लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सीनाई पर्वत

सूची सीनाई पर्वत

सीनाई प्रायद्वीप, सीनाई पर्वत के स्थान को प्रदर्शित कर रहा है सीनाई पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Sinai, माउण्ट सायनाय; इब्रानी: הר סיני, हार सीनाई), जिसे अरबी में तूर सीना या जबल मूसा (अर्थ: मूसा का पर्वत) कहते हैं, मिस्र के सीनाई प्रायद्वीप में संत कैथरीन के पास स्थित एक पर्वत का नाम है। बदूईन लोग इसे होरेब पर्वत के नाम से भी बुलाते हैं। सीनाई पर्वत का कुरान में कई बार उल्लेख किया गया है;.

4 संबंधों: दस धर्मादेश, सीनाई प्रायद्वीप, इकसिंगा, अल-तूर

दस धर्मादेश

दस फ़रमानों के साथ मूसा - सन् १६५९ में रेमब्रांट द्वारा बनाई गई तस्वीर दस धर्मादेश या दस फ़रमान (अंग्रेज़ी: Ten Commandments, टेन कमान्डमेन्ट्स​)इस्लाम धर्म,यहूदी धर्म और ईसाई धर्म के वह दस नियम हैं जिनके बारे में उन धार्मिक परम्पराओं में यह माना जाता है कि वे धार्मिक नेता मूसा को ईश्वर ने स्वयं दिए थे। इन धर्मों के अनुयायिओं की मान्यता है कि यह मूसा को सीनाई पर्वत के ऊपर दिए गए थे।, Dorling Kindersley, pp.

नई!!: सीनाई पर्वत और दस धर्मादेश · और देखें »

सीनाई प्रायद्वीप

सीनाई प्रायद्वीप का नक़्शा सीनाई प्रायद्वीप या सीनाई या सीना प्रायद्वीप (अरबी भाषा: سيناء‎, अंग्रेज़ी: Sinai) मिस्र का एक त्रिकोणरुपी प्रायद्वीप है जो उत्तर में भूमध्य सागर और दक्षिणपश्चिम में लाल सागर की सुएज़ की खाड़ी और दक्षिणपूर्व में लाल सागर की अक़ाबा की खाड़ी के बीच में स्थित है। लगभग ६०,००० वर्ग किमी का यह इलाक़ा मिस्र का इकलौता क्षेत्र है जो एशिया के महाद्वीप पर पड़ता है (बाक़ी मिस्र उत्तर अफ़्रीका में है)। भौगोलिक दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के महाद्वीपों के बीच एक ज़मीनी पुल है। सीनाई और मिस्र की मुख्यभूमि के बीच सुएज़ नहर और सुएज़ की खाड़ी आती है। पूर्व में सीनाई की अकेली ज़मीनी सरहद इस्राइल से लगती है।, R. W. McColl, pp.

नई!!: सीनाई पर्वत और सीनाई प्रायद्वीप · और देखें »

इकसिंगा

इकसिंगा या यूनिकॉर्न (जो लैटिन शब्दों - unus (यूनस) अर्थात् 'एक' एवं cornu (कॉर्नू) अर्थात् 'सींग' से बना है) एक पौराणिक प्राणी है। हालांकि इकसिंगे का आधुनिक लोकप्रिय छवि कभी-कभी एक घोड़े की छवि की तरह प्रतीत होता है जिसमें केवल एक ही अंतर है कि इकसिंगे के माथे पर एक सींग होता है, लेकिन पारंपरिक इकसिंगे में एक बकरे की तरह दाढ़ी, एक सिंह की तरह पूंछ और फटे खुर भी होते हैं जो इसे एक घोड़े से अलग साबित करते हैं। मरियाना मेयर (द यूनिकॉर्न एण्ड द लेक) के अनुसार, "इकसिंगा एकमात्र ऐसा मनगढ़ंत पशु है जो शायद मानवीय भय की वजह से प्रकाश में नहीं आया है। यहां तक कि आरंभिक संदर्भों में भी इसे उग्र होने पर भी अच्छा, निस्वार्थ होने पर भी एकांतप्रिय, साथ ही रहस्यमयी रूप से सुंदर बताया गया है। उसे केवल अनुचित तरीके से ही पकड़ा जा सकता था और कहा जाता था कि उसके एकमात्र सींग में ज़हर को भी बेअसर करने की ताकत थी।", Geocities.com .

नई!!: सीनाई पर्वत और इकसिंगा · और देखें »

अल-तूर

अल-तूर या अत-तूर, जिसे प्राचीनकाल में राएथू (Raithu) भी कहा जाता था, मिस्र के दक्षिण सीनाई मुहाफ़ज़ाह नामक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) की राजधानी है। इस शहर का नाम पास ही में स्थित तूर पर्वत पर पड़ा है (जिसे जबल अल-तूर या सीनाई पर्वत भी कहते हैं)। इस्लाम, ईसाई धर्म व यहूदी धर्म के अनुसार इस पहाड़ पर ईश्वर ने मूसा को दस धर्मादेश दिये थे। अल-तूर शहर सीनाई प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में सुएज़ की खाड़ी के किनारे बसा हुआ है। .

नई!!: सीनाई पर्वत और अल-तूर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

माउण्ट सिनाई, माउंट सिनाई

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »