लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सीवान

सूची सीवान

सीवान या सिवान भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त में सारन प्रमंडल के अंतर्गत एक जिला तथा शहर है। यह बिहार के उत्तर पश्चिमी छोर पर उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती जिला है। जिला मुख्यालय सिवान शहर दाहा नदी के किनारे बसा है। इसके उत्तर तथा पूर्व में क्रमश: बिहार का गोपालगंज तथा सारण जिला तथा दक्षिण एवं पश्चिम में क्रमश: उत्तर प्रदेश का देवरिया और बलिया जिला है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा॰ राजेन्द्र प्रसाद तथा कई अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मभूमि एवं कर्मस्थली के लिए सिवान को जाना जाता है। .

33 संबंधों: चंद्रशेखर प्रसाद, चौदहवीं लोकसभा, तमकुही रोड, नटवरलाल, पडरौना रेलवे स्टेशन, प्राथमिक विद्यालय,महम्मदपुर,आन्दर, फहीम जोगापुरी, बद्रीनाथ प्रसाद, बिहार, बिहार में यातायात, बिहार का भूगोल, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, भारत के शहरों की सूची, भंटापोखर, भोजपुरी भाषा, महम्मदपुर, महेन्द्रनाथ मंदिर , सिवान , बिहार, मोहम्मद शहाबुद्दीन (राजनेता), मोहम्मदपुर मनि गाँव, मतिहानी (बेगूसराय), सत्येन्द्र दूबे, सारन जिला, सिरिसिया, सीवान, सीवान जिला, हाजीपुर, हृषीकेश सुलभ, जेम्स यंग सिंपसन, जीरादेई, गोपालगंज, ओम प्रकाश यादव, कटवार (बहुविकल्पी), कटवार (बिहार), क्लोरोफॉर्म

चंद्रशेखर प्रसाद

जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्‍यक्ष, जिनकी 31 मार्च 1997 में बिहार के सीवान में हत्‍या कर दी गई। ये क्रांतिकारी वामपंथी संगठन ऑल इंडिया स्‍टडेंट्स एसोसिएशन या आइसा के संस्‍थापक सदस्‍यों में से हैं। .

नई!!: सीवान और चंद्रशेखर प्रसाद · और देखें »

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: सीवान और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

तमकुही रोड

तमकुही रोड या सेवरही भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक नगर पंचायत और रेलवे स्टेशन है। यह सेवरही नामक ब्लॉक का मुख्यालय भी है। यह कस्बा गोरखपुर से पड़रौना होते हुए थावें और सीवान जाने वाले रेलमार्ग पर एक स्टेशन है। यह गंडक नदी, जिसे स्थानीय तौर पर 'नारायणी' के नाम से जाना जाता है, की सहायिका बाँसी नदी के तीर पर स्थित है। पुराने समय में यह एक राजघराना था जिसे 'तमकुही राज' के नाम से जाना जाता था। तमकुही रोड, जिला मुख्यालय पड़रौना से लगभग १५ किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है और यहाँ का पिनकोड 274406 है। .

नई!!: सीवान और तमकुही रोड · और देखें »

नटवरलाल

नटवरलाल की गिनती भारत के प्रमुख ठगों में से होती है। बिहार के सीवान जिले के जीरादेई गाँव में जन्में नटवरलाल ने बहुत से ठगी की घटनाओं से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली की सरकारों को वर्षों परेशान रखा। डायल 100: नटवरलाल की नटवर लीलाएं मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव नाम से आपको कोई चेहरा शायद याद नहीं आए लेकिन नटवर लाल नाम लिया जाए तो आप लगभग मुहावरा बन चुके इस नाम को भूल नहीं पाएंगे। चालाकी और ठगी को ललित कला बना देने वाला यह शख्स अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उस पर बहुत सारी किताबें लिखी गई और एक फिल्म बनी–‘मिस्टर नटवर लाल’ जिसमें अमिताभ बच्चन हीरो थे। नटवर लाल मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव के 52 से ज्यादा ज्ञात नामों में से एक था। उसे ठगी के जिन मामलों में सजा हो चुकी थी, वह अगर पूरी काटता तो 117 साल की थी। 30 मामलों में तो सजा हो ही नहीं पाई थी। आठ राज्यों की पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था। बिहार का सिवान जिले में नटवर लाल का भी जन्म हुआ था। नटवर लाल हमेशा बहुत नाटकीय तरीके से अपराध करता था। उससे भी ज्यादा नाटकीय तरीके से पकड़ा जाता था और उससे भी ज्यादा नाटकीय तरीके से फरार होता था। लगभग 75 साल की उम्र में दिल्ली की तिहाड़ जेल से कानपुर के एक मामले में पेशी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के दो जवान और एक हवलदार उसे लेने आए थे। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से लखनऊ मेल में उन्हें बैठना था। स्टेशन पर खासी भीड़़। पहरेदार मौजूद और नटवर लाल बैंच पर बैठा हाफ रहा था। उसने सिपाही से कहा कि बेटा बाहर से दवाई की गोली ला दो। मेरे पास पैसा नहीं हैं लेकिन जब रिश्तेदार मिलने आएंगे तो दे दूंगा। यह बात अलग है कि उसके परिवार और रिश्तेदारों के बारे में सिर्फ इतना पता है कि परिवार ने उसे कुटुंब से निकाल दिया था, पत्नी की बहुत पहले मृत्यु हो गई थी और संतान कोई थी नहीं। सिपाही दवाई लेने गया, आखिर दो पहरेदार मौजूद थे। इनमें से एक को नटवर लाल ने पानी लेने के लिए भेज दिया। हवलदार बचा तो उसे कहा कि भैया तुम वर्दी में हो और मुझे बाथरूम जाना है। तुम रस्सी पकड़े रहोगे तो मुझे जल्दी अंदर जाने देंगे क्योंकि मुझसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा। उस भीड़ भाड़ में नटवर लाल ने कब हाथ से रस्सी निकाली, कब भीड़ में शामिल हुआ और कब गायब हो गया, यह किसी को पता नहीं। तीनों पुलिस वाले निलंबित हुए और नटवर लाल साठवीं बार फरार हो गया। नटवर लाल को अपने किए पर कोई शर्म नहीं थी। वह अपने आपको रॉबिन हुड मानता था, कहता था कि मैं अमीरों से लूट कर गरीबों को देता हूं। उसने कहा कि मैंने कभी हथियार का इस्तेमाल नहंीं किया। लोगों से बहाने बनाकर पैसे मांगे और लोग पैसे दे गए। इसमें मेरा क्या कसूर है? आखिरी बार नटवर लाल बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। पुलिस में पुराने थानेदार ने जो सिपाही के जमाने से नटवर लाल को जानता था, उसे पहचान लिया। नटवर लाल ने भी देख लिया कि उसे पहचान लिया गया है। सिपाही अपने साथियों को लेने थाने के भीतर गया और नटवर लाल गायब था। यह बात अलग है कि पास खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे से नटवर लाल के उतारे हुए कपड़े मिले और गार्ड की यूनीफॉर्म गायब थी। इसके बाद नटवर लाल का नाम 2004 में तब सामने आया, जब उसने अपनी वसीयतनुमा फाइल एक वकील को सौंपी। बलरामपुर के अस्पताल में भर्ती हुआ और इसके बाद एक दिन अस्पताल छोड़ कर चला गया। डॉक्टरों का कहना था कि जिस हालत में वह था, उसमें उसके तीन चार दिन से ज्यादा बचने की गुंजाइश नहीं थी। नटवर लाल के जो ज्ञात अपराध हैं, अगर सबको मिला लिया जाए तो भी यह रकम 50 लाख तक नहीं पहुंचती। नटवर लाल ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं था। काम चलाऊ अंग्रेजी बोल लेता था, सुना है कि एक जमाने में पटवारी रह चुका था। जितनी अंग्रेजी वह बोल लेता था, उतनी ही उसका काम चलाने के लिए काफी थी। उसके शिकारों में ज्यादातर या तो मध्यम दर्जे के सरकारी कर्मचारी होते थे या फिर छोटे शहरों के बड़े इरादों वाले व्यापारी, जिन्हें नटवर लाल ताजमहल बेचने का वायदा भी कर देता था। वायदा करने की शैली कुछ ऐसी होती थी कि उस वायदे पर लोग ऐतबार भी कर लेते थे। खुद नटवर लाल ने एक बार भरी अदालत में कहा था कि सर अपनी बात करने की स्टाइल ही कुछ ऐसी है कि अगर 10 मिनट आप बात करने दें तो आप वही फैसला देेंगे जो मैं कहूंगा। नटवर लाल नहीं होता तो आप इसे अति आत्मविश्वास कह रहे होते। आलोक तोमर.

नई!!: सीवान और नटवरलाल · और देखें »

पडरौना रेलवे स्टेशन

पडरौना रेलवे स्टेशन गोरखपुर-थावे लाइन पर स्थित एक रेलवे स्टेशन है। यह भारतीय राज्य, उत्तर प्रदेश के पडरौना नगर में स्थित है और गोरखपुर रेलवे स्टेशन के 77 किमी उत्तर-पूर्व में है। यह कुशीनगर से 20 किमी दूर है, जो बौद्धों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक और धार्मिक स्थल है। .

नई!!: सीवान और पडरौना रेलवे स्टेशन · और देखें »

प्राथमिक विद्यालय,महम्मदपुर,आन्दर

प्राथमिक विद्यालय, महम्मदपुर आन्दर प्रखण्ड, सिवान, बिहार स्थित एक प्राथमिक विद्यालय है। यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है,जो कि सकरा-सहसरावं मुख्य मार्ग पर स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1960 मे हुई थी। पता-सकरा-सहसरावं मुख्य मार्ग प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर‍,आन्दर,सिवान(बिहार).

नई!!: सीवान और प्राथमिक विद्यालय,महम्मदपुर,आन्दर · और देखें »

फहीम जोगापुरी

फहीम जोगापुरी (जन्म: 12 मार्च 1956) भारत से एक उर्दू भाषा के शायर हैं। उनका जन्म सिवान, बिहार में हुआ। वे उर्दू विषय से स्नातकोत्तर हैं। वे अपनी पुस्तकें 'नावेद-ए-सहर' और 'अधूरी बात' से चर्चित हुए। .

नई!!: सीवान और फहीम जोगापुरी · और देखें »

बद्रीनाथ प्रसाद

बद्रीनाथ प्रसाद (१२ जनवरी १८९९ - १८ जनवरी १९६६) भारत के सुप्रसिद्ध गणितज्ञ एवं शिक्षाशास्त्री थे। उन्हे साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सन १९६३ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: सीवान और बद्रीनाथ प्रसाद · और देखें »

बिहार

बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सबसे पिछड़े योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। .

नई!!: सीवान और बिहार · और देखें »

बिहार में यातायात

यह लेख बिहार राज्य की सार्वजनिक और निजी परिवहन प्रणाली के बारे में है। .

नई!!: सीवान और बिहार में यातायात · और देखें »

बिहार का भूगोल

बिहार 21°58'10" ~ 27°31'15" उत्तरी अक्षांश तथा 82°19'50" ~ 88°17'40" पूर्वी देशांतर के बीच स्थित भारतीय राज्य है। मुख्यतः यह एक हिंदी भाषी राज्य है लेकिन उर्दू, मैथिली, भोजपुरी, मगही, बज्जिका, अंगिका तथा एवं संथाली भी बोली जाती है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है जिसमें 92,257.51 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र है। 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार राज्य की जनसंख्या 8,28,78,796 है जिनमें ६ वर्ष से कम आयु का प्रतिशत 19.59% है। 2002 में झारखंड के अलग हो जाने के बाद बिहार का भूभाग मुख्यतः नदियों के बाढमैदान एवं कृषियोग्य समतल भूमि है। गंगा तथा इसकी सहायक नदियों द्वारा लायी गयी मिट्टियों से बिहार का जलोढ मैदान बना है जिसकी औसत ऊँचाई १७३ फीट है। बिहार का उपग्रह द्वारा लिया गया चित्र .

नई!!: सीवान और बिहार का भूगोल · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: सीवान और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सीवान और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

भंटापोखर

भंटापोखर गांव भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त में सिवान जिले के सिवान तहसील में स्थित है। जनगणना 2011 की जानकारी के अनुसार भंटापोखर गांव का स्थान कोड या गांव कोड 231336 है। यह सिवान से 8 किमी दूर स्थित है, 2009 के आंकड़ों के मुताबिक, भंटापोखर गांव एक ग्राम पंचायत भी है। गांव का कुल भौगोलिक क्षेत्र 1 9 7 हेक्टेयर है। भंटापोखर की कुल जनसंख्या 3, 9 86 है।यहाँ पुरुषों की संख्या 2,051 तथा महिलाओं की संख्या 1,935 है। भंटापोखर गांव में लगभग 552 घर हैं। सिवान का सबसे निकटतम शहर भंटापोखर है जो लगभग 8 किमी दूर है। इस गांव में गर्व का इतिहास है कृषि इस गांव का मुख्य पेशा है। फिर भी यह गांव औद्योगिक विकास की प्रतीक्षा कर रहा है। शिक्षा, पेयजल, सड़क और बिजली इस गांव की मुख्य चिंता है। युवा पीढ़ी आजकल मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर तकनीक की ओर आकर्षित होती है। अगर बैंकों और वित्त संस्थानों ने ग्रामीणों को ऋण और अन्य वित्तीय सहायता प्रदान की, तो यह गांव वास्तविक विकास को देखेगा। मेडिकल और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया किये जाने की ज़रूरत है .

नई!!: सीवान और भंटापोखर · और देखें »

भोजपुरी भाषा

भोजपुरी शब्द का निर्माण बिहार का प्राचीन जिला भोजपुर के आधार पर पड़ा। जहाँ के राजा "राजा भोज" ने इस जिले का नामकरण किया था।भाषाई परिवार के स्तर पर भोजपुरी एक आर्य भाषा है और मुख्य रूप से पश्चिम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी झारखण्ड के क्षेत्र में बोली जाती है। आधिकारिक और व्यवहारिक रूप से भोजपुरी हिन्दी की एक उपभाषा या बोली है। भोजपुरी अपने शब्दावली के लिये मुख्यतः संस्कृत एवं हिन्दी पर निर्भर है कुछ शब्द इसने उर्दू से भी ग्रहण किये हैं। भोजपुरी जानने-समझने वालों का विस्तार विश्व के सभी महाद्वीपों पर है जिसका कारण ब्रिटिश राज के दौरान उत्तर भारत से अंग्रेजों द्वारा ले जाये गये मजदूर हैं जिनके वंशज अब जहाँ उनके पूर्वज गये थे वहीं बस गये हैं। इनमे सूरिनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, फिजी आदि देश प्रमुख है। भारत के जनगणना (2001) आंकड़ों के अनुसार भारत में लगभग 3.3 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। पूरे विश्व में भोजपुरी जानने वालों की संख्या लगभग ४ करोड़ है, हालांकि द टाइम्स ऑफ इंडिया के एक लेख के में ये बताया गया है कि पूरे विश्व में भोजपुरी के वक्ताओं की संख्या १६ करोड़ है, जिसमें बिहार में ८ करोड़ और उत्तर प्रदेश में ७ करोड़ तथा शेष विश्व में १ करोड़ है। उत्तर अमेरिकी भोजपुरी संगठन के अनुसार वक्ताओं की संख्या १८ करोड़ है। वक्ताओं के संख्या के आंकड़ों में ऐसे अंतर का संभावित कारण ये हो सकता है कि जनगणना के समय लोगों द्वारा भोजपुरी को अपनी मातृ भाषा नहीं बताई जाती है। .

नई!!: सीवान और भोजपुरी भाषा · और देखें »

महम्मदपुर

महम्मदपुर आन्दर प्रखण्ड, सिवान, बिहार स्थित एक गाँव है।.

नई!!: सीवान और महम्मदपुर · और देखें »

महेन्द्रनाथ मंदिर , सिवान , बिहार

बिहार राज्य के सीवान जिला से लगभग 35 किमी दूर सिसवन प्रखण्ड के अतिप्रसिद्ध मेंहदार गांव में स्थित भगवान शिव के प्राचीन महेंद्रनाथ मन्दिर का निर्माण नेपाल नरेश महेंद्रवीर विक्रम सहदेव सत्रहवीं शताब्दी में करवाया था और इसका नाम महेंद्रनाथ रखा था। ऐसी मान्यता है कि मेंहदार के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पर नि:संतानों को संतान व चर्म रोगियों को चर्म रोग रोग से निजात मिल जाती है । .

नई!!: सीवान और महेन्द्रनाथ मंदिर , सिवान , बिहार · और देखें »

मोहम्मद शहाबुद्दीन (राजनेता)

अंगूठाकार शाहबुद्दीन साहब (जन्म 10 मई 1967) भारत के एक आपराधिक राजनीतिज्ञ नेता हैं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेताओं में से एक हैं, एवं लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं। 30 अगस्त 2017 को, पटना उच्च न्यायालय ने सिवान हत्या के मामले में मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत की सजा को बरकरार रखा। .

नई!!: सीवान और मोहम्मद शहाबुद्दीन (राजनेता) · और देखें »

मोहम्मदपुर मनि गाँव, मतिहानी (बेगूसराय)

महम्मदपुर आन्दर प्रखण्ड, सिवान, बिहार स्थित एक गाँव है। .

नई!!: सीवान और मोहम्मदपुर मनि गाँव, मतिहानी (बेगूसराय) · और देखें »

सत्येन्द्र दूबे

सत्येन्द्र कुमार दूबे का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ था। वे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत थे। सत्येन्द्र दूबे द्वारा स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाये जाने के कारण उनकी हत्या 27 नवम्बर 2003 में गया जिले में हो गई थी। .

नई!!: सीवान और सत्येन्द्र दूबे · और देखें »

सारन जिला

सारण भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त में स्थित एक प्रमंडल (कमिशनरी) एवं जिला है। यहाँ का प्रशासनिक मुख्यालय छपरा है। गंगा, गंडक एवं घाघरा नदी से घिरा यह जिला भारत में मानव बसाव के सार्वाधिक प्राचीन केंद्रों में एक है। संपूर्ण जिला एक समतल एवं उपजाऊ प्रदेश है। भोजपुरी भाषी क्षेत्र की पूर्वी सीमा पर स्थित यह जिला सोनपुर मेला, चिरांद पुरातत्व स्थल एवं राजनीतिक चेतना के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: सीवान और सारन जिला · और देखें »

सिरिसिया

सिरिसिया भारतीय राज्य बिहार के सीवान जिले के मैरवा उपखण्ड का एक गाँव है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार यहाँ ३०८ घरों के साथ कुल जनसंख्या २५८६ है। यहाँ का लिंगानुपात १०११ (महिलाओं की संख्या प्रति १००० पुरुष) है। .

नई!!: सीवान और सिरिसिया · और देखें »

सीवान

सीवान या सिवान भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त में सारन प्रमंडल के अंतर्गत एक जिला तथा शहर है। यह बिहार के उत्तर पश्चिमी छोर पर उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती जिला है। जिला मुख्यालय सिवान शहर दाहा नदी के किनारे बसा है। इसके उत्तर तथा पूर्व में क्रमश: बिहार का गोपालगंज तथा सारण जिला तथा दक्षिण एवं पश्चिम में क्रमश: उत्तर प्रदेश का देवरिया और बलिया जिला है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा॰ राजेन्द्र प्रसाद तथा कई अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मभूमि एवं कर्मस्थली के लिए सिवान को जाना जाता है। .

नई!!: सीवान और सीवान · और देखें »

सीवान जिला

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सीवान और सीवान जिला · और देखें »

हाजीपुर

हाजीपुर (Hajipur) भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त के वैशाली जिला का मुख्यालय है। हाजीपुर भारत की संसदीय व्यवस्था के अन्तर्गत एक लोकसभा क्षेत्र भी है। 12 अक्टुबर 1972 को मुजफ्फरपुर से अलग होकर वैशाली के स्वतंत्र जिला बनने के बाद हाजीपुर इसका मुख्यालय बना। ऐतिहासिक महत्त्व के होने के अलावा आज यह शहर भारतीय रेल के पूर्व-मध्य रेलवे मुख्यालय है, इसकी स्थापना 8 सितम्बर 1996 को हुई थी।, राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों तथा केले, आम और लीची के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: सीवान और हाजीपुर · और देखें »

हृषीकेश सुलभ

हृषीकेश सुलभ (जन्म फ़रवरी १५, १९५५) हिन्दी के समकालीन शीर्ष लेखकों में हैं, जो कि कहानी और नाटक-लेखन की विधाओं के लिये जाने जाते हैं। आप ऑल इण्डिया रेडियो में कार्यरत भी हैं। .

नई!!: सीवान और हृषीकेश सुलभ · और देखें »

जेम्स यंग सिंपसन

सर जेम्स यंग सिम्पसन (७ जून १८११ – ६ मई १८७०) एक स्खॉटिश डॉक्टर थे। सिम्पसन ने क्लोरोफार्म का निष्चेतक के रूप में अन्वेषण किया था। एडनबरा से २३ किलोमीटर दूर बाथगेट नामक स्थान पर एक हुआ था।। आज की बात।।१९ अगस्त, २००९। रिंकू,।सीवान, बिहार उनके पिता बहुत कम आमदनी पाने वाले बहुत साधारण से आदमी थे। सेम्पसन पढने लिखने में बहुत ही होशियार थे हर बात कि लगन थी उन में सिर्फ़ १४ साल कि उम्र में उन्होंने एडनबरा विश्वविधालय में दाखिला ले लिए था और मात्र १८ साल कि उम्र में अपनी डाक्टरी कि पढाई पूर्ण कर ली थी। इसके खोज का इतिहास भी रोचक है। क्लोरोफॉर्म की खोज एडनबरा के एक डाक्टर ने की थी। एक बार उनके अस्पताल में एक रोगी के खराब टांग का आपरेशन करने हेतु उसके हाथ पांव रस्सी से बाँध दिए गए। उसकी टांग में एक घाव हो गया था जो सड़ चुका था उसकी टांग काटनी पड़ी थी। जब उसकी टांग काटी गई तो वह मरीज तो दर्द के मारे बेहोश हो गया। उसके साथ ही डाक्टर सेम्प्सन जो उस वक्त पढ़ाई कर रहे थे वह भी बेहोश हो गए। होश में आने पर उन्होंने प्रतिज्ञा कि वह कोई ऐसा आविष्कार करेंगे जिस से मरीज को इतना कष्ट न हो। जब उन्होंने इस के बारे में अपने साथ पढने वाले मित्रों से बात करी तब सब ने उनका मजाक बनाया पर उन्होंने हिम्मत नही हारी। तरल अवस्था में क्लोरोफॉर्म एक परखनली में डाक्टर बन जाने के बाद भी अपनी प्रतिज्ञा भूले नही उन्होंने इस दवाई कि खोज जारी रखे जिस से शल्य-क्रिया के समय कोई रोगी दर्द न सहे। ४ नवम्बर १८४७ को कोई प्रयोग करते समय उनकी नज़र अपने सहयोगी डाक्टर पर पड़ी जो उनकी बनायी एक दवा सूंघ रहे थे और देखते ही देखते वह बेहोश हो गए। सेम्प्सन ने उसको ख़ुद सूंघ के देखा उनकी भी वही हालत हुई जो उनके सहयोगी डाक्टर की हुई थी। तभी उनकी पत्नी वहाँ आई और यह देख कर चीख उठी और किसी और डाक्टर ने डाक्टर सेम्प्सन की नाडी देखी वह ठीक चल रही थी उसी समय डाक्टर सेम्प्सन ने आँखे खोल दी और होश में आते ही वह चिल्लाए कि मिल गया, बेहोश कर के दुबारा होश में आने का नुस्खा मिल गया। बाद में इस में कई परिवर्तन किए गए और यही दवा रोगियों के लिए एक वरदान साबित हुई। क्लोरोफॉर्म का चिकित्सा जगत में प्रयोग १८४७ से ही आरंभ हो गया था, किन्तु जल्द ही रोगियों पर इसके पड़ने वाले विपरीत प्रभाव के कारण इसके प्रयोग पर शंकाएं उठने लगीं थीं।।हिन्दुस्तान लाइव।२९ अक्टूबर, २००९। बीसवीं शताब्दी के आरंभ में क्लोरोफॉर्म के स्थान पर सुरक्षित और सस्ती दवाएं इस्तेमाल में लाई जाने लगी थीं। आज चिकित्साजगत में अन्य दवाओं के साथ-साथ हेलोथेन, आइसोफ्लुरेन और सेवोफ्लुरेन का प्रयोग इसके स्थान पर किया जाता है। .

नई!!: सीवान और जेम्स यंग सिंपसन · और देखें »

जीरादेई

जीरादेई भारत के बिहार प्रान्त में सीवान जिले में स्थित एक छोटा गाँव है जो भारत के पहले राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जन्मस्थली होने के कारण जाना जाता है। जीरादेइ एक विधान सभा भी है।.

नई!!: सीवान और जीरादेई · और देखें »

गोपालगंज

गोपालगंज भारत के बिहार राज्य में सारन प्रमंडल अंतर्गत एक शहर एवं जिला है। गंडक नदी के पश्चिमी तट पर बसा यह भोजपुरी भाषी जिला ईंख उत्पादन के लिए जाना जाता है। मध्यकाल में चेरों राजाओं तथा अंग्रेजों के समय यह हथुवा राज का केंद्र रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख, बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री एवं भूतपूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद का गृह जिला है। थावे स्थित दुर्गा मंदिर एवं दिघवा दुबौली प्रमुख दर्शनीय स्थल है। गोपालगंज उत्तर बिहार का अंतिम जिला है। जो उत्तर प्रदेस के सिमा के समीप है। .

नई!!: सीवान और गोपालगंज · और देखें »

ओम प्रकाश यादव

ओम प्रकाश यादव भारतीय राजनीतिज्ञ है जो सिवान जिले की सीवान लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है। 2009 के आम चुनाव में निर्दलीय के रूप में जीते थे। 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जीते। .

नई!!: सीवान और ओम प्रकाश यादव · और देखें »

कटवार (बहुविकल्पी)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सीवान और कटवार (बहुविकल्पी) · और देखें »

कटवार (बिहार)

कटवार बिहार के सिवान जिले का एक ग्राम है। यह रुकुन्दीपुर ग्राम पंचायत, धरौन्धा तहसील के अधीन आता है। .

नई!!: सीवान और कटवार (बिहार) · और देखें »

क्लोरोफॉर्म

क्लोरोफ़ॉर्म (अंग्रेज़ी:Chloroform) या ट्राईक्लोरो मिथेन (अंग्रेज़ी:Trichloro methane) एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका रासयनिक सूत्र CHCl3 है। यह एक रंगहीन और सुगंधित तरल पदार्थ होता है जिसे चिकित्सा क्षेत्र में किसी रोगी को शल्य क्रिया किए जाने के लिए मूर्छित करने हेतु निष्चेतक। याहू जागरण।। डॉ॰ मुमुक्षु दीक्षित: सीनियर कन्सल्टेट एनेस्थेटिस्ट।१४ अक्टूबर, २००८ के रूप में प्रयोग किया जाता था। ।हिन्दुस्तान लाइव।२९ अक्टूबर, २००९।। निश्चेतना विज्ञान (एनेस्थीसिया) के अंतर्गत निष्चेतक देने वाले डॉक्टर के तीन महत्वपूर्ण प्रयोजन होते हैं, जिनमें पहला, शल्य-क्रिया के लिए रोगी को मूर्छा की स्थिति में पहुंचाकर उसे पुन: सकुशल अवस्था में लाना होता है। इसके बाद दूसरा काम रोगी को दर्द से छुटकारा दिलाना तथा तीसरा काम शल्य-चिकित्सक की आवश्यकतानुसार रोगी की मांसपेशियों को कुछ ढीला करने का प्रयास करना होता है। आरंभिक काल में एक ही निष्चेतक यानि ईथर या क्लोरोफॉर्म से उपरोक्त तीनों काम किये जाते थे, किंतु क्लोरोफॉर्म की मात्रा के कम या अधिक होने से रोगी पर सुरक्षापूर्वक वांछित परिणाम नहीं मिल पाते थे, जिस कारण से चिकित्सा विज्ञान में अनेक शोध जारी रहे और आज इस क्षेत्र में हुई प्रगति से संतुलित निष्चेतक के माध्यम से रोगियों को भिन्न-भिन्न औषधियों के प्रभाव से आवश्यकतानुरूप वांछित परिणाम मिलते हैं। वर्तमान चिकित्सा में इसका प्रयोग बंद कर दिया गया है। आज क्लोरोफॉर्म का प्रयोग रसायन और साबुन इत्यादि बनाने में किया जाता है। इसका निर्माण इथेनॉल के साथ क्लोरीन की अभिक्रिया कराने के बाद होता है। यह विषैला होता है और इस कारण इसे सावधानीपूर्वक प्रयोग किया जाना चाहिए। क्लोरोफॉर्म के अधिक निकटस्थ प्रयोग रहने से शरीर के कई अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। .

नई!!: सीवान और क्लोरोफॉर्म · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सिवान, सिवान जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »