लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सूरतकल

सूची सूरतकल

सूरतकल (तुलु: ಸುರತ್ಕಲ್) मंगलौर नगर निगम के अधीन एक क्षेत्र है। यह दक्षिण कन्नड़ जिला, कर्नाटक में स्थित है। यहां भारत का एक बेहतरीन तकनीकी संस्थान राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (एन.आई.टी.के) स्थापित है। इसे पूर्व में कर्नाटक रीजनल इंजीनियरिंग कालिज कहा जाता था। सूरतकल मंगलौर शहर का उपनगरीय क्षेत्र है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग - 17 पर पड़ता है। सूरतकल सागरतट .

5 संबंधों: भारत में पर्यटन, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरतकल, सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत, के.वी. कामथ

भारत में पर्यटन

हर साल, 3 मिलियन से अधिक पर्यटक आगरा में ताज महल देखने आते हैं। भारत में पर्यटन सबसे बड़ा सेवा उद्योग है, जहां इसका राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 6.23% और भारत के कुल रोज़गार में 8.78% योगदान है। भारत में वार्षिक तौर पर 5 मिलियन विदेशी पर्यटकों का आगमन और 562 मिलियन घरेलू पर्यटकों द्वारा भ्रमण परिलक्षित होता है। 2008 में भारत के पर्यटन उद्योग ने लगभग US$100 बिलियन जनित किया और 2018 तक 9.4% की वार्षिक वृद्धि दर के साथ, इसके US$275.5 बिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है। भारत में पर्यटन के विकास और उसे बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय नोडल एजेंसी है और "अतुल्य भारत" अभियान की देख-रेख करता है। विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद के अनुसार, भारत, सर्वाधिक 10 वर्षीय विकास क्षमता के साथ, 2009-2018 से पर्यटन का आकर्षण केंद्र बन जाएगा.

नई!!: सूरतकल और भारत में पर्यटन · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: सूरतकल और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरतकल

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, सूरतकल की स्थापना १९६० में की गई थी तथा २६ जून २००२ को इसे राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरतकल के रूप में स्तरोन्नत किया गया था। संस्थान, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा संचार इंजीनियरिंग, धातुकर्मीय इंजीनियरिंग, खनन इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विषयों में अवर स्नातक पाठयक्रम संचालित करता है। रिपोर्टाधीन वर्ष के दौरान अवर स्नातक पाठयक्रमों हेतु कुल लगभग ४८० छात्र दाखिल किए गए थे। संस्थान २१ स्नातकोत्तर कार्यक्रम भी संचालित करता है। इस संस्थान में पीएच डी कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। .

नई!!: सूरतकल और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरतकल · और देखें »

सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत

सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत जिसे 'एन आई टी सूरत' के नाम से भी जाना जाता है, प्रौद्योगिकी एवम अभियांत्रिकी का राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। यह भारत के लगभग तीस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एन आई टी) में से एक है। इसे भारत सरकार ने १९६१ में स्थापित किया था। इसकी संगठनात्मक संरचना एवम स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शेष सभी एन आई टी की तरह ही है। संस्थान में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, विज्ञान मानविकी और प्रबंधन में स्नातक, पूर्व स्नातक एवम डॉक्टरेट के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। .

नई!!: सूरतकल और सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत · और देखें »

के.वी. कामथ

कुंदापुर वामन कामथ (जन्म 2 दिसम्बर 1947 को मंगलोर, कर्नाटक में) (कन्नड़/कोंकणी: ಕುಂದಾಪುರ ವಾಮನ ಕಾಮತ), भारत के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई (ICICI) के नॉन-एग्जिक्यूटिव (गैर-कार्यकारी) अध्यक्ष हैं। श्री कामथ ने 1 मई 1996 से 30 अप्रैल 2009 तक, कार्यकारी जिम्मेदारियों से अपनी सेवानिवृत्ति तक, आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ (CEO) के रूप में कार्य किया। .

नई!!: सूरतकल और के.वी. कामथ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »