लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुलु द्वीपसमूह

सूची सुलु द्वीपसमूह

सुलु द्वीपसमूह (Sulu Archipelago) प्रशांत महासागर में दक्षिणपश्चिमी फ़िलिपीन्ज़ में स्थित एक द्वीपसमूह है। यह सुलावेसी सागर की उत्तरी सीमा और सुलु सागर की दक्षिणी सीमा है। प्रशासनिक रूप से यह मिन्दनाओ द्वीप दल का भाग है। यहाँ ताउसुग और अन्य स्थानीय जनजातियाँ रहती हैं। यह मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में आता है लेकिन यहाँ के स्थानीय निवासियों द्वारा स्थानीय स्वशासन की मांगे उठाई जाती रही हैं। भौगोलिक रूप से यह बोर्नियो और मिन्दनाओ के बीच विस्तृत है लेकिन यह कभी-भी एक ज़मीनी पुल नहीं था बल्कि समुद्र-फ़र्श में प्लेट विवर्तनिकी द्वारा हुई उथल-पुथल में उठी चट्टानों का उभरा हुआ हिस्सा हैं। यह मौसमी पक्षी प्रवास के लिए एक महत्वपूर्ण ठहराव है। .

7 संबंधों: तावी-तावी, बसीलन, मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ, सुलावेसी सागर, सुलु प्रान्त, सुलु सागर, विसाया भाषाएँ

तावी-तावी

तावी-तावी (Tawi-Tawi) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। भौगोलिक रूप से यह सुलु द्वीपसमूह हिस्सा है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। यह देश का सबसे दक्षिणी प्रान्त भी है और पश्चिम में बोर्नियो द्वीप पर स्थित मलेशिया के साबाह राज्य और इण्डोनेशिया के उत्तर कालिमंतान प्रान्त से समुद्री सीमा रखता है। .

नई!!: सुलु द्वीपसमूह और तावी-तावी · और देखें »

बसीलन

बसीलन (Basilan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। भौगोलिक रूप से यह सुलु द्वीपसमूह का सबसे बड़ा और सबसे उत्तरी द्वीप है। यह अपने से बहुत बड़े मिन्दनाओ द्वीप के समीप है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: सुलु द्वीपसमूह और बसीलन · और देखें »

मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ

मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ (Central Philippine languages) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली भाषाओं का सबसे बड़ा समूह है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिणी लूज़ोन, विसाया, मिन्दनाओ और सुलु द्वीपसमूह में बोली जाती हैं। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की उपशाखा के अंतर्गत एक भाषा-परिवार है। इसमें फ़िलिपीन्ज़ की राष्ट्रभाषा और सबसे अधिक बोली जाने वाली तगालोग भाषा के अलावा बिकोल भाषाएँ और सिबुआनो, हिलिगायनोन, वराय-वराय, करय-आ, तउसुग व अन्य सभी विसाया भाषाएँ शामिल हैं। .

नई!!: सुलु द्वीपसमूह और मध्य फ़िलिपीनी भाषाएँ · और देखें »

सुलावेसी सागर

सुलावेसी सागर (Sulawesi Sea) या सेलेबीस सागर (Celebes Sea) दक्षिणपूर्वी एशिया का एक सागर है। यह उत्तर में मिन्दनाओ द्वीप और सुलु द्वीपसमूह द्वारा सुलु सागर से और पूर्व में सांगीहे द्वीपसमूह और सुलावेसी के मिनाहासा प्रायद्वीप द्वारा मलक्का सागर से विभाजित है। पश्चिम में कालिमंतान इसका छोर है। .

नई!!: सुलु द्वीपसमूह और सुलावेसी सागर · और देखें »

सुलु प्रान्त

सुलु (Sulu) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। भौगोलिक रूप से इसमें सुलु द्वीपसमूह के कई द्वीप शामिल हैं और इसकी राजधानी जोलो द्वीप है। यह प्रान्त मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: सुलु द्वीपसमूह और सुलु प्रान्त · और देखें »

सुलु सागर

सुलु सागर दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के दक्षिणपश्चिमी भाग से सटा हुआ एक सागर है। यह पश्चिमोत्तर में पलावन द्वीप द्वारा दक्षिण चीन सागर से और दक्षिणपूर्व में सुलु द्वीपसमूह और मिन्दनाओ द्वीप के ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप द्वारा सुलावेसी सागर (सेलेबीस सागर) से विभाजित है। सुलु सागर के दक्षिणपश्चिम में बोर्नियो और पूर्वोत्तर में विसाया के द्वीप हैं। .

नई!!: सुलु द्वीपसमूह और सुलु सागर · और देखें »

विसाया भाषाएँ

विसाया भाषाएँ (Visayan) या बिसाया भाषाएँ (Bisaya) या बिनिसाया भाषाएँ (Binisaya) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की लगभग ३० भाषाओं का एक भाषा परिवार है। यह तगालोग भाषा और बिकोल भाषा से सम्बन्धित हैं और यह तीनों मिलाकर मध्य फ़िलिपीनी भाषाओं का समुदाय बनाती हैं। अधिकतर विसाया भाषाएँ देश के विसाया नामक भाग में बोली जाती हैं लेकिन इसके अलावा वे बिकोल क्षेत्र (विशेषकर मासबाते), लूज़ोन से दक्षिण में स्थित द्वीपों (मसलन रोमब्लोन द्वीपसमूह के द्वीप), मिन्दनाओ के अधिकांश भागों और मिन्दनाओं से दक्षिणपश्चिम में स्थित सुलु द्वीपसमूह में भी बोली जाती हैं। मेट्रो मनिला के कुछ निवासी भी विसाया भाषाएँ बोलते हैं। सिबुआनो (Cebuano) सर्वाधिक बोली जाने वाली विसाया भाषा है और इसे मध्य विसाया, पूर्वी विसाया के कुछ भागों, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र और मिन्दनाओं के अधिकांश भागों में कुल मिलाकर लगभग ३ करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है। इसके बाद हिलिगायनोन भाषा को पश्चिमी विसाया के अधिकांश भाग, नेग्रोस द्वीप क्षेत्र के पश्चिमी भाग और सोकसारजेन में ७० लाख लोगों द्वारा और वराय-वराय को पूर्वी विसाया में ३० लाख लोगों द्वारा बोला जाता है। .

नई!!: सुलु द्वीपसमूह और विसाया भाषाएँ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »