लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

साहिबाँ

सूची साहिबाँ

साहिबाँ 1993 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और ऋषि कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म टिकट खिड़की पर सफल रही थी। .

9 संबंधों: डर (फ़िल्म), माधुरी दीक्षित की फ़िल्में, मंगल ढ़िल्लों, सत्येन्द्र कपूर, संजय दत्त की फ़िल्में, सुधीर पांडे, सोनू वालिया, अंजना मुमताज़, ऋषि कपूर

डर (फ़िल्म)

डर 1993 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर प्रेमकहानी फ़िल्म है। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान हैं। इसमें अनुपम खेर, तन्वी आज़मी और दलीप ताहिल भी हैं। फिल्म दोनों आलोचकों और दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। फिल्म और उसके कलाकारों की प्रशंसा करते हुए, इसे घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर "ब्लॉकबस्टर" घोषित किया गया था। .

नई!!: साहिबाँ और डर (फ़िल्म) · और देखें »

माधुरी दीक्षित की फ़िल्में

माधुरी का 2012 का चित्र माधुरी दीक्षित भारतीय अभिनेत्री है जिन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। 1984 की फिल्म अबोध में उन्होंने एक युवा दुल्हन की भूमिका के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अगले चार वर्षों में माधुरी ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें आवारा बाप (1985), स्वाति (1986), उत्तर दक्षिण (1987) और दयावान (1988) शामिल थीं। हालांकि उनमें से कोई भी उन्हें ज्यादा पहचान नहीं दिला पाई। उनकी सफलता की शुरुआत 1988 में एन चन्द्रा की थ्रिलर तेज़ाब के साथ हुई, जो उस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल एक्शन-नाटकीय फ़िल्में राम लखन (1989), त्रिदेव (1989), और किशन कन्हैया (1990) में मुख्य भूमिका निभाई। 1990 की रूमानी नाटकीय फ़िल्म दिल में एक अमीर बिगड़ैल लड़की की भूमिका के लिये उन्होंने पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अर्जित किया। अगले वर्ष उन्होंने साजन में अभिनय किया जो 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। 1992 में बेटा में अपनी चालाक सास के खिलाफ विद्रोह करने वाली महिला का किरदार निभाने के लिये उन्होंने अपना दूसरा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता। माधुरी ने जैकी श्रॉफ और संजय दत्त के साथ एक्शन थ्रिलर खलनायक (1993) में अभिनय किया जो उस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। उसके बाद उन्होंने अंजाम (1994) में सकारात्मक समीक्षाओं के साथ प्रतिशोधी की भुमिका अदा की। माधुरी की अगली फ़िल्म सूरज बड़जात्या की परिवारिक नाटक हम आपके हैं कौन (1994) थी, जो उस बिंदु तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। उसने उन्हें बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। अगले वर्ष उनकी राजा और याराना आई। दोनों फ़िल्में सफल रही। हालांकि 1996 की उनकी दोनों फ़िल्में, राजकुमार और प्रेम ग्रंथ वित्तीय विफलता थीं। यश चोपड़ा की 1997 की रोमांटिक फिल्म दिल तो पागल है, उनके लिए बड़ी सफलता थी। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चौथा फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। तीन साल बाद समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फ़िल्म पुकार में, उन्हें अनिल कपूर के साथ देखा गया। जिसके बाद उन्होंने प्रयोगात्मक फिल्म गज गामिनी में पाँच भूमिकाएं चित्रित कीं। 2001 में महिलाओं के अधिकारों पर फ़िल्म, लज्जा में लिंग भेदभाव के खिलाफ लड़ने वाली महिला के रूप में उनकी सहायक भूमिका के लिए माधुरी की प्रशंसा की गई। वर्ष 2002 में दीक्षित ने दो रोमांटिक फ़िल्मों में अभिनय किया, जिसमें शाहरुख खान के विपरीत देवदास भी शामिल थी। इसमें उन्होंने चंद्रमुखी चरित्र निभाया था। जिसके लिये उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। फ़िल्मों से पांच साल की अनुपस्थिति के बाद, माधुरी ने नृत्य फिल्म आजा नचले (2007) में एक प्रमुख भूमिका निभाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की विफलता के बावजूद, उनके प्रदर्शन की सराहना की गई। अभिषेक चौबे की ब्लैक कॉमेडी फिल्म डेढ़ इश्किया (2014) में एक जालसाज महिला की भूमिका उनकी सात साल में पहली अभिनय भूमिका थी। उन्होंने आगे जूही चावला के साथ अपराध नाटकीय फ़िल्म गुलाब गैंग में एक नेता की भूमिका चित्रण की। उनके फिल्म के कार्य के अलावा, माधुरी ने नृत्य रियलिटी शो झलक दिखला जा के चार सत्रों के लिए प्रतिभा जज (judge) के रूप में कार्य किया है। .

नई!!: साहिबाँ और माधुरी दीक्षित की फ़िल्में · और देखें »

मंगल ढ़िल्लों

मंगल ढ़िल्लों हिन्दी एवं पंजाबी फ़िल्मोंं के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: साहिबाँ और मंगल ढ़िल्लों · और देखें »

सत्येन्द्र कपूर

सत्येन्द्र कपूर (या सत्येन कप्पू;  १९३१ – २७ अक्टूबर २००७) हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार हैं। .

नई!!: साहिबाँ और सत्येन्द्र कपूर · और देखें »

संजय दत्त की फ़िल्में

संजय दत्त (जन्म २९ जुलाई १९५९) भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें मुख्यतः हिन्दी फ़िल्मों में उनके योगदानों के लिए जाना जाता है। वो फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नर्गिस के पुत्र हैं जिन्होंने १९८१ में फ़िल्मों में पदार्पण किया। .

नई!!: साहिबाँ और संजय दत्त की फ़िल्में · और देखें »

सुधीर पांडे

सुधीर पांडे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: साहिबाँ और सुधीर पांडे · और देखें »

सोनू वालिया

सोनू वालिया हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: साहिबाँ और सोनू वालिया · और देखें »

अंजना मुमताज़

अंजना मुमताज़ हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: साहिबाँ और अंजना मुमताज़ · और देखें »

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर (जन्म: 4 सितंबर, 1952) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक है। वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: साहिबाँ और ऋषि कपूर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

साहिबाँ (1993 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »