लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सालिम अली

सूची सालिम अली

सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली (12 नवम्बर 1896 - 27 जुलाई 1987) एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे। उन्हें "भारत के बर्डमैन" के रूप में जाना जाता है, सालिम अली भारत के ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत भर में व्यवस्थित रूप से पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन किया और पक्षियों पर लिखी उनकी किताबों ने भारत में पक्षी-विज्ञान के विकास में काफी मदद की है। 1976 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया। 1947 के बाद वे बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के प्रमुख व्यक्ति बने और संस्था की खातिर सरकारी सहायता के लिए उन्होंने अपने प्रभावित किया और भरतपुर पक्षी अभयारण्य (केवलादेव नेशनल पार्क) के निर्माण और एक बाँध परियोजना को रुकवाने पर उन्होंने काफी जोर दिया जो कि साइलेंट वेली नेशनल पार्क के लिए एक खतरा थी। .

7 संबंधों: मुंबई प्राकृतिक इतिहास सोसायटी, सालिम अली पक्षिविज्ञान एवं प्रकृतिक इतिहास केंद्र, हिमालयी वन चिड़िया, घना पक्षी अभयारण्य, छोटा राजहंस, १२ नवम्बर, १९५८ में पद्म भूषण धारक

मुंबई प्राकृतिक इतिहास सोसायटी

प्राकृतिक इतिहास विषय पर निरिक्षणों की जानकारी का आदान-प्रदान करने और जीव प्रारुपोंका सादरीकरण करने हेतु मुंबई प्राकृतिक इतिहास सोसायटी (Bombay Natural History Society) (बीएनएचएस) की स्थापना सन १८८३ में की गयी। प्रकृति तथा प्राकॄतिक संसाधनोंके संवर्धन, शिक्षा एवं संसाधनपर काम करनेवाली बीएनएचएस एक भारतीय उपखंड की सबसे बड़ी गैरसरकारी संस्था है। इसके सदस्य लगभग ३० देशोमें फ़ैले हुए है। निसर्ग संवर्धन पूरी तरहसे शास्त्रीय अभ्यास पे आधारभूत होना चाहिए, इस स्व.

नई!!: सालिम अली और मुंबई प्राकृतिक इतिहास सोसायटी · और देखें »

सालिम अली पक्षिविज्ञान एवं प्रकृतिक इतिहास केंद्र

सालिम अली पक्षिविज्ञान एवं प्रकृतिक इतिहास केंद्र का प्रतीक चिंह सालिम अली पक्षिविज्ञान एवं प्रकृतिक इतिहास केंद्र (Sálim Ali Centre for Ornithology and Natural History (SACON)) भारत में पक्षिविज्ञान एवं प्राकृतिक इतिहास से सम्बन्धित सूचना, शिक्षा एवं अनुसंधान का राष्ट्रीय केन्द्र है। इसका नामकरण प्रसिद्ध पक्षिविज्ञानी सालिम अली के नाम पर किया गया है। यह तमिलनाडु के योयम्बत्तूर नगर में स्थित है। .

नई!!: सालिम अली और सालिम अली पक्षिविज्ञान एवं प्रकृतिक इतिहास केंद्र · और देखें »

हिमालयी वन चिड़िया

हिमालयी वन चिड़िया (जूथेरा सालिमअली) चिड़िया की एक प्रजाति है, जिसे 2016 में खोजा गया था। इसका नाम भारत के पक्षी विज्ञानी सालिम अली के नाम पर "जूथेरा सालिमअली" रखा गया। वंशावली अध्ययन के आधार पर यह पता चलता है कि इस प्रजाति कि आबादी कम से कम 3 लाख वर्ष पूर्व अपने पूर्वज से अलग हो गई थी। इनका निवास स्थान हिमालय के वनों में है। .

नई!!: सालिम अली और हिमालयी वन चिड़िया · और देखें »

घना पक्षी अभयारण्य

पौराणिक ब्रज क्षेत्र के एक भाग भरतपुर में केवलादेव (महादेव) मंदिर की अवस्थिति के कारण केवलादेव या घना कहा जाने वाला यह असाधारण रूप से विलक्षण राष्ट्रीय उद्यान वर्ष १९८५ से यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है। इस उद्यान का क्षेत्रफल २.८७३ हेक्टेयर है। सर्दी की ऋतु में सेंकडों वर्षों से करीब ३६५ प्रजातियों के प्रवासी पक्षी अफगानिस्तान, तुर्की, चीन और सुदूर साइबेरिया तक से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर के घना पहुँचते आये हैं, इसका उल्लेख मुग़ल सम्राट बाबर(February 23 1483 — जनवरी 5 1531) के ग्रन्थ बाबरनामा में भी आता है। दुर्भाग्य से अनेक कारणों से अब इस राष्ट्रीय पार्क में पिछले कुछ सालों में साइबेरियन क्रेन की यात्राएं और प्रवास दुर्लभ हो चले हैं। गोल्डनबैक्ड वूड्पेकर: छाया: हे.शे. महान पक्षीविज्ञानी सालिम अली के अनुसार पक्षियों का यह अंतर्राष्ट्रीय प्रवास, एक अनसुलझी गुत्थी,'एक रहस्य' है। शीतकाल में पक्षी विशेषज्ञों और पर्यावरण प्रेमियों के लिए ये जगह एक तरह से स्वर्ग बन जाती है, जब लगभग २३० से ज्यादा स्थानीय प्रजातियों के अलावा विदेशी परिंदे, जिनमें साइबेरियन क्रेन सर्वाधिक उल्लेखनीय हैं, यहां निर्द्वन्द्व दाना चुगते, घोंसले बनाते, प्रजनन करते देखे जा सकते हैं। .

नई!!: सालिम अली और घना पक्षी अभयारण्य · और देखें »

छोटा राजहंस

छोटा राजहंस (अंग्रेजी:Lesser flamingo) (Phoenicopterus minor) राजहंस की एक प्रजाति है जो अफ्रीका के कुछ भागों और भारत के कच्छ तथा चिल्का झील में मुख्य रूप से पाया जाता है। इसका रंग गुलाबी या गुलाबीपन लिये सफ़ेद होता है। यह एक बड़े आकार की चिड़िया है और लगभग 90 सेमी ऊँची होती है। सामान्यतः झीलों और आर्द्र-भूमियों के किनारे पायी जाती है। भारत में इसकी काफ़ी जनसंख्या चिल्का झील में पायी जाती है। .

नई!!: सालिम अली और छोटा राजहंस · और देखें »

१२ नवम्बर

१२ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३१६वॉ (लीप वर्ष मे ३१७ वॉ) दिन है। साल मे अभी और ४९ दिन बाकी है। .

नई!!: सालिम अली और १२ नवम्बर · और देखें »

१९५८ में पद्म भूषण धारक

श्रेणी:पद्म भूषण.

नई!!: सालिम अली और १९५८ में पद्म भूषण धारक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सलीम मौज़ुद्दीन अब्दुल अली, सलीम अली, सलीम अली (पक्षी विज्ञानी), सालीम अली

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »