पितामह कहे जाते हैं। बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिन्दी साहित्य में युगान्तरकारी माना जाता है, जिसके लिए उन्होंने तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक भ्रमण किया था। इसके अलावा उन्होंने मध्य-एशिया तथा कॉकेशस भ्रमण पर भी यात्रा वृतांत लिखे जो साहित्यिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। २१वीं सदी के इस दौर में जब संचार-क्रान्ति के साधनों ने समग्र विश्व को एक ‘ग्लोबल विलेज’ में परिवर्तित कर दिया हो एवं इण्टरनेट द्वारा ज्ञान का समूचा संसार क्षण भर में एक क्लिक पर सामने उपलब्ध हो, ऐसे में यह अनुमान लगाना कि कोई व्यक्ति दुर्लभ ग्रन्थों की खोज में हजारों मील दूर पहाड़ों व नदियों के बीच भटकने के बाद, उन ग्रन्थों को खच्चरों पर लादकर अपने देश में लाए, रोमांचक लगता है। पर ऐसे ही थे भारतीय मनीषा के अग्रणी विचारक, साम्यवादी चिन्तक, सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत, सार्वदेशिक दृष्टि एवं घुमक्कड़ी प्रवृत्ति के महान पुरूष राहुल सांकृत्यायन। राहुल सांकृत्यायन के जीवन का मूलमंत्र ही घुमक्कड़ी यानी गतिशीलता रही है। घुमक्कड़ी उनके लिए वृत्ति नहीं वरन् धर्म था। आधुनिक हिन्दी साहित्य में राहुल सांकृत्यायन एक यात्राकार, इतिहासविद्, तत्वान्वेषी, युगपरिवर्तनकार साहित्यकार के रूप में जाने जाते है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और राहुल सांकृतायन · और देखें »

राहुल सांकृत्यायन

राहुल सांकृत्यायन जिन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार थे। वे एक प्रतिष्ठित बहुभाषाविद् थे और बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में उन्होंने यात्रा वृतांत/यात्रा साहित्य तथा विश्व-दर्शन के क्षेत्र में साहित्यिक योगदान किए। वह हिंदी यात्रासहित्य के पितामह कहे जाते हैं। बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिन्दी साहित्य में युगान्तरकारी माना जाता है, जिसके लिए उन्होंने तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक भ्रमण किया था। इसके अलावा उन्होंने मध्य-एशिया तथा कॉकेशस भ्रमण पर भी यात्रा वृतांत लिखे जो साहित्यिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। २१वीं सदी के इस दौर में जब संचार-क्रान्ति के साधनों ने समग्र विश्व को एक ‘ग्लोबल विलेज’ में परिवर्तित कर दिया हो एवं इण्टरनेट द्वारा ज्ञान का समूचा संसार क्षण भर में एक क्लिक पर सामने उपलब्ध हो, ऐसे में यह अनुमान लगाना कि कोई व्यक्ति दुर्लभ ग्रन्थों की खोज में हजारों मील दूर पहाड़ों व नदियों के बीच भटकने के बाद, उन ग्रन्थों को खच्चरों पर लादकर अपने देश में लाए, रोमांचक लगता है। पर ऐसे ही थे भारतीय मनीषा के अग्रणी विचारक, साम्यवादी चिन्तक, सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत, सार्वदेशिक दृष्टि एवं घुमक्कड़ी प्रवृत्ति के महान पुरूष राहुल सांकृत्यायन। राहुल सांकृत्यायन के जीवन का मूलमंत्र ही घुमक्कड़ी यानी गतिशीलता रही है। घुमक्कड़ी उनके लिए वृत्ति नहीं वरन् धर्म था। आधुनिक हिन्दी साहित्य में राहुल सांकृत्यायन एक यात्राकार, इतिहासविद्, तत्वान्वेषी, युगपरिवर्तनकार साहित्यकार के रूप में जाने जाते है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और राहुल सांकृत्यायन · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और रूस · और देखें »

रूस में हिन्दी

मॉस्को के भारतीय राजदूतावास के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र में हिन्दी शिक्षण की कक्षा का एक दृश्य कम्यूनिस्ट क्रांति से पूर्व रूस में भारत के प्रति रुचि संस्कृत भाषा और साहित्य के अध्ययन तक सीमित थी। परन्तु यह स्थिति 1955 में बदल गई। इस वर्ष रूस के नेता निकिता ख़्रुश्चेव भारत आए। उन्होंने घोषणा की कि "हम यह देखेंगे कि हमारे देश की शिक्षा प्रणाली ऐसी विकसित हो जिसमेँ सर्वश्रेष्ठ और सर्वगुण-सम्पन्न नई पीढ़ी हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं को सीखें।" .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और रूस में हिन्दी · और देखें »

रूस के नगरों की सूची

यह सूची रूस के नगरों की है। 2002 रूसी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, रूस में शहरों और कस्बों की कुल संख्या 1,108 हैं।.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और रूस के नगरों की सूची · और देखें »

रूसी नौसेना

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और रूसी नौसेना · और देखें »

रूसी क्रांति

सन १९१७ की रूस की क्रांति विश्व इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। इसके परिणामस्वरूप रूस से ज़ार के स्वेच्छाचारी शासन का अन्त हुआ तथा रूसी सोवियत संघात्मक समाजवादी गणराज्य (Russian Soviet Federative Socialist Republic) की स्थापना हुई। यह क्रान्ति दो भागों में हुई थी - मार्च १९१७ में, तथा अक्टूबर १९१७ में। पहली क्रांति के फलस्वरूप सम्राट को पद-त्याग के लिये विवश होना पड़ा तथा एक अस्थायी सरकार बनी। अक्टूबर की क्रान्ति के फलस्वरूप अस्थायी सरकार को हटाकर बोलसेविक सरकार (कम्युनिस्ट सरकार) की स्थापना की गयी। 1917 की रूसी क्रांति बीसवीं सदी के विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना रही। 1789 ई. में फ्रांस की राज्यक्रांति ने स्वतंत्रता, समानता और भ्रातृत्व की भावना का प्रचार कर यूरोप के जनजीवन को गहरे स्तर पर प्रभावित किया। रूसी क्रांति की व्यापकता अब तक की सभी राजनीतिक घटनाओं की तुलना में बहुत विस्तृत थी। इसने केवल निरंकुश, एकतंत्री, स्वेच्छाचारी, ज़ारशाही शासन का ही अंत नहीं किया बल्कि कुलीन जमींदारों, सामंतों, पूंजीपतियों आदि की आर्थिक और सामाजिक सत्ता को समाप्त करते हुए विश्व में मजदूर और किसानों की प्रथम सत्ता स्थापित की। मार्क्स द्वारा प्रतिपादित वैज्ञानिक समाजवाद की विचारधारा को मूर्त रूप पहली बार रूसी क्रांति ने प्रदान किया। इस क्रांति ने समाजवादी व्यवस्था को स्थापित कर स्वयं को इस व्यवस्था के जनक के रूप में स्थापित किया। यह विचारधारा 1917 के पश्चात इतनी शक्तिशाली हो गई कि 1950 तक लगभग आधा विश्व इसके अंतर्गत आ चुका था।क्रांति के बाद का विश्व इतिहास कुछ इस तरीके से गतिशील हुआ कि या तो वह इसके प्रसार के पक्ष में था अथवा इसके प्रसार के विरूद्ध। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और रूसी क्रांति · और देखें »

रेक्जाविक

रेक्जाविक (Reykjavík) आइसलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह विश्व की सबसे उत्तरी राजधानी भी है। यह नगर आर्कटिक वृत के भीतर बसा हुआ है और सर्दियों में यहाँ केवल ४ घंटे ही धूप निकलती है और गर्मियों में मध्यरात्री तक सूरज निकलता है। यहाँ का औसत वार्षिक तापमान ५° सेल्सियस है और जनवरी के महीने का औसत तापमान -०.४° सेल्सियस और जुलाई का ११.२° सेल्सियस है। २००६ में रेक्जाविक की जनसंख्या १,१५,४२० थी और यह पूरे देश की कुल जनसंख्या का ३७% है। रेक्जाविक महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या २००३ में १,८१,७४६ थी और यह देश की कुल जनसंख्या का लगभग आधा भाग है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और रेक्जाविक · और देखें »

रीगा

रीगा (लातवियाई: Rīga, स्पष्ट) लातविया की राजधानी और सबसे प्रमुख नगर है जो बाल्टिक का एक प्रमुख, औद्योगिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और वित्तीय केंद्र है और डुगावा नदी पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। ७,१३,०१६ (२००९) निवासियों के साथ यह बाल्टिक राज्यों में सबसे बड़ा और बाल्टिक क्षेत्र में सेंट पीटर्सबर्ग और स्टॉकहोम के बाद (नगरीय सीमा के भीतर निवासियों की गिनती अनुसार) तीसरा सबसे बड़ा नगर है। रीगा क्षेत्र का क्षेत्रफल ३०७.१७ वर्ग किमी है और यह एक समतल और रेतीले मैदान पर समुद्र तल से १ से १० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। रीगा का ऐतिहासिक केंद्र एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है और नगर अपनी व्यापक जुन्गेन्ड्सटिल (Jugendstil) वास्तुकला के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसे यूनेस्को विश्व में कहीं भी अद्वितीय समझता है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और रीगा · और देखें »

लादोगा झील

लादोगा झील (रूसी: Ла́дожское о́зеро, लादोझ़स्कोए ओज़ेरो; अंग्रेज़ी: Lake Ladoga) पश्चिमोत्तरी रूस में कारेलिया गणतंत्र व लेनिनग्राद ओब्लास्त के क्षेत्रों में स्थित एक मीठे पानी की झील है। यह यूरोप की सबसे बड़ी झील है और क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया की १४वी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। इसका क्षेत्रफल १७,७०० वर्ग किमी है, यानि भारत के नागालैंड राज्य से ज़रा बड़ा।, Springer, 2010, ISBN 9783540681458,...

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और लादोगा झील · और देखें »

लियॉन थेरेमिन

लेव सर्गेईविच टर्मेन, (रूसी: Ле́в Серге́евич Терме́н) (27 अगस्त 1896-3 नवम्बर 1993 (अमेरिका में लियॉन थेरेमिन; Léon Theremin) एक रूसी और सोवियत आविष्कारक था। थेरेमिन को उसके द्वारा अविष्कृत थेरेमिन नामक वैद्युत-वाद्ययन्त्र के लिए जाना जाता है। थेरेमिन शुरुआती इलेक्ट्रॉनिक संगीत वाद्ययंत्रों मे से एक था और यह पहला ऐसा इलेक्ट्रॉनिक संगीत वाद्ययंत्र था जिसका उत्पादन बड़े पैमाने पर किया गया था। थेरेमिन ने अन्तर्ग्रथ का भी अविष्कार किया था, जो कि किसी वीडियो संकेत की तस्वीर की गुणवत्ता में सुधार लाने की एक तकनीक है, साथ ही इसका प्रयोग व्यापक रूप से वीडियो और टेलीविजन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किया जाता है। थेरेमिन द्वारा अविष्कृत "द थिंग" नामक एक जासूसी उपकरण को आरएफआईडी प्रौद्योगिकी का एक पूर्ववर्ती माना जाता है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और लियॉन थेरेमिन · और देखें »

लुईस माउंटबेटन, बर्मा के पहले अर्ल माउंटबेटन

लुइस फ्रांसिस एल्बर्ट विक्टर निकोलस जॉर्ज माउंटबेटन, बर्मा के पहले अर्ल माउंटबेटन, बेड़े के एडमिरल, केजी, जीसीबी, ओएम, जीसीएसआई, जीसीआईई, जीसीवीओ, डीएसओ, पीसी, एफआरएस (पूर्व में बैटनबर्ग के राजकुमार लुइस, 25 जून 1900 - 27 अगस्त 1979), एक ब्रिटिश राजनीतिज्ञ और नौसैनिक अधिकारी व राजकुमार फिलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक (एलिजाबेथ II के पति) के मामा थे। वह भारत के आखिरी वायसरॉय (1947) थे और स्वतंत्र भारतीय संघ के पहले गवर्नर-जनरल (1947-48) थे, जहां से 1950 में आधुनिक भारत का गणतंत्र उभरेगा। 1954 से 1959 तक वह पहले सी लॉर्ड थे, यह पद उनके पिता बैटनबर्ग के राजकुमार लुइस ने लगभग चालीस साल पहले संभाला था। 1979 में उनकी हत्या प्रोविजनल आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने कर दी, जिसने आयरलैंड रिपब्लिक की स्लीगो काउंटी में मुल्लाग्मोर में उनकी मछली मरने की नाव, शैडो V में बम लगा दिया था। वह बीसवीं सदी के मध्य से अंत तक ब्रिटिश साम्राज्य के पतन के समय के सबसे प्रभावशाली और विवादित शख्सियतों में से एक थे। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और लुईस माउंटबेटन, बर्मा के पहले अर्ल माउंटबेटन · और देखें »

सन् १८४४ का फ्रांस का औद्योगिक मेला

सन् १८४४ का फ्रांस का औद्योगिक मेला (French Industrial Exposition of 1844), पेरिस में एक अस्थायी घर में लगा था। यह ११ फ्रांसीसी मेलों की श्रेणी में एक मेला था जो कृषि एवं प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ावा देने के लिये सन् १७९८ से आरम्भ किये गये थे। इस मेले की नकल करते हुए शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के मेले आरम्भ हुए; जैसे लन्दन का सन् १८५१ का महा मेला (Great Exhibition) जो कि अन्तरराष्ट्रीय प्रदर्शकों के लिये भी खुला था। इसी के देखादेखी अन्य मेले शुरू हुए: सन् १८४५ में बर्न और मैड्रिड में; १८४७ में ब्रसेल्स में; सन् १८४८ में सेंट पीटर्सबर्ग में ततहा सन् १८४९ में लिबन में। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और सन् १८४४ का फ्रांस का औद्योगिक मेला · और देखें »

सबसे बड़े शहरों की सूची

दुनिया के सबसे बड़े शहरों का निर्धारण करने हेतु यह देखा जाना जरुरी की वह किस परिभाषा का उपयोग कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र एक शहर का गठन करने वाली तीन परिभाषाओं का उपयोग करता है, लेकिन सभी शहरों को उसी मापदंड का उपयोग करके वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है। शहरों को शहरी क्षेत्र, उनके शहरी क्षेत्र की सीमा या उनके महानगरीय क्षेत्र कि जनसंख्या के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और सबसे बड़े शहरों की सूची · और देखें »

सिकन्दरिया

सूर्यास्तकालीन सिकन्दरिया. सिकन्दरिया की सड़कें. सिकन्दरिया (अंग्रेजी:Alexandria; अरबी: الإسكندرية अल-इस्कंदरिया), मिस्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां की जनसंख्या 41 लाख है और यह देश का सबसे बड़ा समुद्री बंदरगाह है जहां मिस्र का लगभग 80% आयात और निर्यात कार्य संपन्न होता है। सिकन्दरिया एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल भी है। सिकन्दरिया, उत्तर-मध्य मिस्र में भूमध्य सागर के तट के किनारे लगभग दूर तक फैला हुआ है। यह बिब्लियोथेका अलेक्जेंड्रिना (नया पुस्तकालय) का घर है। एक अन्य शहर, स्वेज, से अपने प्राकृतिक गैस और तेल की पाइपलाइनों की वजह से यह मिस्र का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र बन गया है। प्राचीन काल में, सिकन्दरिया दुनिया के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक था। इसकी स्थापना सिकंदर महान (अलेक्जेंडर द ग्रेट) ने लगभग (c.) 331 ई.पू.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और सिकन्दरिया · और देखें »

स्लीपिंग ब्यूटी

सर एडवर्ड बरने-जोन्स द्वारा द स्लीपिंग ब्यूटी चित्रित. स्लीपिंग ब्यूटी (La Belle au Bois dormant "जंगल में सुप्त सौन्दर्य") एक खूबसूरत शहज़ादी और एक बांके शहज़ादे की क्लासिक परी कथा है। यह चार्ल्स पेरौलट द्वारा 1697 में कॉन्टेस डी मा मेरी इयोए ("टेल्स ऑफ मदर गूज") की प्रकाशित सेट की पहली कहानी है। हालांकि पेरौल्ट का संस्करण काफी मशहूर है, गियामबतिस्ता बेसिल के पेंटामेरोन में शामिल "सन, मून एंड टालिया" नामक कथा का एक पुराना संस्करण 1634 में प्रकाशित हुआ। अंग्रेजी भाषी दुनिया की सबसे परिचित स्लीपिंग ब्यूटी ' पर 1959 वाल्ट डिज्नी एनिमेटेड फिल्म बनी, जिसमें शाइकोवस्कि के बैले (1890 में सेंट पीटर्सबर्ग में प्रदर्शित) से भी उतना ही लिया गया है जितना कि पेरौल्ट से.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और स्लीपिंग ब्यूटी · और देखें »

स्वेतलाना कुज़नेतसोवा

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता श्रेणी:महिला टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता अमरीकी ओपन विजेता.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और स्वेतलाना कुज़नेतसोवा · और देखें »

सेंट पीटर्सबर्ग

पीटर महान की कांस्य प्रतिमा सेंट पीटर्सबर्ग नेवा नदीके तट पर स्थित रूस का एक प्रसिद्ध नगर है। यह रूसी साम्राज्य की पूर्व राजधानी थी। सोवियत संघ के समय में इसका नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया था जिसे सोवियत संघ के पतन के बाद पुन: बदलकर सेंट पीटर्सबर्ग कर दिया गया है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और सेंट पीटर्सबर्ग · और देखें »

ईवान आईवाज़ोवस्की

ईवान कॉन्स्टेनटिनोविच आईवाज़ोवस्की (Ива́н Константи́нович Айвазо́вский, Հովհաննես Այվազովսկի Hovhannes Ayvazovski); 29 जुलाई 18172 मई 1900) एक रूसी प्रकृतवादी चित्रकार थे। उन्हें इतिहास के महानतम सामुद्रिक कलाकारों में से एक माना जाता है। बचपन में ईसाई बनने पर इनका नाम Hovhannes Aivazian रखा गया था। इनका जन्म काला सागर के तटीय शहर फिओदोसिया में एक आर्मेनियाई परिवार में हुआ था और ये जीवन भर मुख्यत: अपने मूल प्रांत क्रीमिया में ही रहे। इम्पीरियल अकादमी ऑफ आर्ट्स में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद ये यूरोप घूमने गये और १८४० में कुछ समय तक इटली में रहे। फ़िर वो रूस वापस आ गये और रूसी नौसेना में आधिकारिक चित्रकार की हैसियत से नौकरी करने लगे। आईज़ोवस्की के तत्कालीन रूसी साम्राज्य के सैन्य व राजनीतिक प्रबुद्ध जनों से अच्छे संबंध थे और वो अक्सर सैन्य सम्मेलनों में शामिल हुआ करते थे। शासक रोमानोव घराना उन्हें बहुत मानता था, उनके कार्यों को प्रायोजित करता था व साम्राज्य में उनका आजीवन बहुत सम्मान रहा। रूस में किसी अत्यंत ही मनोरम व खूबसुरत वस्तु या दृश्य की प्रशंसा करने के लिये एंटोन शेखोव द्वारा आईज़ोवस्की के सम्मान में कहा गया वाक्य यह तो आईज़ोवस्की के चित्रकारी के काबिल है ("worthy of Aivazovsky's brush") अभी भी प्रयोग किया जाता है। अपने काल के सर्वाधिक प्रसिद्ध रूसी कलाकारों में से एक आईज़ोवस्की रूस के बाहर भी उतने ही प्रचलित थे। संयुक्त राज्य अमेरिका व यूरोप में उनके कई सारे व्यक्तिगत प्रदर्शनियाँ लगीं जो बहुत सराही गयीं। अपने लगभग ६० वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने ६००० से ज्यादा चित्र बनाए, जिसकी वजह से उन्हें उस काल का सफलतम चित्रकार माना जाता है। उनके अधिकतर कार्य समुद्री दृश्य हैं, लेकिन उन्होंने युद्ध के दृश्य, आर्मेनियाई विषय-वस्तु और वर्णनात्मक चित्रांकन भी किए हैं। आईज़ोवस्की के अधिकतर कार्य रूसी, आर्मेनियाई व यूक्रेनी संग्रहालयों में रक्खे हैं। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और ईवान आईवाज़ोवस्की · और देखें »

वारसॉ

वारसॉ - Warszawa (या वारसा / Warsaw) पोलैंड का एक प्रांत है और पोलैंड की राजधानी है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और वारसॉ · और देखें »

वालेरी लेंटिव

वालेरी Yakovlevich Leontiev (जन्म 19 मार्च, 1949 में उस्त-यूयेसे, कोमी ASSR, RSFSR, सोवियत संघ) एक सोवियत और रूसी पॉप गायक जिनकी लोकप्रियता नुकीला 1980 के दशक में.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और वालेरी लेंटिव · और देखें »

विजयदेव नारायण साही

विजयदेव नारायण साही हिंदी साहित्य के नयी कविता दौर के प्रसिद्ध कवि, एवं आलोचक हैं। वे तीसरा सप्तक के कवियों में शामिल थे। जायसी पर केन्द्रित उनका व्यवस्थित अध्ययन एवं नयी कविता के अतिरिक्त विभिन्न साहित्यिक तथा समसामयिक मुद्दों पर केन्द्रित उनके आलेख उनकी प्रखर आलोचकीय क्षमता के परिचायक हैं। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और विजयदेव नारायण साही · और देखें »

विकीर्णन (डायसपोरा)

विकीर्णन या डायस्पोरा (diaspora) से आशय है -किसी भौगोलिक क्षेत्र के मूल वासियों का किसी अन्य बहुगोलिक क्षेत्र में प्रवास करना (विकीर्ण होना)। किन्तु डायसपोरा का विशेष अर्थ ऐतिहासिक अनैच्छिक प्रकृति के बड़े पैमाने वाले विकीर्ण, जैसे जुडा से यहूदियों का निष्कासन। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और विकीर्णन (डायसपोरा) · और देखें »

व्लादिमीर पुतिन

व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन (जन्म: 7 अक्टूबर 1952) रूसी राजनीतिज्ञ हैं। वे 7 मई 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं तथा 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करने के पश्चात अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले सन् 2000 से 2008 तक रूस के राष्ट्रपति तथा 1999 से 2000 एवं 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान वे रूस की संयुक्त रूस पार्टी के अध्यक्ष भी थे। पुतिन ने 16 साल तक सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में अधिकारी के रूप में सेवा की, जहाँ वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पदोन्नत हुए। 1991 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्होंने अपने पैतृक शहर सेंट पीटर्सबर्ग से राजनीति में कदम रखा। 1996 में वह मास्को में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के प्रशासन में शामिल हो गए, एवं येल्तसिन के अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा दे देने के कारण 31 दिसम्बर 1999 को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। तत्पश्चात, पुतिन ने वर्ष 2000 और फिर 2004 का राष्ट्रपति चुनाव जीता। रूसी संविधान के द्वारा तय किये गए कार्यकाल सीमा की वजह से वह 2008 में लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होने के लिए अयोग्य थे। 2008 में दिमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति चुनाव जीता और प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन को नियुक्त किया। सितंबर 2011 में, कानून में बदलाव के परिणामस्वरूप राष्ट्रपति पद के कार्यकाल की अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल हो गयी, एवं पुतिन ने 2012 में राष्ट्रपति पद के लिए एक तीसरे कार्यकाल की तलाश में चुनाव लड़ने करने की घोषणा की, जिसके चलते कई रूसी शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। मार्च 2012 में उन्होंने यह चुनाव जीता और वर्तमान में 6 वर्ष के कार्यकाल की पूर्ति कर रहे हैं। 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करने के पश्चात वे अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के रूप में पुतिन के पहले कार्यकाल (1999-2008) के दौरान, वास्तविक आय में 2.5 गुणा वृद्धि हुई, वास्तविक पारिश्रमिक में तीन गुणा से अधिक वृद्धि हुई; बेरोजगारी और गरीबी आधी से काम हो गयी, एवं रूसियों द्वारा आत्म-मूल्यांकित जीवन संतुष्टि में काफी बढ़ोतरी हुई। पुतिन के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल को आर्थिक वृद्धि के दौर के रूप में देखा जाता है: रूसी अर्थव्यवस्था में लगातार आठ साल तक संवृद्धि हुई, क्रय-शक्ति समता में 72% की वृद्धि एवं संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद में 6 गुणा वृद्धि देखने को मिली। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और व्लादिमीर पुतिन · और देखें »

व्लादिमीर लेनिन

व्लादिमीर इलीइच उल्यानोव, जिन्हें लेनिन के नाम से भी जाना जाता है, (२२ अप्रैल १८७० – २१ जनवरी १९२४) एक रूसी साम्यवादी क्रान्तिकारी, राजनीतिज्ञ तथा राजनीतिक सिद्धांतकार थे। लेनिन को रूस में बोल्शेविक क्रांति के नेता के रूप में व्यापक पहचान मिली। वह १९१७ से १९२४ तक सोवियत रूस के, और १९२२ से १९२४ तक सोवियत संघ के भी "हेड ऑफ़ गवर्नमेंट" रहे। उनके प्रशासन काल में रूस, और उसके बाद व्यापक सोवियत संघ भी, रूसी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नियंत्रित एक-पक्ष साम्यवादी राज्य बन गया। लेनिन विचारधारा से मार्क्सवादी थे, और उन्होंने लेनिनवाद नाम से प्रचलित राजनीतिक सिद्धांत विकसित किए। सिंविर्स्क में एक अमीर मध्यमवर्गीय परिवार में पैदा हुए लेनिन ने १८८७ में अपने भाई के निष्पादन के बाद क्रांतिकारी समाजवादी राजनीति को गले लगाया। रूसी साम्राज्य की ज़ार सरकार के विरोध में में भाग लेने पर उन्हें कज़न इंपीरियल विश्वविद्यालय से निकल दिया गया, और फिर उन्होंने अगले वर्षों में कानून की डिग्री प्राप्त की। वह १८९३ में सेंट पीटर्सबर्ग में चले गए और वहां एक वरिष्ठ मार्क्सवादी कार्यकर्ता बन गए। १८९७ में उन्हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया, और तीन साल तक शूसनस्केय को निर्वासित कर दिया गया, जहां उन्होंने नाडेज़्दा कृपकाया से शादी कर ली। अपने निर्वासन के बाद, वह पश्चिमी यूरोप में चले गए, जहां वे मार्क्सवादी रूसी सामाजिक डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी (आरएसडीएलपी) में एक प्रमुख सिद्धांतकार बन गए। १९०३ में उन्होंने आरएसडीएलपी के वैचारिक विभाजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और फिर वह जुलियस मार्टोव के मेन्शेविकों के खिलाफ बोल्शेविक गुट का नेतृत्व करने लगे। रूस की १९०५ की असफल क्रांति के दौरान विद्रोह को प्रोत्साहित करने के बाद उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के समय एक अभियान चलाया, जिसे यूरोप-व्यापी सर्वहारा क्रांति में परिवर्तित किया जाना था, क्योंकि एक मार्क्सवादी के रूप में उनका मानना था कि यह विरोध पूंजीवाद को उखाड़ फेंकने, और समाजवाद की स्थापना का कारण बनेगा। १९१७ की फरवरी क्रांति के बाद जब रूस में ज़ार को हटा दिया गया और एक अनंतिम सरकार की स्थापना हो गई, तो वह रूस लौट आए। उन्होंने अक्तूबर क्रांति में प्रमुख भूमिका निभाई, जिसमें बोल्शेविकों ने नए शासन को उखाड़ फेंका था। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और व्लादिमीर लेनिन · और देखें »

वेलीकी नोव्गोरोड

वेलीकी नोव्गोरोड (रूस में Великий Новгород) - यह रूस के उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक शहर है। यह नोव्गोरोड ओब्लास्ट की राजधानी है। नोव्गोरोड में 220 000 लोग रहते हैं। नोवगोरोड ओब्लास्ट रूस के नक्शे में .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और वेलीकी नोव्गोरोड · और देखें »

ग्रिगोरी रास्पुतिन

ग्रिगोरी रास्पुतिन (p) एक रूसी किसान, एक अनुभवी यात्री, एक रहस्यवादी आस्था चिकित्सक, और रूसी साम्राज्य के अंतिम त्सार, निकोलस द्वितीय के परिवार के एक विश्वसनीय मित्र थे। वे सेंट पीटर्सबर्ग में एक प्रभावशाली व्यक्ति बन गएँ, ख़ासकर अगस्त १९१५ के पश्चात्, जब निकोलस ने प्रथम विश्व युद्ध में युद्धरत सेना की कमान संभाली। असंख्य आध्यात्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर त्सार की पत्नी Alexandra Feodorovna को सलाह देते हुयें, रास्पुतिन रूसी राष्ट्रवादियों, उदारवादियों और अभिजातों के लिए एक आसान बलि का बकरा बन गएँ। रास्पुतिन के जीवन और उनका कमज़ोर इच्छाशक्ति वाले त्सार और हठी त्सारिना पर कितना प्रभाव था, इन बातों को लेकर बहुत अनिश्चितता हैं। वर्णन अक्सर संदिग्ध संस्मरणों, अफ़वाहों और किंवदंती पर आधारित हैं। भले उनके प्रभाव और स्तर की अतिशयोक्ति हुई हो — रास्पुतिन शक्ति, ऐयाशी और हवस का समानार्थी बन गएँ — उनकी उपस्थिति ने शाही दम्पति की बढ़ती अलोकप्रियता में अहम भूमिका निभाई। रास्पुतिन की हत्या राजतन्त्रवादियों द्वारा हुई, जिन्हें शाही परिवार पर रास्पुतिन के असर को ख़त्म कर, त्सारवाद को बचाने की उम्मीद थी। आचार्य रास्पुतिन .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और ग्रिगोरी रास्पुतिन · और देखें »

ग्लोनास

ग्लोनास लोगो ग्लोनास ग्लोनास (GLONASS) (ГЛОНАСС), रूसी अंतरिक्ष बल द्वारा रूसी सरकार के लिए संचालित एक रेडियो-आधारित उपग्रह नौवहन (नेविगेशन) प्रणाली है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका की वैश्विक स्थिति निर्धारण प्रणाली (जीपीएस), चीन की कम्पास नेविगेशन प्रणाली और यूरोपीय संघ (ईयू) की योजनाबद्ध गैलीलियो स्थिति निर्धारण प्रणाली और भारत की भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशनल उपग्रह प्रणाली की एक वैकल्पिक और पूरक प्रणाली है। ग्लोनास के विकास का आरम्भ 1976 में सोवियत संघ में हुआ था। 12 अक्टूबर 1982 से लेकर 1995 तक, कई रॉकेट प्रक्षेपणों के माध्यम से इस प्रणाली में पर्याप्त मात्रा में उपग्रहों को शामिल किया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश इसके बाद रूसी अर्थ व्यवस्था चरमरा गयी और इस प्रणाली की स्थिति भी कमजोर हो गई। 2000 के दशक के आरम्भ में व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में इस प्रणाली की बहाली को एक शीर्ष सरकारी वरीयता प्रदान की गई और वित्तपोषण में पर्याप्त वृद्धि की गई। फ़िलहाल ग्लोनास रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी का सबसे महंगा कार्यक्रम है जिसमें 2010 के इसके बजट का एक तिहाई हिस्सा खर्च हो गया था। 2010 तक ग्लोनास ने रूसी प्रदेश के लगभग 100% हिस्सों को कवर करने की क्षमता हासिल कर लि थी। फरवरी 2011 तक उपग्रह समूह में 22 संचालनीय उपग्रह थे जो लगातार वैश्विक कवरेज प्रदान करने के लिए आवश्यक 24 उपग्रहों की दृष्टि से कम था और 2011 के दौरान इस कमी के पूरा होने की उम्मीद है। ग्लोनास उपग्रहों की डिजाइनों को कई बार नवीकृत किया गया है जिसका सबसे नवीनतम संस्करण ग्लोनास-के (GLONASS-K) है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और ग्लोनास · और देखें »

आटो फॉन बॉटलिंक

आटो फॉन बॉटलिंक का चित्र। आटो फॉन बॉटलिंक (१८१५-१९०४) जर्मनी के भारतविद तथा संस्कृत के प्रकांड पंडित थे जिन्होंने संस्कृत साहित्य का विधिपूर्वक अध्ययन करके, वर्षों के परिश्रम के पश्चात् एक विशाल शब्दकोश सात भागों में प्रकाशित किया। यह आज भी अद्वितीय ग्रंथ है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और आटो फॉन बॉटलिंक · और देखें »

आन (रूसी सम्राज्ञी)

रूसी सम्राज्ञी '''आन''' आन (Anna) (7 फ़रवरी 1693 – 28 अक्टूबर 1740); रूस की सम्राज्ञी, महान्‌ पीटर के भाई ईवान पंचम की पुत्री। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और आन (रूसी सम्राज्ञी) · और देखें »

आयन रैंड

आयन रैंड (Ayn Rand; मूल नाम: Alisa Zinov'yevna Rosenbaum) (०२ जनवरी १९०५ - ०६ मार्च १९८२) रूसी-अमेरिकी उपन्यासकार, दार्शनिक, नाटककार थी। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और आयन रैंड · और देखें »

इगोर पावलोव

इगोर पावलोव इगोर पावलोव (Ihor Synowijowytsch Pawljuk); 1 जनवरी में Volhynia (यूक्रेन) एक यूक्रेनी लेखक.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और इगोर पावलोव · और देखें »

कार्निवल

कोलोन, जर्मनी में रोसेनमोंटाग परेड में कार्निवल झांकियां. कार्निवल एक उत्सव का मौसम है जो लेंट से ठीक पहले पड़ता है; मुख्य कार्यक्रम आमतौर फरवरी के दौरान होते हैं। कार्निवल में आमतौर पर एक सार्वजनिक समारोह या परेड शामिल होता है जिसमें सर्कस के तत्त्व, मुखौटे और सार्वजनिक खुली पार्टियां की जाती हैं। समारोह के दौरान लोग अक्सर सजते संवरते हैं या बहुरुपिया बनते हैं, जो दैनिक जीवन के पलटाव को दर्शाता है। कार्निवल एक त्योहार है जिसे पारंपरिक रूप से रोमन कैथोलिक में आयोजित किया जाता है और एक हद तक पूर्वी रूढ़िवादी समाजों में भी.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और कार्निवल · और देखें »

अनीश गिरी

अनीश गिरी (जन्म:28 जून 1994) एक विलक्षण प्रतिभासंपन्न शतरंज खिलाड़ी हैं। अनीश ने मात्र 14 वर्ष, 7 महीने और 2 दिन की आयु में वेनेजुएला के ग्रैंडमास्टर एडुआर्डो इटुरिज़ागा को हराकर ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और अनीश गिरी · और देखें »

अलेक्सांदर द्वितीय

रूस का ज़ार अलेक्सान्दर द्वितीय अलेक्सांदर द्वितीय (रूसी: Алекса́ндр II Никола́евич; १८१२ - १८८१) रूस का ज़ार (१८५५ से ८१) था। वह निकोलस प्रथम का ज्येष्ठ पुत्र था। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और अलेक्सांदर द्वितीय · और देखें »

अलेक्सांद्र पूश्किन

अलेक्सांद्र सेर्गेयेविच पूश्किन (रूसी: Алекса́ндр Серге́евич Пу́шкин (6 जून 1799 – 10 फरवरी 1837) रूसी भाषा के छायावादी कवियों में से एक थे जिन्हें रूसी का सर्वश्रेष्ठ कवि माना जाता है।, retrieved on 24 नवम्बर 2006., retrieved on 2 सितंबर 2006. उन्हें आधुनिक रूसी कविता का संस्थापक भी माना जाता है।, retrieved 1 सितंबर 2006 पूश्किन के 38 वर्ष के छोटे जीवनकाल को हम 5 खंडों में बाँटकर समझ सकते हैं। 26 मई 1799 को उनके जन्म से 1820 तक का समय बाल्यकाल और प्रारंभिक साहित्य रचना को समेटता है। 1820 से 1824 का समय निर्वासन काल है। 1824 से 1826 के बीच वे मिखायेलोव्स्कोये में रहे। 1826-1831 में वे ज़ार के करीब आकर प्रसिद्धि के शिखर पर पहुँचे। 1831 से उनकी मृत्यु (29 जनवरी 1837) तक का काल उनके लिए बड़ा दुःखदायी रहा। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और अलेक्सांद्र पूश्किन · और देखें »

अक्तूबर समाजवादी क्रांति

शीत-महल पर चढा़ई रूस की महान अक्टूबर समाजवादी क्रांति (रूसी: Великая Октябрьская социалистическая революция, वेलीकया ओक्त्याब्र्स्कया सोत्सिअलिस्तीचेस्कया रेवोल्यूत्सिया) - सन् 1917 में रूस में हुई क्रांति, जिस के फल्स्वरूप रूसी रोमानोव वंश की तीन सौ साल की राजशाही का अंत हुआ और संसार के इतिहास में मज़दूरों और किसानों का पहला राज्य - सोवियत संघ (रूसी में СССР) की स्थापना हुई। सन् 1991 में साम्यवादी सोवियत संघ विखंडित हो गया। आज इस के क्षेत्र में 15 अलग पूँजीवादी राज्य हैं। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और अक्तूबर समाजवादी क्रांति · और देखें »

१९०५ की रूसी क्रांति

सन १९०५ में रूसी साम्राज्य के एक विशाल भाग में राजनीति एवं सामाजिक जनान्दोलन हुए जिन्हें १९०५ की रूसी क्रान्ति कहते हैं। यह क्रान्ति कुछ सीमा तक सरकार के विरुद्ध थी और कुछ सीमा तक दिशाहीन। श्रमिकों ने हड़ताल किये, किसान आन्दोलित हो उठे, सेना में विद्रोह हुआ। इसके फलस्वरूप कई संवैधानिक सुधार किये गये जिसमें मुख्य हैं- रूसी साम्राज्य के ड्युमा की स्थापना, बहुदलीय राजनीतिक व्यवस्था, १९०६ का रूसी संविधान। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और १९०५ की रूसी क्रांति · और देखें »

१९२४

1924 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और १९२४ · और देखें »

२०१८ फीफा विश्व कप

२०१८ फीफा विश्व कप (फीफा विश्व कप का 21वां संस्करण) 14 जून 2018 से 15 जुलाई 2018 के बीच रूस में एक अंतर्राष्ट्रीय पुरूष फुटबॉल टूर्नामेंट है। रूस इस प्रतियोगिता की मेज़बानी प्रथम बार कर रहा है। बत्तीस देशों की टीमें फाइनल टूर्नामेंट में भाग लिया। सभी मैच ब्राजील के 12 विभिन्न स्टेडियमों में मैच खेले गए। अर्जेंटीना में आयोजित हुए 2006 विश्व कप के बाद से यूरोप में आयोजित होने वाला यह पहला विश्व कप है। इससे पहले 2014 का टूर्नामेंट जर्मनी ने जीता था। १५ जुलाई २०१८ को २०१८ फीफा विश्व कप का फाइनल है। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और २०१८ फीफा विश्व कप · और देखें »

२६ जनवरी

26 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 26वाँ दिन है। साल में अभी और 339 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 340)।.

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और २६ जनवरी · और देखें »

2017 सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में हमला

सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में धमाका 3 अप्रैल 2017 को सेंट पीटर्सबर्ग स्टेशन में हुआ। सेनाया प्लोसचाड और टेक्नोलोजीचेस्की स्टेशन के मध्य धमाका किया गया था, जिसमें आधिकारिक रूप से 9 लोगों की मौत हो गई। इस धमाके से लगभग 50 लोग घायल हो गए। इन घायलों में 2 लोगों की बाद में मौत हो गई। विस्फोटक उपकरण को एक बैग में रखा गया था। इसी के साथ एक अन्य मेट्रो स्टेशन में भी एक विस्फोटक उपकरण मिला था, जिसे निसक्रिय भी कर दिया गया। .

नई!!: सेंट पीटर्सबर्ग और 2017 सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो में हमला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लेनिनग्राद, संत पीटर्सबर्ग, सेंट पीटर्ज़बर्ग, सेंट पीट्सबर्ग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »