लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुदूर-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र

सूची सुदूर-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र

सुदूर-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र नेपाल का एक प्रान्त है जो नेपाल के पाँच विकास क्षेत्रों में से एक विकास क्षेत्र है। यह नेपाल के सबसे पश्चिम में स्थित है। इस के पूर्व में नेपाल का मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र तथा पश्चिम में भारत का राज्य उत्तराखण्ड तथा उत्तर में चीन का तिब्बत तथा दक्षिण में भारत का उत्तर प्रदेश स्थित है। सुदूर-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र का मुख्यालय दिपायल में स्थित है। इस प्रान्त में २ अंचल तथा ९ जिलें हैं। सुदूर पश्चिमांचल विकास क्षेत्र का क्षेत्रफल १९,५३९ किमी२ है जिसमें २ अंचल सेती अंचल और महाकाली अंचल हैं। इस क्षेत्र में ९ जिलें हैं जिसका क्षेत्रीय मुख्यालय दिपायल, डोटी जिले में है। सुदूर-पश्चिमांचल राजधानी से सुदूर है और विकास के लिए एक चुनौती है। इस क्षेत्र में करीब ४४% लोग पहाड़ों पर और ४९% लोग हिमालयी परिवेश में रहते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे की जिंदगी गुजर-बसर करते हैं। इस क्षेत्र में आधारभूत सेवाएँ सीमित हैं और कठिन भौगोलिक परिवेश के कारण आधारभूत सेवाओं को इस क्षेत्र में लोगों तक पहुँचाना एक चुनौती है। इस क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक संरचनाएं बड़ी ही कठिन है और यहाँ लैंगिक और जातिय भेद-भाव चारो तरफ विद्यमान है। पारम्परिक प्रणाली धर्म के साथ जुड़े हुए हैं, संस्कृति और रिती-रिवाज का भी विकास पर बहुत बड़ा प्रभाव है। नेपाल का यह सुदूर क्षेत्र कभी डोटी कहलाता था, कुछ लोगों का मानना है कि डोटी शब्द 'दो वती' से आया है जिसका अर्थ बताते हैं: दो नदियों के बिच का भू-भाग। कुछ लोग ये भी मानते हैं कि ये नाम हिन्दू भगवान देव और आतवी से आया है जिसका मतलब है: पुनः उत्पत्ति। १३ वीं शताब्दी में जब कत्युरी राज-शासन का पतन हो गया तब निरंजन मल्ल देव ने डोटी राज्य की स्थापना की। डोटीयाली और कुमाऊनी इस क्षेत्र में बोली जाती है। देउडा, झोडा, छपेली, छालिया, भाडा आदि यहाँ के पारंपरिक नृत्य हैं और गौरा या गमारा यहाँ का सब से बड़ा त्यौहार है। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »