लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

साल्सेट द्वीप

सूची साल्सेट द्वीप

साल्सेट द्वीप भारत के महाराष्ट्र प्रदेश में पश्चिमी तट पर स्थित एक द्वीप है। मुंबई का महानगर (भूतपूर्व बंबई) और ठाणे शहर इस द्वीप पर स्थित हैं, जिससे यह केन्या के मिजिंगो द्वीप, हांगकांग, चीन के ऐप ली चाऊ और मालदीव के माले द्वीप के बाद विश्व का 7वां सबसे घनी बस्ती वाला और 13वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला द्वीप बन गया है। .

7 संबंधों: ठाणे, ठाणे ज़िला, मढ़ दुर्ग, मीरा-भायन्दर, सायन हिल्लक फोर्ट, साष्टी, सिल्हारा राजवंश

ठाणे

ठाणे भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक शहर है। ठाणे मुम्बई के उत्तरीय छोर पर तथा भूतपूर्व थाना, दक्षिण-पश्चिम भारत के महाराष्ट्र राज्य के उल्हास नदी के मुहाने पर, मुम्बई के पूर्वोत्तर में स्थित है।। यह ठाणे ज़िले का मुख्यालय भी है। यह पहले मुंबई का एक आवासीय उपनगर था। इसपर पुर्तग़ालियों, मराठों और अंग्रेज़ों का अधिकार रह चुका है। 16 अप्रैल 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच भारत की पहली रेल पटरी शुरू हुई। समुद्र तल से सात मीटर की ऊंचाई पर बसा ठाणे, चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस शहर को श्री सथांनक के नाम से भी जाना जाता है। यह अब रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद एवं वस्त्र का विशाल औद्योगिक केंद्र बन गया है। यहाँ पर अनेक ऐतिहासिक भवन हैं, जिनमें एक क़िला और कई चर्च शामिल है। .

नई!!: साल्सेट द्वीप और ठाणे · और देखें »

ठाणे ज़िला

ठाणे ज़िला (ठाणे जिल्हा) भारत के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र के ३६ ज़िलों में से एक ज़िला है। ज़िले का पूर्वी भाग पहाड़ी है, जहाँ प्रमुख रूप से जनजातीय समुदायों का निवास है। पश्चिमी हिस्से में इन पहाड़ियों ने नदी घाटी को विकसित किया है। ये घाटियां तटीय क्षेत्रों में मिल गयी हैं, जहां उगने वाले चावल और फलों के लिए घोलवाद विख्यात है। मछली पालन यहाँ का मुख्य व्यवसाय है। उल्हास नदी के मुहाने के दक्षिण और उल्हास घाटी के ऊपरी हिस्से में जिले के कुछ प्रमुख शहर स्थित है, जो भीड़ और कोलाहल से भरे हैं। ये हैं भिवंडी (हथकरघों के लिए प्रसिद्ध), कल्याण (रेलवे जंक्शन), उल्हासनगर (परवासी सिंधियों की आवादी), अंबरनाथ (रसायन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध), वसई (समुद्र तट पर बसे होने व किले के लिए प्रसिद्ध), पालघर (फलों के लिए प्रसिद्ध), तारापुर (भारत का पहला परमाणु विद्युत केंद्र) और दहानु (एक शैक्षणिक केंद्र) आदि। .

नई!!: साल्सेट द्वीप और ठाणे ज़िला · और देखें »

मढ़ दुर्ग

मढ़ किला (जिसे वर्सोवा किले के नाम से भी जाना जाता) महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के उत्तरी भाग में मढ़ द्वीप पर स्थित एक छोटा सा किला है। यह पुर्तगाली लोगों के अधीन भारत में द्वारा बनाया गया था। १७३९ के फरवरी माह में उनका मराठों से युद्ध हुआ, जिसमें वे यह किला हार गये एवं इस पर मराठों का अधिकार हो गया। कालान्तर में १७७४ में अंग्रेजों ने सालसेट द्वीप, ठाणा किला और करंजा के द्वीप किले के साथ साथ वर्सोवा किले पर अपना आधिपत्य जमा लिया। इसका निर्माण १७वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा एक पहरे की मीनार के रूप में करवाया गया था। यह समुद्र तट के एक सामरिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण हुआ करता था और मार्वे क्रीक पर नजर रखा करता था। इसके बाहरी भाग अभी भी जैसे के तैसे बने खड़े दिखाई देते हैं, जबकि अन्दरूनी भाग आंतरिक रूप से जीर्ण-शीर्ण हो चले हैं। .

नई!!: साल्सेट द्वीप और मढ़ दुर्ग · और देखें »

मीरा-भायन्दर

मीरा-भायन्दर भारतीय राज्य महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले की एक नगरपालिका हैं, जो साल्सेट द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित हैं और मुम्बई से ८ किलोमीटर दूर हैं। मीरा-भायन्दर मीरा-भायन्दर महानगर पालिका द्वारा प्रशासित हैं। श्रेणी:मीरा-भायन्दर.

नई!!: साल्सेट द्वीप और मीरा-भायन्दर · और देखें »

सायन हिल्लक फोर्ट

सायन दुर्ग एक पहाड़ी किला है जो भारत के मुम्बई शहर में स्थित है। इसका निर्माण तात्कालीन बंबई के गवर्नर जेरार्ड अङ्गिएर द्वारा १६६९ से १६७७ के बीच ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के तहत करवाया गया था।.

नई!!: साल्सेट द्वीप और सायन हिल्लक फोर्ट · और देखें »

साष्टी

साष्टी (कोंकणी तथा मराठी: साष्टी; पुर्तगाली: साल्सेत या सैल्सेट / Salcete), भारत के गोवा राज्य के दक्षिण गोवा जिले की एक तालुक है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय मडगांव है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यह क्षेत्र, छियासठ गांवों के मिलकर बना है, इसीलिए इसका नाम साष्टी पड़ा है हालांकि, साल्सेट के विपरीत साष्टी क्षेत्र में मुरगांव तालुक भी शामिल है। साल्सेट के छ: कोमुनीदाद या ग्राम सहकारी संघ (कोंकणी: गांवकारी) हैं जिनके नाम है: राया, मडगांव, लौटोलिम, कर्टोरिम, वेरना और बेनौलिम है जबकि क्वेलोसिम, मुरगांव का कोमुनीदाद है। साल्सेट पूर्व में संगेम तालुक, पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में तिस्वाड़ी और पोंडा तालुकाओं और दक्षिण में कानकोना और क्यूपेम तालुकाओं से घिरा है। .

नई!!: साल्सेट द्वीप और साष्टी · और देखें »

सिल्हारा राजवंश

हिन्दू सिल्हारा राजवंश वर्तमान मुंबई क्षेत्र पर ८१० से १२४० ई. के लगभग शासन करता था। इनकी तीन शाखाएं थीं:-.

नई!!: साल्सेट द्वीप और सिल्हारा राजवंश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »