लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुरेश वाडकर

सूची सुरेश वाडकर

सुरेश वाडेकर(जन्म ७ अगस्त १९५५) एक भारतीय पार्श्वगायक हैं। वे मुख्यतः हिन्दी और मराठी फिल्मों में गाते हैं। इसके अलावा, उन्होंने, कई भोजपुरी, कोंकणी और ओड़िया गाने भी गाए हैं। उनका जन्म वर्ष १९५५ में कोल्हापुर में हुआ था। फिल्मों में गाने के अलावा वे शास्त्रीय संगीत में भी रुचि रखते हैं। वर्ष २०११ में उन्हें श्रेष्ठ पार्श्वगायक की श्रेणी में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाज़ा गया था। .

37 संबंधों: चाँदनी (1989 फ़िल्म), एक बार फिर (1980 फ़िल्म), एक लड़का एक लड़की, डिस्को डांसर, ताराचंद बड़जात्या, दिल (फ़िल्म), दिल आशना है, दुल्हन हम ले जायेंगे, धनवान (1993 फ़िल्म), परिन्दा, पहेली (1977 फ़िल्म), प्रहार (फ़िल्म), प्रेम ग्रंथ, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, बंद दरवाज़ा (फ़िल्म), बोल राधा बोल, भारतीय पार्श्वगायक, माचिस (1996 फ़िल्म), मासूम (1983 फ़िल्म), मुकाबला (1993 फ़िल्म), राहुल वैद्य, राजा हिन्दुस्तानी, लता मंगेशकर पुरस्कार, लम्हे, लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म), सल्तनत (फ़िल्म), संगीत (फ़िल्म), हम पाँच (१९८० फ़िल्म), हिन्दी सिनेमा, हिफ़ाज़त (फ़िल्म), जागृति (1993 फ़िल्म), ख़ुदागवाह, गुड्डू, आदित्य ठाकरे, आवारा बाप, कर्मा (1986 फ़िल्म), केके के गाये गीतों की सूची

चाँदनी (1989 फ़िल्म)

चाँदनी 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और चाँदनी (1989 फ़िल्म) · और देखें »

एक बार फिर (1980 फ़िल्म)

एक बार फिर (अंग्रेजी: Once Again) 1980 में विनोद पांडे निर्मित एवं निर्देशित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। अपारंपरिक सामाजिक कथा आधारित इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकार सुरेश ओबेरॉय एवं दीप्ती नवल तथा सहायक कलाकार सईद जाफ़री, चित्तो चोपड़ा, प्रदीप वर्मा एवं विनोद पांडे है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और एक बार फिर (1980 फ़िल्म) · और देखें »

एक लड़का एक लड़की

एक लड़का एक लड़की 1992 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और नीलम मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और एक लड़का एक लड़की · और देखें »

डिस्को डांसर

डिस्को डांसर 1982 की एक भारतीय बॉलीवुड संगीत नाटक फिल्म है, जिसे राही मासुम रजा द्वारा लिखा एवं बब्बर सुभाष द्वारा निर्देशित किया गया। इसमें मिथुन चक्रवर्ती ने प्रमुख भूमिका अदा की है, इसके अलावा सहायक भूमिका में किम यशपाल और राजेश खन्ना हैं। यह फिल्म एक युवा नुक्कड़ कलाकार के "रंक से राजा" बनने की कहानी बताती है। यह फिल्म विशेष रूप से बप्पी लाहिड़ी द्वारा रचित फिल्मी डिस्को बॉलीवुड गाने और उस पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के नृत्य के लिए प्रसिद्ध है। "आई एम ए डिस्को डांसर", "जिमी जिमी जिमी आजा" (पार्वती खान द्वारा गाया गया), "याद आ रहा है" (विजय बेनेडिक्ट और बप्पी लाहिड़ी द्वारा गाया गया) और "गोरो की ना कालो की" (सुरेश वाडेकर व उशा मंगेशकर द्वारा गाया गया) सहित गाने बहुत लोकप्रिय हो गए। इस फिल्म को विश्वव्यापी सफलता मिली, इसकी लोकप्रियता दक्षिणी/मध्य/पूर्वी एशिया, सोवियत संघ, पूर्वी यूरोप, चीन, मध्य पूर्व, तुर्की और पूर्वी/पश्चिमी अफ्रीका में फैली हुई थी। यह सोवियत संघ में हिन्दी की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी, जहाँ इसने 60.9 मिलियन दर्शकों को आकर्षित किया। यह भारत की सबसे पहली 100 करोड़ रूपए वाली फिल्म थी, जिसें बाद में "हम आपके हैं कौन" (1994) ने पीछे छोड़ दिया। इस फिल्म ने मिथुन को दक्षिणी एशिया और सोवियत संघ में काफी लोकप्रिय बना दिया। चीन में, इसका संगीत काफी लोकप्रिय रहा और उसे गोल्ड अवार्ड भी दिया गया। .

नई!!: सुरेश वाडकर और डिस्को डांसर · और देखें »

ताराचंद बड़जात्या

ताराचंद बड़जात्या (10 मई 1914 - 21 सितम्बर 1992) भारत के प्रसिद्ध फिल्म-निर्माता थे। उन्होने सन १९६० के दशक से आरम्भ करके १९८० के दशक तक अनेकों हिन्दी फिल्में बनायी। वे राजश्री प्रोडक्शन्स के संस्थापक थे। वे मानवीय मूल्यों पर आधारित पारिवारिक फिल्में बनाने में सिद्धहस्त थे। .

नई!!: सुरेश वाडकर और ताराचंद बड़जात्या · और देखें »

दिल (फ़िल्म)

दिल बॉलीवुड की एक फ़िल्म है जो 1990 में प्रदर्शित हुई थी। आमिर खान, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और सईद जाफ़री प्रमुख कलाकार हैं। इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में संगीत दिया है आनंद-मिलिंद ने। .

नई!!: सुरेश वाडकर और दिल (फ़िल्म) · और देखें »

दिल आशना है

दिल आशना है 1992 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण हेमामालिनी ने किया। इसमें शाहरुख खान और दिव्या भारती मुख्य भूमिका में और जीतेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह और सोनू वालिया सहायक भूमिकाओं में शामिल है। यह पहली फिल्म थी जिसे शाहरुख खान ने 1991 में साइन किया। लेकिन देरी के कारण दीवाना पहले रिलीज हुई और इस तरह उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। .

नई!!: सुरेश वाडकर और दिल आशना है · और देखें »

दुल्हन हम ले जायेंगे

दुल्हन हम ले जायेंगे 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। अभिनेता सलमान खान और करिश्मा कपूर अभिनीत ये फिल्म 1960 की एक फूल चार काँटे से प्रेरित है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और दुल्हन हम ले जायेंगे · और देखें »

धनवान (1993 फ़िल्म)

धनवान 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह कसीनथुनी विश्वनाथ द्वारा निर्देशित भारतीय रोमांस फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में अजय देवगन, करिश्मा कपूर और मनीषा कोइराला शामिल हैं। .

नई!!: सुरेश वाडकर और धनवान (1993 फ़िल्म) · और देखें »

परिन्दा

परिन्दा 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसको निर्मित और निर्देशित विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित हैं, जबकि सहायक भूमिकाओं में सुरेश ओबेरॉय और टॉम आल्टर है। रिलीज होने पर परिन्दा को आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त हुई। इस फिल्म को कई लोगों द्वारा हिंदी सिनेमा में यथार्थवाद की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है। परिन्दा ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते तथा 1990 में अकादमी पुरस्कार में विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए उसे भारत की तरफ से आधिकरिक तौर पर भेजा गया था। .

नई!!: सुरेश वाडकर और परिन्दा · और देखें »

पहेली (1977 फ़िल्म)

पहेली (अंग्रेजी: riddle) 1977 में ताराचंद बड़जात्या द्वारा निर्मिन चित्र थी| प्रशांत नन्दा के निर्देशन में बनी इस पारिवारिक चित्र में सत्यजीत व नमीता चंद्रा ने मुख्य भूमिका निभाई| अरुण गोविल, नमीता चंद्रा, पूर्णिमा जयराम, नीना महापात्रा और अनीता सिंह को सुनहरे परदे पर अभिनय के लिए तथा सुरेश वाडेकर को परश्वागायन के लिए परिचय किया गया| .

नई!!: सुरेश वाडकर और पहेली (1977 फ़िल्म) · और देखें »

प्रहार (फ़िल्म)

प्रहार 1991 की हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन और कहानी लेखन नाना पाटेकर ने किया है। फिल्म के निर्माता सुधाकर बोकाडे है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और प्रहार (फ़िल्म) · और देखें »

प्रेम ग्रंथ

प्रेम ग्रंथ राजीव कपूर द्वारा निर्देशित और रणधीर कपूर द्वारा निर्मित 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य सितारें हैं और ये फिल्म बलात्कार के विषय से संबंधित है। फिल्म एक व्यावसायिक विफलता थी। .

नई!!: सुरेश वाडकर और प्रेम ग्रंथ · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

बंद दरवाज़ा (फ़िल्म)

बंद दरवाज़ा (अंग्रेजी उच्चारण; Bandh Darwaza) वर्ष १९९० की भारतीय हाॅर्रर फ़िल्म है, जिसका निर्देशन एवं निर्माण रामसे बंधुओं ने किया है जो ८० के दशक के हाॅर्रर फ़िल्मों के प्रख्यात निर्देशक-निर्माता थे। इस फ़िल्म में कुनिका, मनजीत कुल्लर, अरुणा ईरानी, अनिरुद्ध अग्रवाल तथा अफग़ानी अदाकर हशमत ख़ान ने अभिनय किया था। फ़िल्म का संगीत निर्देशन आनंद-मिलिंद बंधुओं ने संजोया था। .

नई!!: सुरेश वाडकर और बंद दरवाज़ा (फ़िल्म) · और देखें »

बोल राधा बोल

बोल राधा बोल 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन डेविड धवन द्वारा किया गया है और मुख्य भूमिकाओं में ऋषि कपूर और जूही चावला है। फिल्म जारी होने के बाद एक बड़ी हिट बनी थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। जूही चावला को फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार में नामांकन मिला। .

नई!!: सुरेश वाडकर और बोल राधा बोल · और देखें »

भारतीय पार्श्वगायक

प्रमुख भारतीय पार्श्वगायक और गायिकायें।.

नई!!: सुरेश वाडकर और भारतीय पार्श्वगायक · और देखें »

माचिस (1996 फ़िल्म)

माचिस गुलज़ार द्वारा निर्देशित 1996 की एक हिन्दी फ़िल्म है, जिसके निर्माता आर.वी पंडित हैं। ओम पुरी, तब्बू, चन्द्रचूड़ सिंह और जिमी शेरगिल फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 1980 के दशक के मध्य पंजाब में सिख विद्रोह के समय में एक सामान्य व्यक्ति के आतंकवादी बन जाने के सफर पर केंद्रित है। फ़िल्म का शीर्षक "माचिस" एक अलंकार की तरह है, जो दर्शाता है कि कोई भी युवा माचिस की तरह होता है, जो राजनीतिज्ञों या नीति-निर्माताओं की खामियों की वजह से कभी भी जल सकता है। माचिस को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई, तथा बॉक्स आफिस पर भी यह सफल रही। 2.5 करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फ़िल्म ने कुल 6.38 करोड़ रुपये का व्यापार किया, और इसे बॉक्स आफिस इंडिया द्वारा "एवरेज" घोषित किया गया। गुलज़ार के निर्देशन तथा विशाल भारद्वाज के संगीत फ़िल्म के प्रमुख बिंदु थे। रिलीस के कई वर्षों बाद तक भी फ़िल्म के कई गीत, प्रमुखतः "चप्पा चप्पा चरखा चले" तथा "छोड़ आये हम वो गालियां" एफएम रेडियो या टीवी पर सुने जाते थे। विशाल भारद्वाज ने भी इस फ़िल्म के बाद निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाना प्रारम्भ किया और मक़बूल, ओमकारा तथा हैदर जैसी प्रसिद्ध फिल्मों का निर्देशन किया। .

नई!!: सुरेश वाडकर और माचिस (1996 फ़िल्म) · और देखें »

मासूम (1983 फ़िल्म)

मासूम 1983 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। यह समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म निर्माता शेखर कपूर के निर्देशन की शुरुआत थी। इस फिल्म में तनुजा, सुप्रिया पाठक और सईद जाफ़री के साथ प्रमुख भूमिकाओं में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज़मी है। इसमें जुगल हंसराज, अराधना और उर्मिला मातोंडकर बाल कलाकार हैं। पटकथा, संवाद और गीत गुलजार द्वारा लिखें गए जबकि संगीत आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा दिया गया। .

नई!!: सुरेश वाडकर और मासूम (1983 फ़िल्म) · और देखें »

मुकाबला (1993 फ़िल्म)

मुकाबला 1993 की टी. रामा राव द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। गोविंदा, करिश्मा कपूर, आदित्य पंचोली और परेश रावल मुख्य अभिनेता है। अन्य कलाकारों में शक्ति कपूर, असरानी, अरुणा ईरानी और फरहा शामिल हैं। यह 1992 की तेलुगू फिल्म पुलिस ब्रदर्स की रीमेक है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और मुकाबला (1993 फ़िल्म) · और देखें »

राहुल वैद्य

राहुल वैद्य (राहुल वैद्य; जन्म 23 सितम्बर 1987 को नागपुर, भारत में) एक भारतीय गायक है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और राहुल वैद्य · और देखें »

राजा हिन्दुस्तानी

राजा हिन्दुस्तानी 1996 में बनी धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। आमिर खान और करिश्मा कपूर द्वारा प्रमुख भूमिका निभाई गई हैं। 15 नवंबर 1996 को जारी यह फ़िल्म 1965 की जब जब फूल खिले की रीमेक है, जिसमें शशि कपूर और नन्दा कलाकार हैं। फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण द्वारा दिया गया था, जिसमें समीर के बोल थे। जारी होने के बाद यह वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसने सात स्टार स्क्रीन पुरस्कार सहित पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: सुरेश वाडकर और राजा हिन्दुस्तानी · और देखें »

लता मंगेशकर पुरस्कार

लता मंगेशकर पुरस्कार एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है जो संगीत के क्षेत्र में काम करने के लिए दिया जाता है। भारत की कई राज्य सरकारें इस नाम के साथ पुरस्कार प्रदान करती हैं। मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने 1 9 84 http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award/latamangeshkar.asp में यह पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार में योग्यता का प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार शामिल है। 1992 से शुरू होने वाले महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी एक लता मंगेशकर पुरस्कार भी है। यह आधिकारिक रूप से "जीवनकाल में उपलब्धि के लिए लता मंगेशकर पुरस्कार" के रूप में भी जाना जाता है। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा एक और पुरस्कार दिया जाता है।। .

नई!!: सुरेश वाडकर और लता मंगेशकर पुरस्कार · और देखें »

लम्हे

लम्हे 1991 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में अनिल कपूर और श्रीदेवी है जबकि वहीदा रहमान, अनुपम खेर और मनोहर सिंह सहायक भूमिका निभाते हैं। हालांकि फिल्म वित्तीय सफलता नहीं थी लेकिन इसे आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त हुई थी। इसे एक राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहित पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए थे। .

नई!!: सुरेश वाडकर और लम्हे · और देखें »

लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म)

लहू के दो रंग 1997 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, नसीरुद्दीन शाह और सुरेश ओबेरॉय मुख्य कलाकार है। अतिरिक्त कलाकारों में आलोक नाथ, फरीदा ज़लाल, मुकेश ऋषि, नवीन निश्चल, अवतार गिल, तेज सप्रू और शशि कला शामिल हैं। .

नई!!: सुरेश वाडकर और लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म) · और देखें »

सल्तनत (फ़िल्म)

सल्तनत मुकुल आनन्द द्वारा निर्देशित 1986 की हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल, श्रीदेवी, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर, टॉम आल्टर ने अभिनय किया है। यह फ़िल्म करण कपूर (शशि कपूर के बेटे) और जूही चावला की पहली फ़िल्म भी थी। यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही थी। .

नई!!: सुरेश वाडकर और सल्तनत (फ़िल्म) · और देखें »

संगीत (फ़िल्म)

संगीत कसीनथुनी विश्वनाथ द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और संगीत (फ़िल्म) · और देखें »

हम पाँच (१९८० फ़िल्म)

हम पाँच 1980 में बनी हिन्दी फ़िल्म है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और हम पाँच (१९८० फ़िल्म) · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: सुरेश वाडकर और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हिफ़ाज़त (फ़िल्म)

हिफ़ाज़त 1987 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार माधुरी दीक्षित की जोड़ी अनिल कपूर के साथ बनाई गई थी। कादर खान ने सवाद लिखे हैं और आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीत दिया गया है। .

नई!!: सुरेश वाडकर और हिफ़ाज़त (फ़िल्म) · और देखें »

जागृति (1993 फ़िल्म)

जागृति सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिका में सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। .

नई!!: सुरेश वाडकर और जागृति (1993 फ़िल्म) · और देखें »

ख़ुदागवाह

ख़ुदागवाह 1992 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय महाकाव्य फिल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन है। अक्किनेनी नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, और डैनी डेन्जोंगपा सहायक भूमिकाओं में हैं। संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित किया गया था। यह श्रीदेवी और बच्चन की एक साथ तीसरी फिल्म है। फिल्म में; अफगानिस्तान का बादशाह खान बेनजीर के पिता के हत्यारे को खोजने के लिए भारत यात्रा करता है ताकि वह उसे प्रभावित कर सके। वह सफल होता है लेकिन जल्द ही खुद को एक हत्या का दोषी पाता है और भारतीय जेल में फंस जाता है। ख़ुदागवाह को 8 मई, 1992 को सिनेमा घरों में रिलीज़ किया गया था। रिलीज होने पर इसको इसके निर्देशन, पटकथा, प्रदर्शन, संगीत और उत्पादन की ओर आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। यह फिल्म दुनिया भर में ₹17.9 करोड़ की कमाई करने वाली प्रमुख व्यावसायिक सफलता बन गई। इस प्रकार ये 1992 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। .

नई!!: सुरेश वाडकर और ख़ुदागवाह · और देखें »

गुड्डू

गुड्डू (अंग्रेजी: Guddu) 1995 बॉलीवुड की एक रोमांस फिल्म है, जो अबरार अल्वी द्वारा लिखी गई है और प्रेम लालवानी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला, दीप्ति नवल, मुकेश खन्ना और महमूद कलाकार हैं। इसका संगीत नौशाद द्वारा रचा गया था। जब फिल्म जारी की गई थी, शाहरुख 29 साल के और मनीषा 25 साल की थीं। .

नई!!: सुरेश वाडकर और गुड्डू · और देखें »

आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे (जन्म: 13 जून 1990) शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र व हिन्दू ह्रदय सम्राट बाल ठाकरे के पौत्र हैं। आदित्य शिवसेना के युवा शाखा 'युवा सेना' के प्रमुख हैं, जिसकी स्थापना 17 अक्टूबर 2010 को हुआ। आदित्य ठाकरे एक कवि भी हैं। आदित्य मुम्बई के मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र हैं। इन्होने 'युवा सेना' के जरिए अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान आदित्य का अंग्रेजी में एक कविता संग्रह 'माई थॉट इन ब्लैक ऐंड व्हाइट' प्रकाशित हुआ था। बाल ठाकरे अपने समय के मशूहर कार्टूनिस्ट थे तो उद्धव फोटोग्राफर हैं। आदित्य की रुचि भी साहित्य में है। उनकी कविता संग्रह हिंदी और मराठी में भी छप चुका है। इसके अलावा उनके लिखे गए गीतों का एल्बम "उम्मीद" भी लांच हो चुका है। इन गीतों को कैलाश खेर, सुरेश वाडेकर, शंकर महादेवन और सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है। आदित्य के राजनीति में आने का संकेत उद्धव ने 2008 में ही दे दिया था। 2009 के चुनाव में आदित्य ने शिवसेना के लिए प्रचार भी किया था। .

नई!!: सुरेश वाडकर और आदित्य ठाकरे · और देखें »

आवारा बाप

आवारा बाप 1985 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। राजेश खन्ना और मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य भूमिकाओं में है। माधुरी दीक्षित की दूसरी फिल्म। .

नई!!: सुरेश वाडकर और आवारा बाप · और देखें »

कर्मा (1986 फ़िल्म)

कर्मा 1986 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिलीप कुमार, नूतन, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी और अनुपम खेर समेत कलाकार शामिल हैं। विधाता (1982) में उनकी पिछली फिल्म की सफलता के बाद यह फिल्म सुभाष घई और दिलीप कुमार की दोबारा जोड़ी बनाती है। किसी फिल्म में पहली बार दिलीप कुमार को अनुभवी अभिनेत्री नूतन के साथ देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता थी। .

नई!!: सुरेश वाडकर और कर्मा (1986 फ़िल्म) · और देखें »

केके के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची केके द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: सुरेश वाडकर और केके के गाये गीतों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुरेश वाडेकर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »