लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिरसा

सूची सिरसा

सिरसा भारत के हरियाणा प्रदेश का एक शहर और इसी नाम के जिले का मुख्यालय है। इस शहर के पास भारतीय वायुसेना का हवाई अड्डा स्थित है। .

26 संबंधों: चौदहवीं लोकसभा, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, डेरा सच्चा सौदा, तमसा, नरवाना, भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, भारत के शहरों की सूची, रामचंद्र छत्रपति, श्रीधर पाठक, सरदार सिंह, सरस्वती नदी, सिरसा एयर फ़ोर्स स्टेशन, सिरसा जिला, हरियाणा के लोगों की सूची, हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, हरियाणा के जिले, हांसी, हिसार, गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ, गोपाल कांडा, ओमप्रकाश चौटाला, इमारती लकड़ी, कुमारी शैलजा, अग्रसेन, 2017 हरियाणा दंगे

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: सिरसा और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय

चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल, के नाम पर हरियाणा सरकार के द्वारा ५ अप्रैल २००३ को स्थापित किया गया था। यह विश्वविद्यालय दिल्ली से २५६ किमी और चंडीगढ़ से २८५ किमी दूर बरनाला रोड, सिरसा पर ६ एकड़ के एक विशाल परिसर में स्थित है। विश्वविद्यालय में १६ शैक्षणिक विभाग हैं, जिनमे की छात्रों के लिए 21 भविष्य उन्मुख और विशेष पाठ्यक्रम हैं। यह विश्वविद्यालय नौकरी उन्मुख पाठ्यक्रम दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से भी प्रदान करता है। .

नई!!: सिरसा और चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय · और देखें »

डेरा सच्चा सौदा

डेरा सच्चा सौदा आश्रमों की एक श्रृंखला है। संत मत का अनुसरण करने वाले इस आश्रम का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में बेगू मार्ग पर स्थित हैhttp://sirsa.nic.in/rp.aspx। इसकी स्थापना सन् १९४८ में एक संत शाह मस्ताना जी ने की थी। वर्तमान में इसके प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह हैं। गुरमीत राम रहीम सिंह का जनम १५ अगस्त १९६७ को माता नसीब कौर और पिता मघर सिंह के यहाँ गुरूसर मोदिया गांव में हुआ था। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की विशेष सीबीआई(केन्द्रीय अन्वेैषण ब्यूरो) अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की सज़ा सुनाई है| .

नई!!: सिरसा और डेरा सच्चा सौदा · और देखें »

तमसा

तमसा नदी भारत में प्रवाहित होने वाली सुप्रसिद्ध नदी है; परंतु यह किसी एक ही नदी के लिए सुनिश्चित नाम नहीं है। वस्तुतः इस नाम से प्रसिद्ध एक से अधिक नदियाँ हैं और इन सभी नदियों का नामांतर समान रूप से टौंस या टोंस भी है जिसे कि तमसा का ही अपभ्रंश अथवा अंग्रेजी उच्चारण का प्रभाव माना गया है। .

नई!!: सिरसा और तमसा · और देखें »

नरवाना

नरवाना हरियाणा राज्य के जींद जिले में एक शहर है। .

नई!!: सिरसा और नरवाना · और देखें »

भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची

शिकोहाबाद तहसील के ग्राम नगला भाट में श्री मुकुट सिंह यादव जो ग्राम पंचायत रूपसपुर से प्रधान भी रहे हैं उनके तीन पुत्र हैं गजेंद्र यादव नगेन्द्र यादव पुष्पेंद्र यादव प्रधान जी का जन्म सन १९५० में हुआ था उन्होंने अपना सारा जीवन ग़रीबों के लिए क़ुर्बान कर दिया था और वो ५ भाईओ में सबसे छोटे थे और अपने परिवार को बाँधे रखा ११ मार्च २०१५ को उनका देहावसान हो गया ! वो आज भी हमारे दिलों में ज़िंदा हैं इस लेख में भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची है। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 7,000 और 8,500 के बीच अनुमानित है। भारतीय रेलवे एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने के साथ दुनिया में चौथा सबसे बड़ा नियोक्ता है। सूची तस्वीर गैलरी निम्नानुसार है। .

नई!!: सिरसा और भारत में रेलवे स्टेशनों की सूची · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: सिरसा और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सिरसा और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

रामचंद्र छत्रपति

रामचंद्र छत्रपति हरियाणा के सिरसा शहर से प्रकाशित होने वाले एक स्थानीय सांध्य समाचारपत्र पूरा सच के प्रकाशक व संपादक थे। ३० मई २००२ में उन्होंने अपने समाचार पत्र में डेरा सच्चा सौदा में बाबा गुरमीत राम रहीम द्वारा साध्वियों के साथ तथाकथित रूप से हो रहे दुराचार की खबर छापी थी। १९ अक्तूबर २००२ में अज्ञात हमलावरों नें उन्हें गोली मार दी। २१ अक्तूबर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया। अगस्त २०१७ में अदालत द्वारा इसी मामले में डेरा प्रमुख को दोषी पाया गया व उन्हें २० साल कारावास की सज़ा हुई। .

नई!!: सिरसा और रामचंद्र छत्रपति · और देखें »

श्रीधर पाठक

उत्तर प्रदेश-जन्म स्थान श्रीधर पाठक (११ जनवरी १८५८ - १३ सितंबर १९२८) प्राकृतिक सौंदर्य, स्वदेश प्रेम तथा समाजसुधार की भावनाओ के हिन्दी कवि थे। वे प्रकृतिप्रेमी, सरल, उदार, नम्र, सहृदय, स्वच्छंद तथा विनोदी थे। वे हिंदी साहित्य सम्मेलन के पाँचवें अधिवेशन (1915, लखनऊ) के सभापति हुए और 'कविभूषण' की उपाधि से विभूषित भी। हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी पर उनका समान अधिकार था। .

नई!!: सिरसा और श्रीधर पाठक · और देखें »

सरदार सिंह

सरदार सिंह (जन्म: 15 जुलाई 1986 सिरसा, हरियाणा) भारत के फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। इन्हें सरदारा सिंह के नाम से भी जाना जाता है। सरदार मिडफील्डर के स्थान पर खेलते हैं। भारत सरकार ने २०१२ में सरदार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।.

नई!!: सिरसा और सरदार सिंह · और देखें »

सरस्वती नदी

सरस्वती एक पौराणिक नदी जिसकी चर्चा वेदों में भी है। ऋग्वेद (२ ४१ १६-१८) में सरस्वती का अन्नवती तथा उदकवती के रूप में वर्णन आया है। यह नदी सर्वदा जल से भरी रहती थी और इसके किनारे अन्न की प्रचुर उत्पत्ति होती थी। कहते हैं, यह नदी पंजाब में सिरमूरराज्य के पर्वतीय भाग से निकलकर अंबाला तथा कुरुक्षेत्र होती हुई कर्नाल जिला और पटियाला राज्य में प्रविष्ट होकर सिरसा जिले की दृशद्वती (कांगार) नदी में मिल गई थी। प्राचीन काल में इस सम्मिलित नदी ने राजपूताना के अनेक स्थलों को जलसिक्त कर दिया था। यह भी कहा जाता है कि प्रयाग के निकट तक आकार यह गंगा तथा यमुना में मिलकर त्रिवेणी बन गई थी। कालांतर में यह इन सब स्थानों से तिरोहित हो गई, फिर भी लोगों की धारणा है कि प्रयाग में वह अब भी अंत:सलिला होकर बहती है। मनुसंहिता से स्पष्ट है कि सरस्वती और दृषद्वती के बीच का भूभाग ही ब्रह्मावर्त कहलाता था। .

नई!!: सिरसा और सरस्वती नदी · और देखें »

सिरसा एयर फ़ोर्स स्टेशन

सिरसा एयर फ़ोर्स स्टेशन (Sirsa Air Force Station) या Sirsa AFS विमान कोड VISA एक भारतीय वायु सेना का एयर फोर्स स्टेशन है। जो भारतीय राज्य हरियाणा के सिरसा में स्थित है। श्रेणी:भारतीय एयर फ़ोर्स स्टेशन श्रेणी:हरियाणा के विमानक्षेत्र.

नई!!: सिरसा और सिरसा एयर फ़ोर्स स्टेशन · और देखें »

सिरसा जिला

सिरसा हरियाणा का एक जिला है। इसका मुख्यालय है सिरसा है। सितंबर 1975 को हरियाणा के प्रथम जिले के रूप में अस्तित्व में आया सिरसा नगर बठिंडा-रेवाड़ी पर रेलमार्ग पर तथा दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 10 पर स्थित है। हरियाणा के पश्चिम छोर पर बसा, पंजाब और राजस्थान की सीमाओं से सटा यह शहर मुक्तसर व बठिंडा (पंजाब) तथा गंगानगर और हनुमानगढ़ (राजस्थान) तथा हरियाणा के फतेहाबाद और हिसार जिलों के साथ लगता है। भौगोलिक दृष्टि से इसकी स्थिती अक्षांश में 29.53 तथा दक्षांश में 75.02 है तथा यह जिला 4276 वर्ग किलोमीटर में फैला है। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से 252 किलोमीटर दूर है। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के मुख्य शहरों से इसकी दूरी निम्मलिखित तालिका में दिखाई गई है। तहसीलें: सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली। उप तहसीलें: कालांवाली, नाथूसरी चौपटा, चौटाला। उपमंडल: सिरसा, डबवाली ऐलनाबाद। खंड: सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, ओढ़ां, नाथूसरी चौपटा। लोकसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र: सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, फतेहाबाद, रतिया, नरवाना। विधानसभा क्षेत्र एवं वर्तमान विधायक सिरसा -श्री मखन लाल सिंगला डबवाली-श्री अजय सिंह चौटाला। ऐलनाबाद-श्री अभय सिंह चौटाला। रानियां- श्री कृष्ण लाल कंबोज। कालांवाली- श्री चरणजीत सिंह। सि‍रसा जिले का नाम, इसके मुख्‍यायल सिरसा के नाम से उत्‍पन्‍न हुआ है। ऐसा माना जाता है कि सिरसा जिला, उत्‍तर भारत के सबसे पुराने जिलों में से एक है। सिरसा का जिक्र, महाभारत में भी हुआ है, हालांकि उस काल में इसे साईरिषाका के नाम से जाना जाता था। इस स्‍थल का उल्‍लेख, पाणिनी के अष्‍टाधायी और दिव्‍यावदन में भी मिलता है। महाभारत में, यह भी उल्‍लेख किया गया है कि साईरिषाका को पश्चिमी तिमाही के विजय अभियान में नकुल द्वारा लिया गया था। पाणिनी ने उल्‍लेख किया है कि सिरसा 5 वीं सदी का एक समृद्ध शहर था। इतिहास सिरसा, भारत के हरियाणा राज्‍य में स्थित ए‍क शहर है, जो राष्‍ट्रीय राजमार्ग 10 पर स्थित है। 1819 में, इस क्षेत्र को ब्रिटिश शासन ने अपने अधीन कर लिया था और बाद में इसे दिल्‍ली क्षेत्र के उत्‍तरी - पश्चिमी जिले का एक हिस्‍सा बना दिया था। एक साल बाद, उत्‍तर - पश्चिमी जिले को दो हिस्‍सों में बांट दिया गया जिन्‍हे उत्‍तरी और पश्चिमी जिलों के नाम से जाना गया और सिरसा, पश्चिमी जिले का हिस्‍सा बन गया जिसे बाद में हरियाणा नाम दिया गया। सिरसा और उसके आसपास स्थित पर्यटक स्‍थल सिरसा जिले में पर्यटकों की सैर के काफी स्‍थल है। सिरसा, डेरा सच्‍चा सौदा का मुख्‍यालय है, यह एक प्रकार का धार्मिक समूह है जिसकी स्‍थापना शाह मस्‍ताना ने की थी, जिनका वास्‍तविक नाम खेमामल था। यह सेक्‍टर, अपनी सामाजिक सेवा गतिविधियों के कारण जाना जाता है और यहां सभी को मुफ्त में लंगर भी छकाया जाता है, साथ ही जनता से किसी भी प्रकार का दान भी नहीं स्‍वीकार किया जाता है। यहां का अन्‍य लोकप्रिय धार्मिक संप्रदाय, राधा स्‍वामी संप्रदाय है जो यहीं स्थित है। सिरसा शहर से 5 किलोमीटर दूर पूवर् की ओर राधा स्‍वामी सत्‍संग घर स्थित है। सेक्‍ट, पंजाब में स्थित अमृतसर के ब्‍यास में स्थित राधा स्‍वामी मुख्‍यालय की एक शाखा है। पर्यटक जब भी सिरसा जाएं तो वहां कगदाना में स्थित राम देव मंदिर में भी अवश्‍य जाएं। जैसा कि नाम से ही स्‍पष्‍ट है कि यह मंदिर बाबा राम देवजी को समर्पित है जिन्‍हे भारत के कई राज्‍यों, विशेषकर राजस्‍थान में और पाकिस्‍तान के सिंध में देवता के रूप में पूजा जाता है। बाबारामदेव, गरीबों और पिछड़े वर्ग की मदद करने के लिए जाने जाते थे और उनके बारे में व उनकी चमत्‍कारी शक्तियों के बारे में कई कहानियां भी प्रचलित है। इसके अलावा, यहां आकर रामनगरिया में हनुमान मंदिर और चोरमार खेरा में गुरूद्वारा गुरू गोविंद सिंह की यात्रा भी अवश्‍य करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सिक्‍ख गुरू अपनी रात यहीं बिताते है। यहां डेरा बाबा सारसाई नाथ मंदिर है, जिसे 13 वीं सदी में यहां बनवाया गया था, इस मंदिर को सिरसा में हिसार द्वार के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण सारसाई नाथ ने करवाया था, जो एक प्रमुख गुरू या ऋषि थे, जिन्‍होने अपने अनुयायियों के साथ मिलकर यहां प्रार्थना, ध्‍यान और कई धार्मिक अनुष्‍ठान भी किए। सिरसा और उसके आसपास के क्षेत्रों में घग्‍गर घाटी की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक की अमूल्‍य विरासत यहां एक स्‍वर्ग समान है। यहां आकर पर्यटक, भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण के उत्‍खनन स्‍थलों की यात्रा भी कर सकते है। श्रेणी:हरियाणा के जिले श्रेणी:सिरसा.

नई!!: सिरसा और सिरसा जिला · और देखें »

हरियाणा के लोगों की सूची

File:Juhi_Manish_M_B'day_Bash.jpg|जूही चावला, अभिनेत्री |विक्की कादियान (2012), अभिनेता File:Sunil_Dutt_cropped_face.jpg|सुनील दत्त (1 930-2015), अभिनेता File:Cartoonist_Shekhar_Gurera_(2013).jpg|शेखर गुरेरा, संपादकीय कार्टूनिस्ट File:Babaramdev.jpg|रामदेव, पतंजलि आयुर्वेद |दीपक कपूर, सेना प्रमुख (2007-10) |अरविंद केजरीवाल, राजनीतिज्ञ File:Kapil_Dev_at_Equation_sports_auction.jpg|कपिल देव, क्रिकेटर File:Sakshi_Malik_in_2016.jpg|साक्षी मलिक, पहलवान यह हरियाणा से उल्लेखनीय लोगों की सूची है। .

नई!!: सिरसा और हरियाणा के लोगों की सूची · और देखें »

हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

2011 की जनगणना के अनुसार फरीदाबाद शहर, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा भी है, जनसंख्या के आधार पर हरियाणा का सबसे बड़ा नगर है। निम्न सूची हरियाणा के 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों या महानगरों की है: .

नई!!: सिरसा और हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

हरियाणा के जिले

उत्तर भारत में स्थित हरियाणा जनसंख्या के हिसाब से भारत का १७वां सबसे बड़ा राज्य है। जनसामान्य को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं देने के लिये राज्य को ६ मण्डलों तथा २२ जिलों में विभाजित किया गया है। १ नवंबर १९६६ को जब तत्कालीन पूर्वी पंजाब के विभाजन द्वारा हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी, तब राज्य में ७ जिले थे; रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, करनाल तथा अम्बाला। २०१७ तक इन जिलों के पुनर्गठन के बाद १४ नए जिले जोड़े जा चुके हैं। निम्नलिखित सूची हरियाणा राज्य के जिलों की है: श्रेणी:हरियाणा के जिले श्रेणी:हरियाणा से सम्बन्धित सूचियाँ.

नई!!: सिरसा और हरियाणा के जिले · और देखें »

हांसी

श्रेणी:हरियाणा श्रेणी:हरियाणा के शहर श्रेणी:हिसार जिला श्रेणी:पृथ्वीराज चौहान.

नई!!: सिरसा और हांसी · और देखें »

हिसार

हिसार भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित हरियाणा प्रान्त के हिसार जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली के १६४ किमी पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक १० एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ६५ पर पड़ता है। यह भारत का सबसे बड़ा जस्ती लोहा उत्पादक है। इसीलिए इसे इस्पात का शहर के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित हिसार राजकीय पशु फार्म के लिए विशेष विख्यात है। अनिश्चित रूप से जल आपूर्ति करनेवाली घाघर एकमात्र नदी है। यमुना नहर हिसार जिला से होकर जाती है। जलवायु शुष्क है। कपास पर आधारित उद्योग हैं। भिवानी, हिसार, हाँसी तथा सिरसा मुख्य व्यापारिक केंद्र है। अच्छी नस्ल के साँड़ों के लिए हिसार विख्यात है। हिसार की स्थापना सन १३५४ ई. में तुगलक वंश के शासक फ़िरोज़ शाह तुग़लक ने की थी। घग्गर एवं दृषद्वती नदियां एक समय हिसार से गुजरती थी। हिसार में महाद्वीपीय जलवायु देखने को मिलती है जिसमें ग्रीष्म ऋतु में बहुत गर्मी होती है तथा शीत ऋतु में बहुत ठंड होती है। यहाँ हिन्दी एवं अंग्रेज़ी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाएँ हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर ८१.०४ प्रतिशत है। १९६० के दशक में हिसार की प्रति व्यक्ति आय भारत में सर्वाधिक थी। .

नई!!: सिरसा और हिसार · और देखें »

गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ

गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ हरियाणा के सिरसा में स्थित आध्यात्मिक संस्था डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख थे। डेरा सच्चा सौदा की स्थापना १९४८ में शाह मस्ताना जी द्वारा की गई थी। गुरमीत इस संस्था के तीसरे प्रमुख हैं। इनके कार्यकाल में डेरा का अभूतपूर्व प्रचार प्रसार हुआ और इसके अनुयायियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई। गुरमीत राम रहीम सिंह के नेतृत्व में डेरा सच्चा सौदा में कई सकारात्मक कार्य किये गए, नए नए प्रयोग किए गए, वहीं वे हमेशा विवादों में भी बने रहे। विवादों की परिणति 25 अगस्त 2017 को एक यौन शोषण मामले में अदालत द्वारा इन्हें दोषी करार दिए जाने के रूप में हुई। इस मामले में राम रहीम को 20 साल के सश्रम कारावास व 65 लाख रूपये जुर्माने की सजा हुई। .

नई!!: सिरसा और गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ · और देखें »

गोपाल कांडा

गोपाल कांडा हरियाणा के सिरसा से विधायक हैं, तथा हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। एम डी एल आर एयरलाईन्स के नाम से वे एक विमानन कंपनी भी चलाते हैं। इस कंपनी की एक कर्मचारी गीतिका की आत्महत्या के मामले में वे जेल में हैं। .

नई!!: सिरसा और गोपाल कांडा · और देखें »

ओमप्रकाश चौटाला

ओमप्रकाश चौटाला भारत के प्रांत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उप-प्रधानमन्त्री चौधरी देवीलाल के पुत्र हैं। .

नई!!: सिरसा और ओमप्रकाश चौटाला · और देखें »

इमारती लकड़ी

सबसे प्राचीन निर्माण-सामग्रियों में काष्ठ (लकड़ी) भी एक है। किसी वृक्ष के भूमि के ऊपर के भाग में मुख्यत: तना और शाखाएँ होती हैं, जिनके अंतिम सिरे पत्तियाँ धारण करनेवाली टहनियों का रूप लेते हैं। तने और शाखाओं से ही इमारती लकड़ी (Timber) प्राप्त होती है। भारत में शीशम, साखू, सागौन, महुआ, देवदार, कैल, चीड़, सिरसा, आबनूस, तून, पडौक, आम, नीम, आदि महत्वपूर्ण इमारती लकड़ियाँ होती हैं। सागौन, बर्मा, थाइलैंड और जावा में भी होता है। उपर्युक्त वृक्षों के अतिरिक्त और भी अनेक वृक्ष हैं, जिनकी लकड़ियाँ किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए अत्यंत उपयुक्त होती हैं, जैसे बबूल की लकड़ी पहियों के लिए और गूलर की लकड़ी कुओं के चक्के के लिए। .

नई!!: सिरसा और इमारती लकड़ी · और देखें »

कुमारी शैलजा

कुमारी शैलजा (जन्म: 24 सितंबर 1962 गांव प्रभुवाला जिला हिसार) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में आवास, शहरी ग़रीबी उन्मूलन एवं पर्यटन मंत्रालय में मंत्री थीं। वे भारत के पंद्रहवीं लोकसभा की सदस्या एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबद्ध राजनेत्री हैं। संप्रग सरकार के केन्द्रीय मंत्रीमंडल में वे आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थीं। .

नई!!: सिरसा और कुमारी शैलजा · और देखें »

अग्रसेन

महाराजा अग्रसेन (४२५० BC से ६३७ AD) एक पौराणिक समाजवाद के प्रर्वतक, युग पुरुष, राम राज्य के समर्थक एवं महादानी एवं समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे। वे अग्रोदय नामक गणराज्य के महाराजा थे। जिसकी राजधानी अग्रोहा थी .

नई!!: सिरसा और अग्रसेन · और देखें »

2017 हरियाणा दंगे

2017 में गुरमीत राम रहीम सिंह को यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराये जाने के बाद हरियाणा के पंचकुला में हिंसा शुरू हुई और बाद में उत्तरी भारत के अन्य राज्यों में फैलने लगी, जिसमें हरियाणा, पंजाब और राजधानी नई दिल्ली शामिल है। इस उपद्रव के कारण कम से कम 31 लोग मारे गए और 300 से अधिक लोग घायल हुए। प्रदेश सरकार निष्क्रिय साबित हुई .

नई!!: सिरसा और 2017 हरियाणा दंगे · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »