लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सालवीन नदी

सूची सालवीन नदी

सालवीन नदी का प्रवाह मार्ग सालवीन नदी तिब्बत से शुरु होकर चीन के यूनान प्रान्त, बर्मा और थाईलैंड के रास्ते अंडमान सागर मे समाहित होने वाली एक नदी है| इस नदी को चीन मे नूजीआंग, बर्मा मे थानलवीन और थाईलेन्ड मे सालवीन नाम से जाना जाता है। श्रेणी:म्यान्मार.

7 संबंधों: तिब्बत का पठार, नम त्सो, म्यान्मार, मौलाम्याइन, मै होंग सोन प्रान्त, लंबाई के आधार पर नदियों की सूची, कचिन राज्य

तिब्बत का पठार

तिब्बत का पठार हिमालय पर्वत शृंखला से लेकर उत्तर में टकलामकान रेगिस्तान तक फैला हुआ है तिब्बत का बहुत सा इलाक़ा शुष्क है तिब्बत का पठार (तिब्बती: བོད་ས་མཐོ།, बोड सा म्थो) मध्य एशिया में स्थित एक ऊँचाई वाला विशाल पठार है। यह दक्षिण में हिमालय पर्वत शृंखला से लेकर उत्तर में टकलामकान रेगिस्तान तक विस्तृत है। इसमें चीन द्वारा नियंत्रित बोड स्वायत्त क्षेत्र, चिंग हई, पश्चिमी सीश्वान, दक्षिण-पश्चिमी गांसू और उत्तरी यून्नान क्षेत्रों के साथ-साथ भारत का लद्दाख़ इलाक़ा आता है। उत्तर-से-दक्षिण तक यह पठार १,००० किलोमीटर लम्बा और पूर्व-से-पश्चिम तक २,५०० किलोमीटर चौड़ा है। यहाँ की औसत ऊँचाई समुद्र से ४,५०० मीटर (यानी १४,८०० फ़ुट) है और विशव के ८,००० मीटर (२६,००० फ़ुट) से ऊँचे सभी १४ पर्वत इसी क्षेत्र में या इसे इर्द-गिर्द पाए जाते हैं। इस इलाक़े को कभी-कभी "दुनिया की छत" कहा जाता है। तिब्बत के पठार का कुल क्षेत्रफल २५ लाख वर्ग किमी है, यानी भारत के क्षेत्रफल का ७५% और फ़्रांस के समूचे देश का चौगुना। .

नई!!: सालवीन नदी और तिब्बत का पठार · और देखें »

नम त्सो

नम त्सो (तिब्बती: གནམ་མཚོ་, अंग्रेज़ी: Namtso) या नमत्सो, जिसे मंगोल भाषा में तेन्ग्री नोर (Tengri Nor, अर्थ: तेन्ग्री/स्वर्ग की झील) भी कहते हैं, तिब्बत की एक पर्वतीय झील है। यह तिब्बत के ल्हासा विभाग के दमझ़ुंग ज़िले और नगछु विभाग के पलगोन (बैनगोइन) ज़िले की सरहद पर स्थित है। इसका पानी खारा है। लगभग १५,००० फ़ुट पर स्थित यह झील दुनिया की सबसे ऊँची खारी झील है और चिंगहई झील के बाद तिब्बत के पठार की दूसरी सबसे बड़ी झील है।, Suzanne Anthony, pp.

नई!!: सालवीन नदी और नम त्सो · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: सालवीन नदी और म्यान्मार · और देखें »

मौलाम्याइन

मौलाम्याइन (बर्मी: မော်လမြိုင်မြို့, अंग्रेज़ी: Mawlamyine) बर्मा का चौथा सबसे बड़ा शहर और उस देश के मोन राज्य की राजधानी है। यह पहले मोउलमेइन (Moulmein) कहलाता था यह राष्ट्रीय राजधानी यांगोन से ३०० किमी दक्षिण में सालवीन नदी के किनारे बसा हुआ और बंगाल की खाड़ी से सटा हुआ एक बंदरगाह शहर है। .

नई!!: सालवीन नदी और मौलाम्याइन · और देखें »

मै होंग सोन प्रान्त

मै होंग सोन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह उत्तरी थाईलैण्ड क्षेत्र में आता है और देश के पश्चिमोत्तरी भाग में बर्मा के शान राज्य, कयिन राज्य और कयाह राज्य के साथ सटा हुआ है। .

नई!!: सालवीन नदी और मै होंग सोन प्रान्त · और देखें »

लंबाई के आधार पर नदियों की सूची

एक जलपोत से नील नदी का दृश्य, मिस्र में लक्सर और असवान के बीच. यह पृथ्वी पर सबसे लंबी नदियों की सूची है। इसमें 1,000 किलोमीटर से अधिक वाले नदी तंत्र शामिल हैं। .

नई!!: सालवीन नदी और लंबाई के आधार पर नदियों की सूची · और देखें »

कचिन राज्य

कचिन राज्य (बर्मी: ကချင်ပြည်နယ်) बर्मा का उत्तरतम राज्य है। इसके पूर्वी और उत्तरी सरहदें चीन से मिलती हैं, और इसके पश्चिमोत्तर में भारत स्थित है। प्रान्तीय राजधानी म्यित्चीना के अलावा भामो और पुताओ यहाँ के मुख्य शहर हैं। कचिन राज्य का ५८८९ मीटर ऊँचा खाकाबो राज़ी पर्वत भारत-बर्मा की सीमा पर स्थित है और बर्मा का सबसे ऊँचा पर्वत है। दक्षिणपूर्वी एशिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक, इन्दौजी झील, भी इसी प्रान्त में पड़ती है। .

नई!!: सालवीन नदी और कचिन राज्य · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सालविन नदी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »