लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुभाष चंद्रा

सूची सुभाष चंद्रा

सुभाष चन्द्रा (जन्म:३० नवम्बर, १९५०) भारत के एक उद्यमी, मीडिया स्वामी तथा अभिप्रेरक वक्ता (मोटिवेशनल स्पीकर) हैं। वे भारत के सबसे विशाल टीवी चैनल समूह ज़ी मीडिया तथा एस्सेल समूह के अध्यक्ष हैं जिसने भारतीय उपग्रह टेलीविजन प्रसारण में क्रान्ति का सूत्रपात किया। उनके द्वारा १९९२ में स्थापित जी टीवी भारत में पहला केबल टीवी था। आज सोनी एवं स्टार-प्लस आदि के साथ टक्कर कर रहा है। एम्मी पुरस्कार से नवाजे जा चुके चंद्रा की आत्मकथा का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में २० जनवरी २०१६ को हुए एक कार्यक्रम में किया। 11 जून 2016 को वे हरियाणा से राज्यसभा सदस्य चुने गये। .

4 संबंधों: एस्सेल समूह, सिटी केबल, हिसार, ज़ी मनोरंजन उद्योग

एस्सेल समूह

एस्सेल समूह (Essel Group) भारत की एक संगुटिका (Conglomerate) है जिसके अध्यक्ष सुभाष चन्द्रा हैं। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और एस्सेल समूह · और देखें »

सिटी केबल

सिटी केबल (पूर्व में वायर एंड वायरलेस (इंडिया) लिमिटेड (WWIL) के रूप में) भारत की एक मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) है जो सुभाष चंद्रा के स्वामित्व में है। यह भारत के प्रमुख शहरों जैसे:दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बंगलौर, हैदराबाद, विजयवाड़ा, इंदौर, पटना आदि में डिजिटल केबल टीवी सेवाएं देती है। इस कंपनी का प्रधान कार्यालय नोएडा में है। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और सिटी केबल · और देखें »

हिसार

हिसार भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित हरियाणा प्रान्त के हिसार जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली के १६४ किमी पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक १० एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ६५ पर पड़ता है। यह भारत का सबसे बड़ा जस्ती लोहा उत्पादक है। इसीलिए इसे इस्पात का शहर के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित हिसार राजकीय पशु फार्म के लिए विशेष विख्यात है। अनिश्चित रूप से जल आपूर्ति करनेवाली घाघर एकमात्र नदी है। यमुना नहर हिसार जिला से होकर जाती है। जलवायु शुष्क है। कपास पर आधारित उद्योग हैं। भिवानी, हिसार, हाँसी तथा सिरसा मुख्य व्यापारिक केंद्र है। अच्छी नस्ल के साँड़ों के लिए हिसार विख्यात है। हिसार की स्थापना सन १३५४ ई. में तुगलक वंश के शासक फ़िरोज़ शाह तुग़लक ने की थी। घग्गर एवं दृषद्वती नदियां एक समय हिसार से गुजरती थी। हिसार में महाद्वीपीय जलवायु देखने को मिलती है जिसमें ग्रीष्म ऋतु में बहुत गर्मी होती है तथा शीत ऋतु में बहुत ठंड होती है। यहाँ हिन्दी एवं अंग्रेज़ी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाएँ हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर ८१.०४ प्रतिशत है। १९६० के दशक में हिसार की प्रति व्यक्ति आय भारत में सर्वाधिक थी। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और हिसार · और देखें »

ज़ी मनोरंजन उद्योग

ज़ी मनोरंजन उद्योग मुंबई, महाराष्ट्र में स्थापित भारत का दूसरा सबसे बड़ा संचार एवं मनोरंजन आधारित समूह है। सुभाष चंद्रा समूह के अध्यक्ष, निर्देशक तथा खोजकर्ता है। ज़ी समूह के पास 34 चैनल है जिन्हें वह भारत के साथ-साथ अन्य 169 देशों में प्रसारित करने का अधिकार रखता है। .

नई!!: सुभाष चंद्रा और ज़ी मनोरंजन उद्योग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सुभाष चन्द्रा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »