लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिंघम रिटर्न्स

सूची सिंघम रिटर्न्स

सिंघम रिटर्न्स एक भारतीय एक्शन फिल्म है जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। इस फिल्म का निर्माता रिलायंस इंटरटेनमेंट है। यह फिल्म २०११ में आई सिंघम नामक फिल्म की दूसरी कड़ी है, जिसके मुख्य कलाकार अजय देवगन थे, जो इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं, इनके साथ करीना कपूर खान भी हैं। इसका ट्रेलर ११ जुलाई को जारी हुआ तथा यह फिल्म १५ अगस्त २०१४ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिलीज़ होने हेतु अनुसूचित है। तथा यह फिल्म दर्शकों के अनुसार खूब धमाल मचा रही है। यह फिल्म भी भारत की बड़ी फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज करा सकती है। .

8 संबंधों: दयानन्द शेट्टी, मीत ब्रदर्स, रोहित शेट्टी, सिंगम २, हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म), अमोल गुप्ते, अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची, अजय देवगन द्वारा अभिनीत फ़िल्में

दयानन्द शेट्टी

दयानन्द चन्द्रशेख शेट्टी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। यह सीआईडी (धारावाहिक) में वरिष्ठ निरीक्षक दया का पात्र निभाते हैं। इसके अलावा यह कई अन्य धारावाहिक जैसे गुटुर गु, कुसुम, झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी आदि में भी कार्य कर चुके हैं। इन्होंने जॉनी गद्दार, रनवे, सिंघम रिटर्न आदि फिल्मों में भी कार्य किया है। .

नई!!: सिंघम रिटर्न्स और दयानन्द शेट्टी · और देखें »

मीत ब्रदर्स

मीत ब्रदर्स एक हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक जोड़ी है। इन्होने मिलकर कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत दिया है। इस जोड़ी में मनमीत सिंह और हरमीत सिंह शामिल हैं। पहले इसमें अंजान भट्टाचार्य भी शामिल थे और वे मीत ब्रदर्स अंजन कहलाते थे पर २०१५ में भट्टाचार्य तिकड़ी से प्रथक हो गए और उन्होंने अपना खुद का संगीत व्यवसाय शुरू किया। तीनों ने मिलकर कई फिल्मों में हिट संगीत दिया है। २०१४ में उनके द्वारा रचित सन्नी लियोन पर फिल्माया गया था, काफी मशहूर और हिट हुआ। इन्होने कई हिट फिल्मों के लिए जैसे ज़ंजीर, ओ माय गॉड,सत्याग्रह, रागिनी एमएमएस २, किक, सिंघम रिटर्न्स, रॉय, एक पहेली लीला, हीरो, मस्तीज़ादे के लिए संगीत बनाया है। .

नई!!: सिंघम रिटर्न्स और मीत ब्रदर्स · और देखें »

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी (जन्म १४ मार्च १९७३) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल ३, सिंघम और बोल बच्चन हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। .

नई!!: सिंघम रिटर्न्स और रोहित शेट्टी · और देखें »

सिंगम २

सिंगम २ भारतीय तमिल फ़िल्म है। जो 2010 में बनी सिंगम का ही दूसरा भाग है। इसका निर्देशन हरी ने किया है व निर्माण एस लक्ष्मण कुमार ने किया है। इसमें सूर्या, अनुष्का शेट्टी, हंसिका मोटवानी और विवेक मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म 5 जुलाई 2013 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। यह फ़िल्म का अनुवादित संस्करण 5 जुलाई 2013 को तेलुगू में यमुडु २ और 2 अगस्त को हिन्दी में मैं हूँ सूर्या: सिंगम २ नाम से प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सिंघम रिटर्न्स और सिंगम २ · और देखें »

हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सिंघम रिटर्न्स और हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

अमोल गुप्ते

अमोल गुप्ते एक भारतीय अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्देशक हैं जिन्हें मुख्यतः बॉलीवुड फ़िल्म तारे ज़मीन पर (2007) में उनके रचनात्मक निर्देशक और पटकथा लेखक के रूप में किये गये कार्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह कार्य (अवधारणा, अनुसंधान और संपादन) अपनी पत्नी दीपा भाटिया के साथ किया। .

नई!!: सिंघम रिटर्न्स और अमोल गुप्ते · और देखें »

अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: सिंघम रिटर्न्स और अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची · और देखें »

अजय देवगन द्वारा अभिनीत फ़िल्में

अजय देवगन एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म अभिनेता है, इनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल है। इन्होंने भारतीय सिनेमा जगत दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया है। अजय देवगन ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत सन १९९१ में बनी फूल और काँटे फ़िल्म से की थी। इन्होंने सबसे ज्यादा १९९२ के साल में फिल्मों में अभिनय किया था उस साल इन्होंने ८ सुपरहिट फिल्मों में कार्य किया था। २०१७ में इनकी फिल्म बादशाहो प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सिंघम रिटर्न्स और अजय देवगन द्वारा अभिनीत फ़िल्में · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »