लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर

सूची सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर

सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर (अंग्रेज़ी: City of Westminster) लंदन का एक बरो है। यह क्षेत्र, लंदन शहर के मध्य में, थेम्स नदी के किनारे स्थित है। यह ऐतिहासिक इलाका, मध्यकाल से ही, पूरे इंग्लैंड और संयुक्त अधिराज्य का राजनैतिक केंद्र रहा है। ब्रिटिश राजतंत्र और ब्रिटिश सरकार से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक इमारतें स्थित हैं, जिनमें:ब्रिटिश शासक का आधिकारिक निवास, बकिंघम पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर पैलेस(ब्रिटिश संसद भवन), सेंट जेम्स पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास, 10 डाउनिंग स्ट्रीट शामिल हैं। यह थेम्स के बाएँ तीर पर अवस्थित है। कुछ बगीचों और उद्यानों के अलावा, इस क्षेत्र का जनघनत्व काफ़ी अधिक है। .

43 संबंधों: ट्राफलगर स्क्वायर, टोयोटा प्रियस, दि इकॉनॉमिस्ट, नाइट्सब्रिज, पिमलिको, पैडिंगटन, पैलेस ऑफ़ वेस्ट्मिन्स्टर, फ़िट्ज़रोविया, बकिंघॅम पैलस, बेलग्रेविया, बेज़वॉटर, मार्लीबोन, मिडलसेक्स, मिलबैंक, मेडा हिल, मेडा वेल, मेफ़ेयर, लिटल वेनिस, लिसन ग्रोव, लंदन, लंदन विक्टोरिया स्टेशन, स्वराज पॉल, सेंट जेम्स पैलेस, सेंट जेम्सस, सेंट जॉन्स वुड, सोहो (लंदन), सील (संगीतकार), हाइड पार्क, हॉलबोर्न, जॉन टेरी, वाइटहॉल पैलस, विलय के अधिनियम, १८००, विक्टोरिया बेखम, वेस्टबोर्न ग्रीन, वेस्टमिंस्टर, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी, गल्फ ऑयल, ग्रेट ब्रिटेन राजशाही, इंग्लैण्ड राज्य, क्लॅरेन्स हाउस, क्वीन्स पार्क, लंदन, कॉवंट गार्डन, १० डाउनिंग स्ट्रीट

ट्राफलगर स्क्वायर

ट्राफलगर स्क्वायर, केन्द्रीय लन्दन, इंग्लैड में स्थित एक चौक है। लन्दन के बीचोंबीच स्थित होने के कारण, यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है और ब्रिटेन तथा विश्व के प्रसिद्ध चौकस्थलों में से एक है। इसके केंद्र में नेल्सन स्तम्भ है, जो अपने आधार पर स्थित चार शेरों द्वारा सुरक्षित रहता है। इस चौक में प्रतिमाएं और नक्काशीदार मूर्तियां प्रदर्शन के लिए लगी रहती हैं, जिसमे एक चौथा स्तम्भ भी सम्मिलित है जो कि समकालीन कला की कृतियों को प्रदर्शित करता है और उन्हें समय-समय पर बदला भी जाता है। इस चौक का प्रयोग राजनीतिक प्रदर्शनों और सामुदायिक सभाओं के लिए एक स्थल के रूप में भी किया जाता है, जैसे लन्दन में नए साल की पूर्व संध्या का समारोह.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और ट्राफलगर स्क्वायर · और देखें »

टोयोटा प्रियस

टोयोटा प्रियस (टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन द्वारा विकसित और विनिर्मित एक पूर्ण संकर बिजली (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक) से चलने वाली मध्यम आकार की कार है। संयुक्त राज्य अमेरिका पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के अनुसार प्रियस वर्तमान समय में संयुक्त राज्य अमेरिका में बेंची जाने वाली सबसे अधिक ईंधन किफायती पेट्रोल कार है। ईपीए (EPA) और कैलिफोर्निया वायु संसाधन बोर्ड (सीएआरबी) (CARB) ने भी धुंध बनाने और विषाक्त उत्सर्जन के आधार पर प्रियस को संयुक्त राज्य अमेरिका में बेंचे जाने वाले सबसे साफ वाहनों में स्थान दिया है। प्रियस सबसे पहले 1997 में जापान में बेंची गई, जिसने इसे पहली बार बड़े पैमाने पर उत्पादित संकर (हाइब्रिड) वाहन बना दिया। बाद में इसे 2001 में दुनिया भर में प्रस्तुत किया गया था। जापान और उत्तर अमेरिका के अपने सबसे बड़े बाजारों के साथ, प्रियस 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों में बेची जाती है। मई 2008 में, दुनिया भर में प्रियस की कुल बिक्री 1000000 वाहन के निशान तक पहुंच गई, और सितम्बर 2010 में, दुनिया भर में प्रियस की कुल बिक्री 2.0 मिलियन इकाइयों तक पहुंच गई। दिसंबर 2009 तक दर्ज 814,173 इकाइयों के साथ अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है।कुल दिसंबर 2009 तक अमेरिका में पंजीकृत बिजली के संकर वाहनों की संख्या 1,614,761 है, जिनमें से 122755 को फोर्ड द्वारा निर्मित किया गया वर्ष द्वारा एक मॉडल के लिए विस्तृत विवरण के लिए एक्सेल फ़ाइल को (क्लिक करें और खोलें)' .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और टोयोटा प्रियस · और देखें »

दि इकॉनॉमिस्ट

दि इकॉनॉमिस्ट​ (The Economist) ब्रिटेन में लंदन से छपने वाली एक साप्ताहिक पत्रिका है। इसमें आर्थिक, राजनैतिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर लेख सम्मिलित होते हैं। सितम्बर १८४३ में इसका प्रकाशन शुरू हुआ और तब से यह लगातार छपती आ रही है।, Mark Skousen, pp.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और दि इकॉनॉमिस्ट · और देखें »

नाइट्सब्रिज

नाइट्सब्रिज (अंग्रेज़ी: Knightsbridge) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है। यहाँ हैरड्स है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और नाइट्सब्रिज · और देखें »

पिमलिको

पिमलिको (अंग्रेज़ी: Pimlico) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और पिमलिको · और देखें »

पैडिंगटन

पैडिंगटन (अंग्रेज़ी: Paddington) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और पैडिंगटन · और देखें »

पैलेस ऑफ़ वेस्ट्मिन्स्टर

पैलेस ऑफ वेस्टमिन्स्टर, जिसका अर्थ है वेस्टमिंस्टर का महल और जिसे हाउस ऑफ पार्लियामेंट या वेस्टमिन्स्टर पैलेस के नाम से भी जाना जाता है, ब्रिटेन की संसद के दो सदनों का सभा स्थल है। इनमें से एक है ''हाउस ऑफ लॉर्ड्स'' और दूसरा है ''हाउस ऑफ कॉमन्स''। यह लंदन शहर के हृदय माने जाने वाले वेस्टमिन्स्टर शहर में थेम्स नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित है। यह सरकारी भवन वाइटहॉल और डाउन स्ट्रीट तथा ऐतिहासिक स्थल वेस्टमिन्स्टर ऐबी के करीब है। यह नाम निम्न दो में से किसी एक संरचना को संदर्भित कर सकता है, द ओल्ड पैलेस, जो एक मध्यकालीन इमारत है जो कि 1834 में ही नष्ट हो गई थी और उसके स्थान पर बनने वाला न्यू पैलेस जो आज भी मौजूद है। लेकिन इसकी मूल शैली और शाही ठाठबाट पूर्ववत बनी हुई है। इस जगह पर पहला शाही महल ग्यारहवीं शताब्दी में बनाया गया था और 1512 में इस इमारत के नष्ट होने से पहले वेस्टमिन्स्टर ही लंदन के राजा का प्राथमिक लंदन निवास था। इसके बाद से ही यह संसद भवन के रूप में कार्य कर रहा है। 13 वीं शताब्दी से यहां संसद की सभाएं होती हैं और शाही न्याय पीठ एवं वेस्टमिन्स्टर हॉल भी यहीं पर है। पुनः पूरी भव्यता से बनाये गये इस संसद भवन में 1834 में भयानक आग लग गई। इस आग से जो इमारते बच गईं उनमें शामिल हैं वेस्टमिन्स्टर हॉल, द क्लॉइस्टर्स ऑफ सेंट स्टीफन्स, चैपल ऑफ सेंट मैरी अंडरक्राफ्ट और जूअल टॉवर.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और पैलेस ऑफ़ वेस्ट्मिन्स्टर · और देखें »

फ़िट्ज़रोविया

फ़िट्ज़रोविया (अंग्रेज़ी: Fitzrovia) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और फ़िट्ज़रोविया · और देखें »

बकिंघॅम पैलस

महारानी विक्टोरिया, बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी, 1837 में अपने राज्याभिषेक के बाद नए बने महल में रहने आ गयीं. बकिंघम पैलेस(Buckingham Palace, ब्रिटिश उच्चारण:बखिंग्हॅम् प़ॅलॆस्) ब्रिटिश राजशाही का लंदन स्थित आधिकारिक निवास है। वेस्टमिंस्टर शहर में स्थित यह राजमहल राजकीय आयोजनों और शाही आतिथ्य का केंद्र है। यह ब्रिटेन वासियों के लिये राष्ट्रीय हर्षोन्माद और संकट के समय चर्चा का विषय रहा है। मूलतः बकिंघम हाउस के रूप में जाना जाने वाला, यह भवन जो आज के महल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, 1703 में बकिंघम के ड्यूक के लिये एक ऐसी जगह पर बनाया गया एक विशाल टाउन हाउस था, जो कम से कम 150 सालों तक निजी स्वामित्व के अधीन रहा था। बाद में 1761रॉबिन्सन, पी.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और बकिंघॅम पैलस · और देखें »

बेलग्रेविया

बेलग्रेविया (अंग्रेज़ी: Belgravia) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और बेलग्रेविया · और देखें »

बेज़वॉटर

बेज़वॉटर (अंग्रेज़ी: Bayswater) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और बेज़वॉटर · और देखें »

मार्लीबोन

मार्लीबोन (अंग्रेज़ी: Marylebone) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और मार्लीबोन · और देखें »

मिडलसेक्स

मिडलसेक्स इंग्लैंड के ऐतिहासिक प्रान्तों (काउंटीज) में से एक और क्षेत्रफल की दृष्टि से वहां का दूसरा सबसे छोटा प्रान्त है। निचले भाग में अवस्थित इस प्रांत की दक्षिणी परिसीमा में धनी और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र लन्दन शहर आता था और यह प्रान्त बहुत पहले से ही लन्दन से प्रभावित था।ओल्ड बेली की कार्यवाही -. 20 फ़रवरी 2008 को पुनःप्राप्त.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और मिडलसेक्स · और देखें »

मिलबैंक

मिलबैंक (अंग्रेज़ी: Millbank) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और मिलबैंक · और देखें »

मेडा हिल

मेडा हिल (अंग्रेज़ी: Maida Hill) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है। en:Maida Hill.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और मेडा हिल · और देखें »

मेडा वेल

मेडा वेल (अंग्रेज़ी: Maida Vale) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और मेडा वेल · और देखें »

मेफ़ेयर

मेफ़ेयर (अंग्रेज़ी: Mayfair) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और मेफ़ेयर · और देखें »

लिटल वेनिस

लिटल वेनिस (अंग्रेज़ी: Little Venice) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है। en:Maida Vale#Little Venice.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और लिटल वेनिस · और देखें »

लिसन ग्रोव

लिसन ग्रोव (अंग्रेज़ी: Lisson Grove) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और लिसन ग्रोव · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और लंदन · और देखें »

लंदन विक्टोरिया स्टेशन

लंदन विक्टोरिया स्टेशन सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर का एक प्रमुख लंदन भुमिगत, राष्ट्रीय रेल और कोच स्टेशन है। यह वॉटरलू के बाद लंदन का सर्वाधिक व्यस्त रेलवे टर्मिनस है। यह ट्रेवलकार्ड ज़ोन १ में है। इसका नाम ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया के नाम पर पड़ा। de:Bahnhof Victoria (London) en:London Victoria station it:Stazione di London Victoria ja:ヴィクトリア駅 no:Victoria stasjon, London pl:Victoria Station ru:Виктория (вокзал) simple:London Victoria Station zh:維多利亞車站 (倫敦).

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और लंदन विक्टोरिया स्टेशन · और देखें »

स्वराज पॉल

स्वराज पॉल, बैरन पॉल, पीसी (18 फ़रवरी 1931 को जन्म) एक भारतीय मूल के, ब्रिटिश आधारित दिग्गज उद्योगपति, समाजसेवी और लेबर राजनीतिज्ञ हैं। 1996 में वे एक लाइफ पीयर बने, वे सिटी ऑफ़ वेस्टमिनिस्टर में बैरन पॉल की उपाधि के साथ मालेबन के हाउज़ ऑफ़ लॉर्ड्स में बैठे.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और स्वराज पॉल · और देखें »

सेंट जेम्स पैलेस

सेंट जेम्स का महल (St James's Palace) यूनाइटेड किंगडम की साम्राज्ञी का आधिकारिक निवास स्थान है। विभिन्न शाही निवास के महलों में यह बेहद प्रमुख और वरिष्ठ है। सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर में अवस्थित यह महल फिलहाल साम्राज्ञी का वास्तविक निवास स्थल तो नहीं है लेकिन ब्रिटिश शाही परिवार और उत्तराधिकार निर्धारण समिति के प्रमुख मिलन स्थलों में से एक है। एक अस्पताल की भूमि पर इंग्लैंड के हेनरी अष्टम द्वारा बनवाया गया यह महल संत जेम्स द लेस को समर्पित था। ट्यूडर और स्टुअर्ट शासन के दौरान व्हाइटहाल का महल के बाद यह दूसरा सबसे प्रमुख महल और शाही निवास था। इस महल का महत्व हैनोवर सम्राटों के शासनकाल के काल में बढा लेकिन एक बार फिर बकिंघम पैलेस के हाथों अठ्ठारहवीं और उन्नीसवीं शताब्दी में अपना प्रमुख स्थान गवाँ बैठा। दशकों तक मात्र आधिकारिक और औपचारिक अवसरों पर इस्तेमाल होने के बाद १८३७ ई. में महारानी विक्टोरिया ने इसे आधिकारिक रूप से इन्हीं कार्यों के लिये अधिकृत कर दिया। आज ये तमाम शाही कार्यालयों के लिये इस्तेमाल होता है। .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और सेंट जेम्स पैलेस · और देखें »

सेंट जेम्सस

सेंट जेम्सस (अंग्रेज़ी: St. James's) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और सेंट जेम्सस · और देखें »

सेंट जॉन्स वुड

सेंट जॉन्स वुड (अंग्रेज़ी: St. John's Wood) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और सेंट जॉन्स वुड · और देखें »

सोहो (लंदन)

सोहो (अंग्रेज़ी: Soho) मध्य लन्दन, इंग्लैण्ड में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो में स्थित एक क्षेत्र है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और सोहो (लंदन) · और देखें »

सील (संगीतकार)

इंग्लैंड के पैडिंगटन में 19 फ़रवरी 1963 को जन्मे सील हेनरी ओलुसेगुन ओलुमिदे एडिओला सेमुअल को सामान्यतः केवल "सील " के नाम से जाना जाता है। वे नाईजीरियन और ब्राजीलीयन मूल के इंग्लिश सोल तथा आर&बी गायक-गीतकार हैं। उनके नाम ओलुसेगुन का अर्थ है "गॉड इज विक्टोरियस (भगवान विजयी है)".

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और सील (संगीतकार) · और देखें »

हाइड पार्क

हाइड पार्क हाइड पार्क (अंग्रेज़ी: Hyde Park) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला और लंदन का प्रमुख क्रीड़ावन है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और हाइड पार्क · और देखें »

हॉलबोर्न

हॉलबोर्न (अंग्रेज़ी: Holborn) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और हॉलबोर्न · और देखें »

जॉन टेरी

जॉन जॉर्ज टेरी (जन्म: 7 दिसम्बर 1980) एक पेशेवर अंग्रेज फुटबॉल खिलाड़ी हैं। टेरी सेंटर बैक से खेलते हैं और प्रीमियर लीग में चेल्सी के कप्तान हैं। अगस्त 2006 से फरवरी 2010 तक टेरी इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के भी कप्तान थे। टेरी को 2005 और 2008 में यूईएफए (UEFA) चैंपियंस लीग का सर्वश्रेष्ठ रक्षक के रूप में उभरकर आए, वे 2005 में पीएफए (PFA) प्लेयर्स के वर्ष का खिलाड़ी भी बनें, और 2005 से 2008 तक लगातार उन्हें चार सीजन में फिफ्प्रो (FIFPro) विश्व XI में शामिल किया गया। 2006 फीफा विश्व कप के लिए उन्हें सर्व-सितारा दल (ऑल-स्टार स्क्वैड) में शामिल किया गया, इस टीम में स्थान पाने वाले वे अकेले खिलाड़ी रहे.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और जॉन टेरी · और देखें »

वाइटहॉल पैलस

वाइटहॉल पैलेस या पैलेस ऑफ़ वाइटहॉल(Palace of Whitehall, ब्रिटिश उच्चारण:प़ॅलॆस् ऑफ़ व़ाइठ्हाॅल़्) (अर्थात, वाइटहॉल का महल), लंदन के वेस्टमिंस्टर शहर में स्थित एक पूर्व राजमहल था। यह महल 1530 से 1698 तक, अंग्रेजी राजाओं और, लंदन में, क्वींस का मुख्य राजनिवास हुआ करता था। दुर्भाग्यवश १६९८ में एक भीषण आग के कारण यह महल पूरी तरह से नष्ट हो गया था। उस आग में महल के इनिगो जोन्स के 1622 के बैंक्वेट हॉल(दावत घर) को छोड़कर पूरा महल नष्ट हो गया। आग से पहले, यह महल यूरोप में सबसे बड़ा महल हुआ करता था। उस समय, इस महल में कुल 1500 कमरे हुआ करते थे, और एक समय में यह दुनिया की सबसे बड़ी इमारत हुआ करता था। महल के स्थान पर आज अनेक सरकारी भवन व कार्यालय हैं, इतना की, ब्रिटेन में अक्सर सरकार का बोध करने के लिए "वाइटहॉल" शब्द को एक उपलक्षण के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इन सरकारी इमारतों के अलावा इस स्थान से "वाइटहॉल रोड" नमक एक सड़क भी गुज़रती है, जिसका नाम इस पूवस्थित महल के नाम पर रखा गया है। .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और वाइटहॉल पैलस · और देखें »

विलय के अधिनियम, १८००

विलय के अधिनियम, १८०० यानि ऍक्ट्स ऑफ़ यूनियन, १८००, आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन की संसद द्वारा पारित दो अधिनियमों का संयुक्त नाम है, जिनके परिणामस्वरूप, १ जनवरी १८०१ से आयरलैंड राजशाही और ग्रेट ब्रिटेन राजशाही, जोकि पूर्वतः व्यक्तिगत विलय की स्थिति में थे, का पूर्णतः, एक राज्य के रूप में विलय हो गया। यह दोनों दोनों अधिनियम (संशोधनों के साथ) आज भी यूनाइटेड किंगडम में लागू है, परंतु आयरलैंड गणराज्य में इन्हें पूर्ववत कर दिया गया है। इस विलय के बाद दोनों राज्यों के विलय से ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की संयुक्त राजशाही की स्थापना हुई, और साथ ही दोनों देशों के सांसदों का भी विलय हो गया, जिसकी राजधानी लंदन का वेस्टमिंस्टर शहर था। .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और विलय के अधिनियम, १८०० · और देखें »

विक्टोरिया बेखम

विक्टोरिया कैरोलीन बेखम (née एडम्स; जन्म 17 अप्रैल 1974) एक अंग्रेजी गायक- गीतकार, नृत्यांगना, मॉडल, सामयिक अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर और व्यवसायी हैं। 1990 के दशक के उतरार्ध में लड़कियों के पॉप समूह स्पाइस गर्ल्स के साथ उनके उत्कर्ष के दिनों में उन्हें पॉश स्पाइस उपनाम दिया गया, जो उन्हें पहली बार ब्रिटिश पॉप संगीत पत्रिका टॉप ऑफ़ दी पॉप्स द्वारा जुलाई 1996 में दिया गया। जबसे स्पाइस गर्ल्स ने अलग-अलग कैरियर अपना लिया, उन्होंने भी एक एकल पॉप संगीत कैरियर बनाया, जिसके तहत उन्होंने चार ब्रिटेन टॉप 10 एकल की रचना की.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और विक्टोरिया बेखम · और देखें »

वेस्टबोर्न ग्रीन

वेस्टबोर्न ग्रीन (अंग्रेज़ी: Westbourne Green) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और वेस्टबोर्न ग्रीन · और देखें »

वेस्टमिंस्टर

वेस्टमिंस्टर (अंग्रेज़ी: Westminster) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है। यहां स्थित वेस्टमिंस्टर महल में लंदन का संसद भवन है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और वेस्टमिंस्टर · और देखें »

वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी

वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी, (Westminster Abbey, सामान्य वर्तनी: वेस्टमिंस्टर ऐबी), जिसे पहले आधिकारिक रूप से अंग्रेज़ी में कॉलेजिएट चर्च ऑफ़ सेण्ट पीटर ऍट् वेस्ट्मिन्स्टर(वेस्टमिंस्टर में स्थित संत पीटर का कॉलेजिएट चर्च) का नाम दिया गया था, वेस्टमिंस्टर शहर, लंदन में स्थित एक विशाल, मुख्यत: गोथिक मठ व गिरिजाघर है। यह वेस्टमिंस्टर महल से पश्चिम में स्थित है। यह यूनाइटेड किंगडम के सबसे माननीय पूजा स्थलों में से एक है व ग्रेट ब्रिटेन के शाही परिवार के राज्याभिषेक का परम्परागत स्थल है। 1540 से 1556 तक इस मठ को कैथेड्रल का महत्व हासिल था। हालांकि 1560 से यह भवन मठ या कैथेड्रल नहीं रह गयी और सिर्फ़ शाही निजी संपत्ति ही कही जाती थी। "शाही निजी संपत्ति" – वो संपत्तियाँ थीं जो सीधे सम्राट के प्रति जवाबदेह थीं और सम्राट की जिम्मेदारी थीं। यह भवन वास्तविक मठ व गिरिजाघर है। 1080 में पहली बार सुलकार्ड द्वारा बताई गई परंपरा के अनुसार लंदन के थोर्नी द्वीप पर सातवीं शताब्दी में लंदन के पादरी मेलिटस के जमाने में एक गिरिजाघर का निर्माण हुआ था। वर्तमान गिरिजाघर का निर्माण सन् 1245 में हेनरी अष्टम के आदेश पर शुरु हुआ था।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी · और देखें »

गल्फ ऑयल

गल्फ ऑयल 1900 से 1980 तक एक प्रमुख वैश्विक तेल कंपनी थी। 1941 में आठवीं सबसे बड़ी अमेरिकी विनिर्माण कंपनी और 1979 में नौवीं सबसे बड़ी, गल्फ ऑयल तथाकथित सेवन सिस्टर्स तेल कंपनियों में से एक थी। कैलिफोर्निया की स्टैंडर्ड ऑयल के साथ अपने विलय से पूर्व गल्फ प्रसिद्ध मेलन परिवार के भाग्य के प्रमुख उपकरणों में से एक थी; गल्फ और मेलन फाइनेंशियल दोनों के मुख्यालय पिट्सबर्ग, पेन्सिल्वेनिया में स्थित थे। गल्फ का पूर्व मुख्यालय, मूल रूप में जिसे, "द गल्फ बिल्डिंग" (अब गल्फ टॉवर कार्यालय भवन) कहा जाता था, एक कलात्मक गगनचुंबी इमारत है। 1970 में यू एस स्टील टॉवर के बनने ले पहले तक यह पिट्सबर्ग की सबसे ऊंची इमारत थी, इसके ऊपर कई मंजिल ऊंची संरचना है। 1970 के दशक के अंत तक इसका संपूर्ण शीर्ष प्रकाशित रहता था, वायुमंडलीय दबाव में परिवर्तन के साथ इसके रंग बदलते थे जो मौसम परिवर्तन के सूचक थे और इसे कई मील दूर से देखा जा सकता था। गल्फ ऑयल निगम (जीओसी (GOC)) का एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में अस्तित्व 1985 में समाप्त हो गया जब उसने एसओसीएएल (SOCAL) के साथ विलय कर लिया और दोनों का नया ब्रांड शेवरोन रखा गया। हालांकि, ब्रांड नाम गल्फ और जीओसी के कई घटक व्यापारिक प्रभाग बने रहे। साझेदारियों फ्रेंचाइजी और एजेंसियों पर आधारित व्यापारिक हितों से संबद्ध एक लचीले नेटवर्क के रूप में उभर कर गल्फ ने 1990 से एक महत्वपूर्ण पुनरुत्थान का अनुभव किया है। गल्फ, अपने वर्तमान अवतार में एक "नया आर्थिक" व्यवसाय है। यह बहुत कम लोगों को सीधे रोजगार देती है और इसकी संपत्ति मुख्य रूप से बौद्धिक संपत्ति: ब्रांड, उत्पाद विनिर्देशों और वैज्ञानिक विशेषज्ञता के रूप में है। संयुक्त राज्य अमेरिका में ब्रांड के अधिकार कंबरलैंड फार्म्स के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी गल्फ ऑयल लिमिटेड पार्टनरशिप (GOLC) के पास हैं और यह 2,100 से अधिक सर्विस स्टेशनों और अनेक पेट्रोल टर्मिनलों का संचालन करती है, इसका मुख्यालय फ्रैमिंघम, मैसाचुसेट्स में स्थित है। अमेरिका, स्पेन और पुर्तगाल के बाहर गल्फ नेटवर्क के केंद्र में कॉर्पोरेट वाहक हिंदूजा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी जीओआई (GOI) है। कंपनी का ध्यान मुख्यतः संयुक्त उद्यमों, लाइसेंस अनुबंधों और वितरण व्यवस्थाओं के माध्यम से एक व्यापक बाजार में अपने अनुप्रवाह उत्पादों और सेवाओं को उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। गल्फ ऑयल इंटरनेशनल का प्रधान कार्यालय लंदन के वेस्टमिंस्टर सिटी में स्थित है। .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और गल्फ ऑयल · और देखें »

ग्रेट ब्रिटेन राजशाही

ग्रेट ब्रिटेन राजशाही या ग्रेट ब्रिटेन राजतंत्र, आधिकारिक रूपसे:ग्रेट ब्रिटेन, पश्चिमी यूरोप में १ मई १७०७ से १३ दिसंबर १८०० तक विद्यमान, यूनाइटेड किंगडम का पूरक राज्य था। ग्रेट ब्रिटेन की स्थापना १७०६ को अंग्रेज़ी राजशाही और स्कोटियाई राजशाही के बीच तय किये गए विलयके समझौतेका १७०७में विलय के अधिनियमों के रूपमें पारित होनेके कारण हुआ था। इन अधिनोइयमोंके कारण, पूर्व आंग्ल राजतंत्र और स्कॉट राजतंत्रका एक शासक, एक संसद तथा एक व्यवस्था के साथ, एकही राजतांत्रिक इकाईके रूपमें विलय होगया, जिसका विस्तार पूरे ग्रेट ब्रिटेन और उसके निकट के द्वीपों पर अधिपत्य था। इस राजतंत्र का अधिआसन, लंदन का वेस्टमिंस्टर शहर था। यह एक पूर्णतः एकात्मक राज्य राज्य था, और इसकी राजनीतिक व्यवस्था में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच किसी प्रकार का संघीय या महासंघिया संबंध नहीं था। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड (और आयरलैंड) सन् १६०३ में एलिज़ाबेथ प्र॰ के देहांत पश्चात् जेम्स प्रथम की सिंघासन-उत्तराधिकृति से एक व्यक्तिगत विलय की स्थिती में थे। हालाँकि, इंग्लैंड और आयरलैंड का विलय हो गया था, परंतु आईरिस राज्य, ग्रेट ब्रिटेन का हिस्सा नहीं था, और वह एक स्वतंत्र प्रदेश था। १ जनवरी १८०१, को ग्रेट ब्रिटेन राजशाही का आयरिश राजशाही के साथ विलय होगया और ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की संयुक्त राजशाही की स्थापना हुई। १९२२ में, आयरलैंड का पांच-छ्याई भाग, इस संयुक्त राजशाही से निकल गया और इस राज्य का पुनःनामकरण कर, इसका नाम ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की संयुक्त राजशाही कर दिया गया, जोकि आज विद्यमान है। इस संयुक्त राज्य के शुरूआती वर्ष, जकॉबियाइ जागरणों से भरे थे, जो १७४६ में स्टुअर्टवंशी चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट की हार के साथ समाप्त हुए। तत्पश्चात् १७६३ में सप्तवर्षीय युद्ध में विजय ने सर्वप्रथम वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया, जोकि अगले १०० वर्षों में इतिहास के बृहत्तम् साम्राज्य के रूप में विकसित हुई। .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और ग्रेट ब्रिटेन राजशाही · और देखें »

इंग्लैण्ड राज्य

इंग्लैण्ड राजशाही(Kingdom of England) यानि आंग्ल राजतांत्रिक राज्य, जिसे आम वार्ता में केवल इंग्लैण्ड(ब्रिटिश उच्चारण:इंग्लॆन्ड्) कहा जाता था, ग्रेट ब्रिटेन द्वीप पर स्थित एक पूर्व सार्वभौमिक एकराष्टिय राजतांत्रिक राज्य था। इंग्लैंड का उदय १०वीं शताब्दी में विभिन्न आंग्ल-सैक्सन रजवाड़ों में से हुआ था, यह १७०७ में स्कॉटलैंड राजशाही के साथ विलय तथा ग्रेट ब्रिटेन राजशाही की स्थापना तक असतित्व में रहा। ११वीं सदी में वर्त्तमान फ्रांस के नॉरमेंडी के तट से नार्मन लोगों ने आक्रमण कर इंग्लैंड पर विजय प्राप्त कर लिया था, जिस समय इंग्लैंड की राजधानी को विंचेस्टर से लंदन हस्तांतरित कर दिया गया था। अपने इतिहास के दौरान, इंग्लैंड पर चार विभिन्न वंशों का राज रहा था:नॉर्मन वंश १०६६-११५४, प्लैंटेजेनट वंश ११५४-१४८५, ट्यूडर वंश १४८५-१६०३ और स्टुअर्ट वंश १६०३-१७१४, हालाँकि इन सब को विभक्त राजवंश माना जाता है, परंतु ये सारे घराने, अंत्यतः नॉर्मनों के ही वंशज हैं। नार्मन शासन की शुरुआत के बाद से एंग्लो-सैक्सन भाषा(पुरानी अंग्रेज़ी) में फ़्रांसिस भाषा का प्रभाव अत्यंत बढ़ गया और आधुनिक अंग्रेज़ी विकसित हुई। १३वीं सदी के अंत तक इंग्लैंड ने वेल्स रियासत पर अपना अधिकार जमा लिया और १६वीं सदी में वेल्स को इंग्लैंड में पूर्णतः विलीन कर लिया गया। वेल्स पर अधिक्रमण ने इंग्लैंड को यूरोप के एक प्रमुख सैन्य शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। ट्यूडर काल ने अंग्रेज़ी नवजागरण के काल को देखा, जोकि अंग्रेज़ी भाषा और संस्कृति के लिहाज़ से सबसे महत्वपूर्ण काल था। राजा हेनरी अष्टम् के राज ने अंग्रेज़ी पुनःस्थापन के काल को देखा, और तत्पश्चात उनकी पुत्री एलिज़ाबेथ प्र॰ के राज में पारित एलिज़ाबेथन धार्मिक समाधान ने चर्च ऑफ़ इंग्लैंड की स्वायत्तता पुनःस्थापि की, और इसने इंग्लैंड को एक प्राथमिक यूरोपीय महाशक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। एलिज़ाबेथन युग में इंग्लैंड ने नई दुनिया(अमरीकी महाद्वीप) के बड़े हिस्से पर अपना अधिकार स्थापित किया और अपने उपनिवेश स्थापित किये, जिसके साथ आगामी ब्रिटिश साम्राज्य की नीव पड़ी। इंग्लैंड में मैग्ना कार्टा और बिल ऑफ़ राइट्स, १६८९ जैसे ऐतिहासिक विधान पारित हुए, जिसके बदौलत संसद की शक्ति बढ़ती गयी, और शासक की शक्तियों व अधिकारों पर अनेक सीमाएँ और अंकुश लगाए गए, जोकि आगे जाकर एक विशेष प्रशासनिक व्यवस्था के रूप में विकसित हुई, जिसे वेस्टमिंस्टर प्रणाली कहा जाता है। १६०३ में रानी एलिज़ाबेथ के निधन के पश्चात स्कॉटलैंड के राजा जेम्स षष्टम् ने इंग्लैंड के सिंघासन को उत्तराधिकृत किया, और इस के साथ इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के साथ व्यक्तिगत विलय की स्थिति में आ गया, तथा स्टुअर्ट वंश के राज का प्रारम्भ हुआ। स्टुअर्ट काल में, अंग्रेज़ी गृह युद्ध हुआ, जोकि चार्ल्स प्रथम के प्राणदंड के साथ समाप्त हुआ, परंतु इस गृहयुद्ध ने शासक के शासनाधिकार पर अनेक अंकुश लगा दिए, और शासक को संसद की स्वीकृति के बिना शासन करने से वंचित कर दिया। १ मई १७०७ को, विलय के अधिनियमों के तहत इंग्लैंड का स्कॉटलैंड के साथ विलय होगया और संयुक्त ग्रेट ब्रिटेन राजशाही की स्थापम हुई। .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और इंग्लैण्ड राज्य · और देखें »

क्लॅरेन्स हाउस

क्लॅरेंस हाउस या क्लैरेंस हाउस(Clarence House), लंदन में, वेस्टमिंस्टर शहर के द मॉल क्षेत्र में स्थित एक शाही आवास है। यह भवन, सेंट जेम्स पैलेस से सटा हुआ है, और दोनों एक ही बाघ में स्थित हैं। यह महल १९५३ से २००२ तक, ५० साल के अवधी तक राज माता एलिज़ाबेथ का निवास रहा था। उस समय के बाद से यह भवन राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार और कैमिला, कोर्नवॉल की डचेस का आधिकारिक निवास है। यह भवन २००३ से २०११ तक, प्रिंस विलियम का भी आधिकारिक निवास था, जब २०११ में उनका विवाह हो गया। साथ ही प्रिंस हैरी भी २००३ से २०१२ तक यहाँ रहते थे। इस महल को हर गर्मियों में करीब एक महीने के लिए खोला जाता है, आम तौर पर अगस्त के महीने में। इसे १९७० से ग्रेड-१ के भवन का दर्ज प्राप्त है। इस भवन को वेल्स के राजकुमार का निजी कार्यालय होने की विशेष रूपसे पहचाना जाताहै, और अक्सर "क्लैरेंस हाउस "को "वेल्स के राजकुमार के निजी कार्यालय" के लिए एक उपलक्षण के रूप में उपयोग किया जाता है। पहले, इसके जगह, "सेंट जेम्स पैलेस" के नाम का प्रयोग किया जाता था। .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और क्लॅरेन्स हाउस · और देखें »

क्वीन्स पार्क, लंदन

क्वीन्स पार्क (अंग्रेज़ी: Queen's Park) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है। क्वीन पार्क पार्क और वेस्टमिंस्टर के शहर लंदन बरो के बीच की सीमा पर स्थित उत्तर पश्चिमी लंदन का एक क्षेत्र और नागरिक पल्ली है। .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और क्वीन्स पार्क, लंदन · और देखें »

कॉवंट गार्डन

कॉवंट गार्डन (अंग्रेज़ी: Covent Garden) एक केन्द्रीय लंदन में सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर बरो का जिला है।.

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और कॉवंट गार्डन · और देखें »

१० डाउनिंग स्ट्रीट

10 डाउनिंग स्ट्रीट का मुख्य द्वार तत्कालीन प्रधानमंत्री, डेविड कैमरून, थाई प्रधानमंत्री के साथ, दस डाउनिंग स्ट्रीट के मुख्य दरवाज़े के बहार दस डाउनिंग स्ट्रीट, (१०, डाउनिंग स्ट्रीट) यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास और प्रधान कार्यालय है। यह लंदन के सिटी ऑफ़ वेस्ट्मिन्स्टर में स्थित एक इमारत है, जोकी डाउनिंग स्ट्रीट पर स्थित है। इस भवन को सबसे पहले १६८४ में बनाया गया था। यह ब्रिटिश राजप्रासाद, बकिंघम पैलेस और संसद भवन, वेस्टमिंस्टर पैलेस के पास स्थित है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट में 100 से अधिक कमरे हैं। .

नई!!: सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर और १० डाउनिंग स्ट्रीट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वेस्टमिंस्टर शहर, सिटि ऑफ़ वेस्टमिंस्टर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »